Suresh Wadkar लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Suresh Wadkar लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 3 अक्टूबर 2012

सपने में मिलती है - Sapne Mein Milti Hai (Satya, Asha, Suresh)



Movie/Album: सत्या (1998)
Music By: विशाल भारद्वाज
Lyrics By: गुलज़ार
Performed By: आशा भोंसले, सुरेश वाडेकर

सपने में मिलती है
ओ कुड़ी मेरी, सपने में मिलती है
सारा दिन घुँघटे में बंद गुड़िया सी
अँखियों में घुलती है

सपने में मिलता है
ओ मुण्डा मेरा, सपने में मिलता है
सारा दिन सड़कों पे खाली रिक्शे सा
पीछे-पीछे चलता है

कोरी है, करारी है
भून के उतारी है
कभी-कभी मिलती है
हो कुड़ी मेरी...

ऊँचा लम्बा कद है
चौड़ा भी तो हद है
दूर से दिखता है
ओ मुण्डा मेरा...
अरे देखने में तगड़ा है
जंगल से पकड़ा है
सींग दिखाता है
सपने में मिलता है...

पाजी है, शरीर है
घूमती लकीर है
चकरा के चलती है
सपने में मिलती है...

अरे कच्चे पक्के बेरों से
चोरी के शेरों से
दिल बहलाता है
रे मुण्डा मेरा...

हाय गोरा चिट्टा रंग है
चाँद का पलंग है
गोरा चिट्टा रंग है
चाँदनी में धुलती है
हो कुड़ी मेरी...

दूध का उबाल है
हँसी तो कमाल है
मोतियों में तुलती है
सपने में मिलती है...

नीम शरीफ़ों के
एंवें लतीफ़ों के क़िस्से सुनाता है
सपने में मिलता है...

Share:

सोमवार, 9 जुलाई 2012

चप्पा चप्पा चरखा चले - Chappa Chappa Charkha Chale (Maachis, Suresh Wadkar, Hariharan)



Movie/Album: माचिस (1996)
Music By: विशाल भरद्वाज
Lyrics By: सम्पूर्ण सिंह गुलज़ार
Performed By: सुरेश वाडेकर, हरिहरन

चप्पा चप्पा चरखा चले
औनी बौनी आरियाँ तेरी
बौनी बौनी बेरियों तले

यारा वे यारा वे यारा वे
आ आ औनिया परदेसिया
चप्पा चप्पा...

गोरी चटकोरी जो कटोरी से खिलाती थी
जुम्मे के जुम्मे जो सुरमे लगाती थी
कच्ची मूंडेर के तले
चप्पा चप्पा चरखा चले...

अरे झूठी मूठी मोइने
हाय हाय मोइने
झूठी मूठी मोइने रसोई में पुकारा था
लोहे के चिमटे से लिपटे को मारा था
ओये बीबा तेरा चूल्हा जले
चप्पा चप्पा चरखा चले...

चुन्नी लेके सोती थी कमाल लगती थी
बीबा बीबा वे हाय
चुन्नी लेके सोती थी कमाल लगती थी
पानी में जलता चराग लगती थी
बीबा तेरी याद न टले
चप्पा चप्पा चरखा चले
गोरियों के पैरों तले
पीली पीली मेहँदी जले
चप्पा चप्पा चरखा चले...

Share:

रविवार, 8 जुलाई 2012

छोड़ आये हम - Chhod Aaye Hum (Maachis, KK, Suresh Wadkar, Hariharan)



Movie/Album: माचिस (1996)
Music By: विशाल भरद्वाज
Lyrics By: सम्पूर्ण सिंह गुलज़ार
Performed By: सुरेश वाडेकर, के.के., हरिहरन

छोड़ आये हम वो गलियाँ

जहाँ तेरे पैरों के कँवल गिरा करते थे
हँसे तो दो गालों में भंवर पड़ा करते थे
तेरी कमर के बल पे नदी मुड़ा करती थी
हंसी तेरी सुन सुनके फसल पका करती थी
छोड़ आये हम...

जहाँ तेरी एड़ी से धूप उड़ा करती थी
सुना है उस चौखट पे अब शाम रहा करती है
लटों से उलझी लिपटी इक रात हुआ करती थी
कभी-कभी तकिये पे वो भी मिला करती थी
छोड़ आये हम...

दिल दर्द का टुकड़ा है पत्थर की डली सी है
इक अँधा कुआँ है या इक बंद गली सी है
इक छोटा सा लम्हां है जो ख़त्म नहीं होता
मैं लाख जलाता हूँ ये भस्म नहीं होता
छोड़ आये हम...

Share:

बुधवार, 27 जून 2012

मेघा रे मेघा रे - Megha Re Megha Re (Lata Mangeshkar, Suresh Wadkar)



Movie/Album: प्यासा सावन  (1981)
Music By: लक्ष्मीकांत प्यारेलाल
Lyrics By: संतोष आनंद
Performed By:  लता मंगेशकर, सुरेश वाडेकर

मेघा रे मेघा रे, मत परदेस जा रे
आज तू प्रेम का संदेस बरसा रे

कहाँ से तू आया, कहाँ जायेगा तू
कि दिल की अगन से, पिघल जायेगा तू
धुआं बन गयी है ख्यालों की महफ़िल
मेरे प्यार की जाने, कहाँ होगी मंज़िल
मेघा रे मेघा रे
मेरे गम की, तू दवा रे
आज तू प्रेम का संदेस बरसा रे..

बरसने लगीं हैं बूँदें, तरसने लगा है मन
ज़रा कोई बिजली चमकी, नरजने लगा है मन 
और ना डरा तू  मुझको, ओ काले काले घन
मेरे तन को छू  रही है, प्रीत की पहली की पवन
मेघा रे मेघा रे
मेरी सुन ले तू सदा रे
आज तू प्रेम का संदेस बरसा रे..

मन का मयूरा आज, मगन हो रहा है
मुझे आज ये क्या सजन हो रहा है
उमंगों का सागर उमड़ने  लगा है
बाबुल का आँगन, बिछड़ने लगा है
न जाने कहाँ से , हवा आ रही है
उड़ा के ये हमको, लिए जा रही है
ये रुत भीगी भीगी भिगोने लगी है
कि मीठे से नश्तर चुभोने लगी है
चलो और दुनिया बसायेंगे हम तुम
ये जन्मों का नाता, निभाएंगे हम तुम
मेघा रे मेघा रे
दे तू हमको दुआ रे
आज तू प्रेम का संदेस बरसा रे..

Share:

बुधवार, 18 मई 2011

सीने में जलन - Seene Mein Jalan (Suresh Wadkar)



Movie/Album : गमन (1978)
Music By : जयदेव
Lyrics By : शहरयार
Performed By : सुरेश वाडकर

सीने में जलन, आँखों में तूफ़ान सा क्यों है
इस शहर में हर शख्स परेशान सा क्यों है

दिल है तो, धड़कने का बहाना कोई ढूंढें
पत्थर की तरह बेहिस-ओ-बेजान सा क्यों है
सीने में...

तनहाई की ये कौन सी, मंजिल है रफीकों
ता-हद-ये-नज़र एक बयाबान सा क्यों है
सीने में...

क्या कोई नयी बात नज़र आती है हममें
आईना हमें देख के हैरान सा क्यों है
सीने में...

Share:

मंगलवार, 1 फ़रवरी 2011

Tere Liye (7 Khoon Maaf) Lyrics, Meanings, Translation (Suresh Wadkar)



tere liye, tere liye, tere liye
lafzon mein lamhon ki doliyan laye hain,
lafzon mein lamhon ki doliyan laye hain, laye hain
sheron mein khushboo ki, boliyan laye hai,
sheron mein khushboo ki, boliyan laye hai, laye hain
humne to sau saude kiye, tere liye


for you, for you,
(we) have got the palanquins* of moments in words,
(we) have got the languages of scents in poetries,
we (actually means I here) made a hundred deals, for you..

(Doli is a palanquin that is used to carry a bride after wedding)

aankhon mein na chubhe, taaron ki kirchiyan
sheeshe ka aasma laye hai, tere liye
tere liye tare jade, heeron se bhi kitne bade
humne aasmano mein lakhon ke saude kiye
tere liye tere liye tere liye


(so that) the pieces of stars don't prick (your) eyes,
(we) have got a sky of glass, for you,
for you we inlaid stars, so much bigger than even diamonds,
we made deals of lacs in the skies,
for you, for you...

halki si sardi ho aur saans garam ho
shaamon ki shawl bhi thodi si narm ho
tere liye kishmish chuni piste chune tere liye
humne to parindo se baagon ke saude kiye tere liye
tere liye...


there be a little cold and breath be hot,
the shawl of evenings be slightly soft,
(we) picked raisins, picked pistachios for you,
we made deals of gardens with birds, for you..
for you...

Share:

सोमवार, 24 जनवरी 2011

Tere Liye (Saat Khoon Maaf) Lyrics



tere liye, tere liye, tere liye
lafzon mein lamhon ki doliyan laye hain,
lafzon mein lamhon ki doliyan laye hain, laye hain
sheron mein khushboo ki, boliyan laye hai,
sheron mein khushboo ki, boliyan laye hai, laye hain
humne to sau saude kiye, tere liye

aankhon mein na chubhe, taaron ki kirchiyan
sheeshe ka aasma laye hai, tere liye
tere liye tare jade, heeron se bhi kitne bade
humne aasmano mein lakhon ke saude kiye
tere liye tere liye tere liye

halki si sardi ho aur saans garam ho
shaamon ki shawl bhi thodi si narm ho
tere liye kishmish chuni piste chune tere liye
humne to parindo se baagon ke saude kiye tere liye
tere liye...

Share:

सोमवार, 10 जनवरी 2011

तुमसे मिल के ऐसा लगा - Tumse Mil Ke Aisa Laga (Suresh Wadkar, Asha Bhonsle)



Movie/Album : परिंदा (1989)
Music By : आर.डी.बर्मन
Lyrics By : खुर्शीद हल्लौरी
Performed By : सुरेश वाडकर, आशा भोंसले

तुमसे मिल के ऐसा लगा
तुमसे मिल के अरमां हुए पूरे दिल के
ऐ मेरी जान-ए-वफ़ा
तेरी मेरी, मेरी तेरी इक जान है
साथ तेरे रहेंगे सदा
तुमसे न होंगे जुदा

मेरे सनम, तेरी कसम
छोड़ेंगे अब ना ये हाथ
ये ज़िन्दगी, गुजरेगी अब
हमदम तुम्हारे ही साथ
अपना ये वादा रहा
तुमसे न होंगे जुदा
तुमसे मिल के...

मैंने किया, है रात दिन
बस तेरा ही इंतज़ार
तेरे बिना, आता नहीं
इक पल मुझे अब करार
हमदम मेरा मिल गया
हम तुम (अब हम) ना होंगे जुदा
तुमसे मिल के...

Share:

रविवार, 2 जनवरी 2011

सीने में जलन आँखों में तूफ़ान सा क्यूँ है



Singer: Suresh Wadkar

सीने में जलन आँखों में तूफ़ान सा क्यूँ है
इस शहर में हर शख़्स परेशान सा क्यूँ है

दिल है तो धड़कने का बहाना कोई ढूँढ़े
पत्थर की तरह बेहिस-ओ-बेजान सा क्यूँ है

तनहाई की ये कौन सी मंज़िल है रफ़ीक़ो
ता-हद्द-ए-नज़र एक बयाबान सा क्यूँ है

क्या कोई नई बात नज़र आती है हम में
आईना हमें देख के हैरान सा क्यूँ है




Share:

मंगलवार, 26 अक्टूबर 2010

और इस दिल में क्या रखा है



Singers: Suresh Wadkar and Asha Bhosle

और इस दिल में क्या रखा है
तेरा ही दर्द छुपा रखा है
चीर के देखे दिल मेरा तो
तेरा ही नाम लिखा रखा है

प्यार के अफ़्साने सुने थे लोगों से
प्यार क्या होता है यह तूने समझाया
मिला दिल तुझसे तो ख़ाब देखे ऐसे
जुनूं जाने कैसा जवां दिल पे छाया
दिल में ऐसा दर्द उठा
दिल हो गया दीवाना
दिल हो गया दीवाना
दीवानों ने इस दुनिया में
दर्द का नाम दवा रखा है

निगाहों में मेरी यह सूरत है तेरी
ज़िंदगी ये मेरी अमानत है तेरी
धड़कते सीने में मोहब्बत है तेरी
मोहब्बत ये तेरी इबादत है मेरी
तेरे सिवा कुछ याद नहीं है
तू ही तू दिल में
हाँ तू ही तू दिल में
दिल ने याद की पूजा की है
प्यार का नाम ख़ुदा रखा है

चीर के देखे दिल मेरा तो
तेरा ही नाम लिखा रखा है



Share:

सोमवार, 3 मई 2010

ऐ ज़िन्दगी गले लगा ले - Ae Zindagi Gale Laga Le (Suresh Wadkar)



Movie/Album : सदमा (1983)

Music By : इल्लयराजा
Lyrics By : गुलज़ार
Performed By : सुरेश वाडकर

ऐ ज़िन्दगी गले लगा ले
हमने भी तेरे हर इक गम को
गले से लगाया है
है ना ?

हमने बहाने से, छुप के ज़माने से
पलकों के परदे में घर भर लिया
तेरा सहारा मिल गया है ज़िन्दगी

छोटा सा साया था, आँखों में आया था,
हमने दो बूंदों से मन भर लिया
हमको किनारा मिल गया है ज़िन्दगी

Share: