Solva Saal लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Solva Saal लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 14 फ़रवरी 2010

है अपना दिल तो आवारा - Hai Apna Dil To Awaara (Hemant Kumar)



Movie/Album : सोलवां साल (1958)
Music By : एस.डी.बर्मन
Lyrics By : मजरूह सुल्तानपुरी
Performed By : हेमंत कुमार

है अपना दिल तो आवारा,
न जाने किस पे आयेगा

हसीनों ने बुलाया, गले से भी लगाया
बहुत समझाया, यही ना समझा
बहुत भोला है बेचारा,
न जाने...

अजब है दीवाना, न घर ना ठिकाना
ज़मीन से बेगाना, फलक से जुदा
ये एक टूटा हुआ तारा,
न जाने...

ज़माना देखा सारा, है सब का सहारा
ये दिल ही हमारा, हुआ न किसी का
सफ़र में है ये बंजारा,
न जाने...

हुआ जो कभी राजी, तो मिला नहीं काजी
जहाँ पे लगी बाजी, वहीं पे हारा
ज़माने भर का नाकारा,
न जाने...

Share: