Mother India लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Mother India लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 10 अक्टूबर 2012

होली आयी रे कन्हाई - Holi Aayi Re Kanhai (Shamshad Begum)



Movie/Album: मदर इंडिया (1957)
Music By: नौशाद अली
Lyrics By: शकील बदायुनी
Performed By: शमशाद बेगम

होली आयी रे कन्हाई
रंग छलके
सुना दे ज़रा बांसरी

बरसे गुलाल रंग मोरे अंगनवा
अपने ही रंग में रंग दे मोहे सजनवा
... हो देखो नाचे मोरा मनवा
तोरे कारन घर से आई हूँ निकल के
सुना दे ज़रा बांसरी
होली आयी रे...

छूटे ना रंग ऐसी रंग दे चुनरिया
धोबनिया धोये चाहे सारी उमरिया
... हो मन को रंग देगा साँवरिया
मोहे भाये ना हरजाई रंग हलके
सुना दे ज़रा बांसरी
होली आयी रे...

लकड़ी जल कोयला भई
और कोयला जल भयो राख
मैं पापन ऐसी जली
ना कोयला भई, ना राख

होली घर आई तू भी आजा मुरारी
मन ही मन राधा रोये बिरहा की मारी
... हो नहीं मारो पिचकारी
काहे छोड़ी रे कलाई संग चल के
सुना दे ज़रा बांसरी
होली आई रे...

Share:

बुधवार, 11 मई 2011

नगरी-नगरी द्वारे-द्वारे - Nagari Nagari Dware Dware (Lata Mangeshkar)



Movie/Album : मदर इंडिया (1957)
Music By : नौशाद
Lyrics By : शकील बदायुनी
Performed By : लता मंगेशकर

नगरी-नगरी द्वारे-द्वारे ढूँढूँ रे सांवरिया
पिया-पिया रट के मैं तो हो गई रे बावरिया

बेदर्दी बालम ने मोहे फूँका ग़म की आग में
बिरहा की चिंगारी भर दी दुखिया के सुहाग में
पल-पल मनवा रोए छलके नैनों की गगरिया
नगरी-नगरी...

आई थी अँखियों में लेकर सपने क्या-क्या प्यार के
जाती हूँ दो आँसू लेकर आशाएं सब हार के
दुनिया के मेले में लुट गई जीवन की गठरिया
नगरी-नगरी...

दर्शन के दो भूखे नैना जीवन भर न सोएंगे
बिछड़े साजन तुमरे कारण रातों को हम रोएंगे
अब न जाने रामा कैसे बीतेगी उमरिया
नगरी-नगरी...

Share: