T लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
T लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 3 दिसंबर 2013

चाहूँ मैं या ना - Chahun Main Ya Na (Aashiqui 2, Arijit Singh, Palak Muchal)




तू ही ये मुझको बता दे, चाहूँ मैं या ना
अपने तू दिल का पता दे, चाहूँ मैं या ना
इतना बता दूँ तुझको, चाहत पे अपनी मुझको
यूँ तो नहीं इख़्तियार
फिर भी ये सोचा दिल ने, अब जो लगा हूँ मिलने
पूछूँ तुझे एक बार
तू ही ये मुझको बता दे...

ऐसे कभी पहले हुई ना थी ख्वाहिशें
किसी से भी मिलने की ना की थी कोशिशें
उलझन मेरी सुलझा दे, चाहूँ मैं या ना
आँखों-आँखों में जता दे, चाहूँ मैं या ना

मेरे छोटे छोटे ख्वाब है, ख्वाबों में गीत है
गीतों में ज़िन्दगी है, चाहत है प्रीत है
अभी मैं न देखूँ ख्वाब वो, जिनमें न तू मिले
ले खोले होंठ मैंने, अब तक थे जो सिले
मुझको ना जितना मुझपे, उतना इस दिल को तुझपे
होने लगा ऐतबार
तन्हा लम्हों में अपने, बुनती हूँ तेरे सपने
तुझसे हुआ मुझको प्यार
पूछूंगी तुझको कभी ना, चाहूं मैं या ना
तेरे ख़्वाबों में अब जीना, चाहूं मैं क्यूँ ना
तू ही ये मुझको बता दे...


Tu hi ye mujhko bata de
Chahun main ya naa
Apne tu dil ka pata de
Chahun main ya naa (x2)

Itna bata doon tujhko
Chaahat pe apni mujhko
Yun tto nahi ikhtiyaar
Phir bhi yeh socha dil ne
Ab jo laga hoon milne
Poochhu tujhe ek baar

Tu hi ye mujhko bata de
Chahun main ya naa
Apne tu dil ka pata de
Chahun main ya naa

Aisi kabhi pehle hui naa thi khwaahishein
O.. kisi se bhi milne ki
Naa ki thi koshishein
Uljhan meri suljha de
Chaahun main ya naa
Aankhon aankhon mein jataa de
Chaahun main ya naa

Mere chhote chhote khwaab hain
Khwabon mein geet hain
Geeton mein zindagi hai
Chaahat hai, preet hai
Abhi main na dekhoon khwaab woo
Jin mein na tu mile
Le khole honth maine
Ab tak the jo sile

Mujhko na jitna mujh pe
Utna iss dil ko tujh pe
Hone laga aitbaar
Tanha lamhon mein apne
Bunti hoon tere sapne
Tujhse hua mujhko pyaar o o..
Poochungi tujhko kabhi naa
Chaahun main ya naa
Tere khaabon mein ab jeena
Chaahun main kyun naa!

Tu hi yeh mujhko bata de
Chahun main ya naa
Apne tu dil ka pata de
Chahun main ya naa

Song: Chahun Main Ya Na
Film: Aashiqui 2
Singer: Palak Muchhal, Arijit Singh
Music: Jeet Gangulli
Lyrics: Irshad Kamil
Cast: Aditya Roy Kapoor, Shraddha Kapoor
Music On: T-Series

Movie/Album: आशिक़ी २ (2013)
Music By: जीत गांगुली
Lyrics By: इरशाद क़ामिल
Performed By: अरिजीत सिंह, पलक मुछाल

Share:

गुरुवार, 7 नवंबर 2013

ठण्डी हवा काली घटा आ ही गई - Thandi Hawa Kaali Ghata Aa Hi Gayi (Geeta Dutt)



Movie/Album: मिस्टर ऐण्ड मिसेज़ ५५ (1955)
Music By: ओ.पी.नैय्यर
Lyrics By: मजरूह सुल्तानपुरी
Performed By: गीता दत्त

ठण्डी हवा, काली घटा, आ ही गई झूम के
प्यार लिये डोले हँसी, नाचे जिया घूम के

बैठी थी चुपचाप यूँ ही, दिल की कली चुन के मैं
दिल ने ये क्या बात कही, रह न सकी सुन के मैं
मैं जो चली, दिल ने कहा और ज़रा झूम के
प्यार लिये डोले हँसी...
ठण्डी हवा, काली घटा...

आज तो मैं अपनी छबी देख के शरमा गई
जाने ये क्या सोच रही थी के हँसी आ गई
लोट गई, ज़ुल्फ़ मेरी होंठ मेरा चूम के
प्यार लिये डोले हँसी...
ठण्डी हवा, काली घटा...

दिल का हर एक तार हिला, छेड़ने लगी रागनी
कजरा भरे नैन लिये बन के चलूँ कामनी
कह दो कोई, आज घटा बरसे ज़रा धूम से
प्यार लिये डोले हँसी...
ठण्डी हवा, काली घटा...

Share:

रविवार, 20 अक्टूबर 2013

ताकत वतन की हमसे है - Taaqat Watan Ki Humse Hai (Rafi, Manna Dey, Prem Pujari)



Movie/Album: प्रेम पुजारी (1970)
Music By: एस.डी.बर्मन
Lyrics By: नीरज
Performed By: मो.रफ़ी, मन्ना डे

ताकत वतन की हमसे है
हिम्मत वतन की हमसे है
इज्ज़त वतन की हमसे है
इंसान के हम रखवाले

पहरेदार हिमालय के हम, झोंके हैं तूफ़ान के
सुनकर गरज हमारी सीने फट जाते चट्टान के
ताकत वतन की हमसे है...

सीना है फौलाद का अपना, फूलों जैसा दिल है
तन में विन्ध्याजल का बल है, मन में ताजमहल है
ताक़त वतन की हमसे है...

देकर अपना खून सींचते देश की हम फुलवारी
बंसी से बन्दूक बनाते हम वो प्रेम पुजारी
ताकत वतन की हमसे है...

आकर हमको कसम दे गई, राखी किसी बहन की
देंगे अपना शीश, न देंगे मिट्टी मगर वतन की
ताक़त वतन की हमसे है...

खतरे में हो देश अरे तब लड़ना सिर्फ धरम है
मरना है क्या चीज़ आदमी लेता नया जनम है
ताकत वतन की हमसे है...

एक जान है, एक प्राण है सारा देश हमारा
नदियाँ चल कर थकी रुकी पर कभी न गंगा धरा
ताक़त वतन की हमसे है...

Share:

गुरुवार, 17 अक्टूबर 2013

तू नहीं कुछ नहीं - Tu Nahin Kuch Nahin (Satya 2, Leonard Victor, Shweta Pandit)



Movie/Album: सत्या २ (2013)
Music By: नितिन रायक्वर
Lyrics By: नितिन रायक्वर
Performed By: लीयोनार्ड विक्टर, श्वेता पंडित

तू नहीं, कुछ नहीं
कुछ नहीं, तू नहीं
सुनूँ न कुछ तेरे सिवा
कहूँ न कुछ तेरे सिवा
रहे ज़मीं या आसमां
न मैं रहूँ तेरे सिवा

तेरे सिवा न मैं रहूँ, न तू रहे मेरे सिवा
जहाँ भी ये ज़मीं रहे, जहाँ भी आसमां रहे
जो तू रहे, तो मैं रहूँ, मेरी सदा यही कहे
मेरे कदम वहीँ चले, जहाँ तेरे कदम चले
तू नहीं...

तेरी ये निगाहें, मुझको बताएँ
प्यार तेरा कितना प्यारा
तेरी ये दो बाहें, जन्नतों की राहें
प्यार की बहती जहाँ धारा
मिला है मुझे प्यार इतना की मैं
हर पल को जीती हूँ
पता नहीं क्या नाम मेरा
तेरा ही नाम लेता हूँ
मैं बस तेरा ही रूप हूँ
मैं बस तेरा ही रंग हूँ
मैं मेरे साथ हूँ नहीं
मैं बस तेरे ही संग हूँ
तू संग है तो है हँसी
तू संग है तो है खुशी
तू संग है तो संग मैं
नहीं तो क्या ये ज़िन्दगी
तू नहीं...

तुझसे शुरू हो, तुझसे खतम हो
चाहे एक पल का जीवन हो
मेरा भी है कहना, तेरे संग रहना
तुझसे ही मेरा संगम हो
तू ही तो मेरी आस है, प्यास है
मेरा एहसास है
तू ही तो मेरी साँसों की डोर है
तू खास है
मैं हूँ तो बस तेरे लिए
मैं हूँ नहीं मेरे लिए
मैं तू हूँ खुद में देख ले
ज़रा लगा मुझे गले
नहीं कहो मैं वो कहूँ
तेरे लिए मैं क्या कहूँ
कहूँ तो बस यही कहूँ
यही कहूँ तेरे लिए
तू नहीं...

Share:

शनिवार, 5 अक्टूबर 2013

तिनका तिनका ज़रा ज़रा - Tinka Tinka Zara Zara (Alish Chinoy, Karam)



Movie/Album: करम (2005)
Music By: विशाल-शेखर
Lyrics By: विशाल ददलानी, इरशाद क़ामिल
Performed By: अलीशा शेनॉय

तिनका तिनका ज़रा ज़रा
है रोशनी से जैसे भरा
हर दिल मैं अरमां होते तो हैं
बस कोई समझे ज़रा

दिल पे एक नया सा नशा छा गया
खो रहा था जो ख्वाब वो लौट आ गया
ये जो एहसास है जो करार है
क्या इसी का ही नाम प्यार है
पूछे दिल थम के ज़रा
तिनका तिनका ज़रा ज़रा...

Share:

मंगलवार, 3 सितंबर 2013

तुमसे कहूँ इक बात - Tumse Kahoon Ek Baat (Md.Rafi, Dastak)



Movie/Album: दस्तक (1970)
Music By: मदन मोहन
Lyrics By: मजरूह सुल्तानपुरी
Performed By: मो.रफ़ी

तुमसे कहूँ इक बात परों सी हल्की-हल्की
रात मेरी है छाँव तुम्हारे ही आँचल की
तुमसे कहूँ इक बात...

सोई गलियाँ बाँह पसारे आँखें मीचे
मैं दुनिया से दूर घनी पलकों के नीचे
देखूँ चलते ख़्वाब लकीरों पर काजल की
तुमसे कहूँ इक बात...

धुंधली-धुंधली रैन मिलन का बिस्तर जैसे
खुलता छुपता चाँद सेज के ऊपर जैसे
चलती फिरती खाट हवाओं पर बादल की
तुमसे कहूँ इक बात...

है भीगा सा जिस्म तुम्हारा इन हाथों में
बाहर नींद भरा पंछी भीगी शाखों में
और बरखा की बूंद बदन से ढलकी-ढलकी
तुमसे कहूँ इक बात...

Share:

सोमवार, 22 जुलाई 2013

तू चंदा मैं चांदनी - Tu Chanda Main Chandni (Lata Mangeshkar, Reshma Aur Shera)



Movie/Album: रेशमा और शेरा (1971)
Music By: जयदेव
Lyrics By: बालकवि बैरागी
Performed By: लता मंगेशकर

तू चंदा मैं चांदनी, तू तरुवर मैं शाख रे
तू बादल मैं बिजुरी, तू पंछी मैं पात रे

ना सरोवर, ना बावड़ी, ना कोई ठंडी छांव
ना कोयल, ना पपीहरा, ऐसा मेरा गांव रे
कहाँ बुझे तन की तपन, ओ सैयां सिरमोड़
चंद्र-किरन को छोड़ कर, जाए कहाँ चकोर
जाग उठी है सांवरे, मेरी कुँवारी प्यास रे
(पिया) अंगारे भी लगने लगे, आज मुझे मधुमास रे

तुझे आंचल मैं रखूँगी ओ सांवरे
काली अलकों से बाँधूँगी ये पांव रे
गल बैयाँ वो डालूं की छूटे नहीं
तेरा सपना साजन अब टूटे नहीं
मेंहदी रची हथेलियाँ, मेरे काजर-वारे नैन रे
(पिया) पल पल तुझे पुकारते, हो हो कर बेचैन रे

ओ मेरे सावन साजन, ओ मेरे सिंदूर
साजन संग सजनी बनी, मौसम संग मयूर
चार पहर की चांदनी, मेरे संग बिता
अपने हाथों से पिया मोहे लाल चुनर उढ़ा
केसरिया धरती लगे, अम्बर लालम-लाल रे
अंग लगा कर साहेबा रे, कर दे मुझे निहाल रे
तू चंदा मैं चांदनी...

Share:

मंगलवार, 7 मई 2013

मायरी - Maaeri (Euphoria, Palash Sen)



Movie/Album: फिर धूम (2000)
Music By: यूफोरिया
Performed By: यूफोरिया

तेरी या, मेरी या, पुल गया
पुल गया हार ते जीत
हे माये की करणा मैं जीतणू
होवे ना जे मीत
होवे ना जे मीत

बिंदिया लगाती थी तो
कांपती थी पलकें मायेरी
चुन्निया सजाके वो
देती वादे कल के मायेरी
मेरे हाथों में था उसका हाथ
थी चाशनी सी हर उसकी बात
मायरी आप ही हँस दी
मायरी आप ही रोंदी
मायरी याद वो याद वो आये री
गल्ला कर दी
मायरी अक्खां नाळ लड़ दी
मायरी याद वो याद वो आये री
हे मायरी

बारिशों में लिपट के माँ आती थी वो चल के मायरी
दरियां हो जाए तो रोती हलके हलके मायरी
फिर से मैं रोऊँ, फिर वो गाये
ठंडी हवाएं बन के छाये
मायरी हीर ओ गांदी,मायरी गिद्दे ओ पौंदी
मायरी याद वो, याद वो आये री
जन्नतां लंगदी, मायरी मन्नतां मंगदी
मायरी याद वो...

अब क्या करूं कासे से कहूं ए मायरी

दुनिया पराई, छोड़ के आजा
झूठे सारे नाते, तोड़ के आजा
सौ रबदी तुझे एक वारी आजा
अब के मिले तो होंगे ना जुदा
ना जुदा...
होंठते आये, कोई ते ले आये
मायरी याद वो...

खुल गयी मेरा पार
माये बस लगे महीने चार
मायरी याद वो...

Share:

गुरुवार, 2 मई 2013

तारे ज़मीं पर - Taare Zameen Par (Shankar Mahadevan)



Movie/Album: तारे ज़मीन पर (2007)
Music By: शंकर एहसान लॉय
Lyrics By: प्रसून जोशी
Performed By: शंकर महादेवन, डोमिनिक सेरेजो, विविएने पोचा

देखो इन्हें ये हैं ओस की बूँदें
पत्तों की गोद में आसमां से कूदे
अंगड़ाई लें फिर करवट बदल कर
नाज़ुक से मोती हंस दे फिसल कर
खो ना जाएँ ये तारे ज़मीं पर

ये तो हैं सर्दी में धूप की किरणें
उतरें जो आँगन को सुनहरा सा करने
मन के अंधेरो को रोशन सा कर दें
ठिठुरती हथेली की रंगत बदल दें
खो ना जाएँ ये तारे ज़मीं पर

जैसे आँखों की डिबिया में निंदिया
और निंदिया में मीठा सा सपना
और सपने में मिल जाए फरिश्ता सा कोई
जैसे रंगों भरी पिचकारी
जैसे तितलियाँ फूलों की क्यारी
जैसे बिना मतलब का प्यारा रिश्ता हो कोई

ये तो आशा की लहर हैं
ये तो उम्मीद की सहर हैं
खुशियों की नहर हैं
खो ना जाएँ ये तारे ज़मीं पर

देखो रातों के सीने पे ये तो
झिलमिल किसी लौ से उगे हैं
ये तो अंबियो की खुश्बू हैं
बागों से बह चले
जैसे काँच में चूड़ी के टुकड़े
जैसे खिले खिले फूलों के मुखड़े
जैसे बंसी कोई बजाए पेड़ों के तले

ये तो झोंके हैं पवन के
हैं ये घुंघरू जीवन के
ये तो सुर हैं चमन के
खो ना जाएँ ये तारे ज़मीं पर

मुहल्ले की रौनक गलियाँ हैं जैसे
खिलने की ज़िद पर कलियाँ हैं जैसे
मुट्ठी में मौसम की जैसे हवायें
ये हैं बुज़ुर्गों के दिल की दुआएं
खो ना जाएँ ये तारे ज़मीं पर

कभी बातें जैसे दादी नानी
कभी चले जैसे मम मम पानी
कभी बन जाएँ भोले सवालों की झड़ी
सन्नाटे में हँसी के जैसे
सूने होठों पे खुशी के जैसे
ये तो नूर हैं बरसे गर
तेरी किस्मत हो बड़ी

जैसे झील में लहराए चंदा
जैसे भीड़ में अपने का कंधा
जैसे मनमौजी नदिया
झाग उड़ाए कुछ कहे
जैसे बैठे बैठे मीठी सी झपकी
जैसे प्यार की धीमी सी थपकी
जैसे कानों में सरगम
हरदम बजती ही रहे
जैसे बरखा उडाती है निंदिया...

Share:

बुधवार, 24 अप्रैल 2013

तुम ही हो - Tum Hi Ho (Aashiqui 2, Arijit Singh)



Movie/Album: आशिकी २ (2013)
Music By: मिथुन
Lyrics By: मिथुन
Performed By: अरिजीत सिंह

हम तेरे बिन अब रह नहीं सकते
तेरे बिना क्या वजूद मेरा
तुझसे जुदा गर हो जाएँगे
तो खुद से ही हो जाएंगे जुदा
क्योंकि तुम ही हो
अब तुम ही हो
ज़िन्दगी अब तुम ही हो
चैन भी, मेरा दर्द भी
मेरी आशिकी अब तुम ही हो

तेरा मेरा रिश्ता है कैसा
इक पल दूर गंवारा नहीं
तेरे लिए हर रोज़ हैं जीते
तुझको दिया मेरा वक़्त सभी
कोई लम्हा मेरा न हो तेरे बिना
हर सांस पे नाम तेरा
क्योंकि तुम ही हो...

तेरे लिए ही जिया मैं
खुद को जो यूँ दे दिया है
तेरी वफ़ा ने मुझको संभाला
सारे ग़मों को दिल से निकाला
तेरे साथ मेरा है नसीब जुड़ा
तुझे पा के अधूरा ना रहा
क्योंकि तुम ही हो...

Share:

शनिवार, 6 अप्रैल 2013

तुम आ गए हो नूर - Tum Aa Gaye Ho Noor (Aandhi, Kishore, Lata)



Movie/Album: आँधी (1975)
Music By: आर.डी.बर्मन
Lyrics By: गुलज़ार
Performed By: लता मंगेशकर, किशोर कुमार

तुम आ गए हो, नूर आ गया है
नहीं तो चरागों से लौ जा रही थी
जीने की तुमसे, वजह मिल गयी है
बड़ी बेवजह जिन्दगी जा रही थी

कहाँ से चले, कहाँ के लिए
ये खबर नहीं थी मगर
कोई भी सिरा, जहाँ जा मिला
वही तुम मिलोगे
के हम तक तुम्हारी दुआ आ रही थी
तुम आ गए हो...

दिन डूबा नहीं, रात डूबी नहीं
जाने कैसा है सफ़र
ख़्वाबों के दीये, आँखों में लिए
वहीँ आ रहे थे
जहाँ से तुम्हारी सदा आ रही थी
तुम आ गए हो...

Share:

रविवार, 17 मार्च 2013

तन रंग लो जी आज मन रंग लो - Tan Rang Lo Ji Aaj Mann Rang Lo (Kohinoor, Lata, Rafi)



Movie/Album: कोहिनूर (1960)
Music By: नौशाद अली
Lyrics By: शकील बदायुनी
Performed By: मो.रफ़ी, लता मंगेशकर

तन रंग लो जी, आज मन रंग लो, तन रंग लो
खेलो खेलो, उमंग भरे रंग प्यार के ले लो, रंग लो
तन रंग लो जी...

आज नगरी में रंग है बहार है
गली गली देखो रस की फुहार है
पिचकरियों में रंग भरा प्यार है
इसी रंग में जीवन रंग लो
तन रंग लो...

नाचो नाचो री सखी रे होली आई रे
घर-घर में रंगीली रुत छाई रे
आज दुनिया ने मस्ती लुटाई रे
आशाओं का दामन रंग लो
तन रंग लो...

आज मुखड़े से घूँघटा हटालो जी
हो ज़रा सजना से अँखियाँ मिला लो जी
रंग झूठे मोरे तन पे न डालो जी
मन प्यार में साजन रंग लो
तन रंग लो...

राधा संग होली खेले रे बनवारी हो
अंग-अंग पे चलाए पिचकारी हो
कहे बैंया पकड़ के अनाड़ी
दिल रंग लो जी, धड़कन रंग लो
तन रंग लो...

Share:

शुक्रवार, 1 मार्च 2013

तेरी बिंदिया रे - Teri Bindiya Re (Rafi, Lata, Abhimaan)



Movie/Album: अभिमान (1973)
Music By: एस.डी.बर्मन
Lyrics By: मजरूह सुल्तानपुरी
Performed By: लता मंगेशकर, मो.रफ़ी

तेरी बिंदिया रे, रे आय हाय
सजन बिंदिया ले लेगी तेरी निंदिया
तेरी बिंदिया रे..

तेरे माथे लगे हैं यूँ, जैसे चंदा तारा
जिया में चमके कभी कभी तो, जैसे कोई अंगारा
तेरे माथे लगे हैं यूँ
सजन निंदिया ले लेगी, ले लेगी, ले लेगी
मेरी बिंदिया
रे आय हाय
तेरा झुमका रे
चैन लेने ना देगा, सजन तुमकारे आय हाय, मेरा झुमका रे

मेरा गहना बलम तू, तोसे सज के डोलूं
भटकते हैं तेरे ही नैना, मैं तो कुछ ना बोलूं
मेरा गहना बलम तू
तो फिर ये क्या बोले है, बोले है, बोले है
तेरा कंगना
रे आय हाय, मेरा कंगना रे
बोले रे अब तो छूटे ना, तेरा अंगना
रे आय हाय, तेरा कंगना रे

तू आयी है सजनिया, जब से मेरी बन के
ठुमक ठुमक चले है जब तू, मेरी नस नस खनके
तू आयी है सजनिया
सजन अब तो छूटे ना, छूटे ना, छूटे ना
तेरा अंगना
रे आय हाय, तेरा कंगना रे
सजन अब तो छूटे ना तेरा अंगना
रे आय हाय, तेरा अंगना रे

Share:

गुरुवार, 28 फ़रवरी 2013

तेरे मेरे मिलन की ये - Tere Mere Milan Ki Ye (Lata, Kishore, Abhimaan)



Movie/Album: अभिमान (1973)
Music By: एस.डी.बर्मन
Lyrics By: मजरूह सुल्तानपुरी
Performed By: लता मंगेशकर, किशोर कुमार

तेरे मेरे मिलन की ये रैना
नया कोई गुल खिलायेगी
तभी तो चंचल हैं तेरे नैना
देखो ना देखो ना
तेरे मेरे मिलन की...

नन्हां सा गुल खिलेगा अँगनासूनी बैय्याँ सजेगी सजना
जैसे खेले चंदा बादल में
खेलेगा वो तेरे आंचल में
चंदनिया गुनगुनायेगी
तभी तो चंचल हैं तेरे नैना
देखो ना, देखो ना
तेरे मेरे मिलन की...

तुझे थामे कई हाथों से
मिलूंगा मदभरी रातों से
जगा के अनसुनी सी धड़कन
बलमवा भर दूंगी तेरा मन
नई अदा से सतायेगी
तभी तो चंचल हैं तेरे नैना
देखो ना, देखो ना
तेरे मेरे मिलन की...

Share:

मंगलवार, 19 फ़रवरी 2013

तू कितनी अच्छी है - Tu Kitni Achchhi Hai (Lata Mangeshkar)



Movie/Album: राजा और रंक (1968)
Music By: लक्ष्मीकांत प्यारेलाल
Lyrics By: आनंद बक्षी
Performed By: लता मंगेशकर

तू कितनी अच्छी है
तू कितनी भोली है
प्यारी-प्यारी है
ओ माँ, ओ माँ
ये जो दुनिया है
ये बन है काँटों का
तू फुलवारी है
ओ माँ, ओ माँ
तू कितनी अच्छी है...

दूखन लागी है माँ तेरी अँखियाँ
मेरे लिए जागी है तू सारी-सारी रतियाँ
मेरी निंदिया पे, अपनी निंदिया भी, तूने वारी है
ओ माँ, ओ माँ
तू कितनी अच्छी है...

अपना नहीं तुझे सुख-दुख कोई
मैं मुस्काया, तू मुस्काई, मैं रोया, तू रोई
मेरे हँसने पे, मेरे रोने पे, तू बलिहारी है
ओ माँ, ओ माँ
तू कितनी अच्छी है...

माँ बच्चों की जां होती है
वो होते हैं क़िस्मत वाले जिनके माँ होती है
कितनी सुन्दर है, कितनी शीतल है, न्यारी-न्यारी है
ओ माँ, ओ माँ
तू कितनी अच्छी है...

Share:

सोमवार, 28 जनवरी 2013

तेरे चेहरे से नज़र नहीं - Tere Chehre Se Nazar Nahin (Kishore, Lata, Kabhie Kabhie)



Movie/Album: कभी कभी (1976)
Music By: खैय्याम
Lyrics By: साहिर लुधियानवी
Performed By: किशोर कुमार, लता मंगेशकर

तेरे चेहरे से नज़र नहीं हटती
नज़ारे हम क्या देखें
तुझे मिलके भी प्यास नहीं घटती
नज़ारे हम क्या देखें

पिघले बदन तेरी तपती निगाहों से
शोलों की आँच आए बर्फ़ीली राहों से
लगे कदमों से आग लिपटती
नज़ारे हम क्या देखें...

रंगों की बरखा है खुशबू का साथ है
किसको पता है अब दिन है कि रात है
लगे दुनिया ही आज सिमटती
नज़ारे हम क्या देखें...

पलकों पे फैला तेरी पलकों का साया है
चेहरे ने तेरे मेरा चेहरा छुपाया है
तेरे जलवों की धुँध नहीं छँटती
नज़ारे हम क्या देखें...

Share:

रविवार, 13 जनवरी 2013

तेरे घर के सामने - Tere Ghar Ke Samne (Md.Rafi, Lata Mangeshkar)



Movie/Album: तेरे घर के सामने (1963)
Music By: एस.डी.बर्मन
Lyrics By: हसरत जयपुरी
Performed By: मो.रफ़ी, लता मंगेशकर

तेरे घर के सामने
इक घर बनाऊंगा, तेरे घर के सामने
दुनिया बसाऊंगा, तेरे घर के सामने
इक घर बनाऊंगा...

घर का बनाना कोई, आसान काम नहीं
दुनिया बसाना कोई, आसान काम नहीं
दिल में वफ़ायें हों तो, तूफ़ां किनारा है
बिजली हमारे लिये, प्यार का इशारा है
तन मन लुटाऊंगा, तेरे घर के सामने
दुनिया बसाऊंगा, तेरे घर के सामने...

कहते हैं प्यार जिसे, दरिया है आग का
या फिर नशा है कोई, जीवन के राग का
दिल में जो प्यार हो तो, आग भी फूल है
सच्ची लगन जो हो तो, पर्बत भी धूल है
तारे सजाऊंगा, तेरे घर के सामने
दुनिया बसाऊंगा, तेरे घर के सामने...

कांटों भरे हैं लेकिन, चाहत के रास्ते
तुम क्या करोगे देखें, उल्फत के वास्ते
उल्फत में ताज़ छूटे, ये भी तुम्हें याद होग
उल्फत में ताज़ बने, ये भी तुम्हें याद होग
मैं भी कुछ बनाऊंगा (हूँ) तेरे घर के सामने (देखें)
दुनिया बसाऊंगा, तेरे घर के सामने...

Share:

बुधवार, 2 जनवरी 2013

तेरी जुल्फों से जुदाई - Teri Zulfon Se Judai (Md.Rafi)



Movie/Album: जब प्यार किसी से होता है (1961)
Music By: शंकर जयकिशन
Lyrics By: हसरत जयपुरी
Performed By: मो.रफ़ी

तेरी ज़ुल्फ़ों से जुदाई तो नहीं माँगी थी
क़ैद माँगी थी, रिहाई तो नहीं माँगी थी

मैंने क्या ज़ुल्म किया, आप खफ़ा हो बैठे
प्यार माँगा था, खुदाई तो नहीं माँगी थी
क़ैद माँगी थी...

मेरा हक़ था तेरी आंखों की छलकती मय पर
चीज़ अपनी थी, पराई तो नहीं माँगी थी
क़ैद माँगी थी...

अपने बीमार पे, इतना भी सितम ठीक नहीं
तेरी उल्फ़त में, बुराई तो नहीं माँगी थी
क़ैद माँगी थी...

चाहने वालों को कभी, तूने सितम भी ना दिया
तेरी महफ़िल से, रुसवाई तो नहीं माँगी थी
क़ैद माँगी थी...

Share:

बुधवार, 12 दिसंबर 2012

तुमसे मिलने की तमन्ना - Tumse Milne Ki Tamanna (S.P.Balasubramanium, Saajan)



Movie/Album: साजन (1992)
Music By: नदीम श्रवण
Lyrics By: समीर
Performed By: एस.पी.बालासुब्रमनियम

तुमसे मिलने की तमन्ना है
प्यार का इरादा है
और एक वादा हैं जानम
जो कभी हम मिले
तो ज़माना देखेगा अपना प्यार
ओ मेरे यार

मैं शायर नहीं, दीवाना नहीं
मैं आशिक़ नहीं परवाना नहीं
मिली जबसे नज़र, तब से जान-ए-जिगर
मैं हो गया दीवाना
अब जाने क्या होगा जान-ए-जाना
तुमसे मिलने की तमन्ना...

क्या पता फिर कहाँ कब मुलाकात हो
वो हसीना से फिर दिल की बात हो
उसके जैसी हंसीं मैंने देखी नहीं
रोकेगा क्या ज़माना मैंने दिल में है ठाना
मुझको उसे है अभी अपना बनाना
तुमसे मिलने की तमन्ना...

Share:

शनिवार, 24 नवंबर 2012

तेरे लिए - Tere Liye (Veer Zaara, Lata Mangeshkar, Roop Kumar Rathod)



Movie/Album: वीर ज़ारा (2004)
Music By: मदन मोहन
Lyrics By: जावेद अख्तर
Performed By: लता मंगेशकर, रूप कुमार राठोड़

तेरे लिए, हम हैं जिये, होठों को सीये
तेरे लिए, हम हैं जिये, हर आँसू पिये
दिल में मगर, जलते रहे, चाहत के दीये
तेरे लिए, तेरे लिए

ज़िंदगी, ले के आई है
बीते दिनों की किताब
घेरे हैं, अब हमें
यादें बे-हिसाब
बिन पूछे, मिले मुझे
कितने सारे जवाब
चाहा था क्या, पाया है क्या
हमने देखिए
दिल में मगर...

क्या कहूँ, दुनिया ने किया
मुझसे कैसा बैर
हुकुम था, मैं जियूं
लेकिन तेरे बगैर
नादां हैं वो, कहते हैं जो
मेरे लिए तुम हो गैर
कितने सितम, हम पे सनम
लोगों ने किए
दिल में मगर...

Share: