Prem Pujari लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Prem Pujari लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 31 अक्टूबर 2013

प्रेम के पुजारी - Prem Ke Pujari (S.D.Burman, Prem Pujari)



Movie/Album: प्रेम पुजारी (1970)
Music By: एस.डी.बर्मन
Lyrics By: नीरज
Performed By: एस.डी.बर्मन

प्रेम के पुजारी हम हैं रस के भिखारी
हम हैं प्रेम के पुजारी...

कहाँ रे हिमालय ऐसा, कहाँ ऐसा पानी
यही वो ज़मीं जिसकी दुनिया दीवानी
सुन्दर न ऐसी कोई जैसी धरती हमारी
प्रेम के पुजारी...

राजा गए, ताज गए, बदला जहां सारा
रोज मगर बढ़ता जाये कारवाँ हमारा
फूल हम हजारों लेकिन, खुशबू एक हमारी
प्रेम के पुजारी...

Share:

सोमवार, 28 अक्टूबर 2013

फूलों के रंग से - Phoolon Ke Rang Se (Kishore Kumar, Prem Pujari)



Movie/Album: प्रेम पुजारी (1970)
Music By: एस.डी.बर्मन
Lyrics By: नीरज
Performed By: किशोर कुमार

फूलों के रंग से, दिल की कलम से
तुझको लिखी रोज़ पाती
कैसे बताऊँ, किस किस तरह से
पल पल मुझे तू सताती
तेरे ही सपने, लेकर के सोया
तेरी ही यादों में जागा
तेरे खयालों में उलझा रहा यूँ
जैसे के माला में धागा

हाँ, बादल, बिजली, चंदन, पानी
जैसा अपना प्यार
लेना होगा जनम हमें
कई कई बार
हाँ, इतना मदिर, इतना मधुर
तेरा मेरा प्यार
लेना होगा जनम हमें
कई कई बार

साँसों की सरगम, धड़कन की वीना
सपनों की गीताँजली तू
मन की गली में, महके जो हरदम
ऐसी जुही की कली तू
छोटा सफ़र हो, लम्बा सफ़र हो
सूनी डगर हो या मेला
याद तू आए, मन हो जाए, भीड़ के बीच अकेला
हाँ, बादल, बिजली...

पूरब हो पच्छिम, उत्तर हो दक्खिन
तू हर जगह मुस्कुराए
जितना ही जाऊँ, मैं दूर तुझसे
उतनी ही तू पास आए
आँधी ने रोका, पानी ने टोका
दुनिया ने हँस कर पुकारा
तसवीर तेरी, लेकिन लिये मैं, कर आया सबसे किनारा
हाँ, बादल, बिजली...

Share:

रविवार, 27 अक्टूबर 2013

शोखियों में घोला जाये - Shokhiyon Mein Ghola Jaaye (Kishore Kumar, Lata Mangeshkar)



Movie/Album: प्रेम पुजारी (1970)
Music By: एस.डी.बर्मन
Lyrics By: नीरज
Performed By: किशोर कुमार

शोखियों में घोला जाये, फूलों का शबाब
उसमें फिर मिलायी जाये, थोड़ी सी शराब
होगा यूं नशा जो तैयार, वो प्यार है

हँसता हुआ बचपन वो, बहका हुआ मौसम है
छेड़ो तो इक शोला है, छूलो तो बस शबनम है
गाँव में, मेले में, राह में, अकेले में
आता जो याद बार-बार वो, प्यार है
शोखियों में घोला जाये...

रंग में पिघले सोना, अंग से यूं रस झलके
जैसे बजे धुन कोई, रात में हल्के हल्के
धूप में, छाँव में, झूमती हवाओं में
हर दम करे जो इन्तज़ार वो, प्यार है
शोखियों में घोला जाये...

याद अगर वो आये, कैसे कटे तनहाई       
सूने शहर में जैसे, बजने लगे शहनाई 
आना हो, जाना हो, कैसा भी ज़माना हो
उतरे कभी ना जो खुमार वो, प्यार है
शोखियों में घोला जाये...

Share:

शनिवार, 26 अक्टूबर 2013

रंगीला रे तेरे रँग में - Rangeela Re Tere Rang Mein (Lata Mangeshkar, Prem Pujari)



Movie/Album: प्रेम पुजारी (1970)
Music By: एस.डी.बर्मन
Lyrics By: नीरज
Performed By: लता मंगेशकर

रंगीला रे, तेरे रँग में
यूँ रँगा है मेरा मन
छलिया रे, ना बुझे है
किसी जल से ये जलन
ओ रंगीला रे...

पलकों के झूले से सपनों की डोरी
प्यार ने बाँधी जो तूने वो तोड़ी
खेल ये कैसा रे, कैसा रे साथी
दीया तो झूमें है, रोये है बाती
कहीं भी जाये रे, रोये या गाये रे
चैन न पाये रे हिया
वाह रे प्यार, वाह रे वाह
रंगीला रे तेरे रंग में...

दुःख मेरा दुल्हा है, बिरहा है डोली
आँसू की साड़ी है, आहों की चोली
आग मैं पियूँ रे, जैसे हो पानी
नारी दिवानी हूँ, पीड़ा की रानी
मनवा ये जले है, जग सारा छले है
साँस क्यों चले है पिया
वाह रे प्यार, वाह रे वाह
रंगीला रे तेरे रंग में...

मैंने तो सींची रे, तेरी ये राहें
बाहों में तेरी क्यूँ औरों की बाहें
कैसे तू भूला वो, फूलों सी रातें
समझी जब आँखों ने आँखों की बातें
गाँव भर छूटा रे, सपना हर टूटा रे
फिर भी तू रूठा रे पिया
वाह रे प्यार, वाह रे वाह
रंगीला रे तेरे रंग में...

Share:

सोमवार, 21 अक्टूबर 2013

यारों नीलाम करो सुस्ती - Yaaron Nilaam Karo Susti (Kishore, Bhupinder, Prem Pujari)



Movie/Album: प्रेम पुजारी (1970)
Music By: एस.डी.बर्मन
Lyrics By: नीरज
Performed By: किशोर कुमार, भूपिंदर सिंह

गम पे धूल डालो, कहकहा लगा लो
अरे काँटों की डगरिया जिंदगानी है
तुम जो मुस्कुरा दो राजधानी है
ये होंठ सूखे सूखे, ये बाल रूखे रूखे
बोलो छायी उदासी क्यूँ यारों?
यारों नीलाम करो सुस्ती
हमसे उधार ले लो मस्ती
अरे हँसती का नाम तंदरुस्ती

नदी गीत गाये, झरना गुनगुनाये
कोई गीत तुम भी साथ गा दो ना
दीप एक राह पर जला दो ना
अरे हवा सीधी सीधी, सांझ पीरी पीरी
समा सुहाना कैसा देखो
यारों नीलाम करो सुस्ती...

आँख ना चुराओ, रूठ कर न जाओ
अरे फूल जल उठेंगे, इन बहारों में
धुंआ सा उड़ेगा सब नजारों में
अरे तीर मार गोरी, अरे हाँ चोरी चोरी
मेरा दिल निशाना बना यारों

Share:

रविवार, 20 अक्टूबर 2013

ताकत वतन की हमसे है - Taaqat Watan Ki Humse Hai (Rafi, Manna Dey, Prem Pujari)



Movie/Album: प्रेम पुजारी (1970)
Music By: एस.डी.बर्मन
Lyrics By: नीरज
Performed By: मो.रफ़ी, मन्ना डे

ताकत वतन की हमसे है
हिम्मत वतन की हमसे है
इज्ज़त वतन की हमसे है
इंसान के हम रखवाले

पहरेदार हिमालय के हम, झोंके हैं तूफ़ान के
सुनकर गरज हमारी सीने फट जाते चट्टान के
ताकत वतन की हमसे है...

सीना है फौलाद का अपना, फूलों जैसा दिल है
तन में विन्ध्याजल का बल है, मन में ताजमहल है
ताक़त वतन की हमसे है...

देकर अपना खून सींचते देश की हम फुलवारी
बंसी से बन्दूक बनाते हम वो प्रेम पुजारी
ताकत वतन की हमसे है...

आकर हमको कसम दे गई, राखी किसी बहन की
देंगे अपना शीश, न देंगे मिट्टी मगर वतन की
ताक़त वतन की हमसे है...

खतरे में हो देश अरे तब लड़ना सिर्फ धरम है
मरना है क्या चीज़ आदमी लेता नया जनम है
ताकत वतन की हमसे है...

एक जान है, एक प्राण है सारा देश हमारा
नदियाँ चल कर थकी रुकी पर कभी न गंगा धरा
ताक़त वतन की हमसे है...

Share: