1960 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
1960 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 21 सितंबर 2013

दिल है आपका हुज़ूर - Dil Hai Aapka Huzoor (Md.Rafi, Asha Bhosle)



Movie/Album: जाली नोट (1960)
Music By: ओ.पी. नैय्यर
Lyrics By: रजा मेहदी अली खान
Performed By: मो.रफ़ी, आशा भोंसले

दिल है आपका हुज़ूर, लीजिए ना लीजिए
इतना हुस्न पर गुरूर तौबा तौबा कीजिये

शीशा देखिये हुज़ूर, दिल ना हमको दीजिए
अपनी शक्ल देख कर तौबा तौबा कीजिये

दिल है आपका...

दर्द तेरे इश्क का हाय कैसी चीज़ है
रखिये अपने पास दर्द आपको अज़ीज़ है
आपको अजीज़ है, रखिये अपने पास
दीजिए जामगर  थोड़ा थोड़ा दीजिए
इतना हुस्न पे...

क्यूँ जला रहे हो तुम आँधियों में ये दीया
इसलिए कि एक दिन तुम मुझे कहो पिया
आप क्या नशे में हैं, कुछ तो होश कीजिये
अपनी शक्ल देख...

ज़िन्दगी के बाग का तू हसीन फूल है
आप मुझको देख लें, आपकी ये भूल है
आशिकों से इस कदर बेरुखी न कीजिये
इतना हुस्न पे...

Share:

सोमवार, 16 सितंबर 2013

दीवाना मस्ताना - Deewana Mastana (Asha Bhosle, Md.Rafi)



Movie/Album: बम्बई का बाबू (1960)
Music By: एस.डी.बर्मन
Lyrics By: मजरूह सुल्तानपुरी
Performed By: आशा भोंसले, मो.रफ़ी

प म ग, म रे ग, प म ग म
सां नी ध प म ग रे सा नी नी नी
दीवाना मस्ताना, हुआ दिल
जाने कहाँ हो के बहार आई

तन को छुए, छुए घट काली
छेड़े लहर, लहर मतवाली
बात कोई अनजाना
दीवाना मस्ताना...

कुछ अनकही, कहे, मेरी चितवन
बोले जिया, लिखे मेरी धड़कन
एक नया अफ़साना
दीवाना मस्ताना...

सावन लगा, मचल गए बादल
देखो जिसे हुआ वही पागल
कौन हुआ दीवाना
दीवाना मस्ताना...

Share:

बुधवार, 11 सितंबर 2013

अपनी तो हर आह एक - Apni To Har Aah Ek (Md.Rafi, Kaala Bazaar)



Movie/Album: काला बाज़ार (1960)
Music By: एस.डी.बर्मन
Lyrics By: शैलेन्द्र
Performed By: मो.रफ़ी

अपनी तो हर आह एक तूफान है
क्या करे वो जान कर अनजान है
ऊपरवाला जान कर अनजान है

अब तो हँस के अपनी भी किस्मत को चमका दे
कानों में कुछ कह दे, जो इस दिल को बहला दे
ये भी मुश्किल है, तो क्या आसान है
ऊपरवाला जान कर...

सर पे मेरे तू जो अपना हाथ ही रख दे
फिर तो भटके राही को मिल जायेंगे रस्ते
दिल की बस्ती बिन तेरे वीरान है
ऊपरवाला जान कर...

दिल ही तो है, इसने शायद भूल भी की है
ज़िन्दगी है भूलकर ही राह मिलती है
माफ़ कर बंदा भी एक इंसान है
ऊपरवाला जान कर...

Share:

शनिवार, 24 अगस्त 2013

बहुत दिन हुए - Bahut Din Huye [Sama Albela] (Mahendra, Manna, Lata, Anuradha)



Movie/Album: अनुराधा (1960)
Music By: रवि शंकर
Lyrics By: शैलेन्द्र
Performed By: महेन्द्र कपूर, मन्ना डे, लता मंगेशकर

महेन्द्र कपूर
बहुत दिन हुए तारों के देश में
चंदा की नगरिया में रहते थे इक राजा
बज रहा था दूर दूर उनकी जय का बाजा
जैसे थे परतापी राजा, वैसे उनकी रानी
जैसा रूप रंग पाया, वैसी ज्ञानी दानी
दोनों की दुलारी इक बिटिया थी प्यारी
फूल जैसी नाज़ुक थी वो नाम था फूल कुमारी

अंधी तक़दीर ने अंधेर किया भारी
छीनी उसके होंठों से हँसी वो प्यारी प्यारी
फूल कुमारी भूल गई हँसना मुस्कुराना
लूट लिया भाग ने ख़ुशी का वो खज़ाना

एक एक कर हारे सब
फूल बनी रही पत्थर
मत पूछो क्या बीत रही थी
मात-पिता के दिल पर

मगर ये कौन, ये कैसी आवाज़ ?

मन्ना डे:
ले के दिल का साज़ हम, गीत गाने आ गये
दिल के कलियों ने कहा, दिन सुहाने आ गए

ग़म के बादल हट गए, खुल गया नीला गगन
हर कली को प्यार से, छू गई सूरज किरन
मुस्कुरा लो झूम लो, ओ ज़माने आ गये
ले के दिल का...

लता मंगेशकर:
समा अलबेला दिन हैं मिलन के
प्रीत लेके आए देखो मीत मेरे मन के

पिया-पिया गाये जिया नाचे मन मोरा
मेरी उनकी जोड़ी जैसे चाँद और चकोरा
नैनों में छुपाये फिरूँ सपने साजन के
समा अलबेला...

जिन्हें मैंने दिल दिया वो भी रहे मेरे
मन में मनाऊँ मैं साँझ और सवेरे
जीते जी न टूटेगी ये बंधन जीवन के
समा अलबेला...

महेन्द्र कपूर:
जैसे उनके अच्छे दिन फिर से लौट आए
मालिक ऐसे सबकी सुने सबके दिन लौटाए

Share:

शुक्रवार, 23 अगस्त 2013

सांवरे सांवरे कहे मोसे - Sanware Sanware Kahe Mose (Lata Mangeshkar, Anuradha)



Movie/Album: अनुराधा (1960)
Music By: रवि शंकर
Lyrics By: शैलेन्द्र
Performed By: लता मंगेशकर

सांवरे सांवरे
काहे मोसे करो जोरा-जोरी
बैय्याँ ना मरोड़ो मोरी
दूँगी दूँगी
गारी हटो जाओ जी
सांवरे सांवरे

संग ना सहेली, पाय के अकेली
अब ना जा तू हे मोरे श्याम
रोको ना डगर मोरी
सांवरे सांवरे...

गोपी ग्वाले देखने वाले
बिन बेचारे कहेंगे सारे
पकड़ी राधा की चोरी
सांवरे सांवरे...

मुरली बजाओ
गैय्याँ चराओ
हमरी गली छोड़ो हे छैल
मिलो जब आवे होरी
सांवरे सांवरे...

Share:

गुरुवार, 22 अगस्त 2013

कैसे दिन बीते - Kaise Din Beete (Lata Mangeshkar, Anuradha)



Movie/Album: अनुराधा (1960)
Music By: रवि शंकर
Lyrics By: शैलेन्द्र
Performed By: लता मंगेशकर

कैसे दिन बीते, कैसे बीती रतियाँ
पिया जाने ना

नेहा लगा के मैं पछताई
सारी सारी रैना, निंदिया ना आई
जान के देखो, मेरे जी की बतियाँ
पिया जाने ना...

रुत मतवाली आ के चली जाए
मन में ही मेरे मन की रही जाए
खिलने को तरसे, नन्ही नन्ही कलियाँ
पिया जाने ना...

कजरा ना सोहे, गजरा ना सोहे
बरखा ना भाए, बदरा ना सोहे
क्या कहूँ जो पूछे, मोसे मोरी सखियाँ
पिया जाने ना...

Share:

बुधवार, 21 अगस्त 2013

जाने कैसे सपनों में - Jaane Kaise Sapnon Mein (Lata Mangeshkar, Anuradha)



Movie/Album: अनुराधा (1960)
Music By: रवि शंकर
Lyrics By: शैलेन्द्र
Performed By: लता मंगेशकर

जाने कैसे सपनों में खो गई अँखियाँ
मैं तो हूँ जागी, मोरी सो गई अँखियाँ

अजब दीवानी भई, मोसे अनजानी भई
पल में पराई देखो, हो गई अँखियाँ
जाने कैसे सपनों...

बरसी ये कैसी धारा, काँपे तनमन सारा
रंग से अंग भीगो गई अँखियाँ
जाने कैसे सपनों...

मन उजियारा छाया, जग उजियारा छाया
जगमग दीप सॅंजो गई अँखियाँ
जाने कैसे सपनों...

कोई मन भा गया, जादू वो चला गया
मन के दो मोतियाँ पिरो गयी अँखियाँ
जाने कैसे सपनों...

Share:

मंगलवार, 20 अगस्त 2013

हाय रे वो दिन - Haay Re Wo Din (Lata Mangeshkar, Anuradha)



Movie/Album: अनुराधा (1960)
Music By: रवि शंकर
Lyrics By: शैलेन्द्र
Performed By: लता मंगेशकर

हाये रे वो दिन क्यों ना आये
जा जा के ऋतू लौट आये

झिलमिल वो तारें, कहा गये सारे
मन बाती जले, बुझ जाये
हाये रे वो दिन...

सुनी मेरी बीना, संगीत बिना
सपनों की माला मुरझाये
हाये रे वो दिन...

Share:

मंगलवार, 21 मई 2013

ओ बसंती पवन पागल - O Basanti Pawan Paagal (Lata Mangeshkar)



Movie/Album: जिस देश में गंगा बहती है (1960)
Music By: शंकर जयकिशन
Lyrics By: शैलेन्द्र
Performed By: लता मंगेशकर

ओ बसंती पवन पागल
ना जा रे ना जा, रोको कोई
ओ बसंती...

बनके पत्थर हम पड़े थे, सूनी सूनी राह में
जी उठे हम जब से तेरी, बांह आई बांह में
छीन के नैनों के काजल
ना जा रे ना जा, रोको कोई
ओ बसंती पवन पागल...

याद कर तूने कहा था, प्यार से संसार है
हम जो हारे दिल की बाजी, ये तेरी ही हार है
सुन ले क्या कहती है पायल
ना जा रे ना जा, रोको कोई
ओ बसंती पवन पागल...

Share:

सोमवार, 20 मई 2013

आ अब लौट चलें - Aa Ab Laut Chalein (Mukesh, Lata)



Movie/Album: जिस देश में गंगा बहती है (1960)
Music By: शंकर जयकिशन
Lyrics By: शैलेन्द्र
Performed By: मुकेश, लता मंगेशकर

आ अब लौट चलें
नैन बिछाए, बाँहें पसारे
तुझको पुकारे देश तेरा

सहज है सीधी राह पे चलना
देख के उलझन बच के निकलना
कोई ये चाहे माने न माने
बहुत है मुश्किल गिर के सम्भलना
आ अब लौट चलें...

आँख हमारी मंज़िल पर है
दिल में ख़ुशी की मस्त लहर है
लाख लुभाएँ महल पराए
अपना घर फिर अपना घर है
आ अब लौट चलें...

Share:

सोमवार, 6 मई 2013

खोया खोया चाँद - Khoya Khoya Chand (Md. Rafi, Kaala Bazaar)



Movie/Album: काला बाज़ार (1960)
Music By: एस.डी.बर्मन
Lyrics By: शैलेन्द्र
Performed By: मो.रफ़ी

खोया खोया चाँद, खुला आसमान
आँखों में सारी रात जायेगी
तुम को भी कैसे नींद आयेगी

मस्ती भरी, हवा जो चली
खिल खिल गयी ये दिल की कली
दिल की गली में है खलबली
कि उनको तो बुलाओ
ख़ोया खोया चाँद...

तारे चले, नज़ारे चले
संग संग मेरे वो सारे चले
चारो तरह इशारे चले
किसी की तो हो जाओ
खोया खोया चाँद...

ऐसी ही रात, भीगी सी रात
हाथो में हाथ, होते वो साथ
कह लेते उनसे दिल की ये बात
अब तो ना सताओ
खोया खोया चाँद...

हम मिट चले हैं जिनके लिए
बिन कुछ कहे वो चुप चुप रहे
कोई ज़रा ये उनसे कहे
ना ऐसे आजमाओ
खोया खोया चाँद...

Share:

बुधवार, 27 मार्च 2013

मधुबन में राधिका नाचे रे - Madhuban Mein Radhika Nache Re (Kohinoor, Rafi)



Movie/Album: कोहिनूर (1960)
Music By: नौशाद अली
Lyrics By: शकील बदायुनी
Performed By: मो.रफ़ी

मधुबन में राधिका नाचे रे
गिरधर की मुरलिया बाजे रे
मधुबन में राधिका...

पग में घुँघर बाँध के
घुँघटा मुख पर डाल के
नैनन में कजरा लगा के रे
मधुबन में राधिका...

डोलत छम-छम कामिनी
चमकत जैसे दामिनी
चंचल प्यारी छब लागे रे
मधुबन में राधिका...

म्रिदंग बाजे तिरकिट धूम तिरकिट धूम ता ता
नाचत छूम छूम ताथई ताथई ता ता
छूम छूम छा ना ना ना, छूम छूम छा ना ना ना
क्रांध क्रांध क्रांध धा, धा धा धा
मधुबन में राधिका नाचे रे

मधुबन में राधिका
नी सा रे सा, गा रे मा गा, पा मा धा पा, नी धा सां नी
रें सां रे सा नी धा पा मा पा धा नी सां रें सां नी धा पा मा
गा मा धा पा गा मा रे सा

मधुबन में राधिका नाचे रे
सां सां, सां नी धा पा मा पा धा पा गा मा रे सा ऩी रे सा
सा सा गा मा धा धा नी धा सां
मधुबन में राधिका नाचे रे
मधुबन में राधिका

ओदे नादिर दिरधा नीता धारे दीम दीम तानाना
नादिर दिरधा नता धारे दीमदीम तानाना
ना दिर दिर धा नी ता धा रे दीम दीम ता ना ना
ना दिर दिर धा नी ता धा रे
ओ दे ताना दिर दिर ताना, दिर दिर दिर दिर दूम दिर दिर दिर
धा तिरकिट तक दूम तिरकिट तक
तिरकिट तिरकिट ता धा नी
ना दिर दिर धा नी ता धा रे

Share:

मंगलवार, 26 मार्च 2013

दो सितारों का ज़मीं पर है मिलन - Do Sitaron Ka Zameen Par Hai Milan (Kohinoor, Rafi, Lata)



Movie/Album: कोहिनूर (1960)
Music By: नौशाद अली
Lyrics By: शकील बदायुनी
Performed By: मो.रफ़ी, लता मंगेशकर

दो सितारों का ज़मीं पर है मिलन आज की रात
मुस्कुराता है उम्मीदों का चमन आज की रात
रंग लायी है मेरे दिल की लगन आज की रात
सारी दुनिया नज़र आती है दुल्हन आज की रात
आज की रात...

हुस्न वाले तेरी दुनिया में कोई आया है
तेरे दीदार की हसरत भी कोई लाया है
तोड़ दे, तोड़ दे पर्दे का चलन आज की रात
मुस्कुराता है उम्मीदों का चमन आज की रात
दो सितारों क ज़मीं पर...

जिनसे मिलने की तमन्ना थी वो ही आते हैं
चाँद तारे मेरी राहों में बिछे जाते हैं
चूमता है तेरे कदमों को गगन आज की रात
सारी दुनिया नज़र आती है दुल्हन आज की रात
दो सितारों क ज़मीं पर...

Share:

रविवार, 17 मार्च 2013

तन रंग लो जी आज मन रंग लो - Tan Rang Lo Ji Aaj Mann Rang Lo (Kohinoor, Lata, Rafi)



Movie/Album: कोहिनूर (1960)
Music By: नौशाद अली
Lyrics By: शकील बदायुनी
Performed By: मो.रफ़ी, लता मंगेशकर

तन रंग लो जी, आज मन रंग लो, तन रंग लो
खेलो खेलो, उमंग भरे रंग प्यार के ले लो, रंग लो
तन रंग लो जी...

आज नगरी में रंग है बहार है
गली गली देखो रस की फुहार है
पिचकरियों में रंग भरा प्यार है
इसी रंग में जीवन रंग लो
तन रंग लो...

नाचो नाचो री सखी रे होली आई रे
घर-घर में रंगीली रुत छाई रे
आज दुनिया ने मस्ती लुटाई रे
आशाओं का दामन रंग लो
तन रंग लो...

आज मुखड़े से घूँघटा हटालो जी
हो ज़रा सजना से अँखियाँ मिला लो जी
रंग झूठे मोरे तन पे न डालो जी
मन प्यार में साजन रंग लो
तन रंग लो...

राधा संग होली खेले रे बनवारी हो
अंग-अंग पे चलाए पिचकारी हो
कहे बैंया पकड़ के अनाड़ी
दिल रंग लो जी, धड़कन रंग लो
तन रंग लो...

Share:

शनिवार, 13 अक्टूबर 2012

तेरी महफ़िल में किस्मत - Teri Mehfil Mein Kismat (Shamshad, Lata)



Movie/Album: मुग़ल-ए-आज़म (1960)
Music By: नौशाद अली
Lyrics By: शकील बदायुनी
Performed By: शमशाद बेगम, लता मंगेशकर

तेरी महफ़िल में किस्मत आज़मा कर हम भी देखेंगे
घड़ी भर को तेरे नज़दीक आकर हम भी देखेंगे
अजी हाँ हम भी देखेंगे

तेरी महफ़िल में किस्मत आज़मा कर हम भी देखेंगे
तेरे कदमों पे सर अपना झुका कर हम भी देखेंगे
अजी हाँ हम भी देखेंगे

बहारें आज पैग़ाम-ए-मोहब्बत ले के आई हैं
बड़ी मुद्दत में उम्मीदों की कलियां मुस्कुराई हैं
ग़म-ए-दिल से जरा दामन बचाकर हम भी देखेंगे
अजी हाँ...

अगर दिल ग़म से खाली हो तो जीने का मज़ा क्या है
ना हो खून-ए-जिगर तो अश्क़ पीने का मज़ा क्या है
मोहब्बत में जरा आँसू बहाकर हम भी देखेंगे
अजी हाँ...

मोहब्बत करने वालो का है बस इतना ही अफ़साना
तड़पना चुपके-चुपके आहें भरना घुट के मर जाना
किसी दिन ये तमाशा मुस्कुरा कर हम भी देखेंगे
तेरी महफ़िल में किस्मत...

मोहब्बत हमने माना ज़िन्दगी बरबाद करती है
ये क्या कम है के मर जाने से दुनिया याद करती है
किसी के इश्क़ में दुनिया लुटाकर हम भी देखेंगे
तेरी महफ़िल में किस्मत...

Share:

मंगलवार, 24 जनवरी 2012

ओ सजना - O Sajna (Lata Mangeshkar)



Movie/Album: परख (1960)
Music By: सलिल चौधरी
Lyrics By: शैलेन्द्र
Performed By: लता मंगेशकर

ओ सजना
बरखा बहार आई
रस की फुहार लाई
अँखियों मे प्यार लाई

तुमको पुकारे मेरे मन का पपिहरा
मीठी-मीठी अंगनी में जले मोरा जियरा
ओ सजना...

ऐसी रिमझिम में ओ सजन
प्यासे-प्यासे मेरे नयन
तेरे ही, ख्वाब में, खो गए
सांवली सलोनी घटा, जब-जब छाई
अँखियों में रैना गई, निंदिया न आई
ओ सजना...

Share:

गुरुवार, 8 दिसंबर 2011

चल री सजनी - Chal Ri Sajni (Mukesh)



Movie/Album: बम्बई का बाबू (1960)
Music By: एस.डी.बर्मन
Lyrics By: मजरूह सुल्तानपुरी
Performed By: मुकेश

चल री सजनी अब क्या सोचे
कजरा ना बह जाये रोते-रोते

बाबुल पछताए हाथों को मल के
काहे दिया परदेस टुकड़े को दिल के
आँसू लिये, सोच रहा, दूर खड़ा रे
चल री सजनी...

ममता का आँगन, गुड़ियों का कंगना
छोटी बड़ी सखियाँ, घर गली अंगना
छूट गया, छूट गया, छूट गया रे
चल री सजनी...

दुल्हन बन के गोरी खड़ी है
कोई नही अपना कैसी घड़ी है
कोई यहाँ, कोई वहाँ, कोई कहाँ रे
चल री सजनी...

Share:

सोमवार, 5 दिसंबर 2011

साथी न कोई मंजिल - Saathi Na Koi Manzil (Md.Rafi)



Movie/Album: बम्बई का बाबू (1960)
Music By: एस.डी.बर्मन
Lyrics By: मजरूह सुल्तानपुरी
Performed By: मो.रफ़ी

साथी न कोई मंज़िल
दिया है न कोई महफ़िल
चला मुझे लेके ऐ दिल
अकेला कहाँ

हमदम कोई मिले कहीं
ऐसे नसीब ही नहीं
बेदर्द है ज़मीं, दूर आसमाँ
साथी न कोई मंजिल...

गलियां हैं अपने देस की
फिर भी हैं जैसे अजनबी
किसको कहे कोई, अपना यहाँ
साथी न कोई मंजिल...

पत्थर के आशना मिले
पत्थर के देवता मिले
शीशे का दिल लिये, जाऊँ कहाँ
साथी न कोई मंजिल...

Share:

बुधवार, 14 सितंबर 2011

न किसी की आँख का नूर हूँ - Na Kisi Ki Aankh Ka Noor Hoon (Md.Rafi)



Movie/Album: लाल किला (1960)
Music By: एस.एन.त्रिपाठी
Lyrics By: बहादुर शाह ज़फर, भारत व्यास
Performed By: मो.रफ़ी

न किसी की आँख का नूर हूँ, न किसी के दिल का क़रार हूँ
जो किसी के काम न आ सके, मैं वो एक मुश्त-ए-ग़ुबार हूँ

न तो मैं किसी का हबीब हूँ, न तो मैं किसी का रक़ीब हूँ
जो बिगड़ गया वो नसीब हूँ, जो उजड़ गया वो दयार हूँ
न किसी की...

मेरा रंग रूप बिगड़ गया, मेरा यार मुझसे बिछड़ गया
जो चमन ख़िज़ां से उजड़ गया, मैं उसी की फ़स्ल-ए-बहार हूँ
न किसी की...

पए-फ़ातेहा कोई आये क्यूँ, कोई चार फूल चढ़ाये क्यूँ
कोई आ के शम्मा जलाये क्यूँ, मैं वो बेकसी का मज़ार हूँ
न किसी की...

Share:

शनिवार, 23 जुलाई 2011

जिस देश में गंगा बहती है - Jis Desh Mein Ganga Behti Hai (Mukesh)



Movie/Album: जिस देश में गंगा बहती है (1960)
Music By: शंकर-जयकिशन
Lyrics By: शैलेन्द्र
Performed By: मुकेश

होठों पे सच्चाई रहती है
जहाँ दिल में सफ़ाई रहती है
हम उस देश के वासी हैं, हम उस देश के वासी हैं
जिस देश में गंगा बहती है

मेहमां जो हमारा होता है
वो जान से प्यारा होता है
ज़्यादा की नहीं लालच हमको
थोड़े मे गुज़ारा होता है
बच्चों के लिये जो धरती माँ
सदियों से सभी कुछ सहती है
हम उस देश के...

कुछ लोग जो ज़्यादा जानते हैं
इन्सान को कम पहचानते हैं
ये पूरब है पूरबवाले
हर जान की कीमत जानते हैं
मिल जुल के रहो और प्यार करो
एक चीज़ यही जो रहती है
हम उस देश के...

जो जिससे मिला सिखा हमने
गैरों को भी अपनाया हमने
मतलब के लिये अन्धे होकर
रोटी को नहीं पूजा हमने
अब हम तो क्या सारी दुनिया
सारी दुनिया से कहती है
हम उस देश के...

Share: