Ganga Jamuna लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Ganga Jamuna लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 14 जून 2013

दो हंसों का जोड़ा - Do Hanson Ka Joda (Lata Mangeshkar)



Movie/Album: गंगा जमुना (1961)
Music By: नौशाद अली
Lyrics By: शकील बदायुनी
Performed By: लता मंगेशकर

दो हंसों का जोड़ा बिछड़ गयो रे
गजब भयो रामा, जुलम भयो रे

मोरा सुख चैन भी, जीवन भी मोरा छिन लिया
पापी संसार ने साजन भी मोरा छिन लिया
पिया बिन तड़पे जिया, रतिया बिताऊं कैसे
बिरहा की अगनी को असुवन से बुझाऊँ कैसे
जिया मोरा मुश्किल में पड़ गयो रे
गजब भयो रामा...

रात की आस गयी, दिन का सहारा भी गया
मोरा सूरज भी गया, मोरा सितारा भी गया
प्रीत कर के कभी प्रीतम से ना बिछड़े कोई
जैसी उज़डी हूँ मैं, ऐसे भी ना उजड़े कोई
बना खेल मोरा बिगड़ गयो रे
गजब भयो रामा...

जीते जी छोडूँगी सैय्या ना डगरीयाँ तोरी
बीत जाएगी यूँ ही सारी उमरीया मोरी
नैनों से होती रहेगी यूँ ही बरसात बलम
याद में रोती रहूंगी तेरी दिन-रात बलम
नगर मोरे मन का उजड़ गयो रे
गजब भयो रामा...

Share:

गुरुवार, 21 जुलाई 2011

इन्साफ की डगर पे - Insaaf Ki Dagar Pe (Hemant Kumar)



Movie/Album: गंगा जमुना (1961)
Music By: नौशाद
Lyrics By: शकील बदायुनी
Performed By: हेमंत कुमार

इन्साफ की डगर पे, बच्चों दिखाओ चल के
ये देश है तुम्हारा, नेता तुम्हीं हो कल के

दुनिया के रंज सहना और कुछ ना मुँह से कहना
सच्चाईयों के बल पे, आगे को बढ़ते रहना
रख दोगे एक दिन तुम, संसार को बदल के
इन्साफ की डगर पे...

अपने हों या पराए, सब के लिए हो न्याय
देखो कदम तुम्हारा, हरगिज़ ना डगमगाए
रस्ते बड़े कठिन हैं, चलना संभल-संभल के
इन्साफ की डगर पे...

इन्सानियत के सर पे, इज़्ज़त का ताज रखना
तन मन की भेंट देकर, भारत की लाज रखना
जीवन नया मिलेगा, अंतिम चिता में जल के
इन्साफ की डगर पे...

Share: