Vishal Bhardwaj लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Vishal Bhardwaj लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 3 मई 2013

बादळ उठ्या - Badal Uthiya (Rekha Bhardwaj)



Movie/Album: मटरू की बिजली का मंडोला (2012)
Music By: विशाल भरद्वाज
Lyrics By: गुलज़ार
Performed By: रेखा भरद्वाज

बादळ उठ्या री सखी
मेरे सासरे की ओढ़ पानी
बरसेगा सिरतोर
बादळ उठ्या...

मोटी मोटी बूँद भटा-भट
कुटण लगे गोड़े से
पाणी के बहा के अगे
बह ग्ये नल के तोड़े से
उत्तर दक्षिण पूरब पश्चिम
हवा के चकोड़े से
जंग्ड़्या के के वाड़ मूंदे
खुल ग्ये ओड़े सोड़े से
किसा पुल टूट्या री सखी
बह ग्ये नदी नाले जोड़ पाणी
बरसेगा सिरतोर
बादळ उठ्या...

Share:

शुक्रवार, 26 अप्रैल 2013

बड़ी धीरे जली - Badi Dheere Jali (Ishqiya, Rekha Bhardwaj)



Movie/Album: इश्किया (2010)
Music By: विशाल भारद्वाज
Lyrics By: गुलज़ार
Performed By: रेखा भारद्वाज

बड़ी धीरे जली रैना, धुआं धुआं नैना
रातों से हौले हौले, खोली है किनारी
अखियों ने तागा तागा भोर उतारी
खारी अँखियों से धुआं जाए ना

पलकों पे सपनों की अग्नि उठाये
हमने दो अँखियों के आलने जलाये
दर्द ने कभी लोरियां सुनाई तो
दर्द ने कभी नींद से जगाया रे
बैरी अँखियों से ना जाए धुआं जाए ना
बड़ी धीरे जली...

जलते चरागों में अब नींद ना आये
फूंकों से हमने सब तारे बुझाए
जाने क्या खली रात की पिटारी सेखोले तो कोई भोर की किनारी रे
सूजी अखियों से ना जाए धुआं जाए ना
बड़ी धीरे जली...

Share:

गुरुवार, 14 मार्च 2013

पानी पानी रे - Paani Paani Re (Maachis, Lata Mangeshkar)



Movie/Album: माचिस (1996)
Music By: विशाल भारद्वाज
Lyrics By: गुलज़ार
Performed By: लता मंगेशकर

पानी पानी रे खारे पानी रे
नैनों में भर जा
नींदें खाली कर जा

पानी पानी इन पहाड़ों की ढलानों से उतर जाना
धुआं धुआं कुछ वादियाँ भी आएँगी गुज़र जाना
इक गाँव आएगा मेरा घर आएगा
जा मेरे घर जा
नींदें खाली कर जा..

ये जैसी रातें जगरातों में बिता देना
मेरी आँखों में जो बोलनी के पाखे को उड़ा देना
बर्फों में लगे मौसम पिघले
मौसम हरे कर जा
नींदें खाली कर जा..

Share:

गुरुवार, 17 जनवरी 2013

खामखां - Khamakha (Matru Ki Bijlee Ka Mandola, Vishal Bhardwaj)



Movie/Album: मटरू की बिजली का मंडोला (2013)
Music By: विशाल भारद्वाज
Lyrics By: गुलज़ार
Performed By: विशाल भारद्वाज, प्रेम देहाती

हलकी हलकी आहें भरना
तकिये में सर दे के धीमे धीमे
सरगोशी में बातें करना
पागलपन है ऐसे तुमपे मरना
उबला उबला क्यूँ लगता है?
ये बदन, ये जलन तो खामखां नहीं
खामखां नहीं
ये खलिश जो है, वो खामखां नहीं
हाँ तपिश तो है, पर खामखां नहीं
जो नहीं किया, कर के देखना
सांस रोक के, मर के देखना
ये बेवजह, बेसबब, खामखां नहीं
ये खामखां नहीं...

सारी सारी रात का जगना
खिड़की पे सर रखके उंघते रहना
उम्मीदों का जलना-बुझना
पागलपन है ऐसे तुमपे मरना
खाली खाली दो आँखों में
ये नमक, ये चमक, तो खामखां नहीं
खामखां नहीं
फ़िक्र रहती है, जो खामखां नहीं
ज़िक्र रहता है, जो खामखां नहीं
अश्क आँखों में, भर के देखना
आइना कभी, डर के देखना
ये बेवजह, बेसबब, खामखां नहीं
दीवानगी सही, ये खामखां नहीं
हाँ जुनूं तो है, पर खामखां नहीं...

सदा भवानी ताही जय हो प्यारा
गौरी पुत्र गणेश
पांच देव रक्षा करे हो प्यारा
ब्रह्मा विष्णु महेश
कसम यो देस मेरा से हरया भरया हरियाणा
सीधे साधे लोग अड़े के, दूध दही का खाना
बोलो राम राम...

Share:

बुधवार, 3 अक्टूबर 2012

सपने में मिलती है - Sapne Mein Milti Hai (Satya, Asha, Suresh)



Movie/Album: सत्या (1998)
Music By: विशाल भारद्वाज
Lyrics By: गुलज़ार
Performed By: आशा भोंसले, सुरेश वाडेकर

सपने में मिलती है
ओ कुड़ी मेरी, सपने में मिलती है
सारा दिन घुँघटे में बंद गुड़िया सी
अँखियों में घुलती है

सपने में मिलता है
ओ मुण्डा मेरा, सपने में मिलता है
सारा दिन सड़कों पे खाली रिक्शे सा
पीछे-पीछे चलता है

कोरी है, करारी है
भून के उतारी है
कभी-कभी मिलती है
हो कुड़ी मेरी...

ऊँचा लम्बा कद है
चौड़ा भी तो हद है
दूर से दिखता है
ओ मुण्डा मेरा...
अरे देखने में तगड़ा है
जंगल से पकड़ा है
सींग दिखाता है
सपने में मिलता है...

पाजी है, शरीर है
घूमती लकीर है
चकरा के चलती है
सपने में मिलती है...

अरे कच्चे पक्के बेरों से
चोरी के शेरों से
दिल बहलाता है
रे मुण्डा मेरा...

हाय गोरा चिट्टा रंग है
चाँद का पलंग है
गोरा चिट्टा रंग है
चाँदनी में धुलती है
हो कुड़ी मेरी...

दूध का उबाल है
हँसी तो कमाल है
मोतियों में तुलती है
सपने में मिलती है...

नीम शरीफ़ों के
एंवें लतीफ़ों के क़िस्से सुनाता है
सपने में मिलता है...

Share:

सोमवार, 9 जुलाई 2012

चप्पा चप्पा चरखा चले - Chappa Chappa Charkha Chale (Maachis, Suresh Wadkar, Hariharan)



Movie/Album: माचिस (1996)
Music By: विशाल भरद्वाज
Lyrics By: सम्पूर्ण सिंह गुलज़ार
Performed By: सुरेश वाडेकर, हरिहरन

चप्पा चप्पा चरखा चले
औनी बौनी आरियाँ तेरी
बौनी बौनी बेरियों तले

यारा वे यारा वे यारा वे
आ आ औनिया परदेसिया
चप्पा चप्पा...

गोरी चटकोरी जो कटोरी से खिलाती थी
जुम्मे के जुम्मे जो सुरमे लगाती थी
कच्ची मूंडेर के तले
चप्पा चप्पा चरखा चले...

अरे झूठी मूठी मोइने
हाय हाय मोइने
झूठी मूठी मोइने रसोई में पुकारा था
लोहे के चिमटे से लिपटे को मारा था
ओये बीबा तेरा चूल्हा जले
चप्पा चप्पा चरखा चले...

चुन्नी लेके सोती थी कमाल लगती थी
बीबा बीबा वे हाय
चुन्नी लेके सोती थी कमाल लगती थी
पानी में जलता चराग लगती थी
बीबा तेरी याद न टले
चप्पा चप्पा चरखा चले
गोरियों के पैरों तले
पीली पीली मेहँदी जले
चप्पा चप्पा चरखा चले...

Share:

रविवार, 8 जुलाई 2012

छोड़ आये हम - Chhod Aaye Hum (Maachis, KK, Suresh Wadkar, Hariharan)



Movie/Album: माचिस (1996)
Music By: विशाल भरद्वाज
Lyrics By: सम्पूर्ण सिंह गुलज़ार
Performed By: सुरेश वाडेकर, के.के., हरिहरन

छोड़ आये हम वो गलियाँ

जहाँ तेरे पैरों के कँवल गिरा करते थे
हँसे तो दो गालों में भंवर पड़ा करते थे
तेरी कमर के बल पे नदी मुड़ा करती थी
हंसी तेरी सुन सुनके फसल पका करती थी
छोड़ आये हम...

जहाँ तेरी एड़ी से धूप उड़ा करती थी
सुना है उस चौखट पे अब शाम रहा करती है
लटों से उलझी लिपटी इक रात हुआ करती थी
कभी-कभी तकिये पे वो भी मिला करती थी
छोड़ आये हम...

दिल दर्द का टुकड़ा है पत्थर की डली सी है
इक अँधा कुआँ है या इक बंद गली सी है
इक छोटा सा लम्हां है जो ख़त्म नहीं होता
मैं लाख जलाता हूँ ये भस्म नहीं होता
छोड़ आये हम...

Share:

गुरुवार, 11 फ़रवरी 2010

दिल तो बच्चा है जी - Dil To Bachcha Hai Ji (Rahat Fateh Ali Khan)



Movie/Album: इश्किया (2010)
Music By: विशाल भारद्वाज
Lyrics By: गुलज़ार
Performed By: राहत फ़तेह अली खान

ऐसी उलझी नज़र उनसे हटती नहीं
दाँत से रेशमी डोर कटती नहीं
उम्र कब की बरस के सुफैद हो गयी
कारी बदरी जवानी की छटती नहीं
वल्ला ये धड़कन बढ़ने लगी है
चेहरे की रंगत उड़ने लगी है
डर लगता है तन्हां सोने में जी
दिल तो बच्चा है जी
थोड़ा कच्चा है जी

किसको पता था पहलू में रखा
दिल ऐसा पाजी भी होगा
हम तो हमेशा समझते थे कोई
हम जैसा हाजी ही होगा
हाय जोर करे, कितना शोर करे
बेवजह बातों पे ऐंवे गौर करे
दिल सा कोई कमीना नहीं
कोई तो रोके, कोई तो टोके
इस उम्र में अब खाओगे धोखे
डर लगता है इश्क करने में जी
दिल तो बच्चा है जी...

ऐसी उदासी बैठी है दिल पे
हँसने से घबरा रहे हैं
सारी जवानी कतरा के काटी
पीरी में टकरा गए हैं
दिल धड़कता है तो ऐसे लगता है वो
आ रहा है यहीं देखता ही न हो
प्रेम की मारें कटार रे
तौबा ये लम्हें कटते नहीं क्यूँ
आँखों से मेरी हटते नहीं क्यूँ
डर लगता है मुझसे कहने में जी
दिल तो बच्चा है जी...

Share:

बुधवार, 4 नवंबर 2009

नैना - Naina (Rahat Fateh Ali Khan)



Movie/Album : ओमकारा (2006)
Music By : विशाल भारद्वाज
Lyrics By : गुलज़ार
Performed By : राहत फतह अली खान

नैनों की मत माणियो रे
नैनों की मत सुणियो
नैना ठग लेंगे
जगते जादू फूकेंगे रे जगते जगते जादू

भला मंदा देखे न पराया न सगा रे
नैनों को तो डसने का चस्का लगा रे
नैनों का ज़हर नशीला रे
बादलों में सतरंगियाँ बोंवे भोर तलक बरसावे
बादलों में सतरंगियाँ बोंवे नैना बांवरा कर देंगे
नैना ठग लेंगे...

नैना रात को चलते-चलते स्वर्गां में ले जावे
मेघ मल्हार के सपने बीजें हरियाली दिखलायें
नैनों की ज़ुबान पे भरोसा नहीं आता
लिखत पढ़त न रसीद न खाता सारी बात हवाई
बिन बादल बरसाए सावन सावन बिन बरसातां
बिन बादल बरसाए सावन नैना बांवरा कर देंगे
नैना ठग लेंगे...

Share: