Chinmayi Sripada लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Chinmayi Sripada लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 25 सितंबर 2013

तितली - Titli (Chinmayi Sripada, Gopi Sunder)



Movie/Album: चेन्नई एक्सप्रेस (2013)
Music By: विशाल-शेखर
Lyrics By: अमिताभ भट्टाचार्य
Performed By: चिन्मयी श्रीपद, गोपी सुन्दर

बनके तितली दिल उड़ा है कहीं दूर
चल के खुशबू से जुड़ा है कहीं दूर
हादसे ये कैसे, अनसुने से जैसे
चूमे अंधेरों को, कोई नूर

सिर्फ कह जाऊँ या, आसमां पे लिख दूँ
तेरी तारीफों में, चश्मेबद्दूर

भूरी भूरी आँखें तेरी
कनखियों से तेज़ तीर कितने छोड़े
धानी धानी बातें तेरी
उडते-फिरते पंछियों के रुख भी मोड़े
अधूरी ती ज़रा सी, मैं पूरी हो रही हूँ
तेरी सादगी में होके चूर
बनके तितली...

रातें गिन के नींदें बुनके
चीज़ क्या है ख्वाबदारी हमने जानी
तेरे सुर का साज़ बनके
होती क्या है रागदारी हमने जानी
जो दिल को भा रही है, वो तेरी शायरी है
या कोई शायरना है फितूर
बनके तितली...

Share:

शुक्रवार, 20 सितंबर 2013

मैं रंग शरबतों का - Main Rang Sharbaton Ka (Atif, Chinmayi, Arijit)



Movie/Album: फटा पोस्टर निकला हीरो (2013)
Music By: प्रीतम चक्रबर्ती
Lyrics By: अमिताभ भट्टाचार्य, इरशाद क़ामिल
Performed By: आतिफ असलम, चिन्मयी श्रीपद, अरिजीत सिंह

ख्वाब है तू, नींद हूँ मैं
दोनो मिलें, रात बने
रोज़ यही माँगूँ दुआ
तेरी मेरी बात बने

मैं रंग शरबतों का
तू मीठे घाट का पानी
मुझे खुद में घोल दे तो
मेरे यार बात बन जानी

(ओ यारा तुझे प्यार की बतियाँ क्या समझांवा
जाग के रतियाँ रोज़ बितावां
इससे आगे अब मैं क्या कहूँ
ओ यारा तुझे बोलती अँखियाँ सदके जावां
माँग ले पकियां आज दुआवाँ
इससे आगे अब मैं क्या कहूँ)

मैंने तो धीरे से, नींदों के धागे से
बाँधा है ख्वाब को तेरे
मैं ना जहां चाहूँ, ना आसमान चाहूँ
आजा हिस्से में तू मेरे
तू ढंग चाहतों का
मैं जैसे कोई नादानी
मुझे खुद से जोड़ दे तो
मेरे यार बात बन जानी
रंग शरबतों का...

तेरे ख़यालों से, तेरे ख़यालों तक
मेरा तो है आना जाना
मेरा तो जो भी है
तू ही था, तू ही है
बाकी जहां है बेगाना
तुम एक मुसाफिर हो
मैं कोई राह अनजानी
मनचाहा मोड़ दे तो
मेरे यार बात जानी
रंग शरबतों का...

Share: