Parichay लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Parichay लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 9 जून 2012

बीती ना बिताई रैना - Beeti Na Bitaayi Raina (Lata Mangeshkar, Bhupinder)



Movie/Album: परिचय (1972)
Music By: आर.डी.बर्मन
Lyrics By: गुलज़ार
Performed By: लता मंगेशकर, भूपिंदर

बीती न बिताई रैना बिरहा की जाई रैना
भीगी हुई अंखियों ने लाख बुझाई रैना

बीती हुई बतियाँ कोई दोहराये
भूले हुए नामों से कोई तो बुलाये
चाँद..
चाँद की बिन दीवानी, बिन दीवानी रतियाँ
जागी हुई अंखियों में रात न आई रैना
बीती न बिताई रैना...

युग आते हैं और युग जाए
छोटी-छोटी यादों के
पल नहीं जाए
झूठ से काली लागे, लागे काली रतिया
रूठी हुईं अंखियों ने लाख मनाई रैना
बीती ना बिताई रैना...

Share:

मंगलवार, 28 सितंबर 2010

मुसाफिर हूँ यारों - Musafir Hoon Yaaron (Kishore Kumar)



Movie/Album : परिचय (1972)
Music By : आर.डी.बर्मन
Lyrics By : गुलज़ार
Performed By : किशोर कुमार

मुसाफिर हूँ यारों
ना घर है ना ठिकाना
मुझे चलते जाना है
बस चलते जाना

एक राह रुक गयी तो और जुड गयी
मैं मुड़ा तो साथ-साथ राह मुड़ गयी
हवा के परों पर मेरा आशियाना
मुसाफिर...

दिन ने हाथ थाम कर इधर बिठा लिया
रात ने इशारे से उधर बुला लिया
सुबह से शाम से मेरा दोस्ताना
मुसाफिर...

Share: