Sonik-Omi लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Sonik-Omi लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 21 मार्च 2013

आई आई रे होली - Aayi Aayi Re Holi (Aabroo, Asha Bhosle, Manna Dey)



Movie/Album: आबरू (1968)
Music By: सोनिक ओमी
Lyrics By: जी.एल.रावल
Performed By: आशा भोंसले, मन्ना डे

आई आई रे होलीओ रंग लायी रे होली
ओ नाचो नाचो
बहारें संग लायी रे होली

होंठ गुलाबी, नैन शराबी
मस्त जवानी छायी है
मुखड़े से जो बच गयी लाली
वो फूलों पे आई है

आज मेरे घर साजन आये
देख जिसे चंदा शरमाये
कहीं लगे न चाँद की नजरिया
बड़ी दुश्मन है जुल्मी नजरिया
हाय मैं तो रख लूँगा सारी उमरिया
प्यार में ऐसा शाम ना करना
राधा को बदनाम ना करना
मेरी कोरी है लाज की चुनरिया
हाय रंग डालो ना मुझपे सांवरिया
मैं तो आई हूँ रंग में तेरे हो के बावरिया
आज मेरे घर सजन आये
देख जिसे चंदा शरमाये

युग युग से है साथ हमारा
तु है नदिया मैं हूँ किनारा
भारत की चले रंग की धारा
तुझ बिन सूनी मेरी बांसुरिया
प्यार में ऐसे शाम ना करना...

मर मर जाऊं लाज की मारी
ताने देंगी सखियाँ सारी
है गुलाल रंग झूमें नर नारी
क्यूँ रंग डारी मेरी चुनरिया
आज मेरे घर साजन आये...

तु है राधा मेरी, मैं तेरा मोहन
टूटे ना ये प्यार का बंधन
होली आई है गले लगा लो सजना
आज मुझको तुम अपना बना लो सजना

Share:

शुक्रवार, 25 मार्च 2011

संसार है इक नदिया - Sansar Hai Ik Nadiya (Mukesh, Asha)



Movie/Album : रफ़्तार (1975)
Music By : सोनिक-ओमी
Lyrics By : अभिलाष
Performed By : मुकेश, आशा भोंसले

संसार है इक नदिया, दुःख-सुख दो किनारे हैं
ना जाने कहाँ जाएँ, हम बहते धारे हैं

चलते हुए जीवन की, रफ़्तार में इक लय है
इक राग में एक सुर में, सँसार की हर शय है
इकतार पे गर्दिश में, ये चाँद सितारे हैं
ना जाने...

धरती पे अम्बर की, आँखों से बरसती है
इक रोज़ यही बूँदें, फिर बादल बनती हैं
इस बनने बिगड़ने के, दस्तूर में सारे हैं
ना जाने...

कोई भी किसी के लिए, अपना न पराया है
रिश्तों के उजाले में, हर आदमी साया है
कुदरत की भी देखो तो, ये खेल निराले हैं
ना जाने...

है कौन वो दुनिया में, ना पाप किया जिसने
बिन उलझे काँटों से, हैं फूल चुने किसने
बेदाग नहीं कोई, यहाँ पापी सारे हैं
ना जाने...

Share: