Kati Patang लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Kati Patang लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 31 मार्च 2013

ये जो मोहब्बत है - Ye Jo Mohabbat Hai (Kati Patang, Kishore Kumar)



Movie/Album: कटी पतंग (1970)
Music By: आर.डी.बर्मन
Lyrics By: आनंद बक्षी
Performed By: किशोर कुमार

ये जो मोहब्बत है, ये उनका है काम
महबूब का जो, बस लेते हुए नाम
मर जाएं, मिट जाएं, हो जाएँ बदनाम
रहने दो, छोडो भी, जाने दो यार
हम ना करेंगे प्यार

टूटे अगर सागर, नया सागर कोई ले ले
मेरे खुदा दिल से कोई किसी के न खेले
दिल टूट जाए तो क्या हो अंजाम
ये जो मोहब्बत है...

आँखे किसी से ना उलझ जाए मैं डरता हूँ
यारो हसीनों की गली से मैं गुजरता हूँ
बस दूर ही से कर के सलाम
ये जो मोहब्बत है...

Share:

शनिवार, 30 मार्च 2013

न कोई उमंग है - Na Koi Umang Hai (Kati Patang, Lata Mangeshkar)



Movie/Album: कटी पतंग (1970)
Music By: आर.डी.बर्मन
Lyrics By: आनंद बक्षी
Performed By: लता मंगेशकर

न कोई उमंग है, न कोई तरंग है
मेरी ज़िंदगी है क्या, इक कटी पतंग है

आकाश से गिरी मैं, इक बार कट के ऐसे
दुनिया ने फिर न पूछा, लूटा है मुझको कैसे
न किसी का साथ है, न किसी का संग
मेरी ज़िंदगी है क्या...

लग के गले से अपने, बाबुल के मैं न रोई
डोली उठी यूँ जैसे, अर्थी उठी हो कोई
यही दुख तो आज भी मेरा अंग संग है
मेरी ज़िंदगी है क्या...

सपनों के देवता क्या, तुझको करूँ मैं अर्पण
पतझड़ की मैं हूँ छाया, मैं आँसुओं का दर्पन
यही मेरा रूप है, यही मेरा रँग है
मेरी ज़िंदगी है क्या...

Share:

रविवार, 10 मार्च 2013

आज न छोड़ेंगे बस हमजोली - Aaj Na Chhodenge Bas Humjoli (Kati Patang, Kishore, Lata)



Movie/Album: कटी पतंग (1970)
Music By: आर.डी.बर्मन
Lyrics By: आनंद बक्षी
Performed By: किशोर कुमार

आज न छोड़ेंगे बस हमजोली
खेलेंगे हम होली
चाहे भीगे तेरी चुनरिया
चाहे भीगे रे चोली
खेलेंगे हम होली
होली है!

अपनी अपनी किस्मत है ये
कोई हँसे, कोई रोये
रंग से कोई अंग भिगोये रे
कोई असुवन से नैन भिगोये
रहने दो ये बहाना
क्या करेगा ज़माना
तुम हो कितनी भोली
खेलेंगे हम होली
आज ना छोड़ेंगे...

ऐसे नाता तोड़ गए हैं
मुझसे ये सुख सारे
जैसे जलती आग किसी बन में
छोड़ गए बंजारे
दुःख है इक चिंगारी
भर के ये पिचकारी
आयी मस्तों की टोली
खेलेंगे हम होली
आज ना छोड़ेंगे...

Share:

सोमवार, 27 जून 2011

प्यार दीवाना होता है - Pyar Deewana Hota Hai (Kishore Kumar)



Movie/Album: कटी पतंग (1970)
Music By: आर.डी.बर्मन
Lyrics By: आनंद बक्षी
Performed By: किशोर कुमार

प्यार दीवाना होता है, मस्ताना होता है
हर खुशी से, हर ग़म से, बेगाना होता है

शमां कहे परवाने से, परे चला जा
मेरी तरह जल जायेगा, यहाँ नहीं आ
वो नहीं सुनता, उसको जल जाना होता है
हर खुशी से...

रहे कोई सौ परदों में, डरे शरम से
नज़र अजी लाख चुराये, कोई सनम से
आ ही जाता है, जिसपे दिल आना होता है
हर खुशी से...

सुनो किसी शायर ने ये, कहा बहुत खूब
मना करे दुनिया लेकिन, मेरे महबूब
वो छलक जाता है जो पैमाना होता है
हर खुशी से...

Share:

रविवार, 14 नवंबर 2010

जिस गली में तेरा घर - Jis Gali Mein Tera Ghar (Mukesh)



Movie/Album : कटी पतंग (1970)
Music By : आर.डी. बर्मन
Lyrics By : आनंद बक्षी
Performed By : मुकेश

जिस गली में तेरा घर ना हो बालमा
उस गली से हमें तो गुज़ारना नहीं
जो डगर तेरे द्वारे पे जाती ना हो
उस डगर पे हमें पाँव रखना नहीं

ज़िन्दगी में कई रंगरलियाँ सही
हर तरफ मुस्कुराती ये कलियाँ सही
खूबसूरत बहारों की गलियाँ सही
जिस चमन में तेरे पग में कांटे चुभे
उस चमन से हमें फूल चुनना नहीं
जिस गली में...

हाँ ये रस्में ये कसमें सभी तोड़ के
तू चली आ चुनर प्यार की ओढ़ के
या चला जाऊंगा मैं ये जग छोड़ के
जिस जगह याद तेरी सताने लगे
उस जगह एक पल भी ठहरना नहीं
जिस गली में...

Share:

शनिवार, 2 अक्टूबर 2010

ये शाम मस्तानी - Ye Shaam Mastani (Kishore Kumar)



Movie/Album : कटी पतंग (1970)
Music By : आर.डी.बर्मन
Lyrics By : आनंद बक्षी
Performed By : किशोर कुमार

ये शाम मस्तानी, मदहोश किये जाए
मुझे डोर कोई खींचे, तेरी ओर लिए जाए

दूर रहती है तू, मेरे पास आती नहीं
होठों पे तेरे, कभी प्यास आती नहीं
ऐसा लगे, जैसे की तू, हंस के ज़हर कोई पीये जाए
ये शाम...

बात जब मैं करूं, मुझे रोक देती है क्यों
तेरी मीठी नज़र, मुझे टोक देती है क्यों
तेरी हया, तेरी शरम, तेरी क़सम मेरे होंठ सीए जाए
ये शाम...

एक रूठी हुई, तक़दीर जैसे कोई
खामोश ऐसे है तू, तस्वीर जैसे कोई
तेरी नज़र, बन के जुबां, लेकिन तेरे पैगाम दिए जाए
ये शाम...

Share: