1997 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
1997 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 20 जनवरी 2013

एक दिन आप यूँ - Ek Din Aap Yun (Abhijeet, Alka Yagnik, Yes Boss)



Movie/Album: यस बॉस (1997)
Music By: जतिन ललित
Lyrics By: जावेद अख्तर
Performed By: अभिजीत, अलका याग्निक

एक दिन आप यूं हमको मिल जाएंगे
फूल ही फूल राहों में खिल जाएंगे
मैंने सोचा न था
एक दिन ज़िंदगी इतनी होगी हसीं
झूमेगा आसमां, गाएगी ये ज़मीं
मैंने सोचा न था

दिल की डाली में कलियां खिलने लगीं
जब निगाहें निगाहों से मिलनें लगीं
एक दिन इस तरह होश खो जाएंगे
पास आएंगे मदहोश हो जाएंगे
मैंने सोचा न था
एक दिन आप यूं...

जगमगाती सुबह जगमगाती रात है
रात है या सितारों की बारात है
एक दिन दिल की राहों में अपने लिए
जल उठेंगे मोहब्बत के इतने दीये
मैंने सोचा न था
एक दिन आप यूं...

Share:

शनिवार, 19 जनवरी 2013

मैं कोई ऐसा गीत गाऊं - Main Koi Aisa Geet Gaoon (Abhijeet, Alka Yagnik)



Movie/Album: यस बॉस (1997)
Music By: जतिन ललित
Lyrics By: जावेद अख्तर
Performed By: अभिजीत, अलका याग्निक

मैं कोई ऐसा गीत गाऊँ
कि आरजू जगाऊँ
अगर तुम कहो
तुमको बुलाऊँ
कि पलके बिछाऊँ
कदम तुम जहाँ जहाँ रखो
ज़मीं को आसमां बनाऊँ
सितारोँ से सजाऊँ
अगर तुम कहो

मैं तितलियों के पीछे भागूं
मैं जुगनूओं के पीछे जाऊँ
ये रंग हैं वो रोशनी हैं
तुम्हारे पास दोनों लाऊँ
जितनी खूश्बूयें बाग में मिले
मैं लाऊँ, वहां पे, के तुम हो जहाँ
जहाँ पे एक पल भी ठहरूं
मैं गुलसितां बनाऊँ
अगर तुम कहो...

अगर कहो तो मैं सुनाऊँ
तुम्हें हंसी कहानियाँ
सुनोगे क्या मेरी जुबानी
तुम एक परी की दास्ताँ
या मैं करूँ, तुम से बयाँ
कि राजा, से रानी, मिली थी कहाँ
कहानियों के नगर में
तुम्हें ले के जाऊँ
अगर तुम कहो...

Share:

सोमवार, 24 दिसंबर 2012

चंदा रे चंदा रे - Chanda Re Chanda Re (Hariharan, Sadhna Sargam)



Movie/Album: सपने (1997)
Music By: ए.आर.रहमान
Lyrics By: जावेद अख्तर
Performed By: हरिहरन, साधना सरगम

चंदा रे चंदा रे
कभी तो ज़मीं पर आ
बैठेंगे, बातें करेंगे
तुझको आते इधर, लाज आये अगर
ओढ़ के आजा, तू बादल घने

गुलशन-गुलशन, वादी-वादी
बहती है रेशम जैसी हवा
जंगल-जंगल, पर्वत-पर्वत
हैं नींद में सब इक मेरे सिवा
चंदा, चंदा
आजा सपनों की नीली नदिया में नहायें
आजा ये तारे चुनके हम, घार बनाएँ
इन धुँधली-धुँधली राहों में, आ दोनों ही खो जाएं
चंदा रे चंदा रे...

चंदा से पूछेंगे हम सारे सवाल निराले
झरने क्यों गाते हैं, पंछी क्यों मतवाले
क्यों है सावन महीना घटाओं का
चंदा से पूछेंगे हम सारे सवाल निराले
चंदा, चंदा
तितली के पर क्यों इतने रंगीं होते हैं
जुगनू रातों में जागे, तो कब सोते हैं
इन धुँधली-धुँधली राहों में, आ दोनों ही खो जाएं
चंदा रे, चंदा रे...

Share:

रविवार, 23 दिसंबर 2012

आवारा भँवरे - Awara Bhanwre (A.R.Rehman, Hema Sardesai)



Movie/Album: सपने (1997)
Music By: ए.आर.रहमान
Lyrics By: जावेद अख्तर
Performed By: हेमा सरदेसाई, मलेशिया वासुदेवन

आवारा भँवरे जो हौले हौले गाएँ
फूलों के तन पे हवा ये सरसराये
कोयल की कुहू कुहू
पपीहे की पिहू पिहू
जंगल में झींगुर भी छाये जाये
नदियाँ में लहरें आयें
बलखायें छलकी जायें
भीगी होंठों से वो गुनगुनाएं
गाता है साहिल, गाता है बहता पानी
गाता है ये दिल सुन
सा रे गा मा पा धा नि सा रे

रात जो आये तो, सन्नाटा छाये तो
टिक-टिक करे घड़ी सुनो
दूर कहीं गुज़रे, रेल किसी पुल से
गूँजे धड़ाधड़ी सुनो
संगीत है ये, संगीत है
मन का संगीत सुनो
बाहों में लेके बच्चा, माँ जो कोई लोरी गाये
ममता का गीत सुनो
आवारा भँवरे...

भीगे परिन्दे जो, ख़ुद को सुखाने को
पर फड़फड़ाते हैं सुनो
गाय भी, बैल भी, गले में पड़ी घंटी
कैसे बजाते हैं सुनो
संगीत है ये, संगीत है
जीवन संगीत सुनो
बरखा रानी बूँदों की
पायल जो झनकाये
धरती का गीत सुनो
हिलको रे, हिलको रे...
आवारा भँवरे...

Share:

सोमवार, 15 अगस्त 2011

माँ तुझे सलाम - Maa Tujhe Salaam (ए.आर.रहमान)



Movie/Album: वन्दे मातरम (1997)
Music By: ए.आर.रहमान
Lyrics By: महबूब
Performed By: ए.आर.रहमान

यहाँ-वहां सारा जहाँ देख लिया है
कहीं भी तेरे जैसा कोई नहीं है
अस्सी नहीं, सौ दिन दुनिया घूमा है
नहीं कहीं तेरे जैसा कोई नहीं
मैं गया जहाँ भी
बस तेरी याद थी
जो मेरे साथ थी
मुझको तड़पाती, रुलाती
सबसे प्यारी तेरी सूरत
प्यार है बस तेरा, प्यार ही
माँ तुझे सलाम
वन्दे मातरम
 
जहां देखूं वहां मैं, तेरा हूँ दीवाना मैं
झूमूं, नाचूं, गाऊँ तेरे प्यार का तराना मैं
चंदा नहीं, सूरज नहीं, दुनिया की दौलत नहीं
बस लूटूँगा तेरे प्यार का खजाना
इक नज़र जब तेरी, होती है प्यार की
दुनिया तब तो मेरी चमके-दमके-महके रे
तेरा चेहरा सूरज जैसा चाँद सी ठण्ड है प्यार में
वन्दे मातरम
 
तेरे पास ही मैं आ रहा हूँ
अपनी बाहें खोल दे
ज़ोर से मुझको गले लगा ले
मुझको फिर वो प्यार दे
तू ही जिंदगी है
तू ही मेरी मोहब्बत है
तेरे ही पैरों में जन्नत है
तू ही दिल, तू जां, अम्मा
माँ तुझे सलाम

Share:

आई लव माई इंडिया - I Love My India (Pardes)



Movie/Album: परदेस (1997)
Music By: नदीम-श्रवण
Lyrics By: आनंद बक्षी
Performed By: हरिहरन, कविता कृष्णमूर्ति, शंकर महादेवन, आदित्य नारायण

लंदन देखा
पैरिस देखा
और देखा जापान
माईकल देखा, एल्विस देखा
सब देखा मेरी जान
सारे जग में कहीं नहीं है दूसरा हिंदुस्तान
दूसरा हिंदुस्तान

ये दुनिया एक दुल्हन
दुल्हन के माथे की बिंदिया
ये मेरा इंडिया
आई लव माई इंडिया

जब छेड़ा मल्हार किसी ने
झूमके सावन आया
आग लगा दी पानी में जब
दीपक राग सुनाया
सात सुरों का संगम ये जीवन गीतों की माला
हम अपने भगवान को भी कहते हैं बांसुरी वाला
ये मेरा इंडिया...

पीहू-पीहू बोले पपीहा, कोयल कूहू-कूहू गाये
हँसते, रोते, हमने जीवन के सब गीत बनाए
ये सारी दुनिया अपने-अपने गीतों को गाये
गीत वो गाओ जिससे इस मिटटी की खुश्बू आये
आई लव माई इंडिया...

वतन मेरा इंडिया
सजन मेरा इंडिया
करम मेरा इंडिया
धरम मेरा इंडिया

Share: