O लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
O लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 7 सितंबर 2013

आजा पंछी अकेला है - Aaja Panchhi Akela Hai (Rafi, Asha)



Movie/Album: नौ दो ग्यारह (1957)
Music By: एस.डी.बर्मन
Lyrics By: मजरूह सुल्तानपुरी
Performed By: मो.रफ़ी, आशा भोंसले

ओ आजा पंछी अकेला है
ओ सो जा निंदिया की बेला है
ओ आजा पंछी अकेला है

उड़ गई नींद यहां मेरे नैन से
बस करो यूं ही पड़े रहो चैन से
लागे रे डर मोहे लागे रे
ओ ये क्या डरने की बेला है
आजा पंछी अकेला है...

ओहो कितनी घुटी सी है ये फ़िज़ा
आहा कितनी सुहानी है ये हवा
मर गये हम, निकला दम, मर गये हम
ओ मौसम कितना अलबेला है
आजा पंछी अकेला है...

बिन तेरे कैसी अंधेरी ये रात है
दिल मेरा धड़कन मेरी तेरे साथ है
तन्हां है फिर भी दिल तन्हां है
ओ लागा सपनों का मेला है
आजा पंछी अकेला है...

Share:

रविवार, 11 अगस्त 2013

ओ आसमान वाले शिकवा है - O Aasmaan Waale Shikawa Hai (Lata Mangeshkar, Anarkali)



Movie/Album: अनारकली (1953)
Music By: सी.रामचंद्र
Lyrics By: हसरत जयपुरी
Performed By: लता मंगेशकर

ज़िन्दगी बेबस हुई है, बेक़सी का साथ है
एक हम हैं इस क़फ़स में या ख़ुदा की ज़ात है

ओ आसमान वाले शिकवा है ज़िन्दगी का
सुन दास्तान ग़म की अफ़साना बेबसी का

तू देखता रहे और दुनिया हमें सज़ा दे
क्या जुर्म है मोहब्बत इतना ज़रा बता दे
मन्ज़िल पे क्यूँ लुटा है हर कारवाँ ख़ुशी का
ओ आसमान वाले...

इतनी सी इल्तिजा है तुझसे मेरी दुआ की
अल्लाह शर्म रखना दुनिया में तू वफ़ा की
होता है मौत ही तो अन्जाम ज़िन्दगी का
ओ आसमान वाले...

Share:

गुरुवार, 18 जुलाई 2013

ओ निगाहें मस्ताना - O Nigaahein Mastana (Kishore Kumar, Paying Guest)



Movie/Album: पेइंग गेस्ट (1957)
Music By: एस.डी.बर्मन
Lyrics By: मजरूह सुल्तानपुरी
Performed By: किशोर कुमार, आशा भोंसले

ओ निगाहें मस्ताना
देख समां है सुहाना
तीर दिल पे चला के
आ, ज़रा झुक जाना
ओ निगाहें मस्ताना...

कोई देखे नशीले आँखें मल मल के
दिल कैसे बने न दीवाना
शम्मा करे है इशारे जब जल जल के
कहो क्या करे परवाना
ओ निगाहें मस्ताना...

दामन न बचाना मेरे हाथों से
शरमा के गले से लग जाना
जले चाँद सितारे जिन बातों से
सुन जा वही अफ़साना
ओ निगाहें मस्ताना...

बस्ती के दीयों को बुझ जाने दे
लहरा के न रुक-रुक जाना
चाहत का लबों पे नाम आने दे
यही प्यार का है ज़माना
ओ निगाहें मस्ताना...

Share:

सोमवार, 10 जून 2013

ओ बाबुल प्यारे - O Babul Pyare (Lata Mangeshkar, Johny Mera Naam)



Movie/Album: जॉनी मेरा नाम (1970)
Music By: कल्याणजी-आनंदजी
Lyrics By: इन्दीवर
Performed By: लता मंगेशकर

ओ बाबुल प्यारे
ओ रोए पायल की छम छम
ओ सिसके सासों की सरगम
ओ निसदिन तुझे पुकारे मन, हो
ओ बाबुल प्यारे...

तेरी ही बाहों में बचपन खेला, खिलती गयी जिंदगानी
आँधी ऐसी फिर चली, टूटी डाली से कली
माली माली के उजड़ा चमन, हो
ओ बाबुल प्यारे...

कैसे अभागन बने सुहागन, कौन बिठाए डोली
कैसे आएगी बारात, कैसे होंगे पीले हाथ
कैसे बेटी बनेगी दुल्हन, हो
ओ बाबुल प्यारे...

जनक ने कैसे त्याग दिया है, अपनी ही जानकी को
बेटी भटके राहों में, माता डूबी आहों में
तरसे तेरे दरस को नयन, हो
ओ बाबुल प्यारे...

Share:

शुक्रवार, 7 जून 2013

ओ मेरे राजा - O Mere Raja (Asha Bhosle, Kishore Kumar, Johny Mera Naam)



Movie/Album: जॉनी मेरा नाम (1970)
Music By: कल्याणजी-आनंदजी
Lyrics By: इन्दीवर
Performed By: आशा भोंसले, किशोर कुमार

ओ मेरे राजा
खफा ना होना
देर से आई, दूर से आई
मजबूरी थी फिर भी मैंने
वादा तो निभाया, वादा तो निभाया

ओ मेरी रानी
समझ गया मैं
वही पुराना, तेरा बहाना
देर से आना और ये कहना
वादा तो निभाया, वादा तो निभाया

इंतज़ार के इक इक पल का बदला लूँगा
<ऐसा भी क्या>
ये ना समझना आज भी ऐसे जाने दूँगा
<ऐसा भी क्या>
कितना सताया पहले उसका हिसाब दो
अँखियों में अँखियाँ डाल के जवाब दो
बचते बचाती, छुपते छुपाती
तुम क्या जानो कैसे आई
वादा तो निभाया...

बाहों के इन ज़ंजीरों में यूँ ना जकड़ो
<हम जकड़ेंगे>
मुड़ जाएगी मेरी कलाई हाथ ना पकड़ो
<हम पकड़ेंगे>
छोड़ो ना <नहीं>
छोड़ो ना
ऐसे तो नाज़ुक नहीं हाथ सरकार के
मौके भी कभी कभी मिलते हैं प्यार के
प्यार अभी तो, नया-नया है
मेरी वफ़ा की कदर करो की
वादा तो निभाया...

कहो ये गालों के अंगारे किसके लिए हैं
<अजी तुम्हारे>
होंठों पे ये शहद के धारे किस के लिए हैं, बोलो बोलो
<अजी तुम्हारे>
शर्म कहाँ की आओ गले लग जाओ जी
कब से खड़ा हूँ प्यासा, प्यास बुझाओ जी
हट जाओ जी
बुझाओ जी
बदनामी से डर लगता है
ये तो सोचो किस मुश्किल से
वादा तो निभाया...

Share:

मंगलवार, 21 मई 2013

ओ बसंती पवन पागल - O Basanti Pawan Paagal (Lata Mangeshkar)



Movie/Album: जिस देश में गंगा बहती है (1960)
Music By: शंकर जयकिशन
Lyrics By: शैलेन्द्र
Performed By: लता मंगेशकर

ओ बसंती पवन पागल
ना जा रे ना जा, रोको कोई
ओ बसंती...

बनके पत्थर हम पड़े थे, सूनी सूनी राह में
जी उठे हम जब से तेरी, बांह आई बांह में
छीन के नैनों के काजल
ना जा रे ना जा, रोको कोई
ओ बसंती पवन पागल...

याद कर तूने कहा था, प्यार से संसार है
हम जो हारे दिल की बाजी, ये तेरी ही हार है
सुन ले क्या कहती है पायल
ना जा रे ना जा, रोको कोई
ओ बसंती पवन पागल...

Share:

सोमवार, 13 मई 2013

ओ मेरे सनम - O Mere Sanam (Lata, Mukesh, Sangam)



Movie/Album: संगम (1964)
Music By: शंकर जयकिशन
Lyrics By: शैलेन्द्र
Performed By: मुकेश, लता मंगेशकर

ओ मेरे सनम ओ मेरे सनम
दो जिस्म मगर एक जान हैं हम
एक दिल के दो अरमान हैं हम
ओ मेरे सनम...

तन सौंप दिया, मन सौंप दिया
कुछ और तो मेरे पास नहीं
जो तुम से है मेरे हमदम
भगवान से भी वो आस नहीं
जिस दिन से हुए एक दूजे के
इस दुनिया से अनजान है हम
एक दिल के दो अरमान हैं हम
ओ मेरे सनम...

सुनते हैं प्यार की दुनिया में
दो दिल मुश्किल से समाते हैं
क्या गैर वहाँ अपनों तक के
साये भी न आने पाते हैं
हमने आखिर क्या देख लिया
क्या बात है क्यों हैरान है हम
एक दिल के दो अरमान हैं हम
ओ मेरे सनम...

मेरे अपने, अपना ये मिलन
संगम है ये गंगा जमुना का
जो सच है सामने आया है
जो बीत गया एक सपना था
ये धरती है इन्सानों की
कुछ और नहीं इन्सान हैं हम
एक दिल के दो अरमान हैं हम
ओ मेरे सनम...

Share:

शुक्रवार, 10 मई 2013

ओ महबूबा - O Mehbooba (Mukesh, Sangam)



Movie/Album: संगम (1964)
Music By: शंकर जयकिशन
Lyrics By: हसरत जयपुरी
Performed By: मुकेश

ओ महबूबा
तेरे दिल के पास ही है मेरी मंज़िल-ए-मक़्सूद
वो कौन सी महफ़िल है जहाँ तू नहीं मौजूद
ओ महबूबा...

किस बात से नाराज़ हो, किस बात का है ग़म
किस सोच में डूबी हो तुम, हो जायेगा संगम
ओ महबूबा...

गुज़रूँ मैं इधर से कभी, गुज़रूँ मैं उधर से
मिलता है हर इक रासता, जा कर तेरे दर से
ओ महबूबा...

बाहों के तुझे हार मैं पहनाऊँगा इक दिन
सब देखते रह जायेंगे, ले जाऊँगा इक दिन
ओ महबूबा...

Share:

बुधवार, 8 मई 2013

ओह रे ताल मिले - Oh Re Taal Mile (Mukesh, Anokhi Raat)



Movie/Album: अनोखी रात (1968)
Music By: रोशन
Lyrics By: इन्दीवर
Performed By: मुकेश

ओह रे ताल मिले नदी के जल में
नदी मिले सागर में
सागर मिले कौन से जल में
कोई जाने ना
ओह रे ताल मिले..

सूरज को धरती तरसे, धरती को चंद्रमा
पानी में सीप जैसे प्यासी हर आत्मा
ओ मितवा रे...
पानी में सीप...
बूंद छुपी किस बादल में
कोई जाने ना
ओह रे ताल मिले...

अन्जाने होंठों पर ये पहचाने गीत हैं
कल तक जो बेगाने थे जनमों के मीत हैं
ओ मितवा रे...
कल तक जो...
क्या होगा कौन से पल में
कोई जाने ना
ओह रे ताल मिले...

Share:

सोमवार, 22 अप्रैल 2013

ओ नन्हें से फ़रिश्ते - O Nanhe Se Farishte (Md.Rafi)



Movie/Album: एक फूल दो माली (1969)
Music By: रवि
Lyrics By: प्रेम धवन
Performed By: मो.रफ़ी

ओ नन्हें से फ़रिश्ते, तुझसे ये कैसा नाता
कैसे ये दिल के रिश्ते, ओ नन्हें से फ़रिश्ते
Happy Birthday To You...

तुझे देखने को तरसे, क्यों हर घड़ी निगाहें
बेचैन सी रहती हैं, तेरे लिये ये बाहें
मुझे खुद पता नहीं है, मुझे तुझसे प्यार क्यूं है
ओ नन्हें से फ़रिश्ते...

नाज़ुक सा फूल है तू, किसी और के चमन का
खुशबू से तेरी महके, क्यों बाग मेरे मन का
मेरी ज़िन्दगी में छाई, तुझसे बहार क्यूं है
ओ नन्हें से फ़रिश्ते...

तू कुछ नहीं है मेरा, फिर भी ये तड़प कैसी
तुझे देखते ही खून में, उठती है इक लहर सी
हर वक्त मुझको रहता, तेरा इन्तज़ार क्यूं है
ओ नन्हें से फ़रिश्ते...

Share:

रविवार, 17 फ़रवरी 2013

ओ फिरकी वाली - O Phirkiwaali (Md.Rafi)



Movie/Album: राजा और रंक (1968)
Music By:लक्ष्मीकांत प्यारेलाल
Lyrics By: आनंद बक्षी
Performed By: मो.रफ़ी

ओ फिरकी वाली, तू कल फिर आना
नहीं फिर जाना, तू अपनी जुबान से
के तेरे नैना हैं ज़रा बेईमान से
मतवाली, ये दिल क्यों तोड़ा
ये तीर काहे छोड़ा, नजर की कमान से
के मर जाऊँगा मैं बस मुस्कान से
ओ फिरकी वाली...

पहले भी तूने इक रोज़ ये कहा था
आऊँगी, तू ना आई
वादा किया था सैंया बन के बदरिया
छाऊँगी, तू ना छाई
मेरे प्यासे, नैना तरसे
तू निकली ना घर से
कैसे बीती, वो रात सुहानी
तू सुन ले कहानी, ये सारे जहान से
के तेरे नैना हैं...

सोचा था मैंने किसी रोज़ गोरी हँस के
बोलेगी, तू ना बोली
मेरी मोहब्बत भरी बातें सुन-सुन के
डोलेगी, तू ना डोली
ओ सपनों में आने वाली, रुक जा जाने वाली
किया तूने, मेरा दिल चोरी
ये पूछ ले गोरी, ज़मीं आसमान से
कि तेरे नैना हैं...

Share:

शुक्रवार, 21 दिसंबर 2012

ओ हमदम सोनियो रे - O Humdum Soniyo Re (Saathiya)



Movie/Album: साथिया (2002)
Music By: ए.आर.रहमान
Lyrics By: गुलज़ार
Performed By: ए.आर.रहमान, कुनाल गांजावाला, के.के., शान, प्रवीण मानी

ओ हमदम सोनियो रे, ओ जानिया सोनियो रे
ओ जानिया शाम को खिड़की से चोरी चोरी नंगे पाँव चाँद आएगा

धिम धिम तानना धिम तानानना ओ ओ ओ गलियों से आएगा
धिम धिम तानना धिम तानानना ओ ओ ओ सीटी बजाएगा
धिम धिम तानना धिम तानानना ओ ओ ओ नीम के पेड़ से
धिम धिम तानना धिम तानानना ओ ओ ओ पास बुलाएगा

Share:

शुक्रवार, 16 नवंबर 2012

ओ मेरी शर्मीली - O Meri Sharmilee (Kishore Kumar)



Movie/Album: शर्मीली (1971)
Music By: एस.डी.बर्मन
Lyrics By: नीरज
Performed By: किशोर कुमार

ओ मेरी शर्मीली
आओ ना, तरसाओ ना
ओ मेरी शर्मीली

तेरा काजल लेकर रात बनी, रात बनी
तेरी मेंहदी लेकर दिन उगा, दिन उगा
तेरी बोली सुनकर सुर जगे, सुर जगे
तेरी खुशबू लेकर फूल खिला, फूल खिला
जान-ए-मन तू है कहाँ
ओ मेरी शर्मीली...

तेरी राहों से गुज़रे जब से हम, जब से हम
मुझे मेरी डगर तक याद नहीं, याद नहीं
तुझे देखा जब से दिलरुबा, दिलरुबा
मुझे मेरा घर तक याद नहीं, याद नहीं
जान-ए-मन तू है कहाँ
ओ मेरी शर्मीली...

ओ नीरज नयना आ ज़रा, आ ज़रा
तेरी लाज का घूँघट खोल दूं, खोल दूं
तेरे आँचल पर कोई गीत लिखूँ, गीत लिखूँ
तेरे होंठों में अमृत घोल दूँ, घोल दूँ
जान-ए-मन तू है कहाँ
ओ मेरी शर्मीली...

Share:

शनिवार, 15 सितंबर 2012

ओ सनम - O Sanam (Lucky Ali)



Movie/Album: सुनो (1996)
Music By: लकी अली
Lyrics By: स्येद असलम नूर
Performed By: लकी अली

शाम सवेरे तेरी यादें आती हैं
आके दिल को मेरे यूँ तड़पाती हैं
ओ सनम मोहब्बत की कसम
मिलके बिछड़ना तो दस्तूर हो गया
यादों में तेरी मैं जो दूर हो गया
ओ सनम तेरी यादों की कसम

समझे ज़माना के दिल है खिलौना
जाना है अब क्या है दिल का लगाना
नज़रों से ना यूँ हमको गिराना
मर भी गए तो भूल न जाना
आँखों में बसी हो पर दूर हो कहीं
दिल के करीब हो ये मुझको है यकीं
ओ सनम तेरे प्यार की कसम

Share:

मंगलवार, 21 अगस्त 2012

ओ मेरी जाँ - O Meri Jaan (K.K., Life In A Metro)



Movie/Album: लाइफ इन अ मेट्रो (2007)
Music By: प्रीतम चक्रबर्ती
Lyrics By: सईद कादरी
Performed By: के.के.

दिल खुदगर्ज़ है
फ़िसला है ये, फ़िर हाथ से
कल उसका रहा, अब है तेरा
इस रात से
ओ मेरी जाँ

तू आ गया यूँ नज़र में
जैसे सुबह दोपहर में
मदहोशी यूँ ही नहीं
दिल पे छाई
नियत ने ली अंगड़ाई
छुआ तूने, कुछ इस तरह
बदली फ़िज़ा, बदला समां
ओ मेरी जाँ...

नाता समझे ना हाँ ये दिल मेरा
जानूँ ना, जानूँ ना इसको क्या हुआ
मेरी बाहों की फिर से ढूंढे ये पनाह
तू है कहाँ, तू है कहाँ
ओ मेरी जाँ...

Share:

शुक्रवार, 6 अप्रैल 2012

ओ रे पिया - O Re Piya (Rahat Fateh Ali Khan)



Movie/Album: आजा नचले (2007)
Music By: सलीम-सुलेमान
Lyrics By: जयदीप साहनी
Performed By: राहत फ़तेह अली खान

ओ रे पिया
उड़ने लगा क्यों मन बावला रे
आया कहाँ से ये हौसला रे
ओ रे पिया

तानाबाना, तानाबाना बुनती हवा
बूंदें भी तो आये नहीं बाज़ यहाँ
साजिश में शामिल सारा जहां है
हर ज़र्रे-ज़र्रे की ये इल्तिज़ा है
ओ रे पिया...

नज़रें बोलें, दुनिया बोले, दिल की ज़बाँ
इश्क मांगे, इश्क चाहे, कोई तूफां
चलना आहिस्ते, इश्क नया है
पहला ये वादा हमने किया है
ओ रे पिया...

नंगे पैरों पे अंगारों, चलती रही
लगता है कि गैरों में मैं, पलती रही
ले चल वहाँ जो, मुल्क तेरा है
ज़ाहिल ज़माना, दुश्मन मेरा है
ओ रे पिया...

Share:

मंगलवार, 31 जनवरी 2012

ओ सैयां - O Saiyyan (Agneepath, Roop Kumar Rathod)



Movie/Album: अग्निपथ (2012)
Music By: अतुल-अजय गोगावले
Lyrics By: अमिताभ भट्टाचार्य
Performed By: रूप कुमार राठोड़

मेरी अधूरी कहानी, लो दास्ताँ बन गयी
तूने छुआ आज ऐसे, मैं क्या से क्या बन गयी
सहमे हुए, सपने मेरे, हौले-हौले अंगड़ाईयाँ ले रहे
ठहरे हुए, लम्हें मेरे, नयी-नयी गहराईयाँ ले रहे

ज़िन्दगी ने पहनी है मुस्कान
करने लगी है
इतना करम क्यूँ ना जाने
करवट लेने लगे हैं
अरमान फिर भी
है आँख नम क्यूँ ना जाने
ओ सैयां...

ओढूं तेरी काया, सोलह श्रृंगार मैं सजा लूं
संगम की ये रैना, इसमें त्यौहार मैं मना लूं
खुशबु तेरी छू के, कस्तूरी हो जाऊं
कितनी फीकी थी मैं, सिन्दूरी हो जाऊं
सुर से ज़रा, बहकी हुई, मेरी दुनिया थी बड़ी बेसुरी
सुर में तेरे, ढलने लगी, बनी रे पिया मैं, बनी बांसुरी
ज़िन्दगी ने पहनी है मुस्कान...

मेरे आसमां से, जो हमेशा
गुमशुदा थे, चाँद तारे
तूने, गर्दिशों की, लय बदल दी
लौट आये, आज सारे
ओ सैयां...

Share:

मंगलवार, 24 जनवरी 2012

ओ सजना - O Sajna (Lata Mangeshkar)



Movie/Album: परख (1960)
Music By: सलिल चौधरी
Lyrics By: शैलेन्द्र
Performed By: लता मंगेशकर

ओ सजना
बरखा बहार आई
रस की फुहार लाई
अँखियों मे प्यार लाई

तुमको पुकारे मेरे मन का पपिहरा
मीठी-मीठी अंगनी में जले मोरा जियरा
ओ सजना...

ऐसी रिमझिम में ओ सजन
प्यासे-प्यासे मेरे नयन
तेरे ही, ख्वाब में, खो गए
सांवली सलोनी घटा, जब-जब छाई
अँखियों में रैना गई, निंदिया न आई
ओ सजना...

Share:

बुधवार, 28 सितंबर 2011

ओ नींद न मुझको आए - O Neend Na Mujhko Aaye (Hemant Kumar, Lata Mangeskar)



Movie/Album: पोस्ट बॉक्स ९९९ (1958)
Music By: कल्याणजी-आनंदजी
Lyrics By: पी.एल.संतोषी
Performed By: हेमंत कुमार, लता मंगेशकर

ओ नींद न मुझको आए
दिल मेर घबराए
चुपके-चुपके, कोई आ के
सोया प्यार जगाए

सोया हुआ सँसार है
मैं जागूँ यहाँ, तू जागे वहाँ
एक दिल में दर्द दबाए
ओ नींद न...

इक बीच में दीवार है
मैं तड़पूँ यहाँ, तू तड़पे वहाँ
हाय चैन जिया नहीं पाए
ओ नींद न...

मैं हूँ यहाँ बेक़रार, तू है वहाँ बेक़रार
मैं गाऊँ यहाँ, तू गाये वहाँ
दिल को दिल बहलाए
ओ नींद न...

Share:

शुक्रवार, 16 सितंबर 2011

ओ दिल बंजारे - O Dil Banjare (Lata Mangeshkar)



Movie/Album: माया मेमसाहब (1993)
Music By: हृदयनाथ मंगेशकर
Lyrics By: गुलज़ार
Performed By: लता मंगेशकर

ओ दिल बंजारे, जा रे
खोल डोरियाँ सब खोल दे
ओ दिल बंजारे

धूप से छनती छाँव
ओक में भरना चाहूँ
आँख से छनते सपने
होंठ से चखना चाहूँ
ये मन संसारी, बोले
एक बार तो अब डोल दे
ओ दिल बंजारे...

रात का बीता सपना
दिन में दिल दोहराए
जाने कौन है आकर
साँसों को छू जाए
ये दिल अनजाना, बोले
एक बार तो लब खोल दे
ओ दिल बंजारे...

Share: