P लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
P लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 4 नवंबर 2013

पिया ऐसो जिया में - Piya Aiso Jiya Mein (Geeta Dutt)



Movie/Album: साहिब बिबी और गुलाम (1962)
Music By: हेमंत कुमार
Lyrics By: शकिल बदायुनी
Performed By: गीता दत्त

पिया ऐसो जिया में समाय गयो रे
के मैं तनमन की सुधबुध गवाँ बैठी
हर आहट पे समझी वो आय गयो रे
झट घूँघट में मुखड़ा छुपा बैठी

मोरे अंगना में जब पुरवैय्या चली
मोरे द्वारे की खूल गयी किवड़िया
मैंने जाना के आ गये सावारियाँ मोरे
झट फूलन की सजीया पे जा बैठी
पिया ऐसो जिया में...

मैंने सेदूर से माँग अपनी भरी
रूप सैय्यां के कारण सजाया
इस डर से के पी की नज़र ना लगे
झट नैनन में कजरा लगा बैठी
पिया ऐसो जिया में...

Share:

गुरुवार, 31 अक्टूबर 2013

प्रेम के पुजारी - Prem Ke Pujari (S.D.Burman, Prem Pujari)



Movie/Album: प्रेम पुजारी (1970)
Music By: एस.डी.बर्मन
Lyrics By: नीरज
Performed By: एस.डी.बर्मन

प्रेम के पुजारी हम हैं रस के भिखारी
हम हैं प्रेम के पुजारी...

कहाँ रे हिमालय ऐसा, कहाँ ऐसा पानी
यही वो ज़मीं जिसकी दुनिया दीवानी
सुन्दर न ऐसी कोई जैसी धरती हमारी
प्रेम के पुजारी...

राजा गए, ताज गए, बदला जहां सारा
रोज मगर बढ़ता जाये कारवाँ हमारा
फूल हम हजारों लेकिन, खुशबू एक हमारी
प्रेम के पुजारी...

Share:

सोमवार, 28 अक्टूबर 2013

फूलों के रंग से - Phoolon Ke Rang Se (Kishore Kumar, Prem Pujari)



Movie/Album: प्रेम पुजारी (1970)
Music By: एस.डी.बर्मन
Lyrics By: नीरज
Performed By: किशोर कुमार

फूलों के रंग से, दिल की कलम से
तुझको लिखी रोज़ पाती
कैसे बताऊँ, किस किस तरह से
पल पल मुझे तू सताती
तेरे ही सपने, लेकर के सोया
तेरी ही यादों में जागा
तेरे खयालों में उलझा रहा यूँ
जैसे के माला में धागा

हाँ, बादल, बिजली, चंदन, पानी
जैसा अपना प्यार
लेना होगा जनम हमें
कई कई बार
हाँ, इतना मदिर, इतना मधुर
तेरा मेरा प्यार
लेना होगा जनम हमें
कई कई बार

साँसों की सरगम, धड़कन की वीना
सपनों की गीताँजली तू
मन की गली में, महके जो हरदम
ऐसी जुही की कली तू
छोटा सफ़र हो, लम्बा सफ़र हो
सूनी डगर हो या मेला
याद तू आए, मन हो जाए, भीड़ के बीच अकेला
हाँ, बादल, बिजली...

पूरब हो पच्छिम, उत्तर हो दक्खिन
तू हर जगह मुस्कुराए
जितना ही जाऊँ, मैं दूर तुझसे
उतनी ही तू पास आए
आँधी ने रोका, पानी ने टोका
दुनिया ने हँस कर पुकारा
तसवीर तेरी, लेकिन लिये मैं, कर आया सबसे किनारा
हाँ, बादल, बिजली...

Share:

शुक्रवार, 25 अक्टूबर 2013

पैसा ये पैसा - Paisa Ye Paisa (Kishore Kumar, Karz)



Movie/Album: क़र्ज़ (1980)
Music By: लक्ष्मीकांत प्यारेलाल
Lyrics By: आनंद बक्षी
Performed By: किशोर कुमार

पैसा ये पैसा, पैसा है कैसा
नहीं कोई ऐसा, जैसा ये पैसा
के हो मुसीबत ना हो मुसीबत
हो मुसीबत, ना हो मुसीबत
सात आठ नौ दस!

प्रेम देखा, प्यार देखा
यारी देखी, यार देखा
दिल के आर-पार देखा
ये सारा संसार देखा
ऊपर-नीचे, अन्दर-बाहर, दूर-पास
मौसम है इक जैसा
पैसा ये पैसा...

Share:

मंगलवार, 1 अक्टूबर 2013

हम लाए हैं तूफ़ान से - Hum Laaye Hain Toofan Se (Md.Rafi, Jagriti)



Movie/Album: जागृति (1954)
Music By: हेमंत कुमार
Lyrics By: प्रदीप
Performed By: मो.रफ़ी

पासे सभी उलट गए दुश्मन की चाल के
अक्षर सभी पलट गए भारत के भाल के
मंज़िल पे आया मुल्क हर बला को टाल के
सदियों के बाद फिर उड़े बादल गुलाल के

हम लाए हैं तूफ़ान से कश्ती निकाल के
इस देश को रखना मेरे बच्चों सम्भाल के
तुम ही भविष्य हो मेरे भारत विशाल के
इस देश को रखना मेरे बच्चों सम्भाल के

देखो कहीं बरबाद ना होए ये बगीचा
इसको हृदय के खून से बापू ने है सींचा
रक्खा है ये चिराग़ शहीदों ने बाल के
इस देश को...

दुनिया के दांव पेंच से रखना न वास्ता
मंज़िल तुम्हारी दूर है, लम्बा है रास्ता
भटका ना दे कोई तुम्हें धोखे में डाल के
इस देश को...

ऐटम बमों के जोर पे ऐंठी है ये दुनिया
बारूद के इक ढेर पे बैठी है ये दुनिया
तुम हर कदम उठाना ज़रा देख भाल के
इस देश को...

आराम की तुम भूल भुलईया में ना भूलो
सपनों के हिंडोलों पे मगन हो के ना झूलो
अब वक़्त आ गया मेरे हँसते हुए फूलों
उठो छलाँग मार के आकाश को छू लो
तुम गाड़ दो गगन पे तिरंगा उछाल के
इस देश को...

Share:

शुक्रवार, 6 सितंबर 2013

पुकारो मुझे नाम लेकर पुकारो - Pukaro Mujhe Naam Lekar Pukaro (Mukesh)



Movie/Album: भूल ना जाना (1965)
Music By: दान सिंह
Lyrics By: गुलज़ार
Performed By: मुकेश

पुकारो मुझे नाम लेकर पुकारो
मुझे तुमसे अपनी खबर मिल रही है

कई बार यूँ भी हुआ है सफ़र में
अचानक से दो अजनबी मिल गए हों
जिन्हें रूप पहचानती हो नज़र से
भटकते-भटकते वही मिल गए हों
कुँवारे लबों की क़सम तोड़ दो तुम
ज़रा मुस्कुराकर बहारें सँवारो
पुकारे मुझे नाम...

खयालों में तुमने भी देखी तो होंगी
कभी मेरे ख्वाबों की धुँधली लकीरें
तुम्हारी हथेली से मिलती हैं जाकर
मेरे हाथ की ये अधूरी लकीरें
बड़ी सर चढ़ी हैं ये ज़ुल्फ़ें तुम्हारी
ये ज़ुल्फ़ें मेरे बाज़ुओं में उतारो
पुकारो मुझे नाम...

Share:

शनिवार, 27 जुलाई 2013

फिर छिड़ी रात - Phir Chhidi Raat (Lata Mangeshkar, Talat Aziz, Bazaar)



Movie/Album: बाज़ार (1982)
Music By: खैय्याम
Lyrics By: मखदूम मोहिउद्दीन
Performed By: लता मंगेशकर, तलत अज़ीज़

फिर छिड़ी रात, बात फूलों की
रात है या बारात फूलों की

फूल के हार, फूल के गजरे
शाम फूलों की, रात फूलों की
फिर छिड़ी रात...

आपका साथ, साथ फूलों का
आपकी बात, बात फूलों की
फिर छिड़ी रात...

फूल खिलते रहेंगे दुनिया में
रोज़ निकलेगी बात फूलों की
फिर छिड़ी रात...

नज़रें मिलती हैं जाम मिलते हैं
मिल रही है हयात फूलों की
फिर छिड़ी रात...

ये महकती हुई ग़ज़ल मखदूम
जैसे सहरा में रात फूलों की
फिर छिड़ी रात...

Share:

शुक्रवार, 19 जुलाई 2013

फिर ठेस लगी दिल को - Phir Thes Lagi Dil Ko (Asha Bhosle, Kashmir Ki Kali)



Movie/Album: कश्मीर की कली (1964)
Music By: ओ.पी.नैय्यर
Lyrics By: एस.एच.बिहारी
Performed By: आशा भोंसले

फिर ठेस लगी दिल को, फिर याद ने तड़पाया
फिर बहने लगे आँसू, दिल दर्द से भर आया
फिर ठेस लगी...

दुनिया तेरे गुलशन से इक फूल चुना हमने
अफ़सोस कि दामन को काँटों से भरा पाया
फिर ठेस लगी...

इक वो हैं ख़ुदा रखे जो भूल गए हमको
इक हम हैं कि होंठों पर शिक़वा ना कभी आया
फिर बहने लगे...

Share:

गुरुवार, 11 जुलाई 2013

पीछा छूटे - Peechha Chhoote (Mohit Chauhan)



Movie/Album: रमैया वस्तावैया (2013)
Music By: सचिन-जिगर
Lyrics By: प्रिया पांचाल, मयूर पुरी
Performed By: मोहित चौहान

यहाँ वहाँ गलियों में ढूँढता फिरे है दिल
उलझा है खुद उलझाये मुझको
ये इशारा, वो इशारे करता फिरे है दिल
बहका है खुद, बहकाए मुझको
यूँ ही अनजाने ही कभी मनाये रूठे
यूँ ही बहाने ये कभी बनाये झूठे
चुरा ले जाए कोई
तो हाय दिल से पीछा छूटे

रामा रामा रामा रे
हाय रामा रामा रे
हो चुरा ले जाए...
रामा रामा…

जाने ना, माने ना
जो बोलूँ समझे ना
सोचूँ मैं सोचूँ फिर भी
बात ये बूझे ना
अपने में रहता है
जहां से नाता टूटे
यूँ ही बहाने...

कच्चे से, पक्के से
इसके इरादे हैं
रेत सी ख्वाहिशें हैं
काँच से वादे हैं
नाम ये ख्वाबों में कई
मिटाए-ढूंढे
यूँ ही बहाने...

Share:

गुरुवार, 6 जून 2013

पल भर के लिए - Pal Bhar Ke Liye (Kishore Kumar, Johny Mera Naam)



Movie/Album: जॉनी मेरा नाम (1970)
Music By: कल्याणजी-आनंदजी
Lyrics By: इन्दीवर
Performed By: किशोर कुमार

पल भर के लिए कोई हमें प्यार कर ले
जूठा ही सही
दो दिन के लिए कोई इकरार कर ले
झूठा ही सही

हमने बहुत तुझको छुप छुपके देखा
दिल पे खिंची है तेरे काजल की रेखा
काजल की रेखा बनी लछमन की रेखा
राम में क्यों तुने रावण को देखा
खड़े खिड़की पे जोगी स्वीकार कर ले
झूठा ही सही...
पल भर के लिए...

धीरे से जड़े तेरे नैन बडे
जिस दिन से लड़े तेरे दर पे पडे
सुन सुनकर तेरी नहीं नहीं
जाँ, अपनी निकल जाए ना कहीं
ज़रा हाँ कह दे मेरी जाँ कह दे
मेरी जाँ कह दे ज़रा हाँ कह दे
जब रैन पडे नहीं चैन पड़े
नहीं चैन पडे जब रैन पड़े
माना तू सारे हँसीनो से हसीं है
अपनी भी सूरत बुरी तो नहीं है
कभी तु भी हमारा दीदार करले
झूठा ही सही...
पल भर के लिए...

पल भर के प्यार पे निसार सारा जीवन
हम वो नहीं जो छोड़ दे तेरा दामन
अपने होंठों की हँसी हम तुझको देंगे
आंसू तेरे अपनी आँखों में लेंगे
तू हमारी वफ़ा का ऐतबार कर ले
झूठा ही सही...
पल भर के लिए...

Share:

शुक्रवार, 24 मई 2013

फूल तुम्हें भेजा है - Phool Tumhein Bheja Hai (Mukesh, Lata)



Movie/Album: सरस्वतीचन्द्र (1968)
Music By: कल्याणजी-आनंदजी
Lyrics By: इन्दीवर
Performed By: मुकेश, लता मंगेशकर

फूल तुम्हें भेजा है ख़त में
फूल नहीं मेरा दिल है
प्रियतम मेरे तुम भी लिखना
क्या ये तुम्हारे क़ाबिल है

प्यार छिपा है ख़त में इतना
जितने सागर में मोती
चूम ही लेता हाथ तुम्हारा
पास जो मेरे तुम होती
फूल तुम्हें भेजा है...

नींद तुम्हें तो आती होगी
क्या देखा तुमने सपना
आँख खुली तो तन्हाई थी
सपना हो न सका अपना
तन्हाई हम दूर करेंगे
ले आओ तुम शहनाई
प्रीत लगा के भूल न जाना
प्रीत तुम्हीं ने सिखलाई
फूल तुम्हें भेजा है...

ख़त से जी भरता ही नहीं अब
नैन मिले तो चैन मिले
चाँद हमारी अंगना उतरे
कोई तो ऐसी रैन मिले
मिलना हो तो कैसे मिले हम
मिलने की सूरत लिख दो
नैन बिछाये बैठे हैं हम
कब आओगे ख़त लिख दो
फूल तुम्हें भेजा है...

Share:

शनिवार, 16 मार्च 2013

फागुन आयो रे - Phagun Aayo Re (Phagun, Lata Mangeshkar)



Movie/Album: फागुन (1973)
Music By: एस.डी.बर्मन
Lyrics By: मजरूह सुल्तानपुरी
Performed By: लता मंगेशकर

पिया संग खेलूं होरी
फागुन आयो रे
चुनरिया भिगो ले गोरी
फागुन आयो रे

देखो जिस ओर, मच रहा शोर
गली में अबीर उड़े, हवा में गुलाल
कहीं कोई हाय, तन को चुराय
चली जाए देती गारी, पोंछे जाए गाल
करे कोई जोरा जोरी
फागुन आयो रे...

कोई कहे सजनी सुनाओ पुकार
बरस बाद आये तोहरे द्वार
आज तो मोरी, गेंडे की कली
होली के बहाने मिलो एक बार
तन पे है रंग, मन पे है रंग
किसी मतवारे ने क्या रंग दियो डार
फुलवा पे पार, गोरी तोरे गार
नैनों में गुलाबी डोरे, मुख पे बहार
भीगी सारी, भीगी चोली
फागुन आयो रे...

Share:

गुरुवार, 14 मार्च 2013

पानी पानी रे - Paani Paani Re (Maachis, Lata Mangeshkar)



Movie/Album: माचिस (1996)
Music By: विशाल भारद्वाज
Lyrics By: गुलज़ार
Performed By: लता मंगेशकर

पानी पानी रे खारे पानी रे
नैनों में भर जा
नींदें खाली कर जा

पानी पानी इन पहाड़ों की ढलानों से उतर जाना
धुआं धुआं कुछ वादियाँ भी आएँगी गुज़र जाना
इक गाँव आएगा मेरा घर आएगा
जा मेरे घर जा
नींदें खाली कर जा..

ये जैसी रातें जगरातों में बिता देना
मेरी आँखों में जो बोलनी के पाखे को उड़ा देना
बर्फों में लगे मौसम पिघले
मौसम हरे कर जा
नींदें खाली कर जा..

Share:

बुधवार, 27 फ़रवरी 2013

पिया बिना, बासिया - Piya Bina, Basiya (Lata, Abhimaan)



Movie/Album: अभिमान (1973)
Music By: एस.डी.बर्मन
Lyrics By: मजरूह सुल्तानपुरी
Performed By: लता मंगेशकर

पिया बिना, पिया बिना, बासिया
बाजे ना...

पिया ऐसे रूठे, के होंठों से मेरे, संगीत रूठा
कभी जब मैं गाऊँ, लगे मेरे मन का, हर गीत झूठा
ऐसे बिछड़े मोसे रसिया
पिया बिना, बासिया...

तुम्हारी सदा बिन, नहीं एक सूनी, मोरी नगरिया
के चुप है पपीहा, मयुर बोल भूले, बन में साँवरिया
दिन है सूना, सूनी रतिया
पिया बिना, बासिया...

Share:

शनिवार, 23 फ़रवरी 2013

प्यार के इस खेल में - Pyar Ke Is Khel Mein (Kishore Kumar)



Movie/Album: जुगनू (1973)
Music By: एस.डी.बर्मन
Lyrics By: आनंद बक्षी
Performed By: किशोर कुमार

प्यार के इस खेल में, दो दिलों के मेल में
तेरा पीछा ना मैं छोड़ूंगा सोनिये
भेज दे चाहे जेल में
प्यार के इस खेल में...

डरता मैं नहीं, चाहे हो ज़मीं, चाहे आसमां
जहाँ भी तू जायेगी, मैं वहाँ चला आऊंगा
तेरा पीछा ना (ना) मैं छोड़ूंगा सोनिये
भेज दे चाहे जेल में
प्यार के इस खेल में...

ओ जान-ए-जिगर, दिन में तू अगर, मुझसे ना मिली
सपनों में आके सारी रात जगाऊंगा
तेरा पीछा ना (ना) मैं छोड़ूंगा सोनिये
भेज दे चाहे जेल में
प्यार के इस खेल में ..

दिल के हाथ से, लिख ले बात ये, वादा ये रहा
तेरे घर ले के मैं बारात कभी आऊंगा
तेरा पीछा ना (ना) मैं छोड़ूंगा सोनिये
भेज दे चाहे जेल में
प्यार के इस खेल में...

Share:

बुधवार, 20 फ़रवरी 2013

पतली कमर है तिरछी नज़र है - Patli Kamar Hai, Tirchi Nazar Hai (Lata, Mukesh)



Movie/Album: बरसात (1949)
Music By: शंकर जयकिशन
Lyrics By: शैलेन्द्र
Performed By: लता मंगेशकर, मुकेश

पतली कमर है, तिरछी नज़र है
खिले फूल सी तेरी जवानी
कोई बताये कहाँ क़सर है
आजा मेरे मनचाहे बालम
आजा तेरा आँखों में घर है

मैं चंचल मदमस्त पवन हूँ
घूम घूम हर कली को चुमूँ
बिछड़ गयी मैं घायल हिरणी
तुमको ढूँढूँ, बन बन घूमूँ
मेरी ज़िंदगी मस्त सफ़र है
पतली कमर है...

तुम बिन नैनों की बरसातें
रोक न पाऊँ लाख मनाऊँ
मैं बहती दरिया का पानी
खेल किनारों से बढ़ जाऊँ
बँध न पाऊँ
नया नगर नित नयी डगर है
पतली कमर है...

Share:

बुधवार, 30 जनवरी 2013

पुरवा सुहानी आयी रे - Purva Suhani Aayi Re (Mahendra Kapoor)



Movie/Album: पूरब और पश्चिम (1970)
Music By: कल्याणजी-आनंदजी
Lyrics By: इन्दीवर
Performed By: महेंद्र कपूर, लता मंगेशकर, मनोहर उदास

ढोली ढोल बजाना, ताल से ताल मिलाना

पुरवा सुहानी आयी रे, पुरवा
ऋतुओं की रानी आयी रे, पुरवा
मेरे रुके नहीं पाँव, नाच उठा सारा गाँव
प्रीत पे जवानी छाई रे, पुरवा
पुरवा सुहानी आयी...

मौसम का मुसाफिर खड़ा रस्ते में
उसके हाथों सब कुछ लुटा सस्ते में
छोटी सी उमरिया है, लम्बी सी डगरिया रे
जीवन है परछाई रे, पुरवा
पुरवा सुहानी आयी...

कर ले, कर भी ले प्यार की पूजा
प्यार के रंग पे चढ़े ना रंग दूजा
क्या ये कोई सपना है, मेरे लिए अपना है
बात मेरी बन आयी रे
पुरवा सुहानी आयी...

मीरा सी दीवानी रे नाचे मस्तानी
होंठों पे है सरगम तो आँखों में पानी
घुंघरू दीवाने हुए, रिश्ते पुराने हुए
गीत में कहानी गायी रे, पुरवा
पुरवा सुहानी आयी...

Share:

मंगलवार, 22 जनवरी 2013

पत्थर के सनम तुझे हमने - Patthar Ke Sanam Tujhe Humne (Md.Rafi)



Movie/Album: पत्थर के सनम (1968)
Music By: लक्ष्मीकांत प्यारेलाल
Lyrics By: मजरूह सुल्तानपुरी
Performed By: मो.रफ़ी

पत्थर के सनम, तुझे हमने मोहब्बत का खुदा जाना
बड़ी भूल हुयी, अरे हमने, ये क्या समझा, ये क्या जाना

चेहरा तेरा दिल में लिए चलते रहे अंगारों पे
तू हो कहीं , सजदे किये, हमने तेरे रुखसारो पे
हमसा ना हो, कोई दीवाना
पत्थर के सनम...

सोचा था ये बढ़ जायेंगी, तन्हाईयाँ जब रातों की
रस्ता हमें दिखलाएगी, शम्म-ए-वफ़ा उन हाथों की
ठोकर लगी, तब पहचाना
पत्थर के सनम...

ऐ काश के होती खबर, तूने किसे ठुकराया है
शीशा नहीं, सागर नहीं, मंदीर सा एक दिला ढाया है
ता आसमां, है वीराना
पत्थर के सनम...

Share:

शुक्रवार, 14 दिसंबर 2012

प्यार माँगा है तुम्हीं से - Pyar Manga Hai Tumhi Se (Kishore Kumar, College Girl)



Movie/Album: कॉलेज गर्ल (1978)
Music By: बप्पी लाहिड़ी
Lyrics By: शिव कुमार सरोज
Performed By: किशोर कुमार

प्यार माँगा है तुम्हीं से, न इनकार करो
पास बैठो ज़रा आज तो, इक़रार करो

कितनी हसीं है रात, दुल्हन बनी है रात
मचले हुए जज़बात, बात ज़रा होने दो
मुझे प्यार करो
प्यार माँगा है तुम्हीं से...

पहले भी तुम्हें देखा, पहले भी तुम्हें चाहा
इतना हसीन पाया, साथ हसीं होने दो
मुझे प्यार करो
प्यार माँगा है तुम्हीं से...

कितना मधुर सफ़र है, तू मेरा हमसफ़र है
बीते हुए वो दिन, ज़रा याद करो
मुझे प्यार करो
प्यार माँगा है तुम्हीं से...

Share:

शनिवार, 1 दिसंबर 2012

पहला पहला प्यार है - Pehla Pehla Pyar Hai (Hum Aapke Hain Kaun)



Movie/Album: हम आपके हैं कौन (1994)
Music By: राम लक्ष्मण
Lyrics By: देव कोहली
Performed By: एस.पी.बालासुब्रमन्यम

पहला पहला प्यार है
पहली पहली बार है
जान के भी अन्जाना
कैसा मेरा यार है

उसकी नज़र, पलकों की चिलमन से मुझे देखती
उसकी हया, अपनी ही चाहत का राज़ खोलती
छुप के करे जो वफ़ा, ऐसा मेरा यार है
पहला पहला प्यार है...

वो है निशा, वो ही मेरी ज़िंदगी की भोर है
उसे है पता, उसके ही हाथों में मेरी डोर है
सारे जहां से जुदा, ऐसा मेरा प्यार है
पहला पहला प्यार है...

Share: