A Journey लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
A Journey लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 18 अक्टूबर 2011

मैं नशे में हूँ - Main Nashe Mein Hoon (Jagjit Singh)



Movie/Album: अ जर्नी (1999)
Music By: जगजीत सिंह
Lyrics By: शहीद कबीर
Performed By: जगजीत सिंह

ठुकराओ या अब के प्यार करो
मैं नशे में हूँ
जो चाहो मेरे यार करो
मैं नशे में हूँ

अब भी दिला रहा हूँ यकीन-ऐ-वफ़ा मगर
मेरा ना एतबार करो
मैं नशे में हूँ...

गिरने दो तुम मुझे, मेरा साग़र संभाल लो
इतना तो मेरे यार करो
मैं नशे में हूँ...

मुझको कदम-कदम पे भटकने दो वाइज़ों
तुम अपना कारोबार करो
मैं नशे में हूँ...

फ़िर बेखुदी में हद से गुज़रने लगा हूँ मैं
इतना ना मुझसे प्यार करो
मैं नशे में हूँ...

Share:

रविवार, 6 फ़रवरी 2011

तुम नहीं गम नहीं - Tum Nahin Gham Nahin (Jagjit Singh)



Movie/Album : अ जर्नी
Music By : जगजीत सिंह
Lyrics By : सईद राही
Performed By : जगजीत सिंह

तुम नहीं, गम नहीं, शराब नहीं
ऐसी तन्हाई का जवाब नहीं

गाहे-गाहे इसे पढ़ा कीजिये,
दिल से बेहतर कोई किताब नहीं
ऐसी तन्हाई...

जाने किस-किस की मौत आई है
आज रुख पे कोई नकाब नहीं
ऐसी तन्हाई...

वो करम उँगलियों पे गिनते हैं
ज़ुल्म का जिनके कुछ हिसाब नहीं
ऐसी तन्हाई...

Share: