1986 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
1986 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 25 मई 2012

रोज़ रोज़ आँखों तले - Roz Roz Aankhon Tale (Asha Bhosle, Amit Kumar)



Movie/Album: जीवा (1986)
Music By: आर.डी.बर्मन
Lyrics By: गुलज़ार
Performed By: आशा भोंसले, अमित कुमार

रोज़ रोज़ आँखों तले एक ही सपना चले
रात भर काजल जले, आँख में जिस तरह
ख़्वाब का दिया जले

जबसे तुम्हारी नाम की मिसरी होंठ लगायी है
मीठा सा ग़म है, और मीठी सी तन्हाई है
रोज़ रोज़ आँखों तले...

छोटी सी दिल की उलझन है, ये सुलझा दो तुम
जीना तो सीखा है मरके, मरना सिखा दो तुम
रोज़ रोज़ आँखों तले...

आँखों पर कुछ ऐसे तुमने ज़ुल्फ़ गिरा दी है
बेचारे से कुछ ख़्वाबों की नींद उड़ा दी है
रोज़ रोज़ आँखों तले...

Share:

बुधवार, 20 जुलाई 2011

हर करम अपना करेंगे - Har Karam Apna Karenge (Karma)



Movie/Album: कर्मा (1986)
Music By: लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल
Lyrics By: आनंद बक्षी
Performed By: मोहम्मद अज़ीज़, अनुराधा पौडवाल

मेरा कर्मा तू मेरा धर्मा तू
तेरा सब कुछ मैं मेरा सब कुछ तू
हर करम अपना करेंगे ऐ वतन तेरे लिए
दिल दिया है जां भी देंगे ऐ वतन तेरे लिए

तू मेरा कर्मा, तू मेरा धर्मा, तू मेरा अभिमान है
ऐ वतन, महबूब मेरे, तुझपे दिल क़ुर्बान है
हम जिऐंगे और मरेंगे ऐ वतन तेरे लिए
दिल दिया है...

हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई, हमवतन, हमनाम हैं
जो करे इनको जुदा मज़हब नहीं, इल्जाम है
हम जिऐंगे और मरेंगे ऐ वतन तेरे लिए
दिल दिया है...

तेरी गलियों में चलाकर नफ़रतों की गोलियां
लूटते हैं कुछ लुटेरे दुल्हनों की डोलियां
लुट रहे है आंप वो, अपने घरों को लूट कर
खेलते हैं बेखबर, अपने लहू से होलियां
हम जिऐंगे और मरेंगे ऐ वतन तेरे लिए
दिल दिया है...

Share: