2007 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
2007 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 2 मई 2013

तारे ज़मीं पर - Taare Zameen Par (Shankar Mahadevan)



Movie/Album: तारे ज़मीन पर (2007)
Music By: शंकर एहसान लॉय
Lyrics By: प्रसून जोशी
Performed By: शंकर महादेवन, डोमिनिक सेरेजो, विविएने पोचा

देखो इन्हें ये हैं ओस की बूँदें
पत्तों की गोद में आसमां से कूदे
अंगड़ाई लें फिर करवट बदल कर
नाज़ुक से मोती हंस दे फिसल कर
खो ना जाएँ ये तारे ज़मीं पर

ये तो हैं सर्दी में धूप की किरणें
उतरें जो आँगन को सुनहरा सा करने
मन के अंधेरो को रोशन सा कर दें
ठिठुरती हथेली की रंगत बदल दें
खो ना जाएँ ये तारे ज़मीं पर

जैसे आँखों की डिबिया में निंदिया
और निंदिया में मीठा सा सपना
और सपने में मिल जाए फरिश्ता सा कोई
जैसे रंगों भरी पिचकारी
जैसे तितलियाँ फूलों की क्यारी
जैसे बिना मतलब का प्यारा रिश्ता हो कोई

ये तो आशा की लहर हैं
ये तो उम्मीद की सहर हैं
खुशियों की नहर हैं
खो ना जाएँ ये तारे ज़मीं पर

देखो रातों के सीने पे ये तो
झिलमिल किसी लौ से उगे हैं
ये तो अंबियो की खुश्बू हैं
बागों से बह चले
जैसे काँच में चूड़ी के टुकड़े
जैसे खिले खिले फूलों के मुखड़े
जैसे बंसी कोई बजाए पेड़ों के तले

ये तो झोंके हैं पवन के
हैं ये घुंघरू जीवन के
ये तो सुर हैं चमन के
खो ना जाएँ ये तारे ज़मीं पर

मुहल्ले की रौनक गलियाँ हैं जैसे
खिलने की ज़िद पर कलियाँ हैं जैसे
मुट्ठी में मौसम की जैसे हवायें
ये हैं बुज़ुर्गों के दिल की दुआएं
खो ना जाएँ ये तारे ज़मीं पर

कभी बातें जैसे दादी नानी
कभी चले जैसे मम मम पानी
कभी बन जाएँ भोले सवालों की झड़ी
सन्नाटे में हँसी के जैसे
सूने होठों पे खुशी के जैसे
ये तो नूर हैं बरसे गर
तेरी किस्मत हो बड़ी

जैसे झील में लहराए चंदा
जैसे भीड़ में अपने का कंधा
जैसे मनमौजी नदिया
झाग उड़ाए कुछ कहे
जैसे बैठे बैठे मीठी सी झपकी
जैसे प्यार की धीमी सी थपकी
जैसे कानों में सरगम
हरदम बजती ही रहे
जैसे बरखा उडाती है निंदिया...

Share:

शुक्रवार, 19 अक्टूबर 2012

तेरे बिन सानु - Tere Bin Sanu (Rabbi Shergill)



Movie/Album: दिल्ली हाईट्स (2007)
Music By: रब्बी शेरगिल
Lyrics By: रब्बी शेरगिल
Performed By: रब्बी शेरगिल

तेरे बिन सानु सोह्निया
कोई होर नहियो लभना
जो देखे रूह नु सकूं
न चुक्के जो नखरा मेरा

वे मैं सारे घुम्म के वेखिया
अमरीका, रूस, मलेशिया
न कित्ते वि कोई फर्क सी
हर किसे दी कोई शर्त सी

कोई मंगदा मेरा सी समां
कोई हौंदा सूरत ते फ़िदा
कोई मंगदा मेरी सी वफ़ा
ना तो मंगदा मेरियां बला

तेरे बिन होर ना किसे
मंगणी मेरियां बला
तेरे बिन होर ना किसे
करनी धौप वैच छां
तेरे बिन सानु...

जिवे रुकिया सी तु ज़रा
नहिओ भलणा मैं सारी उम्र
जिवे आन्खेयाँ सी अखां चुरा
रोवेगा सानु याद कर
हसेयाँ सी मैं हंसा अजीब
पर तू नहीं सी हसेयाँ
दिल विच तेरा जो राज़ सी
मैनू तू क्यों नई दसेयाँ
तेरे बिन सानु एह राज़
किसे होर नहियो दसना
तेरे बिन पीड़ दा इलाज
किस वैद कोलो लभणा
तेरे बिन सानु...

मिलिया सी अज्ज मैनूं
तेरा ऐक पत्रा
लेखेया सी जेस ते
तु शेर वारेशाह दा
पड़ के सी ओस नूं
हन्जू ऐक दुलिया
अक्खां चु बंद सी
एह राज़ आज्ज खुलिया
की तेरे बिन एह मेरे हन्जू
किसे होर नहियो चोमणा
की तेरे बिन एह मेरे हन्जू
मिट्टी विच रोलणा
तेरे बिन सानु...

Share:

मंगलवार, 21 अगस्त 2012

ओ मेरी जाँ - O Meri Jaan (K.K., Life In A Metro)



Movie/Album: लाइफ इन अ मेट्रो (2007)
Music By: प्रीतम चक्रबर्ती
Lyrics By: सईद कादरी
Performed By: के.के.

दिल खुदगर्ज़ है
फ़िसला है ये, फ़िर हाथ से
कल उसका रहा, अब है तेरा
इस रात से
ओ मेरी जाँ

तू आ गया यूँ नज़र में
जैसे सुबह दोपहर में
मदहोशी यूँ ही नहीं
दिल पे छाई
नियत ने ली अंगड़ाई
छुआ तूने, कुछ इस तरह
बदली फ़िज़ा, बदला समां
ओ मेरी जाँ...

नाता समझे ना हाँ ये दिल मेरा
जानूँ ना, जानूँ ना इसको क्या हुआ
मेरी बाहों की फिर से ढूंढे ये पनाह
तू है कहाँ, तू है कहाँ
ओ मेरी जाँ...

Share:

सोमवार, 20 अगस्त 2012

रिश्ते - Rishtey (James, Life In A Metro)



Movie/Album: लाइफ इन अ मेट्रो (2007)
Music By: प्रीतम चक्रबोर्ती
Lyrics By: सईद कादरी
Performed By: जेम्स

रिश्ते तो नही रिश्तों की, परछाईयाँ मिले
ये कैसी भीड़ है बस यहाँ, तन्हाईयाँ मिले

इक छत के तले अजनबी हो जाते हैं रिश्ते
बिस्तर पे चादरों से चुप सो जाते हैं रिश्ते
ढूँढे से भी इनमें नहीं गरमाईयाँ मिले
ये कैसी भीड़...

जिसको भी देखिए वो अधूरा सा है यहाँ
जैसे कहीं हो और वो आधा रखा हुआ
वो जब जहाँ जुड़े वहीँ जुदाईयाँ मिले
ये कैसी भीड़...

Share:

रविवार, 19 अगस्त 2012

बातें कुछ अनकही सी - Baatein Kuch Ankahi Si (Adnan Sami, Life In A Metro)



Movie/Album: लाईफ इन अ मेट्रो (2007)
Lyrics By: सईद क़ादरी
Music By: प्रीतम चक्रोबर्ती
Performed By: अदनान सामी

बातें कुछ अनकही सी, कुछ अनसुनी सी, होने लगी
काबू दिल पे रहा ना, हस्ती हमारी खोने लगी
शायद यही है प्यार

कह दे मुझसे दिल में क्या है
ऐसा भी क्या गुरूर
तुझको भी तो हो रहा है
थोड़ा असर ज़रूर
ये खामोशी जीने ना दे
कोई तो बात हो
शायद यही है प्यार...

तू ही मेरी रोशनी है
तू ही चिराग है
धीरे-धीरे मिट जाएगा
हल्का सा दाग है
ये ज़हर भी यूँ पीया है
जैसे शराब हो
शायद यही है प्यार...

Share:

बुधवार, 4 जुलाई 2012

जावेदा ज़िन्दगी (तोसे नैना लागे) - Javeda Zindagi (Tose Naina Laage) (Anwar)



Movie/Album: अनवर (2007)
Music By: मिथुन
Lyrics By: हसन कमाल
Performed By: शिल्प राव, क्षितु तारे

तोसे नैना लागे पिया सांवरे
नहीं बस में अब ये जिया सांवरे
मोहब्बत तो एक जावेदा ज़िन्दगी है
तोसे नैना लागे मिली रोशनी
तोसे मन जो लागा मिली ज़िन्दगी
मोहब्बत तो एक...

मोहब्बत की है दास्ताँ ज़िन्दगी
मोहब्बत ना हो तो कहाँ ज़िन्दगी
मोहब्बत तो एक जावेदा ज़िन्दगी है

शमा को पिघलने का अरमान क्यूँ है
पतंगे को जलने का अरमान क्यूँ है
इसी शौक का इम्तिहां ज़िन्दगी है

मोहब्बत जिसे बख्श दे ज़िन्दगानी
नहीं मौत पर ख़त्म उसकी कहानी

कैसे जिया जाए इश्क़ बिन
नहीं कोई इंसां मोहब्बत से खाली
हर इक रूह प्यासी हर इक दिल सवानी
मोहब्बत जहाँ है वहाँ ज़िन्दगी है
मोहब्बत ना हो तो कहाँ ज़िन्दगी है
तोसे नैना लागे...

Share:

मंगलवार, 3 जुलाई 2012

मौला मेरे मौला - Maula Mere Maula (Anwar, Roop Kumar Rathod)



Movie/Album: अनवर (2007)
Music By: मिथुन
Lyrics By: सईद कादरी
Performed By: रूप कुमार राठोड़

मौला मेरे, मौला मेरे
मौला मेरे, मौला मेरे
आँखें तेरी, कितनी हसीं
के इनका आशिक़, मैं बन गया हूँ
मुझको बसा ले, इनमें तू
मौला मेरे...

मुझसे ये हर घड़ी, मेरा दिल कहे
तुम ही हो उसकी आरज़ू
मुझसे ये हर घड़ी, मेरे लब कहे
तेरी ही हो सब गुफ्तगू
बातें तेरी, इतनी हसीं
मैं याद इनको, जब करता हूँ
फूलों सी आए खुशबू

रख लूँ छूपा के मैं कहीं तुझको
साया भी तेरा ना मैं दूं
रख लूँ बना के कहीं घर, मैं तुझे
साथ तेरे मैं ही रहूं
जुल्फें तेरी, इतनी घनी
देख के इनको, ये सोचता हूँ
साये में इनके मैं जियूं
मौला मेरे मौला...

मेरा दिल यही बोला, मेरा दिल यही बोला
यारा राज ये उसने है मुझ पर खोला
के है इश्क़ मोहब्बत, जिसके दिल में
उसको पसंद करता है मौला मेरा..

Share:

गुरुवार, 28 जून 2012

ज़िन्दगी ने ज़िन्दगी भर गम दिए - Zindagi Ne Zindagi Bhar Gam Diye (The Train, Mithoon)



Movie/Album: द ट्रेन (2007)
Music By: मिथुन शर्मा
Lyrics By: सईद कादरी
Performed By: मिथुन शर्मा

ज़िन्दगी ने ज़िन्दगी भर गम दिए
जितने भी मौसम दिए सब नम दिए

जब तड़पता है कभी अपना कोई
खून के आंसू रुला दे बेबसी
जी के फिर करना क्या मुझको ऐसी ज़िन्दगी
जिसने ज़ख्मों को नहीं मरहम दिए
ज़िन्दगी ने ज़िन्दगी भर...

अपने भी पेश आये हमसे अजनबी
वक़्त की साजिश कोई समझा नहीं
बेइरादा कुछ खताएं हमसे हो गयी
राह में पत्थर मेरी हरदम दिए
ज़िन्दगी ने ज़िन्दगी भर...

इक मुकम्मल कश्मकश है ज़िन्दगी
उसने हमसे की कभी ना दोस्ती
जब मिली मुझको आंसू के वो तोहफे दे गयी
हँस सकें हम ऐसे मौके कम दिए
ज़िन्दगी ने ज़िन्दगी भर...

Share:

शुक्रवार, 8 जून 2012

ऐ हैरते - Ay Hairathe (Guru, Hariharan, Alka Yagnik)



Movie/Album: गुरु (2007)
Music By: ए.आर.रहमान
Lyrics By: गुलज़ार
Performed By: अलका याग्निक, हरिहरन

ऐ हैरते आशिकी जगा मत
पैरों से ज़मीं, ज़मीं लगा मत
दमदारा दमदारा चश्म-चश्म नम
दमदारा दमदारा चश्म-चश्म नम
सुन मेरे हमदम
हमेशा इश्क में ही जीना

क्यों उर्दू, फारसी बोलते
दस कहते हो, दो तौलते हो
झूठों के शहनशाह बोलो ना
कभी झाँकों, मेरी ऑंखें
सुनाये इक दास्ताँ
जो होठों से खोलो ना
ऐ हैरते आशिकी...

दो चार महीन से लम्हों में
उम्रों के हिसाब भी होते हैं
जिन्हें देखा नहीं कल तक
कहीं भी अब कोख में वो चेहरे बोते है
ऐ हैरते आशिकी...

Share:

गुरुवार, 7 जून 2012

तेरे बिना - Tere Bina (Guru, A.R.Rehman, Chinmayee)



Movie/Album: गुरु (2007)
Music By: ए.आर.रहमान
Lyrics By: गुलज़ार
Performed By: ए.आर.रहमान, चिन्मयी

तेरे बिना बेसुवादी बेसुवादी रतियाँ
ओ सजना
रूखी रे ओ रूखी रे, काटूँ रे कटे, कटे ना

ना जा चाकरी का मारे
ना जा सौतन पुकारे
सावन आएगा तो पूछेगा
ना जा रे
फीकी-फीकी बेसुवादी
ये रतिया
काटूँ रे कटे, कटे ना
अब तेरे बिना सजना-सजना काटे, कटे ना
काटे ना काटे ना तेरे बिना
तेरे बिना...

तेरे बिना चाँद का सोना, खोटा रे
पीली-पीली धूल उंड़ावे झूठा रे
तेरे बिना सोना पीतल
तेरे संग कीकर पीपल
आजा काटे ना रतियाँ
तेरे बिना...

Share:

बुधवार, 6 जून 2012

बरसो रे - Barso Re (Guru, Shreya Ghoshal)



Movie/Album: गुरु (2007)
Music By: ए.आर.रहमान
Lyrics By: गुलज़ार
Performed By: श्रेया घोषाल

बरसो रे मेघा-मेघा
बरसो रे, मेघा बरसो
मीठा है कोसा है, बारिश का बोसा है
जल-थल-चल-चल
चल-चल बहता चल

गीली-गीली माटी, गीली माटी के
चल घरौंदे बनायेंगे रे
हरी भरी अम्बी, अम्बी की डाली
मिल के झूले झुलाएंगे रे
धन बैजू गजनी, हल जोते सबने
बैलों की घंटी बजी, और ताल लगे भरने
रे तैर के चली, मैं तो पार चली
पार वाले पर ले किनारे चली
रे मेघा...
नन्ना रे..

काली-काली रातें, काली रातों में
ये बदरवा बरस जायेगा
गली-गली मुझको, मेघा ढूँढेगा
और गरज के पलट जायेगा
घर आँगन अंगना, और पानी का झरना
भूल न जाना मुझे, सब पूछेंगे वरना
रे बह के चली, मैं तो बह के चली
रे कहती चली, मैं तो कहके चली
रे मेघा...
नन्ना रे...

Share:

शुक्रवार, 6 अप्रैल 2012

ओ रे पिया - O Re Piya (Rahat Fateh Ali Khan)



Movie/Album: आजा नचले (2007)
Music By: सलीम-सुलेमान
Lyrics By: जयदीप साहनी
Performed By: राहत फ़तेह अली खान

ओ रे पिया
उड़ने लगा क्यों मन बावला रे
आया कहाँ से ये हौसला रे
ओ रे पिया

तानाबाना, तानाबाना बुनती हवा
बूंदें भी तो आये नहीं बाज़ यहाँ
साजिश में शामिल सारा जहां है
हर ज़र्रे-ज़र्रे की ये इल्तिज़ा है
ओ रे पिया...

नज़रें बोलें, दुनिया बोले, दिल की ज़बाँ
इश्क मांगे, इश्क चाहे, कोई तूफां
चलना आहिस्ते, इश्क नया है
पहला ये वादा हमने किया है
ओ रे पिया...

नंगे पैरों पे अंगारों, चलती रही
लगता है कि गैरों में मैं, पलती रही
ले चल वहाँ जो, मुल्क तेरा है
ज़ाहिल ज़माना, दुश्मन मेरा है
ओ रे पिया...

Share:

गुरुवार, 19 मई 2011

तुमसे ही - Tumse Hi (Mohit Chauhan)



Movie/Album : जब वे मेट (2007)
Music By : प्रीतम चक्रबर्ती, सन्देश शांडिल्य
Lyrics By : इरशाद कामिल
Performed By : मोहित चौहान

ना है ये पाना, ना खोना ही है
तेरा ना होना जाने, क्यूँ होना ही है
तुमसे ही दिन होता है, सुरमई शाम आती, तुमसे ही, तुमसे ही
हर घड़ी साँस आती है, ज़िंदगी कहलाती है, तुमसे ही, तुमसे ही

आँखों में आँखें तेरी, बाहों में बाहें तेरी
मेरा ना मुझमें कुछ रहा, हुआ क्या
बातों में बातें तेरी, रातें सौगातें तेरी
क्यूँ तेरा सब ये हो गया, हुआ क्या
मैं कहीं भी जाता हूँ, तुमसे ही मिल जाता हूँ, तुमसे ही, तुमसे ही
शोर में खामोशी है, थोड़ी सी बेहोशी है, तुमसे ही, तुमसे ही

आधा सा वादा कभी, आधे से ज्यादा कभी
जी चाहे कर लूं इस तरह वफ़ा का
छोड़े ना छूटे कभी, तोड़े ना टूटे कभी
जो धागा तुमसे जुड़ गया वफ़ा का
मैं तेरा सरमाया हूँ, जो मैं बन पाया हूँ, तुमसे ही, तुमसे ही
रास्ते मिल जाते है, मंज़िले मिल जाती है, तुमसे ही, तुमसे ही
ना है ये...

Share:

बुधवार, 6 अप्रैल 2011

बीते लम्हें - Beete Lamhein (K.K.)



Movie/Album : द ट्रेन (2007)
Music By : मिथुन शर्मा
Lyrics By : सईद कादरी
Performed By : के.के.

दर्द में भी ये लब मुस्कुरा जाते हैं
बीते लम्हें हमें जब भी याद आते हैं

चन्द लम्हात के वास्ते ही सही
मुस्कुरा कर मिली थी मुझे ज़िन्दगी
तेरी आगोश में दिन थे मेरे कटे
तेरी बाहों में थी मेरी रातें कटीं
आज भी जब वो पल मुझको याद आते हैं
दिल से सारे गमों को भुला जाते हैं
दर्द में...

किस कदर तेज़ रफ़्तार थी ज़िन्दगी
कहकहे हर तरफ़ थी खुशी ही खुशी
मैंने जिस दिन कही प्यार की बात थी
रुक गई थी अचानक वो बहती नदी
आज भी जब वो दिन मुझको याद आते हैं
गुज़रे लम्हें ज़हन में उभर आते हैं
दर्द में...

मेरे कांधे पे सिर को झुकाना तेरा
मेरे सीने में खुद को छुपाना तेरा
आके मेरी पनाहों में शाम-ओ-सहर
कांच की तरह वो टूट जाना तेरा
आज भी जब वो मन्ज़र नज़र आते हैं
दिल की विरानियों को मिटा जाते हैं
दर्द में...

Share:

मंगलवार, 28 दिसंबर 2010

अलविदा - Alvida (K.K., Life In A Metro)



Movie/Album: लाइफ इन अ मेट्रो (2007)
Music By: प्रीतम चक्रबर्ती
Lyrics By: अमिताभ वर्मा
Performed By: के.के., जेम्स

चुपके से कहीं, धीमे पाँव से
जाने किस तरह किस घड़ी
आगे बढ़ गए हमसे राहों में
पर तुम तो अभी थे यहीं
कुछ भी न सुना, कब का था गिला
कैसे कह दिया अलविदा

जिनके दरमियाँ गुजरी थी अभी
कल तक ये मेरी ज़िन्दगी
लो उन बाहों को, ठंडी छाँव को
हम भी कर चले अलविदा
अलविदा अलविदा मेरी राहें अलविदा
मेरी साँसें कहती हैं अलविदा
अलविदा अलविदा अब कहना और क्या
जब तूने कह दिया अलविदा

सुन ले बेखबर यूँ आँखें फेरकर
आज तू चली जा
ढूंढेगी नज़र हमको ही मगर हर जगह
ऐसी रातों में ले के करवटें
याद हमें करना और फिर हारकर
कहना क्यों मगर कह दिया अलविदा
अलविदा अलविदा कोई पूछे तो ज़रा
क्या सोचा और कहा अलविदा
अलविदा अलविदा अब कहना और क्या
जब तूने कह दिया अलविदा

हम थे दिलजले फिर भी दिल कहे
काश मेरे संग आज
होते तुम अगर होती हर डगर गुलसितां
तुमसे हैं खफा हम नाराज़ हैं
दिल है परेशां
सोचा न सुना तूने क्यों भला कह दिया
अलविदा अलविदा कोई पूछे तो ज़रा
क्या सोचा और कहा अलविदा
अलविदा अलविदा अब कहना और क्या
जब तूने कह दिया अलविदा

अलविदा अलविदा.. क्या सोचा और कहा अलविदा
लो उन बाहों को, ठंडी छाँव को
हम भी कर चले अलविदा

Share: