Shamshad Begum लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Shamshad Begum लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 12 अक्टूबर 2013

कहीं पे निगाहें कहीं पे निशाना - Kahin Pe Nigahein Kahin Pe Nishana (Shamshad Begum, CID)



Movie/Album: सी.आई.डी. (1956)
Music By: ओ.पी.नैय्यर
Lyrics By: मजरूह सुल्तानपुरी
Performed By: शमशाद बेगम

कहीं पे निगाहें कहीं पे निशाना
जीने दो ज़ालिम बनाओ न दीवाना
कहीं पे निगाहें...

कोई न जाने इरादे हैं किधर के
मार न देना तीर नज़र का किसी के जिगर पे
नाज़ुक ये दिल है बचाना ओ बचाना
कहीं पे निगाहें...

तौबा जी तौबा निगाहों का मचलना
देख-भाल के ऐ दिलवालों पहलू बदलना
क़ाफ़िर अदा की अदा है मस्ताना
कहीं पे निगाहें...

ज़ख़्मी हैं तेरे जायें तो कहाँ जायें
तेरे तीर के मारे हुये देते हैं सदायें
कर दो जी घायल तुम्हारा है ज़माना
कहीं पे निगाहें...

आया शिकारी ओ पंछी तू सम्भल जा
देख जाल है ज़ुल्फ़ों का तू चुपके से निकल जा
उड़ जा ओ पंछी शिकारी है दीवाना
कहीं पे निगाहें...

Share:

शनिवार, 6 जुलाई 2013

हम दर्द का अफ़साना - Hum Dard Ka Afsana (Shamshad Begum, Dard)



Movie/Album: दर्द (1947)
Music By: खैय्याम
Lyrics By: नक्श ल्यालपुरी
Performed By: शमशाद बेगम

हम दर्द का अफ़साना दुनिया को सुना देंगे
हर दिल में मुहब्बत के इक आग लगा देंगे

हो जायेगी फिर दुनिया आबाद यतीमों की
गूंजेगी ज़माने में फ़रियाद यतीमों की
रोते हुए नगमों से तूफ़ां उठा देंगे
हर दिल में मुहब्बत की...

सरकार-ए-दो आलम की उम्मत पे सितम क्यों हो
अल्लाह के बन्दों को मझदार का ग़म क्यों हो
इस्लाम की कश्ती को हम पार लगा देंगे
हम दर्द का अफ़साना...

एहसान यतीमों की तक़दीर पे कर डालो
फ़रियाद है दिलवालों, फ़रियाद है दिलवालों
हम पर भी करम करना, हम तुम को दुआ देंगे
हर दिल में मुहब्बत की...

Share:

मंगलवार, 19 मार्च 2013

खेलो रंग हमारे संग - Khelo Rang Hamare Sang (Aan, Shamshad, Lata)



Movie/Album: आन (1952)
Music By: नौशाद अली
Lyrics By: शकील बदायुनी
Performed By: शमशाद बेगम, लता मंगेशकर

खेलो रंग हमारे संग
आज दिन रंग रंगीला आया

नज़र नज़र में रिमझिम रिमझिम
रंग अनोखा बरसे
कैसे मैं खेलूं खाक
मेरा दिल पिया मिलन को तरसे

देख मेरी चुनरी सखी धानी हैं
खो ना कहीं देना
ये प्यार की निशानी हैं
मैं हूँ तेरे संग बलम तु है मेरे संग
रंग डालो रंग डालो रंग
खेलो रंग हमारे संग...

आओ आओ सजन हमरे द्वार
रंग डालूंगी तुम पर हज़ार
आज कोई राजा न आज कोई रानी है
प्यार भरे जीवन की एक ही कहानी है
आई खुशी साथ लिए दिल के नए ढंग
रंग डालो रंग डालो रंग...

Share:

शनिवार, 13 अक्टूबर 2012

तेरी महफ़िल में किस्मत - Teri Mehfil Mein Kismat (Shamshad, Lata)



Movie/Album: मुग़ल-ए-आज़म (1960)
Music By: नौशाद अली
Lyrics By: शकील बदायुनी
Performed By: शमशाद बेगम, लता मंगेशकर

तेरी महफ़िल में किस्मत आज़मा कर हम भी देखेंगे
घड़ी भर को तेरे नज़दीक आकर हम भी देखेंगे
अजी हाँ हम भी देखेंगे

तेरी महफ़िल में किस्मत आज़मा कर हम भी देखेंगे
तेरे कदमों पे सर अपना झुका कर हम भी देखेंगे
अजी हाँ हम भी देखेंगे

बहारें आज पैग़ाम-ए-मोहब्बत ले के आई हैं
बड़ी मुद्दत में उम्मीदों की कलियां मुस्कुराई हैं
ग़म-ए-दिल से जरा दामन बचाकर हम भी देखेंगे
अजी हाँ...

अगर दिल ग़म से खाली हो तो जीने का मज़ा क्या है
ना हो खून-ए-जिगर तो अश्क़ पीने का मज़ा क्या है
मोहब्बत में जरा आँसू बहाकर हम भी देखेंगे
अजी हाँ...

मोहब्बत करने वालो का है बस इतना ही अफ़साना
तड़पना चुपके-चुपके आहें भरना घुट के मर जाना
किसी दिन ये तमाशा मुस्कुरा कर हम भी देखेंगे
तेरी महफ़िल में किस्मत...

मोहब्बत हमने माना ज़िन्दगी बरबाद करती है
ये क्या कम है के मर जाने से दुनिया याद करती है
किसी के इश्क़ में दुनिया लुटाकर हम भी देखेंगे
तेरी महफ़िल में किस्मत...

Share:

बुधवार, 10 अक्टूबर 2012

होली आयी रे कन्हाई - Holi Aayi Re Kanhai (Shamshad Begum)



Movie/Album: मदर इंडिया (1957)
Music By: नौशाद अली
Lyrics By: शकील बदायुनी
Performed By: शमशाद बेगम

होली आयी रे कन्हाई
रंग छलके
सुना दे ज़रा बांसरी

बरसे गुलाल रंग मोरे अंगनवा
अपने ही रंग में रंग दे मोहे सजनवा
... हो देखो नाचे मोरा मनवा
तोरे कारन घर से आई हूँ निकल के
सुना दे ज़रा बांसरी
होली आयी रे...

छूटे ना रंग ऐसी रंग दे चुनरिया
धोबनिया धोये चाहे सारी उमरिया
... हो मन को रंग देगा साँवरिया
मोहे भाये ना हरजाई रंग हलके
सुना दे ज़रा बांसरी
होली आयी रे...

लकड़ी जल कोयला भई
और कोयला जल भयो राख
मैं पापन ऐसी जली
ना कोयला भई, ना राख

होली घर आई तू भी आजा मुरारी
मन ही मन राधा रोये बिरहा की मारी
... हो नहीं मारो पिचकारी
काहे छोड़ी रे कलाई संग चल के
सुना दे ज़रा बांसरी
होली आई रे...

Share:

मंगलवार, 9 अक्टूबर 2012

कजरा मुहब्बत वाला - Kajra Mohabbat Wala (Shamshad Begum, Asha Bhosle)



Movie/Album: किस्मत (1968)
Music By: ओ.पी.नैय्यर
Lyrics By: एस.एच.बिहारी
Performed By: शमशाद बेगम, आशा भोंसले

कजरा मुहब्बत वाला
अँखियों में ऐसा डाला
कजरे ने ले ली मेरी जान
हाय रे मैं तेरे क़ुरबान

दुनिया है मेरे पीछे
लेकिन मैं तेरे पीछे
अपना बना ले मेरी जान
हाय रे मैं तेरे क़ुरबान

आई हो कहाँ से गोरी आँखों में प्यार ले के
चढ़ती जवानी की ये पहली बहार ले के
दिल्ली शहर का सारा मीना बाज़ार ले के
झुमका बरेली वाला, कानों में ऐसा डाला
झुमके ने ले ली मेरी जान
हाय रे मैं तेरे...

मोटर न बंगला माँगूँ, झुमका न हार माँगूँ
दिल को जलाने वाले, दिल का क़रार माँगूँ
सैय्याँ बेदर्दी मेरे, थोड़ा सा प्यार माँगूँ
किस्मत बना दे मेरी, दुनिया बसा दे मेरी
कर ले सगाई मेरी जान
हाय रे मैं तेरे...

जब से है देखा तुझको, हो गए गुलाम तेरे
अपना बना ले गोरी, आएंगे काम तेरे
अपना ये जीवन सारा लिख देंगे नाम तेरे
कुर्ता ये जाली वाला, उसपर मोतियन की माला
कुर्ते ने ले ली मेरी जान
हाय रे मैं तेरे...

Share:

सोमवार, 8 अक्टूबर 2012

सैंया दिल में आना रे - Saiyyan Dil Mein Aana Re (Shamshad Begum)



Movie/Album: बहार (1951)
Music By: एस.डी.बर्मन
Lyrics By: राजिंदर कृष्ण
Performed By: शमशाद बेगम

सैंया दिल में आना रे
आके फिर न जाना रे
ओ आके फिर न जाना रे
छम छमा छम छम
राजा बन के आना रे
मोहे लेके जाना रे
ओ मोहे लेके जाना रे
छम छमा छम छम

चाँदनी रात होगी
तारों की बारात होगी
पहली-पहली प्यार की
पहली पहली बात होगी
खुशी-खुशी गाएंगे, हम गीत सुहाना रे
सैंया दिल में आना रे...

थोड़ी-थोड़ी छेड़ होगी
थोड़ा-थोड़ा प्यार होगा
कभी इकरार होगा
कभी इनकार होगा
तेरा मनाना, मेरा रूठ जाना रे
सैंया दिल में आना रे...

तुम मेरे पास होगे
ग़म बड़ी दूर होगा
कहता है जिया मेरा
होगा ज़रूर होगा
लाना रे लाना, तशरीफ़ लाना रे
सैंया दिल में आना रे...

Share:

रविवार, 7 अक्टूबर 2012

मेरे पिया गए रंगून - Mere Piya Gaye Rangoon (Shamshad Begum, C Ramchandra)



Movie/Album: पतंगा (1949)
Music By: सी.रामचंद्र
Lyrics By: राजिंदर कृष्ण
Performed By: शमशाद बेगम, सी.रामचंद्र

हेलो, हिंदुस्तान का देहरादून
हेलो, मैं रंगून से बोल रहा हूँ
मैं अपनी बीबी रेणुका देवी से बात करना चाहता हूँ

मेरे पिया
ओ मेरे पिया गए रंगून
किया है वहाँ से टेलीफून
तुम्हारी याद सताती है
जिया में आग लगाती है

हम छोड़ के हिंदुस्तान बहुत पछताए
हुई भूल जो तुमको साथ न लेकर आये
हम बरमा की गलियों में और तुम हो देहरादून
तुम्हारी याद सताती है...

मेरी भूख प्यास भी खो गयी ग़म के मारे
में अधमुई सी हो गई ग़म के मारे
तुम बिन साजन, जनवरी फरवरी बन गए मई और जून
तुम्हारी याद सताती है...

अजी तुमसे बिछड़ के हो गए हम सन्यासी
खा लेते हैं जो मिल जाए, रुखी सुखी बासी
अजी लुंगी बाँध के करें गुज़ारा भूल गए पतलून
तुम्हारी याद सताती है...

Share:

शनिवार, 6 अक्टूबर 2012

बूझ मेरा क्या नाम रे - Boojh Mera Kya Naam Re (Shamshad Begum, CID)



Movie/Album: सी.आई.डी. (1956)
Music By: ओ.पी.नैय्यर
Lyrics By: मजरूह सुल्तानपुरी
Performed By: शमशाद बेगम

बूझ मेरा क्या नाम रे, नदी किनारे गाँव रे
पीपल झूमे मोरे आँगना, ठण्डी ठण्डी छाँव रे

लोग कहे मैं बाँवरी, मेरे उलझे-उलझे बाल
मेरा काला-काला तिल है, मेरे गोरे-गोरे गाल
मैं चली, जिस गली, झूमे सारा गाँव रे
बूझ मेरा क्या...

आज संभल के देखना, बाबूजी हमरी ओर
कहीं दिल से लिपट न जाए, लम्बी जुल्फों की डोर
मैं चली, मन चली, सबका मन ललचाऊं रे
बूझ मेरा क्या...

दिल वालों के बीच में, मेरी अँखियाँ हैं बदनाम
हूँ एक पहेली फिर भी, कोई बूझे मेरा नाम
मैं चली, ले चली, बूझो तो कित जाऊं रे
बूझ मेरा क्या...

Share:

शुक्रवार, 5 अक्टूबर 2012

कहीं पे निगाहें - Kahin Pe Nigahein (Shamshad Begum)



Movie/Album: सी.आई.डी. (1956)
Music By: ओ.पी.नैय्यर
Lyrics By: मजरूह सुल्तानपुरी
Performed By: शमशाद बेगम

कहीं पे निगाहें कहीं पे निशाना
जीने दो ज़ालिम, बनाओ न दीवाना
कहीं पे निगाहें...

कोई न जाने इरादे हैं किधर के
मार न देना तीर नज़र का किसी के जिगर पे
नाज़ुक ये दिल है, बचाना ओ बचाना
कहीं पे निगाहें...

तौबा जी तौबा निगाहों का मचलना
देख-भाल के ऐ दिलवालों पहलू बदलना
क़ाफ़िर अदा की, अदा है मस्ताना
कहीं पे निगाहें...

ज़ख़्मी हैं तेरे, जायें तो कहाँ जायें
तेरे तीर के मारे हुए देते हैं सदायें
कर दो जी घायल, तुम्हारा है ज़माना
कहीं पे निगाहें...

आया शिकारी, ओ पंछी तू सम्भल जा
देख जाल है ज़ुल्फ़ों का, तू चुपके से निकल जा
उड़ जा ओ पंछी, शिकारी है दीवाना
कहीं पे निगाहें...

Share:

गुरुवार, 4 अक्टूबर 2012

कभी आर कभी पार - Kabhi Aar Kabhi Paar (Shamshad Begum)



Movie/Album: आर पार (1954)
Music By: ओ.पी.नैय्यर
Lyrics By: मजरूह सुल्तानपुरी
Performed By: शमशाद बेगम

कभी आर कभी पार लागा तीर-ए-नज़र
सैंया घायल किया रे तूने मोरा जिगर
कभी आर कभी पार...

कितना संभाला बैरी, दो नैनों में खो गया
देखती रह गयी मैं तो, जिया तेरा हो गया
दर्द मिला ये जीवन भर का
मारा ऐसा तीर नज़र का
लूटा चैन, क़रार
कभी आर कभी पार...

पहले मिलन में ये तो दुनियाँ की रीत है
बात में गुस्सा लेकिन दिल ही दिल में प्रीत है
मन ही मन में लड्डू फूटे
नैनों से फुलझड़ियाँ छूटे
होंठों पर तक़रार
कभी आर कभी पार...

Share:

मंगलवार, 12 जुलाई 2011

लेके पहला-पहला प्यार - Leke Pehla Pehla Pyar (Shamshad Begum, CID)



Movie/Album: सी.आई.डी. (1956)
Music By: ओ.पी.नैय्यर
Lyrics By: मजरूह सुल्तानपुरी
Performed By: शमशाद बेगम, आशा भोंसले, मो.रफ़ी

लेके पहला-पहला प्यार
भर के आँखों में खुमार
जादू नगरी से आया है कोई जादूगर

उसकी दीवानी हाय कहूँ कैसे हो गई
जादूगर चला गया मैं तो यहाँ खो गई
नैना जैसे हुए चार
गया दिल का क़रार
जादू नगरी से...

तुमने तो देखा होगा उसको सितारों
आओ ज़रा मेरे संग मिल के पुकारो
दोनों हो के बेक़रार
ढूँढे तुझको मेरा प्यार
जादू नगरी से...

जब से लगाया तेरे प्यार का काजल
काली-काली बिरहा की रतियां हैं बेकल
आजा मन के श्रृंगार
करे बिन्दिया पुकार
जादू नगरी से...

मुखड़े पे डाले हुए ज़ुल्फ़ों की बदली
चली बलखाती कहाँ रुक जा ओ पगली
नैनों वाली तेरे द्वार
ले के सपने हज़ार
जादू नगरी से...

चाहे कोई चमके जी चाहे कोई बरसे
बचना है मुश्किल पिया जादूगर से
देगा ऐसा मन्तर मार
आखिर होगी तेरी हार
जादू नगरी से...

सुन-सुन बातें तेरी गोरी मुस्काई रे
आई-आई देखो-देखो आई हँसी आई रे
खेले होठों पे बहार
निकला गुस्से से भी प्यार
जादू नगरी से...

Share: