S लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
S लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 14 नवंबर 2013

साथी हाथ बढ़ाना - Saathi Haath Badhana (Asha, Rafi, Naya Daur)



Movie/Album: नया दौर (1957)
Music By: ओ.पी.नैय्यर
Lyrics By: साहिर लुधियानवी
Performed By: मो.रफ़ी, आशा भोंसले

साथी हाथ बढ़ाना, साथी हाथ बढ़ाना
एक अकेला थक जायेगा
मिल कर बोझ उठाना
साथी हाथ बढ़ाना...

हम मेहनतवालों ने जब भी मिलकर कदम बढ़ाया
सागर ने रस्ता छोड़ा, परबत ने सीस झुकाया
फ़ौलादी हैं सीने अपने, फ़ौलादी हैं बाहें
हम चाहें तो पैदा करदें, चट्टानों में राहें
साथी हाथ बढ़ाना...

मेहनत अपने लेख की रेखा, मेहनत से क्या डरना
कल गैरों की खातिर की, आज अपनी खातिर करना
अपना सुख भी एक है साथी, अपना दुःख भी एक
अपनी मंजिल सच की मंजिल अपना रस्ता नेक
साथी हाथ बढ़ाना...

एक से एक मिले तो कतरा बन जाता है दरिया
एक से एक मिले तो ज़र्रा बन जाता है सेहरा
एक से एक मिले तो राई बन सकती है परबत
एक से एक मिले तो इन्सां, बस में कर ले किस्मत
साथी हाथ बढ़ाना...

Share:

रविवार, 27 अक्टूबर 2013

शोखियों में घोला जाये - Shokhiyon Mein Ghola Jaaye (Kishore Kumar, Lata Mangeshkar)



Movie/Album: प्रेम पुजारी (1970)
Music By: एस.डी.बर्मन
Lyrics By: नीरज
Performed By: किशोर कुमार

शोखियों में घोला जाये, फूलों का शबाब
उसमें फिर मिलायी जाये, थोड़ी सी शराब
होगा यूं नशा जो तैयार, वो प्यार है

हँसता हुआ बचपन वो, बहका हुआ मौसम है
छेड़ो तो इक शोला है, छूलो तो बस शबनम है
गाँव में, मेले में, राह में, अकेले में
आता जो याद बार-बार वो, प्यार है
शोखियों में घोला जाये...

रंग में पिघले सोना, अंग से यूं रस झलके
जैसे बजे धुन कोई, रात में हल्के हल्के
धूप में, छाँव में, झूमती हवाओं में
हर दम करे जो इन्तज़ार वो, प्यार है
शोखियों में घोला जाये...

याद अगर वो आये, कैसे कटे तनहाई       
सूने शहर में जैसे, बजने लगे शहनाई 
आना हो, जाना हो, कैसा भी ज़माना हो
उतरे कभी ना जो खुमार वो, प्यार है
शोखियों में घोला जाये...

Share:

बुधवार, 4 सितंबर 2013

सौ दर्द हैं - Sau Dard Hain (Sonu Nigam, Jaan-e-Mann)



Movie/Album: जान-ए-मन (2006)
Music By: अनु मालिक
Lyrics By: गुलज़ार
Performed By: सोनू निगम

सौ दर्द हैं, सौ राहातें
सब मिला दिलनशीं
एक तू ही नहीं

रूखी रूखी सी ये हवा
और सूखे पत्ते की तरहा
शहर की सड़कों पे मैं
लावारिस उड़ता हुआ
सौ रास्ते पर तेरी राह नहीं
सौ दर्द हैं...

बहता है पानी बहने दे
वक़्त को यूँही रहने दे
दरिया ने करवट ली है तो
साहिलों को सहने दे
सौ हसरतें पर तेरा ग़म नहीं
सौ दर्द हैं...

Share:

शुक्रवार, 23 अगस्त 2013

सांवरे सांवरे कहे मोसे - Sanware Sanware Kahe Mose (Lata Mangeshkar, Anuradha)



Movie/Album: अनुराधा (1960)
Music By: रवि शंकर
Lyrics By: शैलेन्द्र
Performed By: लता मंगेशकर

सांवरे सांवरे
काहे मोसे करो जोरा-जोरी
बैय्याँ ना मरोड़ो मोरी
दूँगी दूँगी
गारी हटो जाओ जी
सांवरे सांवरे

संग ना सहेली, पाय के अकेली
अब ना जा तू हे मोरे श्याम
रोको ना डगर मोरी
सांवरे सांवरे...

गोपी ग्वाले देखने वाले
बिन बेचारे कहेंगे सारे
पकड़ी राधा की चोरी
सांवरे सांवरे...

मुरली बजाओ
गैय्याँ चराओ
हमरी गली छोड़ो हे छैल
मिलो जब आवे होरी
सांवरे सांवरे...

Share:

बुधवार, 17 जुलाई 2013

सुभानअल्लाह हंसीं चेहरा - Subhanallah Hanseen Chehra (Md.Rafi, Kashmir Ki Kali)



Movie/Album: कश्मीर की कली (1964)
Music By: ओ.पी.नैय्यर
Lyrics By: एस.एच.बिहारी
Performed By: मो.रफ़ी

सुभान अल्लाह हाय
हंसीं चेहरा हाय
सुभान अल्लाह हसीं चेहरा
ये मस्ताना अदाएँ
ख़ुदा महफ़ूज़ रखे हर बला से
हर बला से
तुम्हें देखा हाय
तो दिल बोला हाय
कि तुमको दूँ दुआएँ
ख़ुदा महफ़ूज़ रखे...

करे पूजा ज़माना जिसकी वो तस्वीर हो तुम
मिला करती है जन्नत जिससे वो तक़दीर हो तुम
क़मर पतली हाय
नज़र बिजली हाय
है ज़ुल्फ़ें या घटाएँ
ख़ुदा महफ़ूज़ रखे...

न जाने किसकी क़िस्मत में है मुखड़ा चाँद सा ये
न जाने किसके घर चमकेगा टुकड़ा चाँद का ये
इजाज़त हो तो हाय
फिर हम भी हाय
मुक़द्दर आज़माएँ
ख़ुदा महफ़ूज़ रखे...

बड़ी हसरत से तुमको देखता है ये ज़माना
सुनाना चाहता है हर कोई अपना फ़साना
कोई दिल हो हाय
कोई महफ़िल हाय
जहाँ भी आप जाएँ
ख़ुदा महफ़ूज़ रखे...

Share:

बुधवार, 26 जून 2013

शिकायतें - Shikayatein (Amitabh Bhattacharya, Mohan Kanan, Lootera)



Movie/Album: लूटेरा (2013)
Music By: अमित त्रिवेदी
Lyrics By: अमिताभ भट्टाचार्य
Performed By: अमिताभ भट्टाचार्य, मोहन कन्नन

शिकायतें मिटाने लगी
<सुबह बेदाग़ है, सुबह बेदाग़ है>
जो बर्फ को गलाने लगी
<कहीं तो आग है, कहीं तो आग है>

ना उड़ने की इस दफा ठानी
परिंदों ने भी वफ़ा जानी
अँधेरे को बाहों में लेके
उजाले ने घर बसाया है
चुराया था जो चुकाया है
शिकायतें मिटाने लगी...

<एक जीत तू है, एक हार मैं हूँ
हार जीत जोड़े, जो तार मैं हूँ>

बताएँ बिन गलतियां गिनाएँ
सितारे जब भी सदा सुलाएँ
लुटेरों को बागबां बनाएँ
नसीबों की बात है

ज़मीर की कहानी है ये
<यही बैराग है, यही बैराग है>
शिकायतें मिटाने लगी...

Share:

शुक्रवार, 21 जून 2013

संवार लूं - Sawaar Loon (Lootera, Monali Thakur)



Movie/Album: लूटेरा (2013)
Music By: अमित त्रिवेदी
Lyrics By: अमिताभ भट्टाचार्य
Performed By: मोनाली ठाकुर

हवा के झोंके आज मौसमों से रूठ गए
गुलों की शोखियाँ जो भँवरे आके लूट गए
बदल रही है आज ज़िन्दगी की चाल ज़रा
इसी बहाने क्यूँ ना मैं भी दिल का हाल ज़रा
संवार लूं, हाय संवार लूं

बरामदे पुराने हैं नयी सी धुप है
जो पलके खटखटा रहा है किसका रूप है
शरारतें करे जो ऐसे भूलके हिजाब
कैसे उसको नाम से, मैं पुकार लूं
संवार लूं, संवार लूं…

ये सारी कोयलें बनी हैं आज डाकिया
कुहू-कुहू में चिट्ठियां पढ़े मजाकिया
इन्हें कहो की ना छुपाये
किसने है लिखा बताए
उसकी आज मैं नज़र उतार लूं
संवार लूं, संवार लूं…

Share:

मंगलवार, 14 मई 2013

सब कुछ सीखा हमने - Sab Kuch Seekha Humne (Mukesh, Anari)



Movie/Album: अनाड़ी (1959)
Music By: शंकर जयकिशन
Lyrics By: शैलेन्द्र
Performed By: मुकेश

सब कुछ सीखा हमने ना सीखी होशियारी
सच है दुनिया वालों कि हम हैं अनाड़ी

दुनिया ने कितना समझाया
कौन है अपना कौन पराया
फिर भी दिल की चोट छुपा कर
हमने आपका दिल बहलाया
खुद ही मर मिटने की ये ज़िद है हमारी
सच है दुनिया वालों...

दिल का चमन उजड़ते देखा
प्यार का रंग उतरते देखा
हमने हर जीने वाले को
धन दौलत पे मरते देखा
दिल पे मरने वाले मरेंगे भिखारी
सच है दुनिया वालों...

असली नकली चेहरे देखे
दिल पे सौ सौ पहरे देखे
मेरे दुखते दिल से पूछो
क्या क्या ख्वाब सुनहरे देखे
टूटा जिस तारे पे नज़र थी हमारी
सच है दुनिया वालों...

Share:

मंगलवार, 30 अप्रैल 2013

सुन रहा है ना तू - Sun Raha Hai Na Tu (Aashiqui 2, Ankit Tiwari, Shreya Ghoshal)



Movie/Album: आशिकी २ (2013)
Music By:अंकित तिवारी
Lyrics By: संदीप नाथ
Performed By: अंकित तिवारी, श्रेया घोषाल

अपने करम की कर अदाएं
यारा...
मुझको इरादे दे
कसमें दे, वादे दे
मेरी दुआओं के इशारों को सहारे दे
दिल को ठिकाने दे
नए बहाने दे
ख़्वाबों की बारिशों को मौसम के पैमाने दे
अपने करम की कर अदाएं
कर दे इधर भी तू निगाहें

सुन रहा है ना तू
रो रहा है ना तू
सुन रहा है ना तू
क्यूँ रो रहा हूँ मैं

मंजिलें रुसवा हैं
खोया है रास्ता
आये ले जाए
इतनी सी इल्तेजा
ये मेरी ज़मानत है
तू मेरी अमानत है
अपने करम की...
सुन रहा है ना तू...

वक़्त भी ठहरा है
कैसे क्यूँ ये हुआ
काश तू ऐसे आये
जैसे कोई दुआ
तू रूह की राहत है
तू मेरी इबादत है
अपने करम की...
सुन रहा है ना तू...

Share:

शुक्रवार, 29 मार्च 2013

श्यामल श्यामल बरन - Shyamal Shyamal Baran (Navrang, Mahendra Kapoor)



Movie/Album: नवरंग (1959)
Music By: सी.रामचंद्र
Lyrics By: भरत व्यास
Performed By: महेंद्र कपूर

श्यामल श्यामल बरन
कोमल कोमल चरण
तेरे मुखड़े पे चंदा गगन का जड़ा
बड़े मन से विधाता ने तुझको गढ़ा

तेरे बालों में सिमटी सावन की घटा
तेरे गालों पे छिटकी पूनम की छटा
तीखे तीखे नयन
मीठे मीठे बयन
तेरे अंगों पे चम्पा का रंग चढ़ा
बड़े मन से विधाता ने...

ये उमर, ये कमर, सौ सौ बल खा रही
तेरी तिरछी नज़र तीर बरसा रही
नाज़ुक नाज़ुक बदन
धीमे धीमे चलन
तेरी बाँकी लटक में है जादू बड़ा
बड़े मन से विधाता ने...

किस पारस से सोना ये टकरा गया
तुझे रचकर चितेरा भी चकरा गया
न इधर जा सका
न उधर जा सका
रह गया देखता वो खड़ा ही खड़ा
बड़े मन से विधाता ने...

Share:

मंगलवार, 12 मार्च 2013

सात रंग में खेल रही है - Saat Rang Mein Khel Rahi Hai (Aakhir Kyon, Anuradha, Amit)



Movie/Album: आखिर क्यों (1985)
Music By: राजेश रोशन
Lyrics By: इन्दीवर
Performed By: अमित कुमार, अनुराधा पौड़वाल

सात रंग में खेल रही है
दिल वालों की टोली रे
भीगे दामन चोली रे
अरे अपने ही रंग में रंग ले मुझको
याद रहेगी होली रे

लाल-गुलाबी नीले-पीले
रंग है दुनिया वालों के
प्यार के रंग में डूब गए दिल
देखो हम मतवालों के
अरे उजला मुखड़ा देख के तेरा
रंग उड़े है उजालों के
सात रंग में खेल...

हौंदा है इक बार साल विच
फागुन दा महीना
नहा के रंग में निखर गयी है
आज हर इक हसीना
अरे इस मौसम में जो ना भीगे
क्या है उसका जीना
सात रंग में खेल...

Share:

मंगलवार, 5 मार्च 2013

संसार की हर शय का - Sansar Ki Har Shay Ka (Mahendra Kapoor)



Movie/Album: धुंध (1973)
Music By: रवि
Lyrics By: साहिर लुधियानवी
Performed By: महेंद्र कपूर

संसार की हर शय का इतना ही फ़साना है
एक धुँध से आना है, एक धुँध में जाना है

ये राह कहाँ से है, ये राह कहाँ तक है
ये राज़ कोई राही समझा है न जाना है
संसार की हर शय का...

एक पल की पलक पर है, ठहरी हुई ये दुनिया
एक पल के झपकने तक हर खेल सुहाना है
संसार की हर शय का...

क्या जाने कोई किस पल, किस मोड़ pe क्या बीते
इस राह में ऐ राही, हर मोड़ बहाना है
संसार की हर शय का...

हम लोग खिलौने हैं, एक ऐसे खिलाड़ी के
जिसको अभी सदियों तक, ये खेल रचाना है
संसार की हर शय का...

Share:

सोमवार, 18 फ़रवरी 2013

संग बसंती, अंग बसंती - Sang Basanti, Rang Basanti (Rafi, Lata)



Movie/Album: राजा और रंक (1968)
Music By: लक्ष्मीकांत प्यारेलाल
Lyrics By: आनंद बक्षी
Performed By: मो.रफ़ी, लता मंगेशकर

संग बसंती, अंग बसंती, रंग बसंती छा गया
मस्ताना मौसम आ गया
संग बसंती, अंग बसंती...

धरती का है आँचल पीला
झूमे अम्बर नीला-नीला
सब रंगों से है रंगीला
रंग बसंती
संग बसंती, अंग बसंती...

लहराए ये तेरा आँचल
सावन के झूलों जैसा
दिल मेरा ले गया है
ये तेरा रूप गोरी
सरसों के फूलों जैसा
जब देखूँ जी चाहे मेरा
नाम बसंती रख दूँ तेरा
छोड़ो-छेड़ो ना
तेरी बातें राम दुहाई
मनवा लूटा, नींद चुराई
सैंया तेरी प्रीत से आई
तंग बसंती
संग बसंती, अंग बसंती...

सुन लो देशवासियों
आज से इस देश में
छोटा-बड़ा कोई न होगा
सारे एक समान होंगे
सुन लो देशवासियों
कोई न होगा भूखा-प्यासा
पूरी होगी सबकी आशा
हम हैं राजा
तुम हो कौन नगर के राजे
छोटा मुँह बड़ी बात न साजे
झूमो नाचो गाओ बाजे
चंग बसंती
संग बसंती, अंग बसंती...

Share:

शुक्रवार, 4 जनवरी 2013

सौ साल पहले - Sau Saal Pehle (Md.Rafi)



Movie/Album: जब प्यार किसी से होता है (1961)
Music By: शंकर जयकिशन
Lyrics By: हसरत जयपुरी
Performed By: मो.रफ़ी

सौ साल पहले, मुझे तुमसे प्यार था
आज भी है और कल भी रहेगा
सदियों से तुझसे मिलने, जिया बेक़रार था
आज भी है और कल भी रहेगा

तुम रूठा ना करो
मेरी जाँ मेरी जान निकल जाती है
तुम हँसती रहती हो
तो इक बिजली सी चमक जाती है
मुझे जीते जी ओ दिलबर, तेरा इंतज़ार था
आज भी है और..

इस दिल के तारों में
मधुर झनकार तुम्हीं से है
और ये हसीन जलवा
ये मस्त बहार तुम्हीं से है
दिल तो मेरा सनम, तेरा तलबगार था
आज भी है और...

इन प्यार की राहों में
कहो तो अब दिल को लुटा दूँ मैं
ओ चाँदी के क़दमों में
धड़कते दिल को बिछा दूँ मैं
तुझे मेरे जीवन पर सदा इख़्तियार था
आज भी है और...

Share:

शनिवार, 15 दिसंबर 2012

साथिया साथिया - Saathiya (Saathiya, Sonu Nigam)



Movie/Album: साथिया (2002)
Music By: ए.आर.रहमान
Lyrics By: गुलज़ार
Performed By: सोनू निगम, डोमिनिक सेरेजो, क्लिंटन सेरेजो

साथिया, साथिया
मद्धम-मद्धम तेरी ये गीली हंसी
साथिय, साथिया
सुन के हमने सारी पी ली हंसी

हँसती रहे तू हँसती रहे, हया की लाली खिलती रहे
जुल्फों के नीचे गर्दन पे, सुबह-ओ-शाम मिलती रहे
सौंधी सी हंसी तेरी, खिलती रहे, मिलती रहे

पीली धूप पहन के तुम, देखो बाग़ में मत जाना
भंवरे तुमको सब छेड़ेंगे, फूलों में मत जाना
मद्धम-मद्धम हंस दे फिर से
सोणा-सोणा फिर से हंस दे
ताजा गिरे पत्ते की तरह, सब्ज लॉन पर लेटे हुए
सात रंग हैं बहारों के, एक अदा में लपेटे हुए
सावन भादों सारे तुझसे
मौसम-मौसम हंसते रहना
मद्धम-मद्धम हँसते रहना
साथिय, साथिया...

कभी नीले आसमां पे
चलो घुमने चलें हम
कोई अब्र्र मिल गया तो
जमीं पे बरस लें हम
तेरी बाली हिल गयी है
कभी शब चमक उठी है
कभी शाम खिल गयी है

तेरे बालों की पनाह में, इस सियाह रात गुजरे
तेरी काली काली आँखे, कोई उजली बात उतरे
तेरी इक हंसी के बदले
मेरी ये ज़मीन ले ले, मेरा आसमान ले ले
साथिय, साथिया...

बर्फ गिरी हो वादी में
ऊन में लिपटी-सिमटी हुयी
बर्फ गिरी हो वादी में, और हंसी तेरी गूंजी
ऊन में लिपटी सिमटी हुई,बात करे धुंआ निकले
गरम-गरम उजला धुंआ , नरम नरम उजला धुंआ

Share:

बुधवार, 21 नवंबर 2012

सांस - Saans (Jab Tak Hai Jaan, Shreya Ghoshal, Mohit Chauhan)



Movie/Album: जब तक है जान (2012)
Music By: ए.आर.रहमान
Lyrics By: गुलज़ार
Performed By: श्रेया घोषाल, मोहित चौहान

सांस में तेरी सांस मिली तो
मुझे सांस आई
रूह ने छू ली जिस्म की खुश्बू
तू जो पास आई

कब तक होश संभाले कोई
होश उड़े तो उड़ जाने दो
दिल कब सीधी राह चला है
राह मुड़े तो मुड़ जाने दो
तेरे ख़याल में डूबके अक्सर
अच्छी लगी तन्हाई
सांस में तेरी...

रात तेरी बाँहों में कटे तो
सुबह बड़ी हलकी लगती है
आँख में रहने लगे हो क्या तुम
क्यूँ छलकी-छलकी लगती है
मुझको फिर से छू के बोलो
मेरी कसम क्या खाई
सांस में तेरी...

Share:

सोमवार, 15 अक्टूबर 2012

सुन सुन सुन सुन ज़ालिमा - Sun Sun Sun Sun Zaalima (Geeta Dutt, Md.Rafi)



Movie/Album: आर पार (1954)
Music By: ओ.पी.नैय्यर
Lyrics By: मजरूह सुल्तानपुरी
Performed By: गीता दत्त, मो. रफ़ी

सुन सुन सुन सुन ज़ालिमा
प्यार हमको तुमसे हो गया
दिल से मिला ले दिल मेरा
तुझको मेरे प्यार की क़सम

जा जा जा जा बेवफा
कैसा प्यार कैसी प्रीत रे
तू ना किसी का मीत रे
झूठ तेरे प्यार की कसम

प्यार की नज़र से दूर, यूँ न ज़िंदगी गुज़ार
हुस्न तू है, इश्क़ मैं, कर भी ले नज़र को चार
चार मैं नज़र करूँ और फिर हुज़ूर से
पास यूँ न आईए, बात कीजे दूर से
जा जा जा जा बेवफा...

दूर कब तलक रहूँ, फूल तू है रंग मैं
मैं तो हूँ तेरे लिये, डोर तू पतंग मैं
कट गई पतंग जी, डोर अब न डालिये
और किसी के सामने जा के दिल उछालिये
सुन सुन सुन सुन ज़ालिमा...

बात रह न जाये फिर, वक़्त ये गुज़र न जाये
मेरे प्यार का ये हार, टूट कर बिखर न जाये
प्यार-प्यार कह के तू, दिल मेरा न लूट रे
कह रहा है तू जो बात, हो ना झूठ-मूठ रे
जा जा जा जा बेवफा...

Share:

सोमवार, 8 अक्टूबर 2012

सैंया दिल में आना रे - Saiyyan Dil Mein Aana Re (Shamshad Begum)



Movie/Album: बहार (1951)
Music By: एस.डी.बर्मन
Lyrics By: राजिंदर कृष्ण
Performed By: शमशाद बेगम

सैंया दिल में आना रे
आके फिर न जाना रे
ओ आके फिर न जाना रे
छम छमा छम छम
राजा बन के आना रे
मोहे लेके जाना रे
ओ मोहे लेके जाना रे
छम छमा छम छम

चाँदनी रात होगी
तारों की बारात होगी
पहली-पहली प्यार की
पहली पहली बात होगी
खुशी-खुशी गाएंगे, हम गीत सुहाना रे
सैंया दिल में आना रे...

थोड़ी-थोड़ी छेड़ होगी
थोड़ा-थोड़ा प्यार होगा
कभी इकरार होगा
कभी इनकार होगा
तेरा मनाना, मेरा रूठ जाना रे
सैंया दिल में आना रे...

तुम मेरे पास होगे
ग़म बड़ी दूर होगा
कहता है जिया मेरा
होगा ज़रूर होगा
लाना रे लाना, तशरीफ़ लाना रे
सैंया दिल में आना रे...

Share:

बुधवार, 3 अक्टूबर 2012

सपने में मिलती है - Sapne Mein Milti Hai (Satya, Asha, Suresh)



Movie/Album: सत्या (1998)
Music By: विशाल भारद्वाज
Lyrics By: गुलज़ार
Performed By: आशा भोंसले, सुरेश वाडेकर

सपने में मिलती है
ओ कुड़ी मेरी, सपने में मिलती है
सारा दिन घुँघटे में बंद गुड़िया सी
अँखियों में घुलती है

सपने में मिलता है
ओ मुण्डा मेरा, सपने में मिलता है
सारा दिन सड़कों पे खाली रिक्शे सा
पीछे-पीछे चलता है

कोरी है, करारी है
भून के उतारी है
कभी-कभी मिलती है
हो कुड़ी मेरी...

ऊँचा लम्बा कद है
चौड़ा भी तो हद है
दूर से दिखता है
ओ मुण्डा मेरा...
अरे देखने में तगड़ा है
जंगल से पकड़ा है
सींग दिखाता है
सपने में मिलता है...

पाजी है, शरीर है
घूमती लकीर है
चकरा के चलती है
सपने में मिलती है...

अरे कच्चे पक्के बेरों से
चोरी के शेरों से
दिल बहलाता है
रे मुण्डा मेरा...

हाय गोरा चिट्टा रंग है
चाँद का पलंग है
गोरा चिट्टा रंग है
चाँदनी में धुलती है
हो कुड़ी मेरी...

दूध का उबाल है
हँसी तो कमाल है
मोतियों में तुलती है
सपने में मिलती है...

नीम शरीफ़ों के
एंवें लतीफ़ों के क़िस्से सुनाता है
सपने में मिलता है...

Share:

शुक्रवार, 31 अगस्त 2012

सांवली सी रात हो - Saawali Si Raat Ho (Barfi, Arijit Singh)



Movie/Album: बर्फी (2012)
Music By: प्रीतम चक्रवर्ती
Lyrics By: स्वानंद किरकिरे
Performed By: अरिजीत सिंह

सांवली सी रात हो, ख़ामोशी का साथ हो
बिन कहे, बिन सुने, बात हो तेरी मेरी
नींद जब हो लापता, उदासियाँ ज़रा हटा
ख़्वाबों की रज़ाई में, रात हो तेरी मेरी

झिलमिल तारों सी आँखें तेरी
खारे खारे पानी की झीलें भरे
हरदम यूँ ही तू हंसती रहे
हर पल है दिल में ख्वाहिशें
ख़ामोशी की लोरियां सुन तो रात सो गयी
बिन कहे, बिन सुने...

बर्फी के टुकड़े सा, चंदा देखो आधा है
धीरे धीरे चखना ज़रा
हंसने रुलाने का, आधा-पौना वादा है
कनखी से तकना ज़रा
ये जो लम्हें हैं, लम्हों की बहती नदी में
हाँ भीग लूं, हाँ भीग लूं
ये जो आँखें हैं, आँखों की गुमसुम जुबां को
मैं सीख लूं, हाँ सीख लूं
अनकही सी गुफ्तगू, अनसुनी सी जुस्तजू
बिन कहे, बिन सुने...

Share: