J लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
J लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 26 नवंबर 2013

जाने दो ना - Jaane Do Na (Asha Bhosle, Shailendra Singh, Saagar)



Movie/Album: सागर (1985)
Music By: आर.डी.बर्मन
Lyrics By: जावेद अख्तर
Performed By: आशा भोंसले, शैलेन्द्र सिंह

जाने दो ना
हे पास आओ ना
छुओ ना छुओ ना मुझे छुओ ना...छुओ ना देखो छुओ ना...
जाने दो ना...

प्यासे होंठों की जो कहानी है
पास आ के तुम्हें सुनानी है
ये बातें मैं ना कर पाऊँगी
पास ना आना मर जाऊंगी
आओ ना आओ ना पास
आओ ना आओ ना
देखो आओ ना...

दिल जैसे करवटें बदलता है
मेरा तो सारा तन जलता है
अरमां जो दिल में मचलते हैं
तन यूँ ही जलते-पिघलते हैं
छुओ ना छुओ ना मुझे छुओ ना
छुओ ना देखो छुओ ना
छुओ ना छुओ ना
पास आओ ना...

छोड़ो कलाई देखो रो दूँगी
जाओ मैं तुमसे नहीं बोलूँगी
मान भी जाओ मेरी बात सनम
हाथों में रहने दो ये हाथ सनम
छुओ ना छुओ ना मुझे छुओ ना
पास आओ ना...

Share:

सोमवार, 18 नवंबर 2013

जा जा रे जा साजना - Ja Ja Re Ja Sajna (Lata, Asha, Adalat)



Movie/Album: अदालत (1958)
Music By: मदन मोहन
Lyrics By: राजिंदर कृष्ण
Performed By: लता मंगेशकर, आशा भोंसले

जा जा रे जा साजना
काहे सपनों में आये
जा के देस पराये, बेवफ़ा
जा जा रे जा साजना

लता:
तुझको ग़रज़ क्या मेरी वफ़ा से
जियूँ या मरूँ मैं तेरी बला से
जा जा रे जा साजना...

आशा:
दिल तो दिया था तुझे बड़े अरमान से
प्यार लगाया भी तो किस बेईमान से
दे ही गया जो दग़ा
सैयाँ जा जा जा साजना
जा जा जा साजना

लता:
दो दिन के पहले, झूठी खुशी दी
दर्द भरी फ़िर, ये ज़िन्दगी दी
जा जा रे जा साजना...

आशा:
हाथ पकड़ बैठे क्यों ऐसे मीत का
ढंग न आये जिसे ज़रा सा भी प्रीत का
जाने न क्या है वफ़ा
सैयाँ जा जा जा साजना...

Share:

रविवार, 17 नवंबर 2013

जब दिन हसीं दिल हो जवाँ - Jab Din Haseen Dil Ho Jawaan (Asha, Rafi, Adalat)



Movie/Album: अदालत (1958)
Music By: मदन मोहन
Lyrics By: राजिंदर कृष्ण
Performed By: आशा भोंसले, मो.रफ़ी

जब दिन हसीं
दिल हो जवाँ
क्योँ ना मनाये पिकनिक
सीने में आग
होंठों पे राग
मिलजुल के गायें पिकनिक

साईकल सवार, बाँधे कतार, लो हम चले
जंगल के पार, हिरनों की डार, जैसे चले
हिप हिप हुर्रे!
मौसम पे रंग
दिल में उमंग
फिर क्यों ना जायें पिकनिक
जब दिल हसीं...

पानी का शोर, लहरों का जोर, आ तोड़ दें
तूफां में नाव, मिलजुल के आओ, सब छोड़ दें
हिप हिप हुर्रे!
साहिल से दूर
जा के हुज़ूर
ऐसी जमायें पिकनिक
जब दिल हसीं...

ये दिन अजीब, हम-तुम करीब, हाय फिर कहाँ
मस्ती के खेल, आपस का मेल, हाय फिर कहाँ
हिप हिप हुर्रे!
ज़ुल्फ़ों के डाल
उड़ते रुमाल
रंगीं बनायें पिकनिक
जब दिल हसीं...

Share:

मंगलवार, 12 नवंबर 2013

जाने कहाँ मेरा जिगर गया जी - Jaane Kahan Mera Jigar Gaya Ji (Geeta Dutt, Md.Rafi)



Movie/Album: मिस्टर ऐण्ड मिसेज़ ५५ (1955)
Music By: ओ.पी.नैय्यर
Lyrics By: मजरूह सुल्तानपुरी
Performed By: गीता दत्त, मो.रफ़ी

जाने कहाँ मेरा जिगर गया जी
अभी अभी यहीं था किधर गया जी
किसी की अदाओं पे मर गया जी
बड़ी-बड़ी अँखियों से डर गया जी

कहीं मारे डर के चूहा तो नहीं हो गया
कोने-कोने देखा न जाने कहाँ खो गया
यहाँ उसे लाए काहे को बिना काम रे
जल्दी जल्दी ढूँढो के होने लगी शाम रे
जाने कहाँ मेरा जिगर...

कोई उल्फ़त की नज़र ज़रा फेर दे
ले ले दो चार आने जिगर मेरा फेर दे
ऐसे नहीं चोरी खुलेगी तकरार से
चलो चलो थाने बताएं जमादार से
जाने कहाँ मेरा जिगर...

सच्ची-सच्ची कह दो दिखाओ नहीं चाल रे
तूने तो नहीं हैं चुराया मेरा माल रे
बातें हैं नज़र की नज़र से समझाऊंगी
पहले पड़ो पईयाँ तो फिर बतलाऊंगी
जाने कहाँ मेरा जिगर...

Share:

बुधवार, 6 नवंबर 2013

कोई दूर से आवाज़ दे - Koi Door Se Aawaaz De (Geeta Dutt)



Movie/Album: साहिब बिबी और गुलाम (1962)
Music By: हेमंत कुमार
Lyrics By: शकिल बदायुनी
Performed By: गीता दत्त

जिया बुझा-बुझा, नैना थके-थके
पिया धीरे-धीरे चले आओ
कोई दूर से आवाज़ दे, चले आओ

रात-रात भर इंतज़ार है, दिल दर्द से बेकरार है
साजन इतना तो ना तड़पाओ, चले आओ
कोई दूर से आवाज़....

आस तोड़ ,के मुख मोड़ के, क्या पाओगे साथ छोड़ के
बिरहन को अब यूँ ना तरसाओ, चले आओ
कोई दूर से आवाज़....

Share:

गुरुवार, 24 अक्टूबर 2013

झीनी रे झीनी रे झीनी चदरिया - Jheeni Re Jheeni Chadariya (Indian Ocean, Jhini)



Movie/Album: झीनी (2003)
Music By: इंडियन ओशन
Lyrics By: संत कबीर
Performed By: इंडियन ओशन

झीनी रे झीनी रे झीनी चदरिया
के राम नाम रस भीनी चदरिया
झीनी रे झीनी रे झीनी

अष्ट कमल दल चरखा डोले
पांच तत्व, गुण तीनि
साईं को सियत मास दस लागे
ठोंक-ठोंक के बीनी

झीनी रे झीनी...

सो चादर सुर नर मुनि ओढ़ी
ओढ़ी के मैली कीनी चदरिया
दास कबीर ने (ऐसी) जतन करी ओढ़ी
ज्यों की त्यों धर दीनी
झीनी रे झीनी...

Share:

बुधवार, 16 अक्टूबर 2013

झीनी रे झीनी - Jheeni Re Jheeni (Issaq, Rashid Khan, Pratibha Bhagel)



Movie/Album: इसक (2013)
Music By: सचिन-जिगर
Lyrics By: नीलेश मिश्रा
Performed By: राशिद खान, प्रतिभा भगेल

अँखियाँ किनारों से जो
बोली थी इसारों से जो
कह दीजो फिर से तू जदा
फूल से छुआ था तोहे
तब क्या हुआ था मोहे
सुन लीजो फ़िर से तो ज़रा
झीनी रे झीनी, यदि चुनरिया
लो फ़िर से तेरा नाम लिया

सारे ज़ख़्म अब मीठे लागें
कोई मलम भला अब क्या लागे
दर्द ही सोहे, मोहे जो भी होवे
टूटे ना टूटे ना, टूटे ना टूटे ना

सूझे नहीं, बूझे कैसे, जियरा पहेली
मिलना लिखा न लिखा, पढ़ ले हथेली

पढ़ ली हथेली पिया, दर्द सहेली पिया
गम का है गम अब ना हमें
रंग ये लगा को ऐसो, रंगरेज को भी जैसो
रंग देवे अपने रंग में
झीनी रे झीनी...

सुन रे मना, हूँ तेरे जैसी
काहे सताये आधी रात
नदिया बैरी भयी

ज़हर चखा है, आग है पीली
चंगनी कर गयी पीड़ नुकीली
पर यादों की झालर चमकीली
टूटे ना टूटे ना...

धूप में झुलस गए, दूरियों से हारे
पार क्या मिलेंगे कभी, छाँव के किनारे

छाँव के किनारे कभी, कहीं मझधारे कभी
हम तो मिलेंगे देखना
तेरे सरहाने कभी, नींद के बहाने कभी
आएँगे हम ऐसे देखना
झीनी रे झीनी...

Share:

सोमवार, 14 अक्टूबर 2013

जाता कहाँ है दीवाने - Jaata Kahan Hai Deewane (Geeta Dutt, CID)



Movie/Album: सी.आई.डी. (1956)
Music By: ओ.पी.नैय्यर
Lyrics By: मजरूह सुल्तानपुरी
Performed By: गीता दत्त

जाता कहाँ है दीवाने
सब कुछ यहाँ है सनम
बाकी के सारे फ़साने
झूठे हैं तेरी क़सम
फिफ्टी
कुछ तेरे दिल में फिफ्टी
कुछ मेरे दिल में फिफ्टी
ज़माना है बुरा

पहलू बदलने लगे, घबरा के चलने लगे
आँखें मिलीं भी नहीं, यूँ ही सम्भलने लगे
अजी सुनिये हुज़ूर, जाना हमसे न दूर
देखो दिल है किसी का जलाना बुरा
जाता कहाँ है दीवाने...

सैयाद है तू मगर, मुझको न यूँ तन के देख
नादां ज़रा एक बार, क़ैदी मेरा बन के देख
मानो-मानो मेरी बात, है ये पहली मुलाक़ात
देखो पहलू से उठ के है जाना बुरा
जाता कहाँ है दीवाने...

Share:

बुधवार, 21 अगस्त 2013

जाने कैसे सपनों में - Jaane Kaise Sapnon Mein (Lata Mangeshkar, Anuradha)



Movie/Album: अनुराधा (1960)
Music By: रवि शंकर
Lyrics By: शैलेन्द्र
Performed By: लता मंगेशकर

जाने कैसे सपनों में खो गई अँखियाँ
मैं तो हूँ जागी, मोरी सो गई अँखियाँ

अजब दीवानी भई, मोसे अनजानी भई
पल में पराई देखो, हो गई अँखियाँ
जाने कैसे सपनों...

बरसी ये कैसी धारा, काँपे तनमन सारा
रंग से अंग भीगो गई अँखियाँ
जाने कैसे सपनों...

मन उजियारा छाया, जग उजियारा छाया
जगमग दीप सॅंजो गई अँखियाँ
जाने कैसे सपनों...

कोई मन भा गया, जादू वो चला गया
मन के दो मोतियाँ पिरो गयी अँखियाँ
जाने कैसे सपनों...

Share:

सोमवार, 5 अगस्त 2013

जाग दर्द-ए-इश्क़ - Jaag Dard-e-Ishq (Lata, Hemant, Anarkali)



Movie/Album: अनारकली (1953)
Music By: सी.रामचंद्र
Lyrics By: राजिंदर कृष्ण
Performed By: लता मंगेशकर, हेमंत कुमार

जाग दर्द-ए-इश्क़ जाग, जाग दर्द-ए-इश्क़ जाग
दिल को बेक़रार कर, छेड़ के आँसुओं का राग
जाग दर्द-ए-इश्क़ जाग...


आँख ज़रा लगी तेरी, सारा जहान सो गया
ये ज़मीन सो गई, आसमान सो गया
सो गया प्यार का सुहाग
जाग, जाग...


किसको सुनाऊँ दास्तां, किसको दिखाऊँ दिल के दाग़
जाऊँ कहाँ कि दूर तक, जलता नहीं कोई चिराग़
राख बन चुकी है आग, राख बन चुकी है आग
दिल को बेक़रार कर, छेड़ के आँसुओं का राग
जाग दर्द-ए-इश्क़...

ऐसी चली हवा-ए-ग़म, ऐसा बदल गया समा
रूठ के मुझ से चल दिये, मेरी खुशी के कारवां
डस रहें हैं ग़म के नाग
जाग दर्द-ए-इश्क़...

Share:

शनिवार, 13 जुलाई 2013

जुस्तजू जिसकी थी - Justjoo Jiski Thi (Asha Bhosle, Umrao Jaan)



Movie/Album: उमराव जान (1981)
Music By: खैय्याम
Lyrics By: शहरयार
Performed By: आशा भोंसले

जुस्तजू जिसकी थी उसको तो न पाया हमने
इस बहाने से मगर देख ली दुनिया हमने

तुझको रुसवा न किया, खुद भी पशेमाँ न हुये
इश्क़ की रस्म को इस तरह निभाया हमने
जुस्तजू जिसकी थी...

कब मिली थी कहाँ बिछड़ी थी, हमें याद नहीं
ज़िंदगी तुझको तो, बस ख़्वाब में देखा हमने
जुस्तजू जिसकी थी...

ऐ अदा और सुनाये भी तो क्या हाल अपना
उम्र का लम्बा सफ़र तय किया तन्हा हमने
जुस्तजू जिसकी थी...

Share:

शुक्रवार, 28 जून 2013

जीने लगा हूँ - Jeene Laga Hoon (Atif Aslam, Shreya Ghoshal)



Movie/Album: रमैया वस्तावैया (2013)
Music By: सचिन–जिगर
Lyrics By: प्रिया पांचाल
Performed By: आतिफ़ असलम, श्रेया घोषाल

जीने लगा हूँ, पहले से ज़्यादा
पहले से ज़्यादा, तुम पे मरने लगा हूँ

मैं, मेरा दिल, और तुम हो यहाँ
फिर क्यूँ हो पलकें झुकाए वहाँ?
तुमसा हसीं पहले देखा नहीं
तुम इससे पहले थे जाने कहाँ
जीने लगा हूँ...

रहते हो आ के जो तुम पास मेरे
थम जाएँ पल ये वहीं
बस मैं ये सोचूँ
सोचूँ मैं थम जाएँ पल ये
पास मेरे जब हो तुम
चलती हैं साँसें, पहले से ज़्यादा
पहले से ज़्यादा, दिल ठहरने लगा

तनहाइयों में तुझे ढूंढें मेरा दिल
हर पल ये तुझ को ही सोचे भला क्यूँ?
तनहाई में ढूंढें तुझे दिल
हर पल तुझको सोचे
मिलने लगे दिल, पहले से ज़्यादा
पहले से ज़्यादा, इश्क होने लगा

Share:

शनिवार, 15 जून 2013

झुमका गिरा रे - Jhumka Gira Re (Asha Bhosle, Mera Saaya)



Movie/Album: मेरा साया (1966)
Music By: मदन मोहन
Lyrics By: राजा मेहदी अली खान
Performed By: आशा भोंसले

झुमका गिरा रे, बरेली के बाज़ार में
झुमका गिरा, झुमका गिरा, झुमका गिरा
हाय हाय हाय
झुमका गिरा रे...

सैंयाँ आये नैन झुकाये घर में चोरी चोरी
बोले झुमका मैं पहना दूँ, आजा बाँकी छोरी
मैं बोली ना ना ना बाबा, ना कर जोरा-जोरी
लाख मनाया, सैंयाँ ने कलैय्याँ नाहीं छोड़ी
हाय कलैय्याँ नाहीं छोड़ी
(फिर क्या हुआ?)
फिर?
फिर झुमका गिरा रे
हम दोनों की तकरार में
झुमका गिरा रे...

घर की छत पे मैं खड़ी, गली में दिलबर जानी
हँसके बोले नीचे आ, अब नीचे आ दीवानी
या अँगूठी दे अपनी या छल्ला दे निशानी
घर की छत पे खड़ी-खड़ी मैं हुई शरम से पानी
हाय हुई शरम से पानी
(फिर क्या हुआ?)
दैया!
फिर झुमका गिरा रे
हम दोनों के इस प्यार में
झुमका गिरा रे...

बगिया में बलमा ने मेरी लट उलझी सुलझाई
थाम के आँचल बोले, गोरी तू मेरे मन भाई
आँख झुका के कुछ ना बोली
कुछ ना बोली हाय, हाय, हाय
आँख झुकाके कुछ ना बोली, धीरे से मुसकाई
सैंयाँ ने जब छेड़ा मुझको, हो गई हाथापायी
हाय हो गई हाथापायी
(अरे, फिर क्या हुआ?)
फिर झुमका गिरा रे
मैं क्या बोलूँ बेकार में
झुमका गिरा रे...

Share:

बुधवार, 5 जून 2013

जीवन की बगिया - Jeevan Ki Bagiya (Lata Mangeshkar, Kishore Kumar)



Movie/Album: तेरे मेरे सपने (1971)
Music By: एस.डी.बर्मन
Lyrics By: नीरज
Performed By: लता मंगेशकर, किशोर कुमार

जीवन की बगिया महकेगी, लहकेगी, चहकेगी
खुशियों की कलियाँ झूमेंगी, झूलेंगी, फूलेंगी
जीवन की बगिया...

वो मेरा होगा, वो सपना तेरा होगा
मिलजुल के माँगा, वो तेरा मेरा होगा
जब जब वो मुस्कुराएगा, अपना सवेरा होगा
थोड़ा हमारा, थोड़ा तुम्हारा
आयेगा फिर से बचपन हमारा
जीवन की बगिया...

हम और बंधेंगे, हम तुम कुछ और बंधेंगे
होगा कोई बीच, तो हम तुम और बंधेंगे
बांधेगा धागा कच्चा, हम तुम तब और बंधेंगे
थोड़ा हमारा, थोड़ा तुम्हारा
आयेगा फिर से बचपन हमारा
जीवन की बगिया...

मेरा राजदुलारा, वो जीवन प्राण हमारा
फूलेगा एक फूल, खिलेगा प्यार हमारा
दिन का वो सूरज होगा, रातों का चांद सितारा
थोड़ा हमारा, थोड़ा तुम्हारा
आयेगा फिर से बचपन हमारा
जीवन की बगिया...

Share:

मंगलवार, 4 जून 2013

जैसे राधा ने माला जपी - Jaise Radha Ne Maala Japi (Lata Mangeshkar, Tere Mere Sapne)



Movie/Album: तेरे मेरे सपने (1971)
Music By: एस.डी.बर्मन
Lyrics By: नीरज
Performed By: लता मंगेशकर

जैसे राधा ने माला जपी श्याम की
मैंने ओढ़ी चुनरिया तेरे नाम की
तेरे नाम की हो पिया, तेरे ही नाम की
राधा ने माला...

प्रीत क्या जुड़ी, डोर क्या बँधी
बिना जतन, बिना यतन, हो गई मैं नयी
बिना मोल की मैं बिकी, बिना दाम की
राधा ने माला जपी...

क्या तरंग है, क्या उमंग है
मोरे अँग-अँग रचा, पी का रंग है
शर्म आई, कैसे कहूँ बात श्याम की
राधा ने माला जपी...

पा लिया तुझे, पाई हर खुशी
चाहूँ बार-बार चढ़ूँ, तेरी पालकी
सुबह शाम की ये प्यास बड़े काम की
राधा ने माला जपी...

Share:

रविवार, 26 मई 2013

जहाँ तेरी ये नज़र है - Jahan Teri Ye Nazar Hai (Kishore Kumar)



Movie/Album: कालिया (1981)
Music By: आर.डी.बर्मन
Lyrics By: मजरूह सुल्तानपुरी
Performed By: किशोर कुमार

जहाँ तेरी ये नज़र है, मेरी जाँ मुझे ख़बर है
बच न सका कोई, आये कितने
लम्बे हैं मेरे हाथ इतने
देख इधर यार, ध्यान किधर है
जहाँ तेरी ये नज़र है...

क्यों नहीं जानी, तू ये समझता
काम नहीं ये, है तेरे बस का
कुकुड़ु कुकू!
होश में आ जा, ध्यान किधर है
जहाँ तेरी ये नज़र है...

मेरी तरफ़ जो उठा है तन के
कट के वही हाथ गिरा बदन से
सामने आये किसका जिगर है
जहाँ तेरी ये नज़र है...

चाल ये बन्दा ऐसी भी चल जाये
बन्द हो मुट्ठी और चीज़ निकल जाये
ये भी करिश्मा देख इधर है
जहाँ तेरी ये नज़र है...

Share:

मंगलवार, 5 फ़रवरी 2013

हम तुम चोरी से - Hum Tum Chori Se (Mukesh, Lata Mangeshkar)



Movie/Album: धरती कहे पुकार के (1969)
Music By: लक्ष्मीकांत प्यारेलाल
Lyrics By: मजरूह सुल्तानपुरी
Performed By: मुकेश, लता मंगेशकर

जे हम तुम चोरी से
बंधे एक डोरी से
जइयो कहाँ ए हुज़ूर
अरे ई बंधन है प्यार का
जे हम-तुम चोरी...

कजरा वाली फिर तू, ऐईसे काहे निहारे
ई चितवन के गोरी, माने तो समझा जा रे
मतलबवा एक है, एक है नैनन पुकार का
जे हम-तुम चोरी...

देखो बादर आए, पवन के पुकारे
उल्फ़त मेरी जीती, अनाड़ी पिया हारे
आएगा रे मजा, रे मजा अब जीत-हार का
जे हम-तुम चोरी...

घूँघट में से मुखड़ा, दीखे अभी अधूरा
आ बैंया में आजा, मिलन तो हो पूरा
ई मिलना तो नहीं, तो नहीं कुछ एक बार का
जे हम-तुम चोरी...

Share:

सोमवार, 4 फ़रवरी 2013

जाने चले जाते हैं कहाँ - Jaane Chale Jaate Hain Kahan (Mukesh)



Movie/Album: पुष्पांजलि (1970)
Music By: लक्ष्मीकांत प्यारेलाल
Lyrics By: आनंद बक्षी
Performed By: मुकेश

जाने चले जाते है कहाँ
दुनिया से जाने वाले
जाने चले जाते है कहाँ
कैसे ढूंढे कोई उनको
नहीं क़दमों के भी निशाँ

जाने है वो कौन नगरिया
आये जाए ख़त न खबरिया
आये जब जब उनकी यादें
आये होठों पे फरियादें
जाके फिर न आने वाले
जाने चले जाते हैं कहाँ...

मेरे बिछड़े जीवन साथी
साथी जैसे दीपक बाती
मुझसे बिछड़ गए तुम ऐसे
सावन के जाते ही जैसे
उड़ के बादल काले काले
जाने चले जाते हैं कहाँ...

Share:

शुक्रवार, 1 फ़रवरी 2013

जीना यहाँ मरना यहाँ - Jeena Yahan Marna Yahan (Mukesh)



Movie/Album: मेरा नाम जोकर (1970)
Music By: शंकर जयकिशन
Lyrics By: शैलेन्द्र
Performed By: मुकेश

जीना यहाँ, मरना यहाँ
इसके सिवा जाना कहाँ
जी चाहे जब हमको आवाज़ दो
हम हैं वहीं, हम थे जहाँ
अपने यही दोनों जहां
इसके सिवा जाना कहाँ

ये मेरा गीत जीवन संगीत
कल भी कोई दोहरायेगा
जग को हँसाने बहरूपिया
रूप बदल फिर आयेगा
स्वर्ग यहीं, नर्क यहाँ
इसके सिवा जाना कहाँ
जी चाहे जब...

कल खेल में, हम हों न हों
गर्दिश में तारे रहेंगे सदा
भूलोगे तुम, भूलेंगे वो
पर हम तुम्हारे रहेंगे सदा
रहेंगे यहीं, अपने निशाँ
इसके सिवा जाना कहाँ
जी चाहे जब...

Share:

शुक्रवार, 18 जनवरी 2013

जिया लागे ना - Jiya Lage Na (Talaash, Sona Mohapatra, Ravindra Upadhyay)



Movie/Album: तलाश (2012)
Music By: राम संपत
Lyrics By: जावेद अख्तर
Performed By: सोना मोहापात्रा, रविन्द्र उपाध्याय

मन तेरा जो रोग हैं, मोहे समझ ना आये
पास हैं जो सब छोड़ के, दूर को पास बुलाये
जिया लागे ना तुम बिन मोरा

क्या जाने क्यों हैं, क्या जाने कैसी
अनदेखी सी डोर
जो खैंचती है, जो ले चली है
अब यूँ मुझे तेरी ओर

मैं अंजानी, हूँ वो कहानी
होगी ना जो पूरी
पास आओगे, तो पाओगे
फिर भी है इक दूरी
जिया लागे ना...

मन अब तक जो, बूझ ना पाया
तुम वो पहेली हो
कोई ना जाने, क्या वो रहस है
जिसकी सहेली हो

मैं मुस्काऊं, सबसे छुपाऊं
ब्याकुल हूँ दिन रैन
कब से ना आयी, नैनों में निंदिया
मन में ना आया चैन
जिया लागे ना...

Share: