1985 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
1985 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 26 नवंबर 2013

जाने दो ना - Jaane Do Na (Asha Bhosle, Shailendra Singh, Saagar)



Movie/Album: सागर (1985)
Music By: आर.डी.बर्मन
Lyrics By: जावेद अख्तर
Performed By: आशा भोंसले, शैलेन्द्र सिंह

जाने दो ना
हे पास आओ ना
छुओ ना छुओ ना मुझे छुओ ना...छुओ ना देखो छुओ ना...
जाने दो ना...

प्यासे होंठों की जो कहानी है
पास आ के तुम्हें सुनानी है
ये बातें मैं ना कर पाऊँगी
पास ना आना मर जाऊंगी
आओ ना आओ ना पास
आओ ना आओ ना
देखो आओ ना...

दिल जैसे करवटें बदलता है
मेरा तो सारा तन जलता है
अरमां जो दिल में मचलते हैं
तन यूँ ही जलते-पिघलते हैं
छुओ ना छुओ ना मुझे छुओ ना
छुओ ना देखो छुओ ना
छुओ ना छुओ ना
पास आओ ना...

छोड़ो कलाई देखो रो दूँगी
जाओ मैं तुमसे नहीं बोलूँगी
मान भी जाओ मेरी बात सनम
हाथों में रहने दो ये हाथ सनम
छुओ ना छुओ ना मुझे छुओ ना
पास आओ ना...

Share:

मंगलवार, 12 मार्च 2013

सात रंग में खेल रही है - Saat Rang Mein Khel Rahi Hai (Aakhir Kyon, Anuradha, Amit)



Movie/Album: आखिर क्यों (1985)
Music By: राजेश रोशन
Lyrics By: इन्दीवर
Performed By: अमित कुमार, अनुराधा पौड़वाल

सात रंग में खेल रही है
दिल वालों की टोली रे
भीगे दामन चोली रे
अरे अपने ही रंग में रंग ले मुझको
याद रहेगी होली रे

लाल-गुलाबी नीले-पीले
रंग है दुनिया वालों के
प्यार के रंग में डूब गए दिल
देखो हम मतवालों के
अरे उजला मुखड़ा देख के तेरा
रंग उड़े है उजालों के
सात रंग में खेल...

हौंदा है इक बार साल विच
फागुन दा महीना
नहा के रंग में निखर गयी है
आज हर इक हसीना
अरे इस मौसम में जो ना भीगे
क्या है उसका जीना
सात रंग में खेल...

Share:

बुधवार, 19 अक्टूबर 2011

सलाम करता चलूँ - Salaam Karta Chaloon (Jagjit Singh)



Movie/Album: ईकोज़ (1985)
Music By: जगजीत सिंह
Performed By: जगजीत सिंह

हुजूर आपका भी एहतराम करता चलूँ
इधर से गुज़रा था, सोचा सलाम करता चलूँ

निगाह-ओ-दिल की यही आखरी तमन्ना है
तुम्हारी ज़ुल्फ़ के साये में शाम करता चलूँ

उन्हें ये जिद के मुझे देख कर किसी को न देख
मेरा ये शौक के सबसे कलाम करता चलूँ

ये मेरे ख़्वाबों की दुनिया नहीं सही लेकिन
अब आ गया हूँ तो दो दिन कयाम करता चलूँ

Share:

गुरुवार, 22 सितंबर 2011

तन्हाँ तन्हाँ मत सोचा कर - Tanha Tanha Mat Socha Kar (Mehdi Hassan)



Movie/Album: कहना उसे (1985)
Music By: नियाज़ अहमद
Lyrics By: फ़रहत शहज़ाद
Performed By: मेहदी हसन

तन्हाँ तन्हाँ मत सोचा कर
मर जाएगा मत सोचा कर

प्यार घड़ी भर का ही बहुत है
झूठा, सच्चा, मत सोचा कर

अपना आप गवाँ कर तूने
पाया है क्या, मत सोचा कर

जिसकी फ़ितरत ही डसना हो
वो तो डसेगा, मत सोचा कर

धूप में तनहा कर जाता
क्यूँ ये साया, मत सोचा कर

मान मेरे शहजाद वगरना
पछताएगा, मत सोचा कर

Share:

बुधवार, 8 दिसंबर 2010

यार बिना चैन कहाँ रे - Yaar Bina Chain Kahan Re (Bappi Lahiri, Asha Bhonsle)



Movie/Album : साहेब (1985)
Music By : बप्पी लाहिरी
Lyrics By : अनजान
Performed By : बप्पी लाहिरी, आशा भोंसले

यार बिना चैन कहाँ रे
सोना नहीं चाँदी नहीं यार तो मिला
अरे प्यार कर ले

कोई नया सपना निगाहों में तो है
कोई नया साथी नयी राहों में तो है
दिल जो मिलेंगे तकदीर बनेगी
जिंदगी की नयी तस्वीर बनेगी
प्यार में ये दिल बेक़रार कर ले
यार बिना चैन...

यार हमें पैसा नहीं प्यार चाहिए
कोई मनचाहा दिलदार चाहिए
हीरे मोतियों से जहाँ दिल ना तुले
सपनों का ऐसा संसार चाहिए
ये भी होगा थोड़ा इंतज़ार कर ले
यार बिना चैन...

Share: