1965 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
1965 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 6 सितंबर 2013

पुकारो मुझे नाम लेकर पुकारो - Pukaro Mujhe Naam Lekar Pukaro (Mukesh)



Movie/Album: भूल ना जाना (1965)
Music By: दान सिंह
Lyrics By: गुलज़ार
Performed By: मुकेश

पुकारो मुझे नाम लेकर पुकारो
मुझे तुमसे अपनी खबर मिल रही है

कई बार यूँ भी हुआ है सफ़र में
अचानक से दो अजनबी मिल गए हों
जिन्हें रूप पहचानती हो नज़र से
भटकते-भटकते वही मिल गए हों
कुँवारे लबों की क़सम तोड़ दो तुम
ज़रा मुस्कुराकर बहारें सँवारो
पुकारे मुझे नाम...

खयालों में तुमने भी देखी तो होंगी
कभी मेरे ख्वाबों की धुँधली लकीरें
तुम्हारी हथेली से मिलती हैं जाकर
मेरे हाथ की ये अधूरी लकीरें
बड़ी सर चढ़ी हैं ये ज़ुल्फ़ें तुम्हारी
ये ज़ुल्फ़ें मेरे बाज़ुओं में उतारो
पुकारो मुझे नाम...

Share:

बुधवार, 31 अक्टूबर 2012

मेरे भैया मेरे चंदा - Mere Bhaiya Mere Chanda (Asha Bhosle)



Movie/Album: काजल (1965)
Music By: रवि
Lyrics By: साहिर लुधियानवी
Performed By: आशा भोंसले

मेरे भैया, मेरे चंदा, मेरे अनमोल रतन
तेरे बदले मैं जमाने की कोई चीज़ ना लूं

तेरी साँसोँ की कसम खाके, हवा चलती है
तेरे चेहरे की झलक पा के बहार आती है
एक पल भी मेरी नज़रों से जो तू ओझल हो
हर तरफ मेरी नज़र तुझको पुकार आती है
मेरे भैया मेरे चंदा...

तेरे सेहरे की महकती हुई लड़ियों के लिए
अनगिनत फूल ऊम्मीदोँ के चुने हैं मैंने
वो भी दिन आये कि उन ख्वाबोँ के ताबीर मिले
तेरी खातिर जो हंसीं ख्वाब बुने हैं मैंने
मेरे भैया मेरे चंदा...

Share:

मंगलवार, 4 सितंबर 2012

जाइए आप कहाँ जायेंगे - Jaaiye Aap Kahan Jaenge (Asha Bhosle)



Movie/Album: मेरे सनम (1965)
Music By: ओ.पी.नैय्यर
Lyrics By: मजरूह सुल्तानपुरी
Performed By: आशा भोंसले

जाइए आप कहाँ जायेंगे
ये नजर लौट के फिर आएगी
दूर तक आप के पीछे, पीछे
मेरी आवाज चली जाएगी

आप को प्यार मेरा, याद जहाँ आएगा
कोई काँटा, वहीँ दामन से लिपट जायेगा
जाइए आप कहाँ...

जब उठोगे मेरी बेताब निगाहों की तरह
रोक लेगी कोई डाली मेरी बाँहों की तरह
जाइए आप कहाँ...

देखिये चैन मिलेगा ना कहीं दिल के सिवा
आपका कोई नहीं, कोई नहीं दिल के सिवा
जाइए आप कहाँ...

Share:

सोमवार, 30 जुलाई 2012

दिल जो न कह सका - Dil Jo Na Keh Saka (Md.Rafi, Lata, Bheegi Raat)



Movie/Album: भीगी रात (1965)
Music By: रोशन
Lyrics By: साहिर लुधियानवी
Performed By: मो.रफी, लता मंगेशकर

रफ़ी
दिल जो न कह सका
वही राज़-ए-दिल कहने की रात आई
दिल जो न कह सका

तौबा ये किस ने अंजुमन सजा के
टुकड़े किये हैं गुंच-ए-वफ़ा के
उछालो गुलों के टुकड़े
के रंगीं फ़िज़ाओं में रहने की रात आई
दिल जो न कह सका...

चलिये मुबारक ये जश्न दोस्ती का
दामन तो थामा आपने किसी का
हमें तो खुशी यही है
तुम्हें भी किसी को अपना कहने की रात आई
दिल जो न कह सका...

सागर उठाओ दिल का किस को ग़म है
आज दिल की क़ीमत जाम से भी कम है
पियो चाहे खून-ए-दिल हो
के पीते पिलाते ही रहने की रात आई
दिल जो न कह सका...

लता:
दिल जो ना कह सका
वही राज-ए-दिल, कहने की रात आई

नग्मा सा कोई जाग उठा बदन में
झनकार की सी थरथरी है तन में
प्यार की इन्हीं धड़कती फ़िज़ाओं में
रहने की रात आई...

अब तक दबी थी एक मौज-ए-अरमां
लब तक जो आई, बन गई हैं तूफां
बात प्यार की बहकती निगाहों से
कहने की रात आई...

गुज़रे ना ये शब, खोल दूँ ये जुल्फें
तुम को छुपा लूँ, मूँद के ये पलकें
बेक़रार सी लरज़ती सी छाँव में
रहने की रात आई...

Share:

रविवार, 29 जुलाई 2012

बड़ी देर भई नंदलाला - Badi Der Bhai Nandlala (Md.Rafi)



Movie/Album: खानदान (1965)
Music By: रवि
Lyrics By: राजिंदर किशन
Performed By: मो.रफी

बड़ी देर भई नंदलाला
तेरी रह तके बृजबाला
ग्वाल-बाल इक-इक से पूछे
कहाँ है मुरली वाला रे
बड़ी देर भई नंदलाला

कोई ना जाए कुञ्ज गलिन में, तुझ बिन कलियाँ चुनने को
तरस रहे हैं जमुना के तट, धुन मुरली की सुनने को
अब तो दरस दिखा दे नटखट, क्यों दुविधा मे डाला रे
बड़ी देर भई नंदलाला...

संकट में है आज वो धरती, जिस पर तूने जनम लिया
पूरा कर दे आज वचन वो, जो गीता में जो तूने दिया
तुम बिन कोई नहीं है मोहन, भारत का रखवाला रे
बड़ी देर भई नंदलाला...

Share:

गुरुवार, 31 मई 2012

आज फिर जीने की तमन्ना है - Aaj Phir Jeene Ki Tamanna Hai (Lata Mangeshkar)



Movie/Album: गाईड (1965)
Music By: एस.डी.बर्मन
Lyrics By: शैलेन्द्र
Performed By:लता मंगेशकर

काँटों से खींच के ये आँचल
तोड़ के बंधन बांधे पायल
कोई न रोको दिल की उड़ान को
दिल वो चला..
आज फिर जीने की तमन्ना है
आज फिर मरने का इरादा है

अपने  ही बस में नहीं मैं
दिल है कहीं, तो हूँ कहीं मैं
जाने का पया के मेरी ज़िंदगी ने
हँस कर कहा..
आज फिर जीने...
मैं हूँ गुबार या तूफ़ां हूँ
कोई बताए मैं कहाँ हूँ
डर है सफ़र में कहीं खो न जाऊँ मैं
रस्ता नया..
आज फिर जीने...

कल के अंधेरों से निकल के
देखा है आँखें मलते-मलते
फूल ही फूल ज़िंदगी बहार है
तय कर लिया..
आज फिर जीने...

Share:

बुधवार, 30 मई 2012

तेरे मेरे सपने - Tere Mere Sapne (Md.Rafi)



Movie/Album: गाईड (1965)
Music By: एस.डी.बर्मन
Lyrics By: शैलेन्द्र
Performed By: मो.रफ़ी

तेरे मेरे सपने अब एक रंग हैं
जहाँ भी ले जाएं राहें, हम संग हैं

तेरे मेरे दिल का, तय था इक दिन मिलना
जैसे बहार आने पर, तय है फूल का खिलना
ओ मेरे जीवन साथी...
तेरे मेरे सपने...

तेरे दुख अब मेरे, मेरे सुख अब तेरे
तेरे ये दो नैना, चांद और सूरज मेरे
ओ मेरे जीवन साथी
तेरे मेरे सपने...

लाख मना ले दुनिया, साथ न ये छूटेगा
आके मेरे हाथों में, हाथ न ये छूटेगा
ओ मेरे जीवन साथी
तेरे मेरे सपने...

Share:

मंगलवार, 29 मई 2012

सैंया बेईमान - Saiyaan Beimaan (Lata Mangeshkar)



Movie/Album: गाईड (1965)
Music By: एस.डी.बर्मन
Lyrics By: शैलेन्द्र
Performed By: लता मंगेशकर

मोसे छल किये जाये
हाय रे हाय-हाय
देखो, सैंया बेईमान

समझाके मैं तो हारी
धमकाया, दीनी गारी
और करूँ भी क्या
देखो मोरा जियरा
जियरा तड़पाये, जियरा तड़पाये
मोहे हाय हाय देखो सैंया बेईमान..

मन का है बैरी काला
दिल जिसे दे डाला

प्रीत मोरी पल-पल रोये
तड़पाये, तड़पाये, तरसाये, तड़पाये तरसाये
मोहे हाय हाय देखो सैंया बेईमान...

Share:

सोमवार, 28 मई 2012

गाता रहे मेरा दिल - Gaata Rahe Mera Dil (Kishore Kumar, Lata Mangeshkar)



Movie/Album: गाईड (1965)
Music By: एस.डी.बर्मन
Lyrics By: शैलेन्द्र
Performed By: किशोर कुमार, लता मंगेशकर

गाता रहे मेरा दिल
तू ही मेरी मंज़िल
कहीं बीतें ना ये रातें
कहीं बीतें ना ये दिन

प्यार करने वाले, अरे प्यार ही करेंगे
जलने वाले चाहे जल-जल मरेंगे
मिलके जो धड़के हैं दो दिल हरदम ये कहेंगे
कहीं बीतें ना...

ओ मेरे हमराही, मेरी बाँह थामे चलना
बदले दुनिया सारी, तुम न बदलना
प्यार हमे भी सिखला देगा, गर्दिश में सम्भलना
कहीं बीतें ना...

दूरियाँ अब कैसी, अरे शाम जा रही है
हमको ढलते-ढलते समझा रही है
आती-जाती साँस जाने कब से गा रही है
कहीं बीतें ना...

Share:

रविवार, 27 मई 2012

दिन ढल जाये - Din Dhal Jaaye (Md.Rafi)



Movie/Album: गाईड (1965)
Music By: एस.डी.बर्मन
Lyrics By: शैलेन्द्र
Performed By: मो.रफ़ी

दिन ढल जाये हाय, रात ना जाए
तू तो न आए तेरी, याद सताये
दिन ढल जाये हाय

प्यार में जिनके, सब जग छोड़ा और हुए बदनाम
उनके ही हाथों, हाल हुआ ये, बैठे हैं दिल को थाम
अपने कभी थे, अब हैं पराये
दिन ढल जाये...

ऐसी ही रिमझिम, ऐसी फ़ुहारें, ऐसी ही थी बरसात
खुद से जुदा और जग से पराये, हम दोनों थे साथ
फिर से वो सावन, अब क्यूँ न आये
दिन ढल जाये...

दिल के मेरे, पास हो इतने, फिर भी हो कितनी दूर
तुम मुझसे, मैं दिल से परेशाँ, दोनों हैं मजबूर
ऐसे में किसको, कौन मनाये
दिन ढल जाये...

Share:

शनिवार, 26 मई 2012

पिया तोसे नैना लागे रे - Piya Tose Naina Laage Re (Lata Mangeshkar)



Movie/Album: गाईड (1965)
Music By: एस.डी.बर्मन
Lyrics By: शैलेन्द्र
Performed By: लता मंगेशकर

पिया तोसे नैना लागे रे, नैना लागे रे
जाने क्या हो अब आगे रे, नैना लागे रे
पिया तोसे नैना लागे रे

जग ने उतारे, धरती पे तारे
पर मन मेरा मुरझाये
उन बिन आई, ऐसी दीवाली
मिलने को जिया अकुलाये
आ सजन पायल पुकारे
झनक झन झन...
पिया तोसे नैना...

भोर की बेला सुहानी नदिया के तीरे
भर के गागर जिस घड़ी मैं चलूँ धीरे-धीरे
तुझपे नज़र जब जाए, जाने क्यों बज उठे कंगना
छनक छन छन...
पिया तोसे नैना...

आई होली आई हो, सब रंग लाई
बिन तेरे होली भी न भाए
भर पिचकारी, सखियों ने मारी
भीगी मोरी सारी हाय हाय
तन-बदन मोरा कांपे थर-थर
धिनक धिन धिन...
पिया तोसे नैना...

रात को जब चाँद चमके जल उठे तन मेरा
मैं कहूँ मत कर ओ चंदा इस गली का फेरा
आना मोरा सैयाँ जब आए
चमकना उस रात को जब
मिलेंगे तन-मन, मिलेंगे तन-मन
पिया तोसे नैना...

Share:

शनिवार, 7 अप्रैल 2012

क्या से क्या हो गया - Kya Se Kya Ho Gaya (Md.Rafi)



Movie/Album: गाईड (1965)
Music By: एस.डी.बर्मन
Lyrics By: शैलेन्द्र
Performed By: मो.रफ़ी

क्या से क्या हो गया
बेवफ़ा, तेरे प्यार में
चाहा क्या, क्या मिला
बेवफ़ा, तेरे प्यार में

चलो सुहाना भरम तो टूटा
जाना के हुस्न क्या है
कहती है जिसको प्यार दुनिया
क्या चीज़, क्या बला है
दिल ने क्या ना सहा
बेवफ़ा, तेरे प्यार में...

तेरे मेरे दिल के बीच अब तो
सदियों के फ़ासले हैं
यक़ीन होगा किसे कि हम-तुम
इक राह संग चले हैं
होना है और क्या
बेवफ़ा, तेरे प्यार में...

Share:

शुक्रवार, 2 दिसंबर 2011

हम तुमसे जुदा हो के - Hum Tumse Juda Hoke (Md.Rafi)



Movie/Album: एक सपेरा एक लुटेरा (1965)
Music By: उषा खन्ना
Lyrics By: असद भोपाली
Performed By: मो.रफ़ी

हम तुमसे जुदा हो के
मर जाएँगे रो-रो के

दुनिया बड़ी ज़ालिम है, दिल तोड़ के हँसती है
इक मौज किनारे से, मिलने को तरसती है
कह दो न कोई रोके, कह दो न कोई रोके
हम तुमसे जुदा...

सोचा था कभी दो दिल, मिलकर न जुदा होंगे
मालूम न था हम यूँ, नाक़ाम-ए-वफ़ा होंगे
किस्मत ने दिए धोखे, किस्मत ने दिए धोखे
हम तुमसे जुदा...

वादे नहीं भूलेंगे, कसमें नहीं तोड़ेंगे
ये तय है कि हम दोनों, मिलना नहीं छोड़ेंगे
जो रोक सके रोके, जो रोक सके रोके
हम तुमसे जुदा...

Share:

रविवार, 13 नवंबर 2011

ना ना करते प्यार - Na Na Karte Pyar (Md.Rafi, Suman Kalyanpur)



Movie/Album: जब जब फूल खिले (1965)
Music By: कल्याणजी-आनंदजी
Lyrics By: आनंद बक्षी
Performed By: मो.रफ़ी, सुमन कल्यानपुर

ना ना करते प्यार तुम्हीं से कर बैठे
करना था इनकार, मगर इक़रार
तुम्हीं से कर बैठे

देखो जी भरी है हजारों तुमने आहें
तब कहीं ये हमने (अच्छा?) मिलाई हैं निगाहें
तुमसे भी हसीं है तुम्हारा ये बहाना
तुमने ही तो हमको सिखाया दिल लगाना
दिखा है दिलदार, तुम्हीं से प्यार
तुम्हीं से कर बैठे...
ना ना करते प्यार...

हमको है पता जो तुम्हारी दास्ताँ थी
होंठों पे तो ना थी (जा झूठे) मगर दिल में हाँ थी
कोई दिल न देगा अनाड़ी अनजान को
हमने दे दिया है तो मानो एहसान को
हम भूले इक बार, कि आँखें चार
तुम्हीं से कर बैठे
ना ना करते प्यार...

छोड़ो रहने भी दो ये झूठे अफ़साने
ऐसा क्या है तुममें (चल झूठी) कि हम हो दीवाने
फिर भी तुमने ख़्वाबों में आना नहीं छोड़ा
तीर नज़रों के चलाना नहीं छोड़ा
ये शिक़वा सरकार, हज़ारों बार
तुम्हीं से कर बैठे
ना ना करते प्यार...

Share:

परदेसियों से ना अँखियाँ मिलाना - Pardesiyon Se Na Akhiyaan Milana (Md.Rafi)



Movie/Album: जब जब फूल खिले (1965)
Music By: कल्याणजी-आनंदजी
Lyrics By: आनंद बक्षी
Performed By: मो.रफ़ी

परदेसियों से ना अँखियाँ मिलाना
परदेसियों को है इक दिन जाना

सच ही कहा है पंछी इनको
रात को ठहरें तो उड़ जाएं दिन को
आज यहाँ, कल वहाँ है ठिकाना
परदेसियों से ना...

बागों में जब-जब फूल खिलेंगे
तब-तब ये हरजाई मिलेंगे
गुज़रेगा कैसे पतझड़ का ज़माना
परदेसियों से ना...

प्यार से अपने ये नहीं होते
ये पत्थर हैं ये नहीं रोते
इनके लिये ना आँसू बहाना
परदेसियों से ना...

ना ये बादल ना ये तारे
ये कागज़ के फूल हैं सारे
इन फूलों के न बाग लगाना
परदेसियों से ना...

हमने यही इक बार किया था
इक परदेसी से प्यार किया था
रो-रो के कहता है दिल ये दीवाना
परदेसियों से ना...

आती है जब ये रुत मस्तानी
बनती है कोई न कोई कहानी
अबके बरस देखे बने क्या फ़साना
परदेसियों से ना..

Share:

रविवार, 21 अगस्त 2011

यहाँ मैं अजनबी हूँ - Yahan Main Ajnabi Hoon (Md.Rafi)



Movie/Album: जब जब फूल खिले (1965)
Music By: कल्याणजी-आनंदजी
Lyrics By: आनंद बक्षी
Performed By: मो.रफ़ी

कभी पहले देखा नहीं ये समाँ
ये मैं भूल से आ गया हूँ कहाँ

यहाँ मैं अजनबी हूँ
मैं जो हूँ बस वही हूँ
कहाँ शाम-ओ-सहर ये, कहाँ दिन-रात मेरे
बहुत रुसवा हुए हैं, यहाँ जज़्बात मेरे
नई तहज़ीब है ये, नया है ये ज़माना
मगर मैं आदमी हूँ, वही सदियों पुराना
मैं क्या जानूँ ये बातें, ज़रा इन्साफ़ करना
मेरी ग़ुस्ताख़ियों को, ख़ुदारा माफ़ करना
यहाँ मैं अजनबी...

तेरी बाँहों में देखूँ, सनम ग़ैरों की बाँहें
मैं लाऊँगा कहाँ से, भला ऐसी निगाहें
ये कोई रक़्स होगा, कोई दस्तूर होगा
मुझे दस्तूर ऐसा, कहाँ मंज़ूर होगा
भला कैसे ये मेरा, लहू हो जाए पानी
मैं कैसे भूल जाऊँ, मैं हूँ हिन्दुस्तानी
यहाँ मैं अजनबी...

मुझे भी है शिकायत, तुझे भी तो गिला है
यही शिक़वे हमारी, मोहब्बत का सिला हैं
कभी मग़रिब से मशरिक़, मिला है जो मिलेगा
जहाँ का फूल है जो, वहीं पे वो खिलेगा
तेरे ऊँचे महल में, नहीं मेरा गुज़ारा
मुझे याद आ रहा है, वो छोटा सा शिकारा
यहाँ मैं अजनबी...

Share:

शनिवार, 6 अगस्त 2011

ऐ वतन ऐ वतन - Aye Watan Aye Watan (Md.Rafi)



Movie/Album: शहीद (1965)
Music By: प्रेम धवन
Lyrics By: प्रेम धवन
Performed By: मो.रफ़ी

जलते भी गये, कहते भी गये
आज़ादी के परवाने
जीना तो उसी का जीना है
जो मरना वतन पे जाने

ऐ वतन ऐ वतन हमको तेरी क़सम
तेरी राहों मैं जां तक लुटा जायेंगे
फूल क्या चीज़ है तेरे कदमों पे हम
भेंट अपने सरों की चढ़ा जायेंगे

कोई पंजाब से, कोई महाराष्ट्र से
कोई यू.पी. से है, कोई बंगाल से
तेरी पूजा की थाली में लाये हैं हम
फूल हर रंग के, आज हर डाल से
नाम कुछ भी सही पर लगन एक है
जोत से जोत दिल की जगा जायेंगे
ऐ वतन ऐ वतन...

तेरी जानिब उठी जो कहर की नज़र
उस नज़र को झुका के ही दम लेंगे हम
तेरी धरती पे है जो कदम ग़ैर का
उस कदम का निशाँ तक मिटा देंगे हम
जो भी दीवार आयेगी अब सामने
ठोकरों से उसे हम गिरा जायेंगे
ए वतन ए वतन...

तू ना रोना के तू है भगत सिंह की माँ
मर के भी लाल तेरा मरेगा नहीं
घोड़ी चढ़के तो लाते है दुल्हन सभी
हँसके हर कोई फाँसी चढ़ेगा नहीं

इश्क आज़ादी से आशिकों ने किया
देख लेना उसे हम ब्याह लाएंगे
ऐ वतन ऐ वतन...

जब शहीदों की अर्थी उठे धूम से
देशवालों तुम आँसू बहाना नहीं
पर मनाओ जब आज़ाद भारत का दिन
उस घड़ी तुम हमें भूल जाना नहीं

लौट कर आ सकें ना जहाँ में तो क्या
याद बनके दिलों में तो आ जाएँगे
ऐ वतन ऐ वतन...

Share:

बुधवार, 3 अगस्त 2011

जहाँ डाल डाल पर सोने - Jahan Daal Daal Par Sone Ki (Md.Rafi)



Movie/Album: सिकंदर-ए-आज़म (1965)
Music By: हंसराज बहल
Lyrics By: राजिंदर कृषण
Performed By: मो.रफ़ी

जहाँ डाल-डाल पर सोने की चिड़ियां करती है बसेरा
वो भारत देश है मेरा
जहाँ सत्य, अहिंसा और धर्म का पग-पग लगता डेरा
वो भारत देश है मेरा
(जय भारती...)

ये धरती वो जहाँ ऋषि मुनि जपते प्रभु नाम की माला (हरी ॐ)
जहाँ हर बालक इक मोहन है और राधा इक-इक बाला
जहाँ सूरज सबसे पहले आ कर डाले अपना फेरा
वो भारत देश है मेरा...

जहाँ गंगा, जमुना, कृष्ण और कावेरी बहती जाए
जहाँ उत्तर, दक्षिण, पूरब, पश्चिम को अमृत पिलवाये
ये अमृत पिलवाये
कहीं ये फल और फूल उगाये, केसर कहीं बिखेरा
वो भारत देश है मेरा...

अलबेलों की इस धरती के त्योहार भी हैं अलबेले
कहीं दीवाली की जगमग है, होली के कहीं मेले
जहाँ राग-रंग और हँसी-खुशी का चारों ओर है घेरा
वो भारत देश है मेरा...

जहाँ आसमान से बातें करते मंदिर और शिवाले
किसी नगर मे किसी द्वार पर कोई न ताला डाले
और प्रेम की बंसी जहाँ बजाता आये शाम सवेरा
वो भारत देश है मेरा...

Share:

रविवार, 31 जुलाई 2011

मेरा रंग दे बसंती चोला - Mera Rang De Basanti Chola (Shaheed, Mahendra Kapoor)



Movie/Album: शहीद (1965)
Music By: प्रेम धवन
Lyrics By: प्रेम धवन
Performed By: मुकेश, महेंद्र कपूर, राजेंद्र मेहता

मेरा रंग दे बसंती चोला, मेरा रंग दे
मेरा रंग दे बसंती चोला ओये, रंग दे बसंती चोला
माये रंग दे बसंती चोला

दम निकले इस देश की खातिर बस इतना अरमान है
एक बार इस राह में मरना सौ जन्मों के समान है
देख के वीरों की क़ुरबानी अपना दिल भी बोला
मेरा रंग दे...

जिस चोले को पहन शिवाजी खेले अपनी जान पे
जिसे पहन झांसी की रानी मिट गई अपनी आन पे
आज उसी को पहन के निकला, पहन के निकला
आज उसी को पहन के निकला, हम मस्तों का टोला
मेरा रंग दे...

Share:

शनिवार, 11 जून 2011

पुकारता चला हूँ मैं - Pukarta Chala Hoon Main (Md.Rafi)



Movie/Album : मेरे सनम (1965)
Music By : ओमकार प्रसाद नैय्यर
Lyrics By : मजरूह सुल्तानपुरी
Performed By : मो.रफ़ी

पुकारता चला हूँ मैं
गली-गली बहार की
बस एक छाँव ज़ुल्फ़ की
बस इक निगाह प्यार की
पुकारता...

ये दिल्लगी ये शोखियाँ सलाम की
यही तो बात हो रही है काम की
कोई तो मुड़ के देख लेगा इस तरफ़
कोई नज़र तो होगी मेरे नाम की
पुकारता...

सुनी मेरी सदा तो किस यक़ीन से
घटा उतर के आ गयी ज़मीन पे
रही यही लगन तो ऐ दिल-ए-जवाँ
असर भी हो रहेगा इक हसीन पे
पुकारता...

Share: