Anokhi Raat लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Anokhi Raat लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 9 मई 2013

मिले न फूल तो काँटों से - Mile Na Phool To Kaanton Se (Md. Rafi)



Movie/Album: अनोखी रात (1968)
Music By: रोशन
 Lyrics By: इन्दीवर
Performed By: मो.रफ़ी

मिले न फूल तो काँटों से दोस्ती कर ली
इसी तरह से बसर हमने ज़िंदगी कर ली

अब आगे जो भी हो अंजाम, देखा जाएगा
ख़ुदा तलाश लिया और बंदगी कर ली
मिले न फूल तो...

नज़र मिली भी न थी और उनको देख लिया
ज़बां खुली भी न थी और बात भी कर ली
मिले न फूल तो...

वो जिनको प्यार है चांदी से, इश्क़ सोने से
वही कहेंगे कभी हमने ख़ुदकशी कर ली
मिले न फूल तो...

Share:

बुधवार, 8 मई 2013

ओह रे ताल मिले - Oh Re Taal Mile (Mukesh, Anokhi Raat)



Movie/Album: अनोखी रात (1968)
Music By: रोशन
Lyrics By: इन्दीवर
Performed By: मुकेश

ओह रे ताल मिले नदी के जल में
नदी मिले सागर में
सागर मिले कौन से जल में
कोई जाने ना
ओह रे ताल मिले..

सूरज को धरती तरसे, धरती को चंद्रमा
पानी में सीप जैसे प्यासी हर आत्मा
ओ मितवा रे...
पानी में सीप...
बूंद छुपी किस बादल में
कोई जाने ना
ओह रे ताल मिले...

अन्जाने होंठों पर ये पहचाने गीत हैं
कल तक जो बेगाने थे जनमों के मीत हैं
ओ मितवा रे...
कल तक जो...
क्या होगा कौन से पल में
कोई जाने ना
ओह रे ताल मिले...

Share: