Manna Dey लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Manna Dey लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 20 अक्टूबर 2013

ताकत वतन की हमसे है - Taaqat Watan Ki Humse Hai (Rafi, Manna Dey, Prem Pujari)



Movie/Album: प्रेम पुजारी (1970)
Music By: एस.डी.बर्मन
Lyrics By: नीरज
Performed By: मो.रफ़ी, मन्ना डे

ताकत वतन की हमसे है
हिम्मत वतन की हमसे है
इज्ज़त वतन की हमसे है
इंसान के हम रखवाले

पहरेदार हिमालय के हम, झोंके हैं तूफ़ान के
सुनकर गरज हमारी सीने फट जाते चट्टान के
ताकत वतन की हमसे है...

सीना है फौलाद का अपना, फूलों जैसा दिल है
तन में विन्ध्याजल का बल है, मन में ताजमहल है
ताक़त वतन की हमसे है...

देकर अपना खून सींचते देश की हम फुलवारी
बंसी से बन्दूक बनाते हम वो प्रेम पुजारी
ताकत वतन की हमसे है...

आकर हमको कसम दे गई, राखी किसी बहन की
देंगे अपना शीश, न देंगे मिट्टी मगर वतन की
ताक़त वतन की हमसे है...

खतरे में हो देश अरे तब लड़ना सिर्फ धरम है
मरना है क्या चीज़ आदमी लेता नया जनम है
ताकत वतन की हमसे है...

एक जान है, एक प्राण है सारा देश हमारा
नदियाँ चल कर थकी रुकी पर कभी न गंगा धरा
ताक़त वतन की हमसे है...

Share:

गुरुवार, 12 सितंबर 2013

अरे किसने चिलमन से मारा - Arre Kisne Chilman Se Maara (Manna Dey, Baat Ek Raat Ki)



Movie/Album: बात एक रात की (1962)
Music By: एस.डी.बर्मन 
Lyrics By: मजरूह सुल्तानपुरी
Performed By: मन्ना डे

अरे किसने, चिलमन से मारा
अरे नज़ारा मुझे

बिखेरे बाल जब वो
आसमानों पर घटा झूमे
चले जब नाज से ज़ालिम
क़यामत भी क़दम चूमे

हाँ, पग में पायल डार के
घूंघट नयन झुकाए
बिन बादल की दामिनी
चमकत लचकत जाय
फिर ना देखा हाय
अरे, फिर ना देखा पलट के दुबारा मुझे
किसने चिलमन से...

सीने में दिल है, दिल में दाग
दागों में सोज़-ओ-साद-ऐ-इश्क
परदा बपर्दा है पिनहा 
परदानशीं का राज़-ऐ-इश्क
जतन मिलन का तब करूं
नाम पता जब होय
एक झलक बस
एक झलक दिखलाय के
कर गई पागल मोय
मेरे दिल ने तड़पकर पुकारा मुझे
किसने चिलमन से...

Share:

शनिवार, 24 अगस्त 2013

बहुत दिन हुए - Bahut Din Huye [Sama Albela] (Mahendra, Manna, Lata, Anuradha)



Movie/Album: अनुराधा (1960)
Music By: रवि शंकर
Lyrics By: शैलेन्द्र
Performed By: महेन्द्र कपूर, मन्ना डे, लता मंगेशकर

महेन्द्र कपूर
बहुत दिन हुए तारों के देश में
चंदा की नगरिया में रहते थे इक राजा
बज रहा था दूर दूर उनकी जय का बाजा
जैसे थे परतापी राजा, वैसे उनकी रानी
जैसा रूप रंग पाया, वैसी ज्ञानी दानी
दोनों की दुलारी इक बिटिया थी प्यारी
फूल जैसी नाज़ुक थी वो नाम था फूल कुमारी

अंधी तक़दीर ने अंधेर किया भारी
छीनी उसके होंठों से हँसी वो प्यारी प्यारी
फूल कुमारी भूल गई हँसना मुस्कुराना
लूट लिया भाग ने ख़ुशी का वो खज़ाना

एक एक कर हारे सब
फूल बनी रही पत्थर
मत पूछो क्या बीत रही थी
मात-पिता के दिल पर

मगर ये कौन, ये कैसी आवाज़ ?

मन्ना डे:
ले के दिल का साज़ हम, गीत गाने आ गये
दिल के कलियों ने कहा, दिन सुहाने आ गए

ग़म के बादल हट गए, खुल गया नीला गगन
हर कली को प्यार से, छू गई सूरज किरन
मुस्कुरा लो झूम लो, ओ ज़माने आ गये
ले के दिल का...

लता मंगेशकर:
समा अलबेला दिन हैं मिलन के
प्रीत लेके आए देखो मीत मेरे मन के

पिया-पिया गाये जिया नाचे मन मोरा
मेरी उनकी जोड़ी जैसे चाँद और चकोरा
नैनों में छुपाये फिरूँ सपने साजन के
समा अलबेला...

जिन्हें मैंने दिल दिया वो भी रहे मेरे
मन में मनाऊँ मैं साँझ और सवेरे
जीते जी न टूटेगी ये बंधन जीवन के
समा अलबेला...

महेन्द्र कपूर:
जैसे उनके अच्छे दिन फिर से लौट आए
मालिक ऐसे सबकी सुने सबके दिन लौटाए

Share:

गुरुवार, 21 मार्च 2013

आई आई रे होली - Aayi Aayi Re Holi (Aabroo, Asha Bhosle, Manna Dey)



Movie/Album: आबरू (1968)
Music By: सोनिक ओमी
Lyrics By: जी.एल.रावल
Performed By: आशा भोंसले, मन्ना डे

आई आई रे होलीओ रंग लायी रे होली
ओ नाचो नाचो
बहारें संग लायी रे होली

होंठ गुलाबी, नैन शराबी
मस्त जवानी छायी है
मुखड़े से जो बच गयी लाली
वो फूलों पे आई है

आज मेरे घर साजन आये
देख जिसे चंदा शरमाये
कहीं लगे न चाँद की नजरिया
बड़ी दुश्मन है जुल्मी नजरिया
हाय मैं तो रख लूँगा सारी उमरिया
प्यार में ऐसा शाम ना करना
राधा को बदनाम ना करना
मेरी कोरी है लाज की चुनरिया
हाय रंग डालो ना मुझपे सांवरिया
मैं तो आई हूँ रंग में तेरे हो के बावरिया
आज मेरे घर सजन आये
देख जिसे चंदा शरमाये

युग युग से है साथ हमारा
तु है नदिया मैं हूँ किनारा
भारत की चले रंग की धारा
तुझ बिन सूनी मेरी बांसुरिया
प्यार में ऐसे शाम ना करना...

मर मर जाऊं लाज की मारी
ताने देंगी सखियाँ सारी
है गुलाल रंग झूमें नर नारी
क्यूँ रंग डारी मेरी चुनरिया
आज मेरे घर साजन आये...

तु है राधा मेरी, मैं तेरा मोहन
टूटे ना ये प्यार का बंधन
होली आई है गले लगा लो सजना
आज मुझको तुम अपना बना लो सजना

Share:

बुधवार, 20 मार्च 2013

होली रे होली रंगों की डोली - Holi Re Holi Rangon Ki Doli (Paraya Dhan, Asha, Manna Dey)



Movie/Album: पराया धन (1971)
Music By: आर.डी.बर्मन
Lyrics By: आनंद बक्षी
Performed By: आशा भोंसले, मन्ना डे

होली रे होली
रंगों की डोली
आई तेरे घर पे
मस्तों की टोली
मुख ना छुपा
ओ रानी/राजा सामने आ

जान ना पहचान
अरे मैं तेरा मेहमान
काहे मारी पिचकारी
तूने बेईमान
फागुन की बहार, एक शर्मीली नार
नहीं समझे रे प्यार की बोली
होली रे होली...

फेंकूं मैं गुलाल
के डालूं रंग लाल
आगे आगे राधा दौड़े
पीछे नन्दलाल
काहे करे तंग
मैं ना खेलूं तेरे संग
भीगा मेरा अंग अंग
भीगी चोली
होली रे होली...

नैना मत जोड़
तु बैय्याँ मेरी छोड़
मर जाऊं मैं ना मानूं
चुड़ियां न तोड़
अरे हो जा रज़ामंद
मुझे कर ले पसंद
कर खिड़की ना बंद
हमजोली
होली रे होली...

Share:

सोमवार, 18 मार्च 2013

नीला पीला हरा गुलाबी - Neela Peela Hara Gulaabi (Lata, Manna Dey, Mahendra Kapoor)



Movie/Album: आप बीती (1976)
Music By: लक्ष्मीकां-प्यारेलाल
Lyrics By: आनंद बक्षी
Performed By: लता मंगेशकर, महेंद्र कपूर, मन्ना डे

नीला, पीला, हरा, गुलाबी, कच्चा-पक्का रंग
रंग डाला मेरा अंग-अंग
राम दुहाई छोड़ कलाई
ओए मामा
ओ मेरे मामा क्या बाजू मेरा तोड़ेगा

आगे-पीछे, ऊपर-नीचे
कोई कितना दौड़ेगा
बहादुर नहीं छोड़ेगा, बहादुर नहीं छोड़ेगा
नीला पीला हरा गुलाबी...

अरे छेड़छाड़ मत करना, करके होली का बहाना
आज का दिन है प्यार का दिन
कोई मार न मुझसे खाना
कुर्ता ढील, तंग पैजामा, गुस्सा रहने दे रे मामा
हाथ मिला ले प्रेम की रेखा
तुमने दुनिया में क्या देखा
अरे तुमने देखे प्रेम के नाटक
हमने देखी जंग
रंग डाला, मेरा अंग-अंग
नीला पीला हरा गुलाबी...

रंग वाले से रंग करवाओ
तो वो माँगे पैसे
मुफ़्त में हमने रंग डाले हैं
मुखड़े कैसे कैसे
दर्पन देखो तो दीवानी, अरे सूरत न जाये पहचानी
तू कोई बदमाश है पक्का
मारा मुझको ज़ोर से धक्का
मैं गिर पड़ी ज़मीं पे जैसे
कट के गिरे पतंग
रंग डाला, मेरा अंग-अंग
राम दुहाई, छोड़ कलाई...

Share:

गुरुवार, 14 फ़रवरी 2013

कसमे वादे प्यार वफ़ा सब - Kasme Waade Pyar Wafa Sab (Manna Dey)



Movie/Album: उपकार (1967)
Music By: कल्याणजी आनंदजी
Lyrics By: कमर जलालाबादी
Performed By: मन्ना डे

कसमे वादे प्यार वफ़ा सब
बातें हैं बातों का क्या
कोई किसी का नहीं ये झूठे
नाते हैं नातों का क्या
कसमे वादे प्यार वफ़ा...

होगा मसीहा सामने तेरे
फिर भी न तू बच पायेगा
तेर अपना खून ही आखिर
तुझको आग लगायेगा
आसमान में उड़ने वाले
मिट्टी में मिल जायेगा
कसमे वादे प्यार वफ़ा...

सुख में तेरे साथ चलेंगे
दुख में सब मुख मोड़ेंगे
दुनिया वाले तेरे बनकर
तेरा ही दिल तोड़ेंगे
देते हैं भगवान को धोखा
इन्सां को क्या छोड़ेंगे
कसमे वादे प्यार वफ़ा...

Share:

शनिवार, 2 फ़रवरी 2013

ए भाई ज़रा देख के चलो - Ae Bhai Zara Dekh Ke Chalo (Manna Dey)



Movie/Album: मेरा नाम जोकर (1970)
Music By: शंकर जयकिशन
Lyrics By: शैलेन्द्र
Performed By: मन्ना डे

ए भाई, ज़रा देख के चलो
आगे ही नहीं, पीछे भी
दायें ही नहीं, बायें भी
ऊपर ही नहीं, नीचे भी
ए भाई...

तू जहाँ आया है
वो तेरा
घर नहीं, गली नहीं, गाँव नहीं
कूचा नहीं, बस्ती नहीं, रस्ता नहीं
दुनिया है
और प्यारे
दुनिया ये सरकस है
और सरकस में
बड़े को भी, छोटे को भी, खरे को भी
खोटे को भी, दुबले भी, मोटे को भी
नीचे से ऊपर को, ऊपर से नीचे को
आना-जाना पड़ता है

और रिंग मास्टर के कोड़े पर
कोड़ा जो भूख है
कोड़ा जो पैसा है
कोड़ा जो क़िस्मत है
तरह-तरह नाच के दिखाना यहाँ पड़ता है
बार-बार रोना और गाना यहाँ पड़ता है
हीरो से जोकर बन जाना पड़ता है

गिरने से डरता है क्यों, मरने से डरता है क्यों
ठोकर तू जब तक न खाएगा
पास किसी ग़म को न जब तक बुलाएगा
ज़िन्दगी है चीज़ क्या नहीं जान पायेगा
रोता हुआ आया है, रोता चला जाएगा
ए भाई ज़रा देख के...

क्या है करिश्मा, कैसा खिलवाड़ है
जानवर आदमी से ज़्यादा वफ़ादार है
खाता है कोड़ा भी, रहता है भूखा भी
फिर भी वो मालिक पे करता नहीं वार है
और इनसान ये
माल जिसका खाता है
प्यार जिस से पाता है, गीत जिस के गाता है
उसके ही सीने में भौंकता कटार है
ए भाई ज़रा देख के...

हाँ बाबू, ये सरकस है शो तीन घंटे का
पहला घंटा बचपन है
दूसरा जवानी है
तीसरा बुढ़ापा है

और उसके बाद
माँ नहीं, बाप नहीं
बेटा नहीं, बेटी नहीं
तू नहीं मैं नहीं
ये नहीं, वो नहीं
कुछ भी नहीं रहता है
रहता है जो कुछ वो
ख़ाली-ख़ाली कुर्सियाँ हैं
ख़ाली-ख़ाली तम्बू है
ख़ाली-ख़ाली घेरा है
बिना चिड़िया का बसेरा है
ना तेरा है, ना मेरा है

Share:

मंगलवार, 8 जनवरी 2013

चुनरी संभाल गोरी - Chunri Sambhal Gori (Manna Dey, Lata Mangeshkar)



Movie/Album: बहारों के सपने (1967)
Music By: आर.डी.बर्मन
Lyrics By: मजरूह सुल्तानपुरी
Performed By: मन्ना डे, लता मंगेशकर

चुनरी सम्भाल गोरी, उड़ी चली जाए रे
मार न दे डंक कहीं, नज़र कोई हाय
देख देख पग न फिसल जाए रे

फिसलें नहीं चल के, कभी दुख की डगर पे
ठोकर लगे हँस दें, हम बसने वाले, दिल के नगर के
अरे, हर कदम बहक के सम्भल जाए रे!

किरणें नहीं अपनी, तो है बाहों का सहारा
दीपक नहीं जिन में, उन गलियों में है हमसे उजाले
अरे, भूल ही से चाँदनी खिल जाए रे!

पल छिन पिया पल छिन, अँखियों का अंधेरा
रैना नहीं अपनी, पर अपना होगा कल का सवेरा
अरे, रैन कौन सी जो न ढल जाए रे!

Share:

शनिवार, 18 अगस्त 2012

जहाँ मैं जाती हूँ - Jahan Main Jaati Hoon (Lata Mangeshkar, Manna Dey)



Movie/Album: चोरी चोरी (1956)
Music By: शंकर जयकिशन
Lyrics By: शैलेन्द्र
Performed By: लता मंगेशकर, मन्ना डे

जहाँ मैं जाती हूँ वहीं चले आते हो
चोरी-चोरी मेरे दिल में समाते हो
ये तो बताओ कि तुम, मेरे कौन हो

दिल से दिल की लगन की ये बात है
प्यार की राह जतन की ये बात है
मुझसे न पूछो कि तुम, मेरे कौन हो

मैं तो शोर मचाऊँगी, शोर मचाऊँगी
करनी तुम्हारी सबको बताऊँगी
खैर जो चाहो चले जाओ मेरे दर से
छोड़ो ये आना-जाना दिल की डगर से
ये तो बताओ...

मैंने क्या बुरा किया है, क्या बुरा किया है
दिल दे कर ही दिल ले लिया है
किसी बड़े ज्ञानी-ध्यानी को बुलाओ
अभी-अभी यहीं फ़ैसला कराओ
मुझसे न पूछो...

दिल ही जब हुए दीवाने, जब हुए दीवाने
कहना हमारा ,अब कौन माने
जहाँ मैं जाती हूँ...

Share:

शुक्रवार, 17 अगस्त 2012

तुझे सूरज कहूं या चंदा - Tujhe Suraj Kahun Ya Chanda (Manna Dey)



Movie/Album: एक फूल दो माली (1969)
Music By: रवि
Lyrics By: प्रेम धवन
Performed By: मन्ना डे

तुझे सूरज कहूं या चंदा
तुझे दीप कहूं या तारा
मेरा नाम करेगा रौशन
जग में मेरा राज दुलारा

मेरा घर था खाली खाली
छाई थी अजब उदासी
जीवन था सूना सूना
हर आस थी प्यासी प्यासी
तेरे आते ही खुशियों से
भर गया है जीवन सारा
मेरा नाम करेगा रौशन...

मैं कब से तरस रहा था
मेरे आँगन में कोई खेले
नन्ही सी हँसी के बदले
मेरी सारी दुनिया ले ले
तेरे संग झूल रहा है
मेरी बाहों में जग सारा
मेरा नाम करेगा रौशन ...

आज उँगली थाम के तेरी
तुझे मैं चलना सिखलाऊँ
कल हाथ पकड़ना मेरा
जब मैं बूढ़ा हो जाऊँ
तू मिला तो मैंने पाया
जीने का नया सहारा
मेरा नाम करेगा रौशन...

मेरे बाद भी इस दुनिया में
ज़िंदा मेरा नाम रहेगा
जो भी तुझ को देखेगा
तुझे मेरा लाल कहेगा
तेरे रूप में मिल जायेगा
मुझको जीवन दोबारा
मेरा नाम करेगा रौशन...

Share:

मंगलवार, 7 अगस्त 2012

यशोमती मैया से बोले - Yashomati Maiyya Se Bole (Lata Mangeshkar)



Movie/Album: सत्यम शिवम सुन्दरम (1978)
Music By: लक्ष्मीकांत प्यारेलाल
Lyrics By: विट्ठलभाई पटेल
Performed By: मन्ना डे, लाता मंगेशकर

यशोमती मैया से बोले नंदलाला
राधा क्यों गोरी मैं क्यों काला

बोली मुस्काती मैया, ललन को बताया
कारी अंधियरी आधी रात में तू आया
लाडला कन्हैया मेरा, काली कमली वाला
इसीलिए काला
यशोमती मैया से बोले...

बोली मुस्काती मैया, सुन मेरे प्यारे
गोरी गोरी राधिका के नैन कजरारे
काले नैनों वाली ने, ऐसा जादू डाला
इसीलिए काला
यशोमती मैया से बोले...

इतने में राधा प्यारी, आई इठलाती
मैंने न जादू डाला, बोली बलखाती
मैय्या कन्हैया तेरा हो, जग से निराला
इसीलिए काला
यशोमती मैय्या से बोले...

Share:

शनिवार, 7 जुलाई 2012

बड़े मियाँ दीवाने - Bade Miyaan Deewane (Md.Rafi, Manna Dey)



Movie/Album: शागिर्द (1967)
Music By: लक्ष्मीकांत प्यारेलाल
Lyrics By: मजरूह सुल्तानपुरी
Performed By: मो.रफ़ी, मन्ना दे

बड़े मियाँ दीवाने, ऐसे ना बनो
हसीना क्या चाहे, हमसे सुनो
बड़े मियाँ दीवाने...

सबसे पहले सुनो मियाँ
करके वर्जिश बनो जवाँ
चेहरा पॉलिश किया करो
थोड़ी मालिश किया करो
इस्ताइल से उठे क़दम
सीना ज़्यादा तो पेट कम
ऐ किबला, उजले बालों को रंग डालो
बन जाओ गुलफ़ाम
बड़े मियाँ दीवाने...

सीखो करतब नए-नए
फैशन के ढब नए-नए
ढीला-ढाला लिबास क्यों
रेशम पहनो कपास क्यों
फ़न ये जादूगरी का है
अरमाँ तुमको परी का है
तो किबला मारो मंतर टेडी बन कर
निकलो वक़्त-ए-शाम
बड़े मियाँ दीवाने...

तन्हाई में अगर कहीं
आ जाए वो नज़र कहीं
कहिए हाथों में हाथ डाल
ए गुल-चेहरा परी-जमाल
मुद्दत से दिल उदास है
तेरे होंठों की प्यास है
ऐ दिलबर मेरे लब पर कब छलकेगा
तेरे लब का जाम
बड़े मियाँ दीवाने...

इस तन्हाई में ऐ हसीं
इतनी दूरी भली नहीं
आया मौसम बहार का
रख ले दिल बेकरार का
मेरे हाथों में हाथ डाल
ऐ गुल चेहरा परी जमाल
मुद्दत से दिल उदास है
तेरे होंठों की प्यास है
ऐ दिलबर मेरे दिल पर
कब छलकेगा तेरे लब का जाम!

Share:

बुधवार, 4 अप्रैल 2012

बाबू समझो इशारे - Babu Samjho Ishaare (Kishore Kumar, Manna Dey)



Movie/Album: चलती का नाम गाड़ी (1958)
Music By: एस.डी.बर्मन
Lyrics By: मजरूह सुल्तानपुरी
Performed By: किशोर कुमार, मन्ना डे

बाबू समझो इशारे
हौरन पुकारे
पम पम पम
यहाँ, चलती को गाड़ी
कहते हैँ प्यारे
पम पम पम

सौ बातों की एक बात यही है
क्या भला तो क्या बुरा कामयाबी में ज़िंदगी है
टूटी-फूटी सही चल जाए ठीक है
सच्ची-झूठी सही चल जाए ठीक है
आड़ी-तिरछी चला-चला के झूम
बाबू समझो इशारे...

इतनी सी बात न समझा ज़माना
आदमी जो चलता रहे तो मिल जाए हर ख़ज़ाना
शोहरत है चीज़ क्या चलने का नाम है
इज़्ज़त है चीज़ क्या चलने का नाम है
आड़ी-तिरछी चला-चला के झूम
बाबू समझो इशारे...

हिलमिल के चलना यूँ ही साथी
अरे बंद मुट्ठी लाख की और खुले तो प्यारे ख़ाक की
मुश्किल जो आ पड़े ठोकर से टाल दे
परबत भी हो खड़े हिलमिल के टाल दे
जो समझा ये उसी की मची धूम
बाबू समझो इशारे...

Share:

सोमवार, 19 मार्च 2012

यारी है ईमान मेरा - Yaari Hai Imaan Mera (Manna Dey)



Movie/Album: ज़ंजीर (1973)
Music By: कल्याणजी-आनंदजी
Lyrics By: गुलशन बावरा
Performed By: मन्ना डे

ग़र ख़ुदा मुझसे कहे
कुछ माँग ऐ बंदे मेरे
मैं ये माँगूँ
महफ़िलों के दौर यूँ चलते रहें
हमप्याला हो, हमनवाला हो, हमसफ़र हमराज़ हों
ता-क़यामत जो चिराग़ों की तरह जलते रहें

यारी है ईमान मेरा यार मेरी ज़िंदगी
प्यार हो बंदों से ये सबसे बड़ी है बंदगी

साज़-ए-दिल छेड़ो जहां में, प्यार की गूँजे सदा
जिन दिलों में प्यार है उनसे बहारें हों फ़िदा
प्यार लेके नूर आया, प्यार लेके सादगी
यारी है ईमान मेरा...

जान भी जाए अगर, यारी में यारों ग़म नहीं
अपने होते यार हो ग़मगीन, मतलब हम नहीं
हम जहाँ हैं उस जगह, झूमेगी नाचेगी ख़ुशी
यारी है ईमान मेरा...

गुल-ए-गुलज़ार क्यों बेज़ार नज़र आता है
चश्म-ए-बद का शिकार यार नज़र आता है
छुपा न हमसे, ज़रा हाल-ए-दिल सुना दे तू
तेरी हँसी की क़ीमत क्या है, ये बता दे तू

कहे तो आसमाँ से चाँद-तारे ले आऊँ
हंसी जवान और दिलकश नज़ारे ले आऊँ
ओए! ओए! क़ुर्बान
तेरा ममनून हूँ, तूने निभाया याराना
तेरी हँसी है आज सबसे बड़ा नज़राना
यार के हँसते ही, महफ़िल पे जवानी आ गई, आ गई
यारी है ईमान मेरा...

लो शेर! कुरबां! कुरबां!

Share:

शनिवार, 24 सितंबर 2011

मुड़-मुड़ के ना देख - Mud-Mud Ke Na Dekh (Manna Dey, Asha Bhosle)



Movie/Album: श्री ४२० (1955)
Music By: शंकर जयकिशन
Lyrics By: शैलेन्द्र
Performed By: आशा भोंसले, मन्ना डे

मुड़-मुड़ के न देख, मुड़-मुड़ के
ज़िंदगानी के सफ़र में तू अकेला ही नहीं है
हम भी तेरे हमसफ़र हैं

आये गये मंज़िलों के निशाँ
लहरा के झूमा झुका आसमाँ
लेकिन रुकेगा न ये कारवाँ
मुड़-मुड़ के न देख...

नैनों से नैना जो मिला के देखे
मौसम के साथ मुस्कुरा के देखे
दुनिया उसी की है जो आगे देखे
मुड़-मुड़ के न देख...

दुनिया के साथ जो बदलता जाये
जो इसके साँचे में ही ढलता जाये
दुनिया उसी की है जो चलता जाये
मुड़-मुड़ के न देख...

Share:

प्यार हुआ इकरार हुआ है - Pyar Hua Ikrar Hua Hai (Lata Mangeshkar, Manna Dey)



Movie/Album: श्री ४२० (1955)
Music By: शंकर जयकिशन
Lyrics By: शैलेन्द्र
Performed By: लता मंगेशकर, मन्ना डे

प्यार हुआ इक़रार हुआ है
प्यार से फिर क्यों डरता है दिल
कहता है दिल, रस्ता मुश्किल
मालूम नहीं है कहाँ मंज़िल
प्यार हुआ इक़रार हुआ...

कहो की अपनी प्रीत का मीत ना बदलेगा कभी
तुम भी कहो इस राह का मीत न बदलेगा कभी
प्यार जो टूटा, साथ जो छूटा
चाँद न चमकेगा कभी
प्यार हुआ इकरार हुआ...

रातें दसों दिशाओं से कहेंगी अपनी कहानियाँ
प्रीत हमारे प्यार के दोहराएंगी जवानियाँ
मैं न रहूँगी, तुम न रहोगे
फिर भी रहेंगी निशानियाँ
प्यार हुआ इक़रार हुआ...

Share:

दिल का हाल सुने दिलवाला - Dil Ka Haal Sune Dilwala (Manna Dey)



Movie/Album: श्री ४२० (1955)
Music By: शंकर जयकिशन
Lyrics By: शैलेन्द्र
Performed By: मन्ना डे

दिल का हाल सुने दिलवाला
सीधी सी बात न मिर्च मसाला
कहके रहेगा कहनेवाला
दिल का हाल सुने दिलवाला

छोटे से घर में गरीब का बेटा
मैं भी हूँ माँ के नसीब का बेटा
रन्ज-ओ-ग़म बचपन के साथी
आँधियों में जली जीवन बाती
भूख ने हैं बड़े प्यार से पाला
दिल का हाल...

हाय करूँ क्या सूरत ऐसी
गांठ के पूरे चोर के जैसी
चलता फिरता जान के एक दिन
बिन देखे-पहचान के एक दिन
बांध के ले गया पुलिसवाला
दिल का हाल...

बूढ़े दरोगा ने चश्मे से देखा
आगे से देखा, पीछे से देखा
ऊपर से देखा, नीचे से देखा
बोला ये क्या कर बैठे घोटाला
हाय ये क्या कर बैठे घोटाला
ये तो है थानेदार का साला
दिल का हाल...

ग़म से अभी आज़ाद नहीं मैं
ख़ुश हूँ मगर आबाद नहीं मैं
मंज़िल मेरे पास खड़ी है
पाँव में लेकिन बेड़ी पड़ी है
टांग अड़ाता है दौलतवाला
दिल का हाल...

सुन लो मगर ये किसी से न कहना
तिनके का ले के सहारा न बहना
बिन मौसम मल्हार न गाना
आधी रात को मत चिल्लाना लाना
वरना पकड़ लेगा पुलिसवाला
दिल का हाल...

Share:

रविवार, 7 अगस्त 2011

ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे - Ye Dosti Hum Nahin Todenge (Kishore Kumar, Manna Dey)



Movie/Album: शोले (1975)
Music By: आर.डी.बर्मन
Lyrics By: आनंद बक्षी
Performed By: किशोर कुमार, मन्ना डे

ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे
तोड़ेंगे दम मगर
तेरा साथ ना छोडेंगे

मेरी जीत, तेरी जीत
तेरी हार, मेरी हार
सुन ऐ मेरे यार
तेरा ग़म, मेरा ग़म
मेरी जान, तेरी जान
ऐसा अपना प्यार
ज़ान पे भी खेलेंगे
तेरे लिये ले लेंगे
सबसे दुश्मनी
ये दोस्ती...

लोगों को आते हैं
दो नज़र हम मगर
देखो दो नहीं
हों जुदा या ख़फ़ा
ऐ खुदा है दुआ
ऐसा हो नहीं
खाना-पीना साथ है
मरना-जीना साथ है
सारी ज़िन्दगी
ये दोस्ती...

Share:

बुधवार, 20 जुलाई 2011

ऐ मेरे प्यारे वतन - Ae Mere Pyaare Watan (Manna Dey)



Movie/Album: काबुलीवाला (1961)
Music By: सलिल चौधरी
Lyrics By: प्रेम धवन
Performed By: मन्ना डे

ऐ मेरे प्यारे वतन, ऐ मेरे बिछड़े चमन
तुझपे दिल क़ुरबान
तू ही मेरी आरज़ू, तू ही मेरी आबरू
तू ही मेरी जान

तेरे दामन से जो आए उन हवाओं को सलाम
चूम लूँ मैं उस ज़ुबाँ को जिसपे आए तेरा नाम
सबसे प्यारी सुबह तेरी, सबसे रंगीं तेरी शाम
तुझपे दिल...

माँ का दिल बन के कभी सीने से लग जाता है तू
और कभी नन्हीं सी बेटी बन के याद आता है तू
जितना याद आता है मुझको
उतना तड़पाता है तू
तुझपे दिल...

छोड़ कर तेरी ज़मीं को दूर आ पहुंचे हैं हम
फिर भी है ये ही तमन्ना तेरे ज़र्रों की क़सम
हम जहाँ पैदा हुए
उस जगह ही निकले दम
तुझपे दिल...

Share: