Gambler लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Gambler लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 18 सितंबर 2013

दिल आज शायर है - Dil Aaj Shayar Hai (Kishore Kumar, Gambler)



Movie/Album: गैम्बलर (1971)
Music By: एस.डी.बर्मन
Lyrics By: नीरज
Performed By: किशोर कुमार

दिल आज शायर है, ग़म आज नग़मा है
शब ये ग़ज़ल है सनम
गैरों के शेरों को ओ सुनने वाले
हो इस तरफ़ भी करम

आ के ज़रा देख तो तेरी खातिर
हम किस तरह से जिये
आँसू के धागे से सीते रहे हम
जो ज़ख्म तूने दिये
चाहत की महफ़िल में ग़म तेरा लेकर
क़िस्मत से खेला जुआ
दुनिया से जीते पर तुझसे हारे
यूँ खेल अपना हुआ...

ये प्यार हमने किया जिस तरह से
उसका न कोई जवाब
ज़र्रा थे लेकिन तेरी लौ में जलकर
हम बन गए आफ़ताब
हमसे है ज़िंदा वफ़ा और हम ही से
है तेरी महफ़िल जवाँ
हम जब न होंगे तो रो रोके दुनिया
ढूँढेगी मेरे निशां...

दे प्यार कोई खिलौना नहीं है
हर कोई ले जो खरीद
मेरी तरह ज़िन्दगी भर तड़प लो
फिर आना इसके करीब
हम तो मुसाफ़िर हैं कोई सफ़र हो
हम तो गुज़र जाएँगे ही
लेकिन लगाया है जो दांव हमने
वो जीत कर आएँगे ही...

Share:

शनिवार, 5 जनवरी 2013

मेरा मन तेरा प्यासा - Mera Mann Tera Pyasa (Md.Rafi)



Movie/Album: गैम्बलर (1971)
Music By: एस.डी.बर्मन
Lyrics By: नीरज
Performed By: मो.रफ़ी

मेरा मन तेरा प्यासा, मेरा मन तेरा
पूरी कब होगी आशा, मेरा मन तेरा

जबसे मैंने देखा तुझे मेरा मन नहीं रहा, मेरा
दे दे अपना हाथ मेरे हाथों में क्या जाए, तेरा
अब तो न तोड़ो आशा
मेरा मन तेरा प्यासा...

ज़िन्दगी है मेरी इक दाँव, तू है हार-जीत, मेरी
ऐसे वैसे कैसे भी तू खेल हमसे जैसे मर्ज़ी, तेरी
कितनी है भोली आशा
मेरा मन तेरा प्यासा...

पता नहीं कौन हूँ मैं, क्या हूँ और कहाँ मुझे, जाना
अपनी वो कहानी जो अंजानी हो के बन गई, फ़साना
जीवन क्या है, तमाशा
मेरा मन तेरा प्यासा...

Share:

शनिवार, 8 सितंबर 2012

चूड़ी नहीं ये मेरा दिल है - Choodi Nahin Ye Mera Dil Hai (Kishore Kumar, Lata Mangeshkar)



Movie/Album: गैम्बलर (1971)
Music By: एस.डी.बर्मन
Lyrics By: नीरज
Performed By: किशोर कुमार, लता मंगेशकर

चूड़ी नहीं ये मेरा दिल है
देखो देखो टूटे ना

नीली पीली, रंग बिरंगी, प्यार की ये सौगात
ना ना ना ना ऐसे नहीं, धीरे-धीरे, चुपके-चुपके, डालो इनमें हाथ
कांच है कच्चा, लेकिन हो सच्चा इनसे श्रृंगार
सोना नहीं, चांदी नहीं, हीरा नहीं, मोती नहीं
कीमत इनकी प्यार
फूलों सी, नाज़ुक है, देखो टूटे ना
चूड़ी नहीं ये मेरा...

मेरा प्यार है, चूड़ी जैसा, इसका ओर न छोर
यहाँ नहीं, वहाँ नहीं, देखो कभी, टूटे नहीं, जीवन की ये डोर
इनकी खन-खन, दिल की धड़कन, है मेरा संगीत
सुनो ज़रा, सोचो ज़रा, नग़मा ये प्यार भरा
ओ मेरे मनमीत
लाजवाब, बेमिसाल, देखो देखो टूटे ना
चूड़ी नहीं ये मेरा...

तेरी चाहत, तेरी उल्फत, है मेरी मंजिल
घेरे मुझे, बाहें तेरी, बांधे तुझे, चाहें मेरी, दिल मेरा, तेरा दिल
कोई भी हो, मेरा है तू, ऐ मेरे हमदम
ग़म मिले, खूशी मिले, कहीं रहें, कैसे रहें
बिछड़ेंगे ना हम
फिर भी, जानेमन, देखो (देखो देखो) टूटे ना,
चूड़ी नहीं ये मेरा...
चूड़ी नहीं ये तेरा...

Share: