Mera Naam Joker लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Mera Naam Joker लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 3 फ़रवरी 2013

कहता है जोकर सारा ज़माना - Kehta Hai Joker Saara Zamaana (Mukesh)



Movie/Album: मेरा नाम जोकर (1970)
Music By: शंकर जयकिशन
Lyrics By: शैलेन्द्र
Performed By: मुकेश

कहता है जोकर सारा ज़माना
आधी हक़ीकत, आधा फ़साना
चश्मा उतारो, फिर देखो यारो
दुनिया नयी है, चेहरा पुराना
कहता है जोकर...

अपने पे हँस कर जग को हँसाया
बनके तमाशा मेले में आया
हिन्दु न मुस्लिम, पूरब न पश्चिम
मज़हब है अपना हँसना-हँसाना
कहता है जोकर...

धक्के पे धक्का, रेले पे रेला
है भीड़ इतनी पर दिल अकेला
ग़म जब सताये, सीटी बजाना
पर मसखरे से दिल न लगाना
कहता है जोकर...

Share:

शनिवार, 2 फ़रवरी 2013

ए भाई ज़रा देख के चलो - Ae Bhai Zara Dekh Ke Chalo (Manna Dey)



Movie/Album: मेरा नाम जोकर (1970)
Music By: शंकर जयकिशन
Lyrics By: शैलेन्द्र
Performed By: मन्ना डे

ए भाई, ज़रा देख के चलो
आगे ही नहीं, पीछे भी
दायें ही नहीं, बायें भी
ऊपर ही नहीं, नीचे भी
ए भाई...

तू जहाँ आया है
वो तेरा
घर नहीं, गली नहीं, गाँव नहीं
कूचा नहीं, बस्ती नहीं, रस्ता नहीं
दुनिया है
और प्यारे
दुनिया ये सरकस है
और सरकस में
बड़े को भी, छोटे को भी, खरे को भी
खोटे को भी, दुबले भी, मोटे को भी
नीचे से ऊपर को, ऊपर से नीचे को
आना-जाना पड़ता है

और रिंग मास्टर के कोड़े पर
कोड़ा जो भूख है
कोड़ा जो पैसा है
कोड़ा जो क़िस्मत है
तरह-तरह नाच के दिखाना यहाँ पड़ता है
बार-बार रोना और गाना यहाँ पड़ता है
हीरो से जोकर बन जाना पड़ता है

गिरने से डरता है क्यों, मरने से डरता है क्यों
ठोकर तू जब तक न खाएगा
पास किसी ग़म को न जब तक बुलाएगा
ज़िन्दगी है चीज़ क्या नहीं जान पायेगा
रोता हुआ आया है, रोता चला जाएगा
ए भाई ज़रा देख के...

क्या है करिश्मा, कैसा खिलवाड़ है
जानवर आदमी से ज़्यादा वफ़ादार है
खाता है कोड़ा भी, रहता है भूखा भी
फिर भी वो मालिक पे करता नहीं वार है
और इनसान ये
माल जिसका खाता है
प्यार जिस से पाता है, गीत जिस के गाता है
उसके ही सीने में भौंकता कटार है
ए भाई ज़रा देख के...

हाँ बाबू, ये सरकस है शो तीन घंटे का
पहला घंटा बचपन है
दूसरा जवानी है
तीसरा बुढ़ापा है

और उसके बाद
माँ नहीं, बाप नहीं
बेटा नहीं, बेटी नहीं
तू नहीं मैं नहीं
ये नहीं, वो नहीं
कुछ भी नहीं रहता है
रहता है जो कुछ वो
ख़ाली-ख़ाली कुर्सियाँ हैं
ख़ाली-ख़ाली तम्बू है
ख़ाली-ख़ाली घेरा है
बिना चिड़िया का बसेरा है
ना तेरा है, ना मेरा है

Share:

शुक्रवार, 1 फ़रवरी 2013

जीना यहाँ मरना यहाँ - Jeena Yahan Marna Yahan (Mukesh)



Movie/Album: मेरा नाम जोकर (1970)
Music By: शंकर जयकिशन
Lyrics By: शैलेन्द्र
Performed By: मुकेश

जीना यहाँ, मरना यहाँ
इसके सिवा जाना कहाँ
जी चाहे जब हमको आवाज़ दो
हम हैं वहीं, हम थे जहाँ
अपने यही दोनों जहां
इसके सिवा जाना कहाँ

ये मेरा गीत जीवन संगीत
कल भी कोई दोहरायेगा
जग को हँसाने बहरूपिया
रूप बदल फिर आयेगा
स्वर्ग यहीं, नर्क यहाँ
इसके सिवा जाना कहाँ
जी चाहे जब...

कल खेल में, हम हों न हों
गर्दिश में तारे रहेंगे सदा
भूलोगे तुम, भूलेंगे वो
पर हम तुम्हारे रहेंगे सदा
रहेंगे यहीं, अपने निशाँ
इसके सिवा जाना कहाँ
जी चाहे जब...

Share:

गुरुवार, 1 अक्टूबर 2009

जाने कहाँ गए वो दिन - Jaane Kahan Gaye Wo Din (Mukesh)



Movie/Album: मेरा नाम जोकर (1970)
Music By: शंकर जयकिशन
Lyrics By: शैलेन्द्र
Performed By: मुकेश

जाने कहाँ गए वो दिन
कहते थे तेरी राह में
नजरों को हम बिछायेंगे
चाहे कहीं भी तुम रहो,
चाहेंगे तुम को उम्र भर
तुमको ना भूल पायेंगे

मेरे कदम जहाँ पड़े,
सजदे किये थे यार ने
मुझको रुला रुला दिया,
जाती हुई बहार ने

अपनी नजर में आज कल
दिन भी अंधेरी रात है
साया ही अपने साथ था,
साया ही अपने साथ है

Share: