1959 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
1959 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 23 मई 2013

वो चाँद खिला - Wo Chand Khila (Mukesh, Lata)



Movie/Album: अनाड़ी (1959)
Music By: शंकर जयकिशन
Lyrics By: शैलेन्द्र
Performed By: मुकेश, लता मंगेशकर

वो चाँद खिला, वो तारे हँसे
ये रात अजब मतवारी है
समझने वाले समझ गये हैं
ना समझे वो अनाड़ी हैं

चाँदी की चमकती राहें, वो देखो झूम झूम के बुलाये
किरणों ने पसारी बाहें, के अरमां नाच नाच लहराये
बाजे दिल के तार, गाये ये बहार, उभरे हैं प्यार जीवन में
वो चाँद खिला...

किरणों ने चुनरीया तानी, बहारें किस पे आज हैं दीवानी
चंदा की चाल मस्तानी, हैं पागल जिस पे रात की रानी
तारों का जाल, ले ले दिल निकाल, पूछो ना हाल मेरे दिल का
वो चाँद खिला...

Share:

बुधवार, 15 मई 2013

दिल की नज़र से - Dil Ki Nazar Se (Mukesh, Anari)



Movie/Album: अनाड़ी (1959)
Music By: शंकर जयकिशन
Lyrics By: शैलेन्द्र
Performed By: मुकेश, लता मंगेशकर

दिल की नज़र से, नज़रों की दिल से
ये बात क्या है, ये राज़ क्या है
कोई हमें बता दे

धीरे से उठकर, होठों पे आया
ये गीता कैसा, ये राज़ क्या है
कोई हमें बता दे
दिल की नज़र से...

क्यों बेखबर, यूँ खिंची सी चली जा रही मैं
ये कौन से बन्धनों में बंधी जा रही मैं
कुछ खो रहा है, कुछ मिल रहा है
ये बात क्या है, ये राज़ क्या है
कोई हमें बता दे
दिल की नज़र से...

हम खो चले, चाँद है या कोई जादूगर है
या मदभरी, ये तुम्हारी नज़र का असर है
सब कुछ हमारा, अब है तुम्हारा
ये बात क्या है, ये राज़ क्या है
कोई हमें बता दे
दिल की नज़र से...

आकाश में, हो रहें हैं ये कैसे इशारे
क्या, देखकर, आज हैं इतने खुश चाँद-तारे
क्यों तुम पराये, दिल में समाये
ये बात क्या है, ये राज़ क्या है
कोई हमें बता दे
दिल की नज़र से...

Share:

मंगलवार, 14 मई 2013

सब कुछ सीखा हमने - Sab Kuch Seekha Humne (Mukesh, Anari)



Movie/Album: अनाड़ी (1959)
Music By: शंकर जयकिशन
Lyrics By: शैलेन्द्र
Performed By: मुकेश

सब कुछ सीखा हमने ना सीखी होशियारी
सच है दुनिया वालों कि हम हैं अनाड़ी

दुनिया ने कितना समझाया
कौन है अपना कौन पराया
फिर भी दिल की चोट छुपा कर
हमने आपका दिल बहलाया
खुद ही मर मिटने की ये ज़िद है हमारी
सच है दुनिया वालों...

दिल का चमन उजड़ते देखा
प्यार का रंग उतरते देखा
हमने हर जीने वाले को
धन दौलत पे मरते देखा
दिल पे मरने वाले मरेंगे भिखारी
सच है दुनिया वालों...

असली नकली चेहरे देखे
दिल पे सौ सौ पहरे देखे
मेरे दुखते दिल से पूछो
क्या क्या ख्वाब सुनहरे देखे
टूटा जिस तारे पे नज़र थी हमारी
सच है दुनिया वालों...

Share:

शुक्रवार, 29 मार्च 2013

श्यामल श्यामल बरन - Shyamal Shyamal Baran (Navrang, Mahendra Kapoor)



Movie/Album: नवरंग (1959)
Music By: सी.रामचंद्र
Lyrics By: भरत व्यास
Performed By: महेंद्र कपूर

श्यामल श्यामल बरन
कोमल कोमल चरण
तेरे मुखड़े पे चंदा गगन का जड़ा
बड़े मन से विधाता ने तुझको गढ़ा

तेरे बालों में सिमटी सावन की घटा
तेरे गालों पे छिटकी पूनम की छटा
तीखे तीखे नयन
मीठे मीठे बयन
तेरे अंगों पे चम्पा का रंग चढ़ा
बड़े मन से विधाता ने...

ये उमर, ये कमर, सौ सौ बल खा रही
तेरी तिरछी नज़र तीर बरसा रही
नाज़ुक नाज़ुक बदन
धीमे धीमे चलन
तेरी बाँकी लटक में है जादू बड़ा
बड़े मन से विधाता ने...

किस पारस से सोना ये टकरा गया
तुझे रचकर चितेरा भी चकरा गया
न इधर जा सका
न उधर जा सका
रह गया देखता वो खड़ा ही खड़ा
बड़े मन से विधाता ने...

Share:

शुक्रवार, 15 मार्च 2013

आधा है चन्द्रमा रात आधी - Aadha Hai Chandrama (Navrang, Mahendra Kapoor, Asha Bhosle)



Movie/Album: नवरंग (1959)
Music By: सी.रामचंद्र
Lyrics By: भरत व्यास
Performed By: महेंद्र कपूर, आशा भोंसले

आधा है चन्द्रमा रात आधी
रह न जाए तेरी मेरी बात आधी
मुलाक़ात आधी
आधा है चन्द्रमा...

पिया आधी है प्यार की भाषा
आधी रहने दो मन की अभिलाषा
आधे छलके नयन
आधी पलकों में भी है बरसात आधी
आधा है चन्द्रमा...

आस कब तक रहेगी अधूरी
प्यास होगी नहीं क्या ये पूरी
प्यासा प्यासा पवन
प्यासा प्यासा गगन
प्यासे तारों की भी है बारात आधी
आधा है चन्द्रमा...

सुर आधा है श्याम ने साधा
राधा राधा का प्यार भी आधा
नैन आधे खिले
होंठ आधे मिले
रही पल में मिलन की वो बात आधी
आधा है चन्द्रमा...

Share:

शनिवार, 9 मार्च 2013

अरे जा रे हट नटखट - Are Ja Re Hat Natkhat (Navrang, Mahendra Kapoor, Asha Bhosle)



Movie/Album: नवरंग (1959)
Music By: सी.रामचंद्र
Lyrics By: भरत व्यास
Performed By: चितलकर, महेंद्र कपूर, आशा भोंसले

अटक-अटक झटपट पनघट परचटक मटक इक नार नवेली
गोरी-गोरी ग्वालन की छोरी चली
चोरी चोरी मुख मोरी मोरी मुसकाये अलबेली
कँकरी गले में मारी कंकरी कन्हैये ने
पकरी बाँह और की अटखेली
भरी पिचकारी मारी
भोली पनिहारी बोली
अरे जा रे हट नटखटना छू रे मेरा घूँघट
पलट के दूँगी आज तुझे गाली रे
मुझे समझो न तुम भोली भाली रे

आया होली का त्योहारउड़े रंग की बौछार
तू है नार नखरेदार मतवाली रे
आज मीठी लगे है तेरी गाली रे

तक तक ना मार पिचकारी की धार
कोमल बदन सह सके ना ये मार
तू है अनाड़ी, बड़ा ही गँवार
कजरे में तूने अबीर दिया डार
तेरी झकझोरी से, बाज़ आयी होरी से
चोर तेरी चोरी निराली रे
मुझे समझो ना तुम भोली भाली रे
अरे जा रे हट नटखट...
धरती है लाल आज, अम्बर है लालउड़ने दे गोरी गालों का गुलाल
मत लाज का आज घूँघट निकाल
दे दिल की धड़कन पे, धिनक धिनक ताल
झाँझ बजे शँख बजे, संग में मृदंग बजे
अंग में उमंग खुशियाली रे
आज मीठी लगे है तेरी गाली रे
अरे जा रे हट नटखट...

Share:

रविवार, 4 नवंबर 2012

भैया मेरे राखी के बंधन - Bhaiya Mere Rakhi Ke Bandhan (Lata Mangeshkar)



Movie/Album: छोटी बहन (1959)
Music By: शंकर जयकिशन
Lyrics By: शैलेन्द्र
Performed By: लता मंगेशकर

भैया मेरे, राखी के बंधन को निभाना
भैया मेरे, छोटी बहन को ना भुलाना
देखो ये नाता निभाना
भैया मेरे राखी...

ये दिन ये त्यौहार खुशी का, पावन जैसे नीर नदी का
भाई के उजले माथे पे, बहन लगाए मंगल टीका
झूमे ये सावन सुहाना
भैया मेरे राखी के बंधन...

बाँध के हमने रेशम डोरी, तुमसे वो उम्मीद है जोड़ी
नाज़ुक है जो सांस के जैसे, पर जीवन भर जाए न तोड़ी
जाने ये सारा ज़माना
भैया मेरे राखी के बंधन...

शायद वो सावन भी आए, जो पहला सा रंग न लाए
बहन पराए देश बसी हो, अगर वो तुम तक पहुँच न पाए
याद का दीपक जलाना
भैया मेरे राखी के बंधन...

Share:

मंगलवार, 23 अक्टूबर 2012

कहे झूम-झूम रात - Kahe Jhoom Jhoom Raat (Lata Mangeshkar)



Movie/Album: लव मैरिज (1959)
Music By: शंकर-जयकिशन
Lyrics By: शैलेन्द्र
Performed By: लता मंगेशकर

कहे झूम-झूम रात ये सुहानी
पिया हौले से छेड़ो दोबारा
वही कल की रसीली कहानी
कहे झूम-झूम रात...

सुन के जिसे, दिल मेरा धड़का
लाज के सर से आँचल सरका
रात ने ऐसा जादू फेरा
और ही निकला रंग सहर का
कहे झूम-झूम रात...

मस्ती भरी, ये ख़ामोशी
चुप हूँ खड़ी देखो मैं खोई सी
देख रही हूँ मैं एक सपना
कुछ जागी सी, कुछ सोई सी
कहे झूम-झूम रात...

तन भी तुम्हारा, मन भी तुम्हारा
तुमसे ही बालम जग उजियारा
रोम-रोम मेरा आज मनाए
छूटे कभी ना साथ हमारा
कहे झूम-झूम रात...

Share:

मंगलवार, 2 अक्टूबर 2012

अँखियाँ भूल गयीं हैं सोना - Ankhiyan Bhool Gayi Hain Sona (Lata, Geeta)



Movie/Album: गूँज उठी शहनाई (1959)
Music By: वसंत देसाई
Lyrics By: भरत व्यास
Performed By: लता मंगेशकर, गीता दत्त

अँखियाँ भूल गयीं हैं सोना
दिल पे हुआ है जादू टोना
शहनाई वाले तेरी शहनाई रे करेजवा को
चीर गई, चीर गई, चीर गई

अब दिन ये कैसे गोरी आये
छुप-छुप के मिलना मन भाये
सखियों से काहे अब चोरी
बँध गई रे प्रीत की डोरी
कोई जुलमी सँवरिया की तिरछी नजरिया
हाँ मार गई, मार गई, मार गई
अँखियाँ भूल गयीं...

सखियाँ न मारो मोहे ताने
जिसको न लागी वो क्या जाने
भूल जाओगी, भूल जाओगी
भूल जाओगी करना ये ठिठोली
कोई मिल गया जो हमजोली
कैसे बच के रहोगी
आहें भर के कहोगी
मैं तो हार गई, हार गई, हार गई
अँखियाँ भूल गयीं...

आपस में मिलते दीवाने
और हमसे हो रहे बहाने
चितवन कमान पे जो ताने
वो बान हमने पहचाने
नजरों की ये घातें
चोरी चोरी मुलाक़ातें
हम जान गयीं, जान गयीं, जान गयीं
अँखियाँ भूल गयीं...

Share:

सोमवार, 1 अक्टूबर 2012

तेरी शहनाई बोले - Teri Shehnai Bole (Lata Mangeshkar. Md.Rafi)



Movie/Album: गूँज उठी शहनाई (1959)
Music By: वसंत देसाई
Lyrics By: भरत व्यास
Performed By: लता मंगेशकर, मो. रफ़ी

तेरी शहनाई बोले
सुन के दिल मेरा डोले
जुल्मी काहे को सुनाए ऐसी तान रे
बादल घिर-घिर आए
पापी पपीहरा गाए
कैसे बस में रहे मेरी जान रे

बैरी बन के ये दुनिया खड़ी है
मेरे पाँवों में बेड़ी पड़ी है
किन घड़ियों में अँखियाँ लड़ी हैं
बारों (बारहों) महीने सावन की झड़ी है
इक पल मुखड़ा दिखा जा
दिल का दुखड़ा मिटा जा
तुझ बिन सूना-सूना, मेरा है जहान रे
तेरी शहनाई बोले...

आजा कब से मैं तुझको बुलाऊँ
तेरे प्यार के सपने सजाऊँ
जिया चाहे के उड़ के मैं आऊँ
पिया पंख कहाँ से मैं लाऊँ
मैं यहाँ, तू वहाँ
बीच में है जहां
कैसे पूरे हो अब अरमान रे
बादल घिर-घिर आए...

Share:

रविवार, 30 सितंबर 2012

जीवन में पिया तेरा - Jeevan Mein Piya Tera (Lata Mangeshkar, Md. Rafi)



Movie/Album: गूँज उठी शहनाई (1959)
Music By: वसंत देसाई
Lyrics By: भरत व्यास
Performed By: लता मंगेशकर, मो. रफ़ी

रोक सके ना, राह हमारी
दुनिया की दीवार
साथ जियेंगे, साथ मरेंगे
अमर हमारा प्यार

जीवन में पिया तेरा साथ रहे
हाथों में तेरे मेरा हाथ रहे
जीवन में पिया...

श्रृंगार भरा, पिया प्यार तेरा
झनकार करे है मेरे कँगना में
लगी जब से लगन, मेरे मन में सजन
शहनाई बजे है मेरे अँगना में
सरगम की सदा बरसात रहे
हाथों में तेरे...

जब तक सूरज चन्दा चमके
गंगा जमुना में बहे पानी
रहे तब तक प्रीत अमर अपनी
है ये जनम-जनम की दीवानी
रानी याद मिलन की ये रात रहे
पिया याद मिलन की ये रात रहे
हाथों में तेरे...

Share:

शनिवार, 29 सितंबर 2012

तेरे सुर और मेरे गीत - Tere Sur Aur Mere Geet (Lata Mangeshkar)



Movie/Album: गूँज उठी शहनाई (1959)
Music By: वसंत देसाई
Lyrics By: भरत व्यास
Performed By: लता मंगेशकर

तेरे सुर और मेरे गीत
दोनों मिल कर बनेगी प्रीत
तेरे सुर और मेरे गीत

धड़कन में तू है समाया हुआ
खयालों में तू ही तू छाया हुआ
दुनिया के मेले में लाखों मिले
मगर तू ही तू दिल को भाया हुआ
मैं तेरी जोगन तू मेरा मीत
दोनों मिल कर बनेगी प्रीत
तेरे सुर और मेरे गीत...

मुझको अगर भूल जाओगे तुम
मुझसे अगर दूर जाओगे तुम
मेरी मुहब्बत में तासीर है
तो खींच के मेरे पास आओगे तुम
देखो हमारी होगी जीत
दोनो मिल कर बनेगी प्रीत
तेरे सुर और मेरे गीत...

Share:

शुक्रवार, 28 सितंबर 2012

हौले-हौले घूँघट-पट - Haule Haule Ghoonghat Pat (Lata Mangeshkar, Md.Rafi)



Movie/Album: गूँज उठी शहनाई (1959)
Music By: वसंत देसाई
Lyrics By: भरत व्यास
Performed By: लता मंगेशकर, मो. रफ़ी

हौले-हौले घूँघट-पट खोले
बलमवा बेदर्दी
हौले-हौले
ए माने ना, माने ना
ज़ुल्मीं सैंयाँ, पकड़े बैंयाँ, हाय दैया
जिया मोरा डोले
हौले-हौले

भोले-भोले
हाय भोले-भोले ज़हर काहे घोले नयनवा बेदर्दी
भोले-भोले
अरे देखो जी, देखो जी
दिल की चोरी, कर के गोरी, ये छोरी
मीठी मीठी बोलें
भोले-भोले

बेदर्दी, बेदर्दी, बेदर्दी
रूप कैसा दिया है तुझे राम ने
चाँद शरमाये गोरी तेरे सामने
किया हमको बदनाम तेरे नाम ने
मेरा दामन क्यों आये अब थामने
डालो ना, डालो ना
जादू का डोरा, छलिया छोरा, मन मोरा
खाये हिचकोले
हौले-हौले
भोले-भोले ज़हर काहे घोले नयनवा बेदर्दी
भोले-भोले

साजनिया, साजनिया, साजनिया
देखो आँखें मिलाओ देखभाल के
ज़रा समझो इशारे मेरी चाल के
लचकाओ कमर ये सम्भाल के
रख दोगी कलेजा निकाल के
झनन, झनन
झाँझर झमके, बिजली चमके, थम-थम के
भड़के दिल में शोले
भोले-भोले
हौले-हौले घूँघट-पट...

Share:

गुरुवार, 27 सितंबर 2012

दिल का खिलौना हाय - Dil Ka Khilona Haay (Lata Mangeshkar)



Movie/Album: गूँज उठी शहनाई (1959)
Music By: वसंत देसाई
Lyrics By: भरत व्यास
Performed By: लता मंगेशकर

टूट गया
दिल का खिलौना हाय टूट गया
कोई लुटेरा आ के लूट गया
दिल का खिलौना...

हुआ क्या क़ुसूर ऐसा सैंयाँ हमारा
जाते हुये जो तूने हमें ना पुकारा
उल्फ़त का तार तोड़ा
हमें मझधार छोड़ा
हम तो चले थे ले के तेरा ही सहारा
साथी हमारा हमसे छूट गया
दिल का खिलौना...

कैसी परदेसी तूने प्रीत लगाई
चैन भी खोया हमने, नींद गँवाई
तेरा ऐतबार कर के
हाय इंतज़ार कर के
ख़ुशियों के बदले ग़म की दुनिया बसाई
ज़ालिम ज़माना हमसे रूठ गया
दिल का खिलौना...

Share:

गुरुवार, 9 फ़रवरी 2012

वक़्त ने किया क्या हंसीं सितम - Waqt Ne Kiya Kya Haseen Sitam (Geeta Dutt)



Movie/Album: कागज़ के फूल (1959)
Music By: एस.डी.बर्मन
Lyrics By: कैफ़ी आज़मी
Performed By:गीता दत्त

वक़्त ने किया, क्या हंसीं सितम
तुम रहे न तुम, हम रहे न हम

बेक़रार दिल इस तरह मिले
जिस तरह कभी हम जुदा न थे
तुम भी खो गए, हम भी खो गए
एक राह पर, चल के दो क़दम
वक़्त ने किया...

जाएंगे कहाँ सूझता नहीं
चल पड़े मगर रास्ता नहीं
क्या तलाश है, कुछ पता नहीं
बुन रहे हैं दिल, ख़्वाब दम-ब-दम
वक़्त ने किया...

Share:

गुरुवार, 17 नवंबर 2011

धीरे धीरे चल चाँद गगन में - Dheere Dheere Chal Chand Gagan Mein (Rafi, Lata)



Movie/Album: लव मैरेज (1959)
Music By: शंकर-जयकिशन
Lyrics By: हसरत जयपुरी
Performed By: लता मंगेशकर, मो.रफ़ी

धीरे धीरे चल चाँद गगन में
कहीं ढल ना जाये रात, टूट ना जायें सपने
धीरे धीरे चल...

वो क्या चीज़ थी, मिला के नज़र गिरा दी
हुआ वो असर, के हमने नज़र झुका दी
गुन गुन गूँजे राग, आज पवन में
धीरे धीरे चल...

दो दिल मिल गये, दिये जल गये हज़ारों
अजी तुम मिल गये, तो गुल खिल गये हज़ारों
होंगी दो-दो बात आज मिलन में
धीरे धीरे चल...

Share:

मंगलवार, 11 अक्टूबर 2011

तुम्हें याद होगा - Tumhen Yaad Hoga (Hemant Kumar, Lata Mangeshkar)



Movie/Album: सट्टा बाज़ार (1959)
Music By: कल्याणजी-आनंदजी
Lyrics By: गुलशन बावरा
Performed By: हेमंत कुमार, लता मंगेशकर

तुम्हें याद होगा कभी हम मिले थे
मोहब्बत की राहों में मिलके चले थे
भूला दो मोहब्बत में हम-तुम मिले थे
सपना ही समझो के मिलके चले थे

डूबा हूँ ग़म की गहराइयों में
सहारा हैं यादों का तन्हाईयों में
तुम्हें याद...

कहीं और दिल की दुनिया बसा लो
क़सम है तुम्हें वो क़सम तोड़ डालो
तुम्हें याद...

नई दिल की दुनिया बसा न सकूँगा
जो भूले हो तुम वो भुला न सकूँगा
तुम्हें याद...

अगर ज़िंदगी हो अपनी ही बस में
तुम्हारी क़सम हम न भूलें वो क़समें
तुम्हें याद...

Share:

बुधवार, 16 मार्च 2011

जलते हैं जिसके लिए - Jalte Hain Jiske Liye (Talat Mehmood)



Movie/Album : सुजाता (1959)
Music By : एस.डी.बर्मन
Lyrics By : मजरूह सुल्तानपुरी
Performed By : तलत महमूद

जलते हैं जिसके लिए, तेरी आंखों के दीए,
ढूंढ़ लाया हूं वही, गीत मैं तेरे लिए

दिल में रख लेना इसे हाथों से ये छूटे न कहीं,
गीत नाज़ुक हैं मेरा शीशे से भी टूटे न कहीं,
गुनगुनाऊँगा वही गीत मैं तेरे लिए
जलते हैं...

जब तलक ना ये तेरे रसके भरे होठों से मिलें,
यूँ ही आवारा फिरेगा ये तेरी ज़ुल्फ़ों के तले,
गाए जाऊँगा वही गीत मैं तेरे लिए
जलते हैं...

Share:

गुरुवार, 10 मार्च 2011

तुम जियो हज़ारों साल - Tum Jiyo Hazaron Saal (Asha Bhonsle)



Movie/Album : सुजाता (1959)
Music By : एस.डी.बर्मन
Lyrics By : मजरूह सुल्तानपुरी
Performed By : आशा भोंसले

तुम जियो हज़ारों साल
साल के दिन हों पचास हज़ार

सूरज रोज़ आता रहे, रोज़ गाता रहे
लेके किरणों के मेले
पलछिन, कलियाँ गिन, गिन तेरा हर दिन
तब तक रंगों से खेलें
रंग जब तक बाकी है बहारों में
तुम जियो...

यहाँ-वहां, शाम हो चाहे जहाँ
यूँ ही झूमे शमा, सुन के तुम्हारी बातें
प्यार लिए, चाँद का टिका लिए
यूँ ही जुगनू लिए, चमके तुम्हारी रातें
नूर जब तक बाकी है सितारों में
तुम जियो...

Share:

शनिवार, 25 सितंबर 2010

किसी की मुस्कुराहटों - Kisi Ki Muskurahaton (Mukesh)



Movie/Album : अनाड़ी (1959)
Music By : शंकर जयकिशन
Lyrics By : शैलेन्द्र
Performed By : मुकेश

किसी की मुस्कुराहटों पे हो निसार
किसी का दर्द मिल सके तो ले उधार
किसी के वासते हो तेरे दिल में प्यार
जीना इसी का नाम है

माना अपनी जेब से फ़कीर हैं
फिर भी यारों दिल के हम अमीर हैं
मिटे जो प्यार के लिए वो ज़िन्दगी
जले बहार के लिए वो ज़िन्दगी
किसी को हो ना हो हमें तो ऐतबार
जीना इसी...

रिश्ता दिल से दिल के ऐतबार का
जिंदा है हमीं से नाम प्यार का
के मर के भी किसी को याद आयेंगे
किसी के आंसुओं में मुस्कुराएंगे
कहेगा फूल हर कली से बार-बार
जीना इसी...

Share: