C.Ramchandra लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
C.Ramchandra लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 12 अगस्त 2013

ऐ बाद-ए-सबा आहिस्ता चल - Ae Baad-e-Saba Aashista (Hemant Kumar, Anarkali)



Movie/Album: अनारकली (1953)
Music By: सी.रामचंद्र
Lyrics By: राजिंदर कृष्ण
Performed By: हेमंत कुमार

ऐ बाद-ए-सबा आहिस्ता चल
यहाँ सोयी हुई है अनारकली
आँखों मे जलवे सलीम के लिये
खोयी हुई है अनारकली

है शहीद-ए-इश्क़ का मकबरा
ज़रा चल अदब से यहाँ हवा
तुझे याद हो के न याद हो
मुझे याद है उस का माजरा

अभी याद है मुझे वो घड़ी
जब किसी की उसपे नज़र पड़ी
यहाँ हुस्न था वहाँ ताज था
यहाँ इश्क़ था वहाँ राज था

ये कहा सलीम ने प्यार से
हँस-हँस के अपनी अनार से
तू कहे तो तारों को तोड़ लूँ
तू कहे तो ताज भी छोड़ दूँ

ज़रा देख ये क्या हवा चली
न रहा सलीम न वो कली
ये मज़ार निशानी है प्यार की
किसी दर्द भरी इकरार की

किस भँवरे के इंतेज़ार मे
यहाँ सोयी है कली अनार की
ऐ बाद-ए-सबा...

Share:

रविवार, 11 अगस्त 2013

ओ आसमान वाले शिकवा है - O Aasmaan Waale Shikawa Hai (Lata Mangeshkar, Anarkali)



Movie/Album: अनारकली (1953)
Music By: सी.रामचंद्र
Lyrics By: हसरत जयपुरी
Performed By: लता मंगेशकर

ज़िन्दगी बेबस हुई है, बेक़सी का साथ है
एक हम हैं इस क़फ़स में या ख़ुदा की ज़ात है

ओ आसमान वाले शिकवा है ज़िन्दगी का
सुन दास्तान ग़म की अफ़साना बेबसी का

तू देखता रहे और दुनिया हमें सज़ा दे
क्या जुर्म है मोहब्बत इतना ज़रा बता दे
मन्ज़िल पे क्यूँ लुटा है हर कारवाँ ख़ुशी का
ओ आसमान वाले...

इतनी सी इल्तिजा है तुझसे मेरी दुआ की
अल्लाह शर्म रखना दुनिया में तू वफ़ा की
होता है मौत ही तो अन्जाम ज़िन्दगी का
ओ आसमान वाले...

Share:

शनिवार, 10 अगस्त 2013

आ जा अब तो आ जा - Aa Ja Ab To Aa Ja (Lata Mangeshkar, Anarkali)



Movie/Album: अनारकली (1953)
Music By: सी.रामचंद्र
Lyrics By: शैलेन्द्र
Performed By: लता मंगेशकर

आ जा अब तो आ जा
मेरी क़िस्मत के ख़रीदार
अब तो आ जा..
नीलाम हो रही है
मेरी चाहत सर-ए-बाज़ार
अब तो आ जा..

सब ने लगाई बोली, ललचाई हर नज़र
मैं तेरी हो चुकी हूँ दुनिया है बेख़बर
ज़ालिम बड़े भोले हैं, मेरे ये तलबगार
अब तो आ जा...

हसरत भरी जवानी, ये हुस्न ये शबाब
रँगीन दिल की महफ़िल मेरे हसीन ख़्वाब
गोया कि मेरी दुनिया लुटने को है तैयार
अब तो आ जा...

Share:

शुक्रवार, 9 अगस्त 2013

दुआ कर ग़म-ए-दिल - Dua Kar Gham-e-Dil (Lata Mangeshkar, Anarkali)



Movie/Album: अनारकली (1953)
Music By: सी.रामचंद्र
Lyrics By: शैलेन्द्र
Performed By: लता मंगेशकर

दुआ कर ग़म-ए-दिल, खुदा से दुआ कर
वफ़ाओं का मजबूर दामन बिछा कर
दुआ कर ग़म-ए-दिल, खुदा से दुआ कर
जो बिजली चमकती है उनके महल पर
वो कर ले तसल्ली, मेरा घर जला कर
दुआ कर ग़म-ए-दिल...

सलामत रहे तू, मेरी जान जाए
मुझे इस बहाने से ही मौत आए
करूँगी मैं क्या चंद साँसें बचा कर
दुआ कर ग़म-ए-दिल...

मैं क्या दूँ तुझे मेरा सब लुट चुका है
दुआ के सिवा मेरे पास और क्या है
गरीबों का एक आसरा-ए-खुदा है
मगर मेरी तुझसे यही इल्तजा है
न दिल तोड़ना दिल की दुनिया बसा कर
दुआ कर ग़म-ए-दिल...

Share:

गुरुवार, 8 अगस्त 2013

मुझसे मत पूछ मेरे - Mujhse Mat Pooch Mere (Lata Mangeshkar, Anarkali)



Movie/Album: अनारकली (1953)
Music By: सी.रामचंद्र
Lyrics By: राजिंदर कृष्ण
Performed By: लता मंगेशकर

दिल की लगी है क्या, ये कभी दिल लगा के देख
आँसू बहा के देख, कभी मुस्करा के देख
परवाना जल रहा है, मगर जल रहा है क्या
ये राज़ जानना है तो, खुद को जला के देख

मुझसे मत पूछ मेरे इश्क़ में क्या रखा है
एक शोला है जो सीने में छूपा रखा है

दाग-ए-दिल दाग-ए-जिगर दाग-ए-तमन्ना लेकर
मैंने वीरान बहारों को सजा रखा है
मुझसे मत पूछ मेरे...

है ज़माना जिसे बेताब मिटाने के लिये
मैंने उस याद को सीने से लगा रखा है
मुझसे मत पूछ मेरे...

देखनेवाले मुझे दर्द-ए-मुहब्बत की कसम
मैंने इस दर्द में दुनिया को भुला रख है
मुझसे मत पूछ मेरे...

Share:

बुधवार, 7 अगस्त 2013

मुहब्बत में ऐसे क़दम - Mohabbat Mein Aise Kadam (Lata Mangeshkar, Anarkali)



Movie/Album: अनारकली (1953)
Music By: सी.रामचंद्र
Lyrics By: राजिंदर कृष्ण
Performed By: लता मंगेशकर

मेरी तकदीर मुझे आज कहाँ लायी हैं
शीशा शीशा जहाँ मेरा ही तमाशाई हैं

मुझे इल्ज़ाम न देना मेरी बेहोशी का
मेरी मजबूर मुहब्बत की ये रुसवाई है
मुहब्बत में ऐसे क़दम डगमगाये
ज़माना ये समझा के हम पी के आये

जिसे काम हो रात दिन आँसूओं से
उसे हुक़्म ये है हंसे और हंसाये
ज़माना ये समझा...

किसी की मुहब्बत में मजबूर होकर
हम उन तक तो पहुँचे, वो हम तक न आये
ज़माना ये समझा...

वो जिनके लिये ज़िंदगानी लुटा दी
ये बैठे हुए हैं मेरा दिल चुराये
ज़माना ये समझा...

छुपोगे कहाँ तक नज़र तो मिलाओ
तुम्हारी बला से मेरी जान जाये
ज़माना ये समझा...

Share:

मंगलवार, 6 अगस्त 2013

मोहब्बत ऐसी धड़कन है - Mohabbat Aisi Dhadkan Hai (Lata Mangeshkar, Anarkali)



Movie/Album: अनारकली (1953)
Music By: सी.रामचंद्र
Lyrics By: हसरत जयपुरी
Performed By: लता मंगेशकर

इस इंतेज़ार-ए-शौक को जनमों की आस है
इक शम्मा जल रही है, तो वो भी उदास है

मोहब्बत ऐसी धड़कन है, जो समझाई नहीं जाती
ज़ुबां पर दिल की बेचैनी, कभी लाई नहीं जाती
मोहब्बत ऐसी धड़कन है

चले आओ, चले आओ, तक़ाज़ा है निगाहों का
किसी की आरज़ू ऐसे, तो ठुकराई नहीं जाती
मोहब्बत ऐसी धड़कन है...

मेरे दिल ने बिछाए हैं, सजदे आज राहों में
जो हालत आशिक़ी की है, वो बतलाई नहीं जाती
मोहब्बत ऐसी धड़कन है...

Share:

सोमवार, 5 अगस्त 2013

जाग दर्द-ए-इश्क़ - Jaag Dard-e-Ishq (Lata, Hemant, Anarkali)



Movie/Album: अनारकली (1953)
Music By: सी.रामचंद्र
Lyrics By: राजिंदर कृष्ण
Performed By: लता मंगेशकर, हेमंत कुमार

जाग दर्द-ए-इश्क़ जाग, जाग दर्द-ए-इश्क़ जाग
दिल को बेक़रार कर, छेड़ के आँसुओं का राग
जाग दर्द-ए-इश्क़ जाग...


आँख ज़रा लगी तेरी, सारा जहान सो गया
ये ज़मीन सो गई, आसमान सो गया
सो गया प्यार का सुहाग
जाग, जाग...


किसको सुनाऊँ दास्तां, किसको दिखाऊँ दिल के दाग़
जाऊँ कहाँ कि दूर तक, जलता नहीं कोई चिराग़
राख बन चुकी है आग, राख बन चुकी है आग
दिल को बेक़रार कर, छेड़ के आँसुओं का राग
जाग दर्द-ए-इश्क़...

ऐसी चली हवा-ए-ग़म, ऐसा बदल गया समा
रूठ के मुझ से चल दिये, मेरी खुशी के कारवां
डस रहें हैं ग़म के नाग
जाग दर्द-ए-इश्क़...

Share:

शनिवार, 3 अगस्त 2013

ये ज़िन्दगी उसी की है - Ye Zindagi Usi Ki Hai (Lata Mangeshkar, Anarkali)



Movie/Album: अनारकली (1953)
Music By: सी.रामचन्द्र
Lyrics By: राजिंदर कृष्ण
Performed By: लता मंगेशकर

ये ज़िन्दगी उसी की है, जो किसी का हो गया
प्यार ही में खो गया
ये ज़िन्दगी उसी...

ये बहार, ये समा, कह रहा है प्यार कर
किसी की आरज़ू में अपने दिल को बेक़रार कर
ज़िन्दगी है बेवफ़ा, लूट प्यार का मज़ा
ये ज़िन्दगी उसी...

धड़क रहा है दिल तो क्या, दिल की धड़कनें ना गिन
फिर कहाँ ये फ़ुर्सतें, फिर कहाँ ये रात-दिन
आ रही है ये सदा, मस्तियों में झूम जा
ये ज़िन्दगी उसी...

जो दिल यहाँ न मिल सके, मिलेंगे उस जहान में
खिलेंगे हसरतों के फूल, जा के आसमान में
ये ज़िन्दगी चली गई जो प्यार में तो क्या हुआ
ये ज़िन्दगी उसी...

सुनाएगी ये दास्तां, शमा मेरे मज़ार की
फ़िज़ा में भी खिली रही, ये कली अनार की
इसे मज़ार मत कहो, ये महल है प्यार का
ये ज़िन्दगी उसी...

ऐ ज़िंदगी की शाम आ, तुझे गले लगाऊं मैं
तुझी में डूब जाऊं मैं, जहां को भूल जाऊं मैं
बस इक नज़र मेरे सनम
अल्विदा, अल्विदा...

Share:

शुक्रवार, 29 मार्च 2013

श्यामल श्यामल बरन - Shyamal Shyamal Baran (Navrang, Mahendra Kapoor)



Movie/Album: नवरंग (1959)
Music By: सी.रामचंद्र
Lyrics By: भरत व्यास
Performed By: महेंद्र कपूर

श्यामल श्यामल बरन
कोमल कोमल चरण
तेरे मुखड़े पे चंदा गगन का जड़ा
बड़े मन से विधाता ने तुझको गढ़ा

तेरे बालों में सिमटी सावन की घटा
तेरे गालों पे छिटकी पूनम की छटा
तीखे तीखे नयन
मीठे मीठे बयन
तेरे अंगों पे चम्पा का रंग चढ़ा
बड़े मन से विधाता ने...

ये उमर, ये कमर, सौ सौ बल खा रही
तेरी तिरछी नज़र तीर बरसा रही
नाज़ुक नाज़ुक बदन
धीमे धीमे चलन
तेरी बाँकी लटक में है जादू बड़ा
बड़े मन से विधाता ने...

किस पारस से सोना ये टकरा गया
तुझे रचकर चितेरा भी चकरा गया
न इधर जा सका
न उधर जा सका
रह गया देखता वो खड़ा ही खड़ा
बड़े मन से विधाता ने...

Share:

शुक्रवार, 15 मार्च 2013

आधा है चन्द्रमा रात आधी - Aadha Hai Chandrama (Navrang, Mahendra Kapoor, Asha Bhosle)



Movie/Album: नवरंग (1959)
Music By: सी.रामचंद्र
Lyrics By: भरत व्यास
Performed By: महेंद्र कपूर, आशा भोंसले

आधा है चन्द्रमा रात आधी
रह न जाए तेरी मेरी बात आधी
मुलाक़ात आधी
आधा है चन्द्रमा...

पिया आधी है प्यार की भाषा
आधी रहने दो मन की अभिलाषा
आधे छलके नयन
आधी पलकों में भी है बरसात आधी
आधा है चन्द्रमा...

आस कब तक रहेगी अधूरी
प्यास होगी नहीं क्या ये पूरी
प्यासा प्यासा पवन
प्यासा प्यासा गगन
प्यासे तारों की भी है बारात आधी
आधा है चन्द्रमा...

सुर आधा है श्याम ने साधा
राधा राधा का प्यार भी आधा
नैन आधे खिले
होंठ आधे मिले
रही पल में मिलन की वो बात आधी
आधा है चन्द्रमा...

Share:

शनिवार, 9 मार्च 2013

अरे जा रे हट नटखट - Are Ja Re Hat Natkhat (Navrang, Mahendra Kapoor, Asha Bhosle)



Movie/Album: नवरंग (1959)
Music By: सी.रामचंद्र
Lyrics By: भरत व्यास
Performed By: चितलकर, महेंद्र कपूर, आशा भोंसले

अटक-अटक झटपट पनघट परचटक मटक इक नार नवेली
गोरी-गोरी ग्वालन की छोरी चली
चोरी चोरी मुख मोरी मोरी मुसकाये अलबेली
कँकरी गले में मारी कंकरी कन्हैये ने
पकरी बाँह और की अटखेली
भरी पिचकारी मारी
भोली पनिहारी बोली
अरे जा रे हट नटखटना छू रे मेरा घूँघट
पलट के दूँगी आज तुझे गाली रे
मुझे समझो न तुम भोली भाली रे

आया होली का त्योहारउड़े रंग की बौछार
तू है नार नखरेदार मतवाली रे
आज मीठी लगे है तेरी गाली रे

तक तक ना मार पिचकारी की धार
कोमल बदन सह सके ना ये मार
तू है अनाड़ी, बड़ा ही गँवार
कजरे में तूने अबीर दिया डार
तेरी झकझोरी से, बाज़ आयी होरी से
चोर तेरी चोरी निराली रे
मुझे समझो ना तुम भोली भाली रे
अरे जा रे हट नटखट...
धरती है लाल आज, अम्बर है लालउड़ने दे गोरी गालों का गुलाल
मत लाज का आज घूँघट निकाल
दे दिल की धड़कन पे, धिनक धिनक ताल
झाँझ बजे शँख बजे, संग में मृदंग बजे
अंग में उमंग खुशियाली रे
आज मीठी लगे है तेरी गाली रे
अरे जा रे हट नटखट...

Share:

शुक्रवार, 13 अप्रैल 2012

भोली सूरत दिल के खोटे - Bholi Surat Dil Ke Khote (Lata Mangeshkar, C Ramchandra)



Movie/Album: अलबेला (1951)
Music By: सी.रामचंद्र
Lyrics By: राजेंद्र कृष्ण
Performed By:सी.रामचंद्र, लता मंगेशकर

भोली सूरत दिल के खोटे
नाम बड़े और दरशन छोटे

नये ज़माने के ये छैला, उजले कपड़े दिल है मैला
रंग-बिरंगी इनकी टाई, घर में लेकिन कड़की छाई
फैशन में दिल लोटे-पोटे
नाम बड़े और दरशन छोटे...

नये ज़माने की ये नारी, ऊँची सेंडल बाँकी साड़ी
नैनों में कजरा, होंठों पे लाली
हाथ में कंगन, कान में बाली, कान में बाली
नैनों में कजरा होंठों पे लाली
नखरे बड़े मोटे-मोटे
नाम बड़े और दरशन छोटे...

हुस्न और इश्क़ की ये लड़ाई, शुरू से जग में होती आयी
ना कोई जीते, ना कोई हारे, अजी क्यों न दिल मिल जाएं प्यारे
ना हम बड़े, ना तुम छोटे
नाम बड़े और दरशन छोटे...

Share:

शुक्रवार, 14 अक्टूबर 2011

ज़िन्दगी प्यार की दो चार घड़ी - Zindagi Pyar Ki Do Chaar Ghadi (Hemant Kumar)



Movie/Album: अनारकली (1953)
Music By: सी.रामचन्द्र
Lyrics By: राजिंदर कृष्ण
Performed By: हेमंत कुमार

ज़िन्दगी प्यार की दो चार घड़ी होती है
चाहे थोड़ी भी हो ये, उम्र बड़ी होती है

ताज या तख़्त या दौलत हो ज़माने भर की
कौन सी चीज़ मोहब्बत से बा दी होती है
ज़िन्दगी प्यार की...

दो मोहब्बत भरे दिल ख़ाक धड़कते हो जहाँ
सबसे लम्बी वो मोहब्बत की घड़ी होती है
ज़िन्दगी प्यार की...

Share:

मंगलवार, 4 जनवरी 2011

इना मिना डिका - Ina Mina Dika (Kishore Kumar)



Movie/Album: आशा (1957)
Music By : सी.रामचंद्र
Lyrics By : राजिंदर किशन
Performed By : किशोर कुमार

इना मिना डिका डाय डामे निका
माका नाका नाका
चिका पिका रिका रोला रिका
रमपम पोश

दिल बेचूं है कोई लेने वाला
ऐसे वैसे को नहीं देने वाला
सुरतिया हसीं हो, उमरिया जवां हो
कोई भी उसे देखे तो बस ये गुमां हो
यही है, यही है, यही तो है वो
इना मिना...

मत सोचो के सस्ता है सौदा
फल पाए लगाएगा जो पौधा
दिल की ये क्यारी बनेगी फुलवारी
ये दुनिया जलेगी, जलन की है मारी
हँसेगी, हँसेगी, हँसेगी मेरी प्यारी
इना मिना...

ये शर्तें तो बड़ी हैं जरुरी, जो कोई करेगा इन्हें पूरी
मैं खुशी-खुशी उसे ये दिल दे दूंगा
कसम खा रहा हूँ कि दाम भी ना लूँगा
मगर ये कहूँगा, मगर ये कहूँगा, क्या?
यही है, यही है, यही तो है वो
इना मिना...

Share: