Asha Bhonsle लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Asha Bhonsle लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 26 नवंबर 2013

जाने दो ना - Jaane Do Na (Asha Bhosle, Shailendra Singh, Saagar)



Movie/Album: सागर (1985)
Music By: आर.डी.बर्मन
Lyrics By: जावेद अख्तर
Performed By: आशा भोंसले, शैलेन्द्र सिंह

जाने दो ना
हे पास आओ ना
छुओ ना छुओ ना मुझे छुओ ना...छुओ ना देखो छुओ ना...
जाने दो ना...

प्यासे होंठों की जो कहानी है
पास आ के तुम्हें सुनानी है
ये बातें मैं ना कर पाऊँगी
पास ना आना मर जाऊंगी
आओ ना आओ ना पास
आओ ना आओ ना
देखो आओ ना...

दिल जैसे करवटें बदलता है
मेरा तो सारा तन जलता है
अरमां जो दिल में मचलते हैं
तन यूँ ही जलते-पिघलते हैं
छुओ ना छुओ ना मुझे छुओ ना
छुओ ना देखो छुओ ना
छुओ ना छुओ ना
पास आओ ना...

छोड़ो कलाई देखो रो दूँगी
जाओ मैं तुमसे नहीं बोलूँगी
मान भी जाओ मेरी बात सनम
हाथों में रहने दो ये हाथ सनम
छुओ ना छुओ ना मुझे छुओ ना
पास आओ ना...

Share:

शनिवार, 23 नवंबर 2013

खाली हाथ शाम आयी है - Khaali Haath Shaam Aayi Hai (Asha Bhosle, Ijaazat)



Movie/Album: इजाज़त (1987)
Music By: आर.डी.बर्मन
Lyrics By: गुलज़ार
Performed By: आशा भोंसले

खाली हाथ शाम आयी है
खाली हाथ जायेगी
आज भी न आया कोई
खाली लौट जायेगी
खाली हाथ शाम...

आज भी न आये आँसू
आज भी न भीगे नैना
आज भी ये कोरी रैना
कोरी लौट जायेगी
खाली हाथ शाम आयी है...

रात की सियाही कोई
आए तो मिटाये ना
आज न मिटाई तो ये
कल भी लौट आयेगी
खाली हाथ शाम आयी है...

Share:

मंगलवार, 19 नवंबर 2013

दुपट्टा मेरा मलमल का - Dupatta Mera Malmal Ka (Asha, Geeta, Adalat)



Movie/Album: अदालत (1958)
Music By: मदन मोहन
Lyrics By: राजेन्द्र कृष्ण
Performed By: आशा भोंसले, गीता दत्त

दुपट्टा मेरा मलमल का
रंग सलेटी हलका
ज़माना लुट जायेगा
सर से अगर ढलका
ओ नेरी सा...

बटन मेरे कुर्ते के, हाय चनवे
बटन मेरे कुर्ते के सितारे आसमानी सजना
होय इसी लिये देखा ना, अंधेरा कभी तेरे अंगना
ओ नेरी सा...

ओ तुमसा भी कोई ना, हाय चनवे
ओ तुमसा भी कोई ना ज़माने में निडर होगा
वहीं पे दम तोड़ेंगे, जहाँ पे तेरा दर होगा
दुपट्टा मेरा मलमल का...

Share:

सोमवार, 18 नवंबर 2013

जा जा रे जा साजना - Ja Ja Re Ja Sajna (Lata, Asha, Adalat)



Movie/Album: अदालत (1958)
Music By: मदन मोहन
Lyrics By: राजिंदर कृष्ण
Performed By: लता मंगेशकर, आशा भोंसले

जा जा रे जा साजना
काहे सपनों में आये
जा के देस पराये, बेवफ़ा
जा जा रे जा साजना

लता:
तुझको ग़रज़ क्या मेरी वफ़ा से
जियूँ या मरूँ मैं तेरी बला से
जा जा रे जा साजना...

आशा:
दिल तो दिया था तुझे बड़े अरमान से
प्यार लगाया भी तो किस बेईमान से
दे ही गया जो दग़ा
सैयाँ जा जा जा साजना
जा जा जा साजना

लता:
दो दिन के पहले, झूठी खुशी दी
दर्द भरी फ़िर, ये ज़िन्दगी दी
जा जा रे जा साजना...

आशा:
हाथ पकड़ बैठे क्यों ऐसे मीत का
ढंग न आये जिसे ज़रा सा भी प्रीत का
जाने न क्या है वफ़ा
सैयाँ जा जा जा साजना...

Share:

रविवार, 17 नवंबर 2013

जब दिन हसीं दिल हो जवाँ - Jab Din Haseen Dil Ho Jawaan (Asha, Rafi, Adalat)



Movie/Album: अदालत (1958)
Music By: मदन मोहन
Lyrics By: राजिंदर कृष्ण
Performed By: आशा भोंसले, मो.रफ़ी

जब दिन हसीं
दिल हो जवाँ
क्योँ ना मनाये पिकनिक
सीने में आग
होंठों पे राग
मिलजुल के गायें पिकनिक

साईकल सवार, बाँधे कतार, लो हम चले
जंगल के पार, हिरनों की डार, जैसे चले
हिप हिप हुर्रे!
मौसम पे रंग
दिल में उमंग
फिर क्यों ना जायें पिकनिक
जब दिल हसीं...

पानी का शोर, लहरों का जोर, आ तोड़ दें
तूफां में नाव, मिलजुल के आओ, सब छोड़ दें
हिप हिप हुर्रे!
साहिल से दूर
जा के हुज़ूर
ऐसी जमायें पिकनिक
जब दिल हसीं...

ये दिन अजीब, हम-तुम करीब, हाय फिर कहाँ
मस्ती के खेल, आपस का मेल, हाय फिर कहाँ
हिप हिप हुर्रे!
ज़ुल्फ़ों के डाल
उड़ते रुमाल
रंगीं बनायें पिकनिक
जब दिल हसीं...

Share:

गुरुवार, 14 नवंबर 2013

साथी हाथ बढ़ाना - Saathi Haath Badhana (Asha, Rafi, Naya Daur)



Movie/Album: नया दौर (1957)
Music By: ओ.पी.नैय्यर
Lyrics By: साहिर लुधियानवी
Performed By: मो.रफ़ी, आशा भोंसले

साथी हाथ बढ़ाना, साथी हाथ बढ़ाना
एक अकेला थक जायेगा
मिल कर बोझ उठाना
साथी हाथ बढ़ाना...

हम मेहनतवालों ने जब भी मिलकर कदम बढ़ाया
सागर ने रस्ता छोड़ा, परबत ने सीस झुकाया
फ़ौलादी हैं सीने अपने, फ़ौलादी हैं बाहें
हम चाहें तो पैदा करदें, चट्टानों में राहें
साथी हाथ बढ़ाना...

मेहनत अपने लेख की रेखा, मेहनत से क्या डरना
कल गैरों की खातिर की, आज अपनी खातिर करना
अपना सुख भी एक है साथी, अपना दुःख भी एक
अपनी मंजिल सच की मंजिल अपना रस्ता नेक
साथी हाथ बढ़ाना...

एक से एक मिले तो कतरा बन जाता है दरिया
एक से एक मिले तो ज़र्रा बन जाता है सेहरा
एक से एक मिले तो राई बन सकती है परबत
एक से एक मिले तो इन्सां, बस में कर ले किस्मत
साथी हाथ बढ़ाना...

Share:

बुधवार, 13 नवंबर 2013

मिले जो कड़ी-कड़ी - Mile Jo Kadi Kadi (Kishore, Asha, Rafi)



Movie/Album: कसमे वादे (1978)
Music By: आर.डी.बर्मन
Lyrics By: गुलशन बावरा
Performed By: किशोर कुमार, आशा भोंसले, मो.रफ़ी

मिले जो कड़ी-कड़ी, एक ज़ंजीर बने
प्यार के रंग भरो, ज़िन्दा तस्वीर बने
ओ हमसफ़र बन के चलो, तो सुहाना है सफ़र
जो अकेला ही रहे, उसे ना मिले डगर

मार के मन को जीये तो क्या जीये
ज़िन्दगी है मुस्कराने के लिए
जो भी पल बीत गया, लौट के आता नहीं
जो भी है यहीं पे है, साथ कुछ जाता नहीं
मिले जो कड़ी-कड़ी...

चाहे और कुछ न मुझे यार दे
यार तू जी भर के मुझे प्यार दे
बड़ी मुश्क़िल से भला, यार मिलता है यहाँ
कोई हमराज़ न हो, तो है सूना ये जहां
मिले जो कड़ी-कड़ी...

जाने एक दिन ये कैसे हो गया
चलते-चलते मैं राहों में खो गया
सुबह का भूला हुआ, शाम घर लौट आए
उसे भूला न कहो, यही है अपनी राय
मिले जो कड़ी-कड़ी...

Share:

रविवार, 10 नवंबर 2013

भंवरा बड़ा नादान - Bhanwra Bada Naadaan (Asha Bhosle)



Movie/Album: साहब बीबी और गुलाम (1962)
Music By: हेमंत कुमार
Lyrics By: शकील बदायुनी
Performed By: आशा भोंसले

भँवरा बड़ा नादान हाय
बगियन का मेहमान हाय
फिर भी जाने ना, जाने ना, जाने ना
कलियन की मुस्कान हाय

कभी उड़ जाए, कभी मंडराए
भेद जिया के खोले ना
सामने आए, नैना मिलाए
मुख देखे कुछ बोले ना
भँवरा बड़ा नादान...

अँखियों में रच के, चले बच बच के
जैसे हो कोई बेगाना
रहे संग दिल के, मिले नहीं मिल के
बन के रहे वो अनजाना
भँवरा बड़ा नादान...

कोई जब रोके, कोई जब टोके
गुनगुन करता भागे रे
ना कुछ पूछे, ना कुछ बुझे
कैसा अनाड़ी लागे रे
भँवरा बड़ा नादान...

Share:

शुक्रवार, 8 नवंबर 2013

दूरियाँ नज़दीकियाँ बन गईं - Dooriyan Nazdikiyan Ban Gayi (Kishore, Asha)



Movie/Album: दुनिया (1968)
Music By: शंकर जयकिशन
Lyrics By: हसरत जयपुरी
Performed By: किशोर कुमार, आशा भोंसले

दूरियाँ नज़दीकियाँ बन गईं, अजब इत्तिफ़ाक़ है
कह डालीं कितनी बातें अनकही, अजब इत्तिफ़ाक़ है
दूरियाँ नज़दीकियाँ...

ऐसी मिली दो निगाहें, मिलती है जैसे दो राहें
जागी ये उल्फ़त पुरानी, गाने लगी हैं फ़िज़ाएँ
प्यार की शहनाईयाँ बज गईं, अजब इत्तिफ़ाक़ है
दूरियाँ नज़दीकियाँ...

एक डगर पे मिले हैं, हम-तुम दो हम-साये
ऐसा लगा तुमसे मिलकर, दिन बचपन के आए
वादियाँ उम्मीद की सज गईं, अजब इत्तिफ़ाक़ है
दूरियाँ नज़दीकियाँ...

पहले कभी अजनबी थे, अब तो मेरी ज़िन्दगी हो
सपनों में देखा था जिसको, साथी पुराने तुम्ही हो
बस्तियाँ अरमान की बस गईं, अजब इत्तिफ़ाक़ है
दूरियाँ नज़दीकियाँ...

Share:

बुधवार, 23 अक्टूबर 2013

एक हसीना थी - Ek Haseena Thi (Kishore Kumar, Asha Bhosle, Karz)



Movie/Album: क़र्ज़ (1980)
Music By: लक्ष्मीकांत प्यारेलाल
Lyrics By: आनंद बक्षी
Performed By: किशोर कुमार, आशा भोंसले

एक हसीना थी, एक दीवाना था
क्या उम्र, क्या समा, क्या ज़माना था

एक दिन वो मिले, रोज़ मिलने लगे
फिर मोहब्बत हुयी, बस क़यामत हुयी
खो गए तुम कहाँ, सुनके ये दास्ताँ
लोग हैरान है, क्योंकि अनजान है
इश्क की वो गली, बात जिसकी चली
उस गली में, मेरा आना, जाना था
एक हसीना थी...

उस हसीं ने कहा, सुनो जान-ए-वफ़ा
ये फलक, ये ज़मीं, तेरे बिन कुछ नहीं
तुझपे मरती हूँ मैं, प्यार करती हूँ मैं
बात कुछ और थी, वो नज़र चोर थी
उसके दिल में छुपी, चाह दौलत की थी
प्यार का, वो फकत, इक बहाना था
एक हसीना थी...

बेवफा यार ने, अपने महबूब से
ऐसा धोखा किया, ज़हर उसको दिया

मर गया वो जवाँ, अब सुनो दास्ताँ
जन्म लेके कहीं, फिर वो पहुंचा वहीं
शक्ल अनजान थी, अक्ल हैरान थी
सामना जब हुआ, फिर वही सब हुआ
उसपे ये क़र्ज़ था, उसका ये फ़र्ज़ था
फ़र्ज़ को क़र्ज़ अपना चुकाना था

Share:

बुधवार, 2 अक्टूबर 2013

दे दी हमें आज़ादी - De Di Humein Aazaadi (Asha Bhosle, Jaagriti)



Movie/Album: जागृति (1954)
Music By: हेमंत
Lyrics By: प्रदीप
Performed By: आशा भोंसले

दे दी हमें आज़ादी बिना खड्ग बिना ढाल
साबरमती के सन्त तूने कर दिया कमाल
आँधी में भी जलती रही गाँधी तेरी मशाल
साबरमती के सन्त तूने कर दिया कमाल
दे दी हमें आज़ादी...

धरती पे लड़ी तूने अजब ढंग की लड़ाई
दागी न कहीं तोप न बंदूक चलाई
दुश्मन के किले पर भी न की तूने चढ़ाई
वाह रे फ़कीर खूब करामात दिखाई
चुटकी में दुश्मनों को दिया देश से निकाल
साबरमती के सन्त तूने कर दिया कमाल
दे दी हमें आज़ादी...
(रघुपति राघव राजा राम)

शतरंज बिछा कर यहाँ बैठा था ज़माना
लगता था मुश्किल है फ़िरंगी को हराना
टक्कर थी बड़े ज़ोर की दुश्मन भी था ताना
पर तू भी था बापू बड़ा उस्ताद पुराना
मारा वो कस के दांव के उलटी सभी की चाल
साबरमती के सन्त तूने कर दिया कमाल
दे दी हमें आज़ादी...
(रघुपति राघव राजा राम)

जब जब तेरा बिगुल बजा जवान चल पड़े
मज़दूर चल पड़े थे और किसान चल पड़े
हिंदू और मुसलमान, सिख पठान चल पड़े
कदमों में तेरी कोटि कोटि प्राण चल पड़े
फूलों की सेज छोड़ के दौड़े जवाहरलाल
साबरमती के सन्त तूने कर दिया कमाल
दे दी हमें आज़ादी...
(रघुपति राघव राजा राम)

मन में थी अहिंसा की लगन तन पे लंगोटी
लाखों में घूमता था लिये सत्य की सोंटी
वैसे तो देखने में थी हस्ती तेरी छोटी
लेकिन तुझे झुकती थी हिमालय की भी चोटी
दुनिया में तू बेजोड़ था, इन्सान बेमिसाल
साबरमती के सन्त तूने कर दिया कमाल
दे दी हमें आज़ादी...
(रघुपति राघव राजा राम)

जग में जिया है कोई तो बापू तू ही जिया
तूने वतन की राह में सब कुछ लुटा दिया
माँगा न कोई तख्त न कोई ताज भी लिया
अमृत दिया कभी तो मगर खुद ज़हर पिया
जिस दिन तेरी चिता जली, रोया था महाकाल
साबरमती के सन्त तूने कर दिया कमाल
दे दी हमें आज़ादी...
(रघुपति राघव राजा राम)

Share:

रविवार, 29 सितंबर 2013

बैठे हैं क्या उसके पास - Baithe Hain Kya Uske Paas (Asha Bhosle, Jewel Thief)



Movie/Album: जुअल थीफ (1967)
Music By: एस.डी.बर्मन
Lyrics By: मजरूह सुल्तानपुरी
Performed By: आशा भोंसले

बैठे हैं क्या उसके पास
आईना मुझ सा नहीं
मेरी तरफ़ देखिये

आईने की नज़र में ऐसी मस्ती कहाँ है
मस्ती मेरी नज़र की इतनी सस्ती कहाँ है
बैठे हैं क्या...

ये लब हम क्यूँ छू ले, यूँ ही आहें भरें क्या
हमसे भी खूबसूरत तुम हो हम भी करें क्या
बैठें हैं क्या...

बीती है रात कितनी, ये सब कुछ भूल जायें
जलती शम्में बुझा के आओ हम दिल जलायें
बैठें हैं क्या...

Share:

शुक्रवार, 27 सितंबर 2013

रात अकेली है - Raat Akeli Hai (Asha Bhosle, Jewel Thief)



Movie/Album: जुअल थीफ (1967)
Music By: एस.डी.बर्मन
Lyrics By: मजरूह सुल्तानपुरी
Performed By: आशा भोंसले

रात अकेली है, बुझ गए दिये
आके मेरे पास, कानों में मेरे
जो भी चाहे कहिये, जो भी चाहे कहिये
रात...

तुम आज मेरे लिये रुक जाओ, रुत भी है फ़ुरसत भी है
तुम्हें ना हो ना सही, मुझे तुमसे मुहब्बत है
मुहब्बत की इजाज़त है, तो चुप क्यूँ रहिये
जो भी चाहे कहिये
रात...

सवाल बनी हुई दबी दबी उलझन सीनों में है
जवाब देना था, तो डूबे हो पसीनों में
ठनी है दो हसीनों में, तो चुप क्यूँ रहिये
जो भी चाहे कहिये
रात...

Share:

शनिवार, 21 सितंबर 2013

दिल है आपका हुज़ूर - Dil Hai Aapka Huzoor (Md.Rafi, Asha Bhosle)



Movie/Album: जाली नोट (1960)
Music By: ओ.पी. नैय्यर
Lyrics By: रजा मेहदी अली खान
Performed By: मो.रफ़ी, आशा भोंसले

दिल है आपका हुज़ूर, लीजिए ना लीजिए
इतना हुस्न पर गुरूर तौबा तौबा कीजिये

शीशा देखिये हुज़ूर, दिल ना हमको दीजिए
अपनी शक्ल देख कर तौबा तौबा कीजिये

दिल है आपका...

दर्द तेरे इश्क का हाय कैसी चीज़ है
रखिये अपने पास दर्द आपको अज़ीज़ है
आपको अजीज़ है, रखिये अपने पास
दीजिए जामगर  थोड़ा थोड़ा दीजिए
इतना हुस्न पे...

क्यूँ जला रहे हो तुम आँधियों में ये दीया
इसलिए कि एक दिन तुम मुझे कहो पिया
आप क्या नशे में हैं, कुछ तो होश कीजिये
अपनी शक्ल देख...

ज़िन्दगी के बाग का तू हसीन फूल है
आप मुझको देख लें, आपकी ये भूल है
आशिकों से इस कदर बेरुखी न कीजिये
इतना हुस्न पे...

Share:

सोमवार, 16 सितंबर 2013

दीवाना मस्ताना - Deewana Mastana (Asha Bhosle, Md.Rafi)



Movie/Album: बम्बई का बाबू (1960)
Music By: एस.डी.बर्मन
Lyrics By: मजरूह सुल्तानपुरी
Performed By: आशा भोंसले, मो.रफ़ी

प म ग, म रे ग, प म ग म
सां नी ध प म ग रे सा नी नी नी
दीवाना मस्ताना, हुआ दिल
जाने कहाँ हो के बहार आई

तन को छुए, छुए घट काली
छेड़े लहर, लहर मतवाली
बात कोई अनजाना
दीवाना मस्ताना...

कुछ अनकही, कहे, मेरी चितवन
बोले जिया, लिखे मेरी धड़कन
एक नया अफ़साना
दीवाना मस्ताना...

सावन लगा, मचल गए बादल
देखो जिसे हुआ वही पागल
कौन हुआ दीवाना
दीवाना मस्ताना...

Share:

रविवार, 8 सितंबर 2013

आँखों में क्या जी - Aankhon Mein Kya Ji (Kishore Kumar, Asha Bhosle)



Movie/Album: नौ दो ग्यारह (1957)
Music By: एस.डी.बर्मन
Lyrics By: मजरूह सुल्तानपुरी
Performed By: किशोर कुमार, आशा भोंसले

आँखों में क्या जी, रुपहला बादल
बादल में क्या जी, किसी का आँचल
आँचल में क्या जी, अजब सी हलचल

रंगीं है मौसम
तेरे दम की बहार है
फिर भी है कुछ कम
बस तेरा इंतज़ार है
देखने में भोले हो पर हो बड़े चंचल
आँखों में क्या जी...

झुकती है पलकें
झुकने दो और झूम के
उड़ती है ज़ुल्फें
उड़ने दो होंठ चूम के
देखने में भोले हो पर हो बड़े चंचल
आँखों में क्या जी...

झूमें लहराएं
नयना मिल जाये नैन से
साथी बन जाएँ
रस्ता कट जाये चैन से
देखने में भोले हो पर हो बड़े चंचल
आँखों में क्या जी...

Share:

शनिवार, 7 सितंबर 2013

आजा पंछी अकेला है - Aaja Panchhi Akela Hai (Rafi, Asha)



Movie/Album: नौ दो ग्यारह (1957)
Music By: एस.डी.बर्मन
Lyrics By: मजरूह सुल्तानपुरी
Performed By: मो.रफ़ी, आशा भोंसले

ओ आजा पंछी अकेला है
ओ सो जा निंदिया की बेला है
ओ आजा पंछी अकेला है

उड़ गई नींद यहां मेरे नैन से
बस करो यूं ही पड़े रहो चैन से
लागे रे डर मोहे लागे रे
ओ ये क्या डरने की बेला है
आजा पंछी अकेला है...

ओहो कितनी घुटी सी है ये फ़िज़ा
आहा कितनी सुहानी है ये हवा
मर गये हम, निकला दम, मर गये हम
ओ मौसम कितना अलबेला है
आजा पंछी अकेला है...

बिन तेरे कैसी अंधेरी ये रात है
दिल मेरा धड़कन मेरी तेरे साथ है
तन्हां है फिर भी दिल तन्हां है
ओ लागा सपनों का मेला है
आजा पंछी अकेला है...

Share:

गुरुवार, 15 अगस्त 2013

दयार-ए-दिल की रात में - Dayar-e-Dil Ki Raat Mein (Ghulam Ali, Asha Bhosle)



Movie/Album: मेराज-ए-गज़ल (1983)
Music By: गुलाम अली
Lyrics By: नासिर काज़मी
Performed By: गुलाम अली, आशा भोंसले

दयार-ए-दिल की रात में चराग़ सा जला गया
मिला नहीं तो क्या हुआ, वो शक़्ल तो दिखा गया

वो दोस्ती तो ख़ैर अब नसीब-ए-दुश्मनाँ हुई
वो छोटी छोटी रंजिशों का लुत्फ़ भी चला गया
दयार-ए-दिल की...

जुदाइयों के ज़ख़्म, दर्द-ए-ज़िन्दगी ने भर दिये
तुझे भी नींद आ गई मुझे भी सब्र आ गया
दयार-ए-दिल की...

ये सुबहो की सफ़ेदियाँ ये दोपहर की ज़र्दियाँ
अब आईने में देखता हूँ मैं कहाँ चला गया
दयार-ए-दिल की...

ये किस ख़ुशी की रेत पर ग़मों को नींद आ गई
वो लहर किस तरफ़ गई ये मैं कहाँ चला गया
दयार-ए-दिल की...

पुकारती हैं फ़ुर्सतें कहाँ गईं वो सोहबतें
ज़मीं निगल गई उन्हें या आसमान खा गया
दयार-ए-दिल की...

गए दिनों की लाश पर पड़े रहोगे कब तलक
अलम्कशो उठो कि आफ़ताब सर पे आ गया
दयार-ए-दिल की...

Share:

मंगलवार, 23 जुलाई 2013

ये क्या जगह है दोस्तों - Ye Kya Jagah Hai Doston (Asha Bhosle, Umrao Jaan)



Movie/Album: उमराव जान (1981)
Music By: खैय्याम
Lyrics By: शहरयार
Performed By: आशा भोंसले

ये क्या जगह है दोस्तों, ये कौन सा दयार है
हद-ए-निगाह तक जहाँ गुबार ही गुबार है
ये क्या जगह है दोस्तों...

ये किस मकाम पर हयात, मुझको लेके आ गई
ना बस खुशी पे जहाँ, ना ग़म पे इख़्तियार है
ये क्या जगह है...

तमाम उम्र का हिसाब मांगती है ज़िन्दगी
ये मेरा दिल कहे तो क्या, ये खुद से शर्मसार है
ये क्या जगह है...

बुला रहा क्या कोई चिलमनों के उस तरफ़
मेरे लिये भी क्या कोई उदास बेक़रार है
ये क्या जगह है...

न जिसकी शकल है कोई, न जिसका नाम है कोई
इक ऐसी शै का क्यों हमें अज़ल से इन्तज़ार है
ये क्या जगह है...

Share:

रविवार, 21 जुलाई 2013

बलमा खुली हवा में - Balma Khuli Hawa Mein (Asha Bhosle, Kashmir Ki Kali)



Movie/Album: कश्मीर की कली (1964)
Music By: ओ.पी.नैय्यर
Lyrics By: एस.एच.बिहारी
Performed By: आशा भोंसले

बलमा खुली हवा में महकी हुई फ़िज़ा में
दिल चाहता है मेरा बहकना इधर उधर

पग पग चलूँ बलखाती
खुद भी न जानूँ कहाँ
कहता है ये दिल मतवाला
आज अपना है सारा जहां
बलमा खुली हवा में...

छुन छुन बोले मोरी पायल
आजा कहे साजना
आजा के ये सारे नज़ारे
सैंया फीके हैं तेरे बिना
बलमा खुली हवा में...

Share: