H लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
H लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 15 नवंबर 2013

हरी हरी वसुंधरा पे - Hari Hari Vasundhara Pe (Mukesh)



Movie/Album: बूँद जो बन गयी मोती (1967)
Music By: सतीश भाटिया
Lyrics By: भरत व्यास
Performed By: मुकेश

हरी हरी वसुंधरा पे नीला नीला ये गगन
के जिसपे बादलों की पालकी उड़ा रहा पवन
दिशायें देखो रंगभरी, चमक रही उमंगभरी
ये किसने फूल फूल पे किया सिंगार है
ये कौन चित्रकार है, ये कौन चित्रकार
ये कौन चित्रकार है...

तपस्वीयों सी हैं अटल ये पर्वतों की चोटियाँ
ये सर्प सी घूमेरदार, घेरदार घाटियाँ
ध्वजा से ये खड़े हुये हैं वृक्ष देवदार के
गलीचे ये गुलाब के, बगीचे ये बहार के
ये किस कवि की कल्पना का चमत्कार है
ये कौन चित्रकार हैं...

कुदरत की इस पवित्रता को तुम निहार लो
इसके गुणों को अपने मन में तुम उतार लो
चमका लो आज लालिमा, अपने ललाट की
कण-कण से झाँकती तुम्हें, छबि विराट की
अपनी तो आँख एक है, उसकी हज़ार है
ये कौन चित्रकार है...

Share:

मंगलवार, 1 अक्टूबर 2013

हम लाए हैं तूफ़ान से - Hum Laaye Hain Toofan Se (Md.Rafi, Jagriti)



Movie/Album: जागृति (1954)
Music By: हेमंत कुमार
Lyrics By: प्रदीप
Performed By: मो.रफ़ी

पासे सभी उलट गए दुश्मन की चाल के
अक्षर सभी पलट गए भारत के भाल के
मंज़िल पे आया मुल्क हर बला को टाल के
सदियों के बाद फिर उड़े बादल गुलाल के

हम लाए हैं तूफ़ान से कश्ती निकाल के
इस देश को रखना मेरे बच्चों सम्भाल के
तुम ही भविष्य हो मेरे भारत विशाल के
इस देश को रखना मेरे बच्चों सम्भाल के

देखो कहीं बरबाद ना होए ये बगीचा
इसको हृदय के खून से बापू ने है सींचा
रक्खा है ये चिराग़ शहीदों ने बाल के
इस देश को...

दुनिया के दांव पेंच से रखना न वास्ता
मंज़िल तुम्हारी दूर है, लम्बा है रास्ता
भटका ना दे कोई तुम्हें धोखे में डाल के
इस देश को...

ऐटम बमों के जोर पे ऐंठी है ये दुनिया
बारूद के इक ढेर पे बैठी है ये दुनिया
तुम हर कदम उठाना ज़रा देख भाल के
इस देश को...

आराम की तुम भूल भुलईया में ना भूलो
सपनों के हिंडोलों पे मगन हो के ना झूलो
अब वक़्त आ गया मेरे हँसते हुए फूलों
उठो छलाँग मार के आकाश को छू लो
तुम गाड़ दो गगन पे तिरंगा उछाल के
इस देश को...

Share:

सोमवार, 2 सितंबर 2013

हम हैं मता-ए-कूचा - Hum Hain Mata-e-Koocha (Lata Mangeshkar, Dastak)



Movie/Album: दस्तक (1970)
Music By: मदन मोहन
Lyrics By: मजरूह सुल्तानपुरी
Performed By: लता मंगेशकर

हम हैं मता-ए-कूचा-ओ-बाज़ार की तरह
उठती है हर निगाह खरीदार की तरह

वो तो कहीं हैं और मगर दिल के आस पास
फिरती है कोई शह निगाह-ए-यार की तरह
हम हैं मता-ए-कूचा...

मजरूह लिख रहे हैं वो अहल-ए-वफ़ा का नाम
हम भी खड़े हुए हैं गुनहगार की तरह
हम हैं मता-ए-कूचा...

Share:

गुरुवार, 29 अगस्त 2013

हमको किसके गम ने मारा - Humko Kiske Gham Ne Maara (Ghulam Ali)



Lyrics By: मसरूर अनवर
Performed By: गुलाम अली

हमको किसके गम ने मारा, ये कहानी फिर सही
किसने तोड़ा दिल हमारा, ये कहानी फिर सही

दिल के लूटने का सबब पूछो न सबके सामने
नाम आएगा तुम्हारा, ये कहानी फिर सही
हमको किसके गम ने...

नफरतों के तीर खा कर, दोस्तों के शहर में
हमने किस किस को पुकारा, ये कहानी फिर सही
हमको किसके गम ने...

क्या बताएं प्यार की बाजी, वफ़ा की राह में
कौन जीता कौन हारा, ये कहानी फिर सही
हमको किसके गम ने...

Share:

मंगलवार, 20 अगस्त 2013

हाय रे वो दिन - Haay Re Wo Din (Lata Mangeshkar, Anuradha)



Movie/Album: अनुराधा (1960)
Music By: रवि शंकर
Lyrics By: शैलेन्द्र
Performed By: लता मंगेशकर

हाये रे वो दिन क्यों ना आये
जा जा के ऋतू लौट आये

झिलमिल वो तारें, कहा गये सारे
मन बाती जले, बुझ जाये
हाये रे वो दिन...

सुनी मेरी बीना, संगीत बिना
सपनों की माला मुरझाये
हाये रे वो दिन...

Share:

शुक्रवार, 16 अगस्त 2013

हम तेरे शहर में आए हैं - Hum Tere Sheher Mein Aaye Hain (Ghulam Ali)



Lyrics By: कैसर उल जाफ़रीPerformed By: गुलाम अली

हम तेरे शहर में आए हैं मुसाफिर की तरह
सिर्फ़ इक बार मुलाक़ात का मौका दे दे
हम तेरे शहर में...

मेरी मंजिल है, कहाँ मेरा ठिकाना है कहाँ
सुबह तक तुझसे बिछड़ कर मुझे जाना है कहाँ
सोचने के लिए इक रात का मौका दे दे
हम तेरे शहर में...

अपनी आंखों में छुपा रक्खे हैं जुगनू मैंने
अपनी पलकों पे सजा रक्खे हैं आंसू मैंने
मेरी आंखों को भी बरसात का मौका दे दे
हम तेरे शहर में...

आज की रात मेरा दर्द-ऐ-मोहब्बत सुन ले
कंप-कंपाते हुए होठों की शिकायत सुन ले
आज इज़हार-ऐ-खयालात का मौका दे दे
हम तेरे शहर में...

भूलना ही था तो ये इकरार किया ही क्यूँ था
बेवफा तुने मुझे प्यार किया ही क्यूँ था
सिर्फ़ दो चार सवालात का मौका दे दे
हम तेरे शहर में...

Share:

मंगलवार, 16 जुलाई 2013

मेरी जाँ बल्ले बल्ले - Meri Jaan Balle Balle (Md.Rafi, Asha Bhosle, Kashmir Ki Kali)



Movie/Album: कश्मीर की कली (1964)
Music By: ओ.पी.नैय्यर
Lyrics By: एस.एच.बिहारी
Performed By: मो.रफ़ी, आशा भोंसले

हाए रे हाए
ये मेरे हाथ में तेरा हाथ, नए जज़्बात
मेरी जाँ बल्ले बल्ले!
हाए रे हाए
यही जज़्बात रहें दिन रात, तो फिर क्या बात
मेरी जाँ बल्ले बल्ले!

जब से दिल में तेरी तस्वीर बनी है
यूँ लगता है जैसे तक़दीर बनी है
जब से तू इस दिल का मेहमान हुआ है
जीवन में ख़ुशियों का सामान हुआ है
जितनी दूर नज़र मैं डालूँ चारों ओर बहार है
हाय रे हाय...
मेरी जाँ बल्ले बल्ले!

तेरे घर शहनाई जिस रात बजेगी
तेरी मेरी जोड़ी क्या ख़ूब सजेगी
पूरे होंगे दिल के अरमान हमारे
आँचल में भर लेंगे हम चाँद सितारे
तेरे आगे चाँद सितारे, ओ गोरी, क्या चीज़ है
हाय रे हाय...
मेरी जाँ बल्ले बल्ले!

तेरी सूरत प्यारी, अरे, जो भी देखे
सच कहता हूँ अपना ईमान ही खो दे
तेरी आँखों में भी, अरे वो जादू है
जब से आँख मिली है, दिल बेक़ाबू है
ख़ुद को खो कर तुझको पाया, क्या मेरी तक़दीर है
हाए रे हाए...
मेरी जाँ बल्ले बल्ले!

Share:

शुक्रवार, 12 जुलाई 2013

है दुनिया उसी की - Hai Duniya Usi Ki (Md.Rafi, Kashmir Ki Kali)



Movie/Album: कश्मीर की कली (1964)
Music By: ओ.पी.नैय्यर
Lyrics By: एस.एच.बिहारी
Performed By: मो.रफ़ी

है दुनिया उसी की, ज़माना उसी का
मोहब्बत में जो हो गया हो किसी का

लुटा जो मुसाफ़िर दिल के सफ़र में
है जन्नत यह दुनिया उसकी नज़र में
उसी ने है लूटा मज़ा ज़िंदगी का
मोहब्बत में जो...

है सजदे के काबिल हर वो दीवाना
के जो बन गया हो तसवीर-ए-जाना
करो एहतराम उसकी दीवानगी का
मोहब्बत में जो...

बर्बाद होना जिसकी अदा हो
दर्द-ए-मोहब्बत जिसकी दवा हो
सताएगा क्या ग़म उसे ज़िंदगी का
मोहब्बत में जो...

Share:

शनिवार, 6 जुलाई 2013

हम दर्द का अफ़साना - Hum Dard Ka Afsana (Shamshad Begum, Dard)



Movie/Album: दर्द (1947)
Music By: खैय्याम
Lyrics By: नक्श ल्यालपुरी
Performed By: शमशाद बेगम

हम दर्द का अफ़साना दुनिया को सुना देंगे
हर दिल में मुहब्बत के इक आग लगा देंगे

हो जायेगी फिर दुनिया आबाद यतीमों की
गूंजेगी ज़माने में फ़रियाद यतीमों की
रोते हुए नगमों से तूफ़ां उठा देंगे
हर दिल में मुहब्बत की...

सरकार-ए-दो आलम की उम्मत पे सितम क्यों हो
अल्लाह के बन्दों को मझदार का ग़म क्यों हो
इस्लाम की कश्ती को हम पार लगा देंगे
हम दर्द का अफ़साना...

एहसान यतीमों की तक़दीर पे कर डालो
फ़रियाद है दिलवालों, फ़रियाद है दिलवालों
हम पर भी करम करना, हम तुम को दुआ देंगे
हर दिल में मुहब्बत की...

Share:

शुक्रवार, 21 जून 2013

संवार लूं - Sawaar Loon (Lootera, Monali Thakur)



Movie/Album: लूटेरा (2013)
Music By: अमित त्रिवेदी
Lyrics By: अमिताभ भट्टाचार्य
Performed By: मोनाली ठाकुर

हवा के झोंके आज मौसमों से रूठ गए
गुलों की शोखियाँ जो भँवरे आके लूट गए
बदल रही है आज ज़िन्दगी की चाल ज़रा
इसी बहाने क्यूँ ना मैं भी दिल का हाल ज़रा
संवार लूं, हाय संवार लूं

बरामदे पुराने हैं नयी सी धुप है
जो पलके खटखटा रहा है किसका रूप है
शरारतें करे जो ऐसे भूलके हिजाब
कैसे उसको नाम से, मैं पुकार लूं
संवार लूं, संवार लूं…

ये सारी कोयलें बनी हैं आज डाकिया
कुहू-कुहू में चिट्ठियां पढ़े मजाकिया
इन्हें कहो की ना छुपाये
किसने है लिखा बताए
उसकी आज मैं नज़र उतार लूं
संवार लूं, संवार लूं…

Share:

बुधवार, 12 जून 2013

हाय हाय हाय ये निगाहें - Haay Haay Haay Ye Nigaahein (Kishore Kumar, Paying Guest)



Movie/Album: पेइंग गेस्ट (1957)
Music By: एस.डी.बर्मन
Lyrics By: मजरूह सुल्तानपुरी
Performed By: किशोर कुमार

हाय हाय हाय ये निगाहें
कर दे शराबी जिसे चाहें, जिसे चाहें
मैं तो भूल गया राहें
हाय हाय हाय ये निगाहें...

रात हसीं, है जवाँ हैं नज़ारे
झूम चले हम दिल के सहारे
आज कोई हमको न पुकारे
रोकती है मेरी राहें
मय की बोतल जैसी बाहें
हाय!
हाय हाय हाय ये निगाहें...

यूँ जो समा बहका बहका हो
हम भी ज़रा बहकें तो मज़ा हो
आँख पिये और दिल को नशा हो
ये इशारे, ये अदाएँ
मय की बोतल जैसी बाहें
हाय!
हाय हाय हाय ये निगाहें...

याद नहीं मेरा प्यार यहीं है
या मेरी मंजिल और कहीं है
देखो मुझे कुछ होश नहीं है
तोबा तोबा ये निगाहें
मय की बोतल जैसी बाहें
हाय!
हाय हाय हाय ये निगाहें...

Share:

मंगलवार, 11 जून 2013

हैं सबसे मधुर वो गीत - Hain Sabse Madhur Wo Geet (Talat Mehmood, Patita)



Movie/Album: पतिता (1953)
Music By: शंकर जयकिशन
Lyrics By: शैलेन्द्र
Performed By: तलत महमूद

हैं सबसे मधुर वो गीत जिन्हें
हम दर्द के सुर में गाते हैं
जब हद से गुज़र जाती है खुशी
आँसू भी छलकते आते हैं
हैं सबसे मधुर...

काँटों में खिले हैं फूल हमारे
रंग भरे अरमानों के
नादान हैं जो इन काँटों से
दामन को बचाये जाते हैं
हैं सबसे मधुर...

जब ग़म का अन्धेरा घिर आये
समझो के सवेरा दूर नहीं
हर रात का है पैगाम यही
तारे भी यही दोहराते हैं
हैं सबसे मधुर...

पहलू में पराये दर्द बसा के
(तू) हँसना हँसाना सीख ज़रा
तूफ़ान से कह दे घिर के उठे
हम प्यार के दीप जलाते हैं
हैं सबसे मधुर...

Share:

रविवार, 9 जून 2013

हुस्न के लाखों रंग - Husn Ke Lakhon Rang (Asha Bhosle, Johny Mera Naam)



Movie/Album: जॉनी मेरा नाम (1970)
Music By: कल्याणजी-आनंदजी
Lyrics By: इन्दीवर
Performed By: आशा भोंसले

हुस्न के लाखों रंग
कौन सा रंग देखोगे
आग है ये बदन
कौन सा अंग देखोगे

गालों के ये फूल गुलाबी
इनकी रंगत क्या जानो
होंठों के दो जाम शराबी
इनकी लज़्ज़त क्या जानो
ज़ुल्फ़ों की ये छाँव घनेरी
इनकी राहत क्या जानो
हुस्न के लाखों रंग...

परदे में क्या छुपा हुआ है
तेरी नज़र ये क्या जाने
इन आँखों के पीछे कितने
बसे हुए हैं मैखाने
पी के देखो जाम नज़र का
हो जाओगे दीवाने
हुस्न के लाखों रंग...

Share:

सोमवार, 3 जून 2013

हे मैंने कसम ली - Hey Maine Kasam Li (Kishore Kumar, Lata Mangeshkar)



Movie/Album: तेरे मेरे सपने (1971)
Music By: एस.डी.बर्मन
Lyrics By: नीरज
Performed By: किशोर कुमार, लता मंगेशकर

हे मैंने क़सम ली
हे तूने क़सम ली
नहीं होंगे जुदा हम
हे मैंने क़सम ली...

साँस तेरी मदिर-मदिर जैसे रजनी गंधा
प्यार तेरा मधुर-मधुर चाँदनी की गंगा
नहीं होंगे जुदा...
मैंने क़सम ली...

पा के कभी खोया तुझे, खो के कभी पाया
जनम-जनम, तेरे लिये, बदली हमने काया   
नहीं होंगे जुदा...
मैंने क़सम ली...

एक तन है, एक मन है, एक प्राण अपने
एक रंग, एक रूप, तेरे मेरे सपने
नहीं होंगे जुदा...
मैंने क़सम ली...

Share:

मंगलवार, 28 मई 2013

हमको तुमसे हो गया है प्यार - Humko Tumse Ho Gaya Hai Pyar (Lata, Rafi, Kishore, Mukesh)



Movie/Album: अमर अकबर ऐंथनी (1977)
Music By: लक्ष्मीकांत प्यारेलाल
Lyrics By: आनंद बक्षी
Performed By: लता मंगेशकर, मो.रफ़ी, मुकेश, किशोर कुमार

देख के तुमको दिल डोला है
God Promise हम सच बोला है
ओ हमको तुमसे हो गया है प्यार क्या करें
बोलो तो जिएँ बोलो तो मर जाएँ
हमको तुमसे हो गया है प्यार...

कभी बोलूँ मैं कभी बोले तू I Love You (Love You)
मैंने तुमपे, तुमने मुझपे, कर दिया जादू I Love You (Love You)
अब तक छुपाए रखा
शोला दबाए रखा
राज़ ये हमने अब खोला है
God Promise...
हमको तुमसे हो गया है प्यार...

तेरे संग जीवन की डोर बँधी है
चुप चुप संग डोलूं, कैसे मैं ये बोलूं
मैं सपनों का सागर, तू प्रेम नदी है
अब तक छुपाए...
शोला दबाये...
चाँद-चकोरी ज्यूँ दुनिया में
राम क़सम तू रहे जिया में
हमको तुमसे हो गया है प्यार...

दिल में दिलबर तू रहता है
ख़ुदा ग़वाह हम सच कहता है
हमको तुमसे हो गया है प्यार...

एक तो अकबर का कलाम
उसमें शामिल तेरा नाम
दो लफ़्ज़ों में करता हूँ
मुख़्तसर किस्सा तमाम
मैं शायर हूँ, मेरा है वास्ता हसीनों से
तेरी फ़ुर्क़त में सोया नहीं महीनों से
नहीं करते ये बातें परदानशीनों से
सर-ए-बाज़ार छोड़ो छेड़ महज़बीनों से
अब तक छुपाए...
शोला दबाये...
हुस्न हमेशा रूठा रहता है
ख़ुदा ग़वाह हम सच कहता है
हमको तुमसे हो गया है प्यार...

Share:

रविवार, 19 मई 2013

हमने तुझको प्यार किया - Humne Tujhko Pyar Kiya (Mukesh, Dulha Dulhan)



Movie/Album: दूल्हा दुल्हन (1964)
Music By: कल्याणजी-आनंदजी
Lyrics By: इन्दीवर
Performed By: मुकेश

हमने तुझको प्यार किया है जितना
कौन करेगा इतना, कौन करेगा इतना

तूने हम पर, लाख जफ़ा की, हमने अदा ही समझी
तुझसे कोई, भूल हुई तो, अपनी ख़ता ही समझी
सामने तेरे यूँ हँस-हँस के, लुटते रहे हम जितना
कौन लुटेगा इतना, कौन लुटेगा इतना
हमने तुझको प्यार...

प्यार पे मेरे, नाज़ तुम्हें था, याद करो वो नज़ारा
हाथ पे अपने, लिख लेते थे, जब तुम नाम हमारा
तेरी अदा के भोलेपन पे, मिटते रहे हम जितना
कौन मिटेगा इतना, कौन मिटेगा इतना
हमने तुझको प्यार...

Share:

शुक्रवार, 17 मई 2013

हम तुझसे मोहब्बत कर के - Hum Tujhse Mohabbat Kar Ke (Mukesh, Awaara)



Movie/Album: आवारा (1951)
Music By: शंकर जयकिशन
Lyrics By: शैलेन्द्र
Performed By: मुकेश

हम तुझसे मुहब्बत कर के सनम
रोते भी रहे, हँसते भी रहे

है दिल की लगी क्या तुझको खबर
इक दर्द उठा थर्रायी नज़र
खामोश थे हम इस ग़म की क़सम
रोते भी रहे, हँसते भी रहे...

ये दिल जो जला इक आग लगी
आँसू जो बहे बरसात हुई
बादल की तरह आवारा थे हम
रोते भी रहे, हँसते भी रहे...

Share:

शनिवार, 11 मई 2013

हर दिल जो प्यार करेगा - Har Dil Jo Pyar Karega (Sangam, Mukesh, Lata, Mahendra)



Movie/Album: संगम (1964)
Music By: शंकर जयकिशन
Lyrics By: शैलेन्द्र
Performed By: मुकेश, लता मंगेशकर, महेंद्र कपूर

हर दिल जो प्यार करेगा, वो गाना गायेगा
दीवाना सैंकड़ों में पहचाना जायेगा

आप हमारे दिल को चुरा के आँख चुराये जाते हैं
ये इक तरफ़ा रसम-ए-वफ़ा हम फिर भी निभाये जाते हैं
चाहत का दस्तूर है लेकिन, आपको ही मालूम नहीं
जिस महफ़िल में शमा हो, परवाना जायेगा
दीवाना सैंकड़ों में...

भूली बिसरी यादें मेरे हँसते गाते बचपन की
रात बिरात चली आतीं हैं, नींद चुराने नैनन की
अब कह दूँगी, करते करते, कितने सावन बीत गये
जाने कब इन आँखों का शरमाना जायेगा
दीवाना सैंकड़ों में...

अपनी-अपनी सब ने कह ली, लेकिन हम चुपचाप रहे
दर्द पराया जिसको प्यारा, वो क्या अपनी बात कहे
ख़ामोशी का ये अफ़साना रह जायेगा बाद मेरे
अपना के हर किसी को, बेगाना जायेगा
दीवाना सैंकड़ों में...

Share:

शुक्रवार, 19 अप्रैल 2013

है ना बोलो बोलो - Hai Na Bolo Bolo (Andaz, Rafi, Suman, Sushma, Pratibha)



Movie/Album: अंदाज़ (1971)
Music By: शंकर जयकिशन
Lyrics By: हसरत जयपुरी
Performed By: सुमन कल्यानपुर, मो.रफ़ी, सुषमा श्रेष्ठ. प्रतिभा

है ना बोलो बोलो
पापा को मम्मी से
मम्मी को पापा से
प्यार है, प्यार है

पापा मम्मी मिलते हैं
चुपके-चुपके हँसते हैं
जाने क्या-क्या कहते हैं
बातें करते रहते हैं
है ना बोलो बोलो...

मम्मी तेरी अच्छी है
कितनी भोली-भाली है
पापा भी तो अच्छे हैं
कितने प्यारे-प्यारे हैं
है ना बोलो बोलो...
मुन्नी बोलो बोलो
दीपू बोलो बोलो...

है ना बोलो बोलो
पापा को दीपू से
मम्मी को मुन्नी से
प्यार है, प्यार है...

Share:

गुरुवार, 21 मार्च 2013

आई आई रे होली - Aayi Aayi Re Holi (Aabroo, Asha Bhosle, Manna Dey)



Movie/Album: आबरू (1968)
Music By: सोनिक ओमी
Lyrics By: जी.एल.रावल
Performed By: आशा भोंसले, मन्ना डे

आई आई रे होलीओ रंग लायी रे होली
ओ नाचो नाचो
बहारें संग लायी रे होली

होंठ गुलाबी, नैन शराबी
मस्त जवानी छायी है
मुखड़े से जो बच गयी लाली
वो फूलों पे आई है

आज मेरे घर साजन आये
देख जिसे चंदा शरमाये
कहीं लगे न चाँद की नजरिया
बड़ी दुश्मन है जुल्मी नजरिया
हाय मैं तो रख लूँगा सारी उमरिया
प्यार में ऐसा शाम ना करना
राधा को बदनाम ना करना
मेरी कोरी है लाज की चुनरिया
हाय रंग डालो ना मुझपे सांवरिया
मैं तो आई हूँ रंग में तेरे हो के बावरिया
आज मेरे घर सजन आये
देख जिसे चंदा शरमाये

युग युग से है साथ हमारा
तु है नदिया मैं हूँ किनारा
भारत की चले रंग की धारा
तुझ बिन सूनी मेरी बांसुरिया
प्यार में ऐसे शाम ना करना...

मर मर जाऊं लाज की मारी
ताने देंगी सखियाँ सारी
है गुलाल रंग झूमें नर नारी
क्यूँ रंग डारी मेरी चुनरिया
आज मेरे घर साजन आये...

तु है राधा मेरी, मैं तेरा मोहन
टूटे ना ये प्यार का बंधन
होली आई है गले लगा लो सजना
आज मुझको तुम अपना बना लो सजना

Share: