Dil To Pagal Hai लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Dil To Pagal Hai लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 12 फ़रवरी 2010

भोली सी सूरत - Bholi Si Surat (Udit Narayan, Lata Mangeshkar)



Movie/Album : दिल तो पागल है (1997)
Music By : उत्तम सिंह
Lyrics By : आनंद बक्षी
Performed By : लता मंगेशकर, उदित नारायण

भोली सी सूरत, आँखों में मस्ती दूर खड़ी शर्माए,
एक झलक दिखलाये कभी, कभी आँचल में छुप जाये
आय हाय
मेरी नज़र से तुम देखो तो यार नज़र वो आये

लड़की नहीं है, वो जादू है, और कहा क्या जाये
रात को मेरे ख्वाब में आई, वो जुल्फें बिखराए
आँख खुली तो दिल चाहा फिर नींद मुझे आ जाये
बिन देखे ये हाल हुआ, देखूं तो क्या हो जाए
भोली सी...

सावन का पहला बादल, उसका काजल बन जाए
मौज उठे सागर में जैसे ऐसे कदम उठाये
रब ने जाने किस मिट्टी से उसके अंग बनाये
छम से काश कहीं से मेरे सामने वो आ जाए
भोली सी...

Share: