A लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
A लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 27 नवंबर 2013

हम मर जाएँगे - Hum Mar Jaenge (Arijit Singh, Tulsi Kumar, Aashiqui 2)



Movie/Album: आशिकी २ (2013)
Music By: जीत गांगुली
Lyrics By: इरशाद क़ामिल
Performed By: तुलसी कुमार, अरिजीत सिंह

अपनी आँखें खाली कर दे
काश तू मेरी आँखें भर दे

मेरे यारा तेरे गम अगर पाएँगे
हमें तेरी है कसम, हम संवर जाएँगे
दो ये सौगात तुम, तो ज़माने की हम
हर खुशी से मुकर जाएँगे
हम मर जाएँगे

तेरे काँधे से ही लग के, यारा बीती उम्र सारी
सोचो कैसी होगी किस्मत, हुआ यूँ तो फिर हमारी
सारे आँसू तो हो तेरे, और आँखें हो हमारी
तेरे दर्द हमें जो मिले प्यार में
हम खुशी से यूँ भर जाएँगे
हम मर जाएँगे...

चाहे दुःख हो, चाहे सुख हो, दिल ने तुझको ही पुकारा
तुने हमको है बनाया, तुने हमको है संवारा
जहां को तो रब का है, हमें तेरा है सहारा
बस तेरा साथ हो, चाहे जो बात हो
तेरे कहने से कर जाएँगे
हम मर जाएँगे...

Share:

रविवार, 24 नवंबर 2013

आजा रे ओ मेरे दिलबर आजा - Aaja Re O Mere Dilbar Aaja (Lata Mangeshkar, Nitin Mukesh, Noorie)



Movie/Album: नूरी (1979)
Music By: खैय्याम
Lyrics By: जां निसार अख्तर
Performed By: लता मंगेशकर, नितिन मुकेश

आजा रे, आजा रे ओ मेरे दिलबर आजा
दिल की प्यास बुझा जा रे
ओ नूरी नूरी

उजला उजला नर्म सवेरा
रूह में मेरी झांके
प्यार से पूछे कौन बसा है
तेरे दिल में आ के
आजा रे, आजा रे ओ मेरे दिलबर आजा
तू ही आके बता जा रे

दर्द जगाये मीठा मीठा
अरमां जागे जागे
प्यार की प्यासी मैं दीवानी
कुछ ना सोचूँ आगे
आजा रे, आजा रे ओ मेरे दिलबर आजा
फिर से आस बंधा जा रे

शाम सुहानी महकी महकी
खुशबू तेरी लाये
पास कहीं जब कलियाँ चटके
मैं जानू तू आये
आजा रे, आजा रे ओ मेरे दिलबर आजा
मुझमें आन समा जा रे

दूर नहीं मैं तुझसे साथी
मैं तो सदा से तेरी
एक नज़र जब तुझको देखूं
जागे किस्मत मेरी
आजा रे, आजा रे ओ मेरे दिलबर आजा
फिर से आस बंधा जा रे

Share:

सोमवार, 11 नवंबर 2013

ऐ दिल मुझे बता दे - Ae Dil Mujhe Bata De (Geeta Dutt, Bhai Bhai)



Movie/Album: भाई भाई (1956)
Music By: मदन मोहन
Lyrics By: राजिंदर कृष्ण
Performed By: गीता दत्त

ऐ दिल मुझे बता दे, तू किस पे आ गया है
वो कौन है जो आकर, ख्वाबों पे छा गया है

मस्ती भरा तराना, क्यों रात गा रही है
आँखों में नींद आकर, क्यों दूर जा रही है
दिल में कोई सितमगर, अरमां जगा गया है
वो कौन है जो आकर...

बेताब हो रहा है, ये दिल मचल-मचल के
शायद ये रात बीते, करवट बदल-बदल के
ऐ दिल ज़रा सम्भल जा, शायद वो आ गया है
वो कौन है जो आकर...

भीगी हुई हवाएँ, मौसम भी है गुलाबी
क्या चाँद, क्या सितारे, हर तीर है शराबी
धीरे से एक नग़मा, कोई सुना गया है
वो कौन है जो आकर...

Share:

बुधवार, 16 अक्टूबर 2013

झीनी रे झीनी - Jheeni Re Jheeni (Issaq, Rashid Khan, Pratibha Bhagel)



Movie/Album: इसक (2013)
Music By: सचिन-जिगर
Lyrics By: नीलेश मिश्रा
Performed By: राशिद खान, प्रतिभा भगेल

अँखियाँ किनारों से जो
बोली थी इसारों से जो
कह दीजो फिर से तू जदा
फूल से छुआ था तोहे
तब क्या हुआ था मोहे
सुन लीजो फ़िर से तो ज़रा
झीनी रे झीनी, यदि चुनरिया
लो फ़िर से तेरा नाम लिया

सारे ज़ख़्म अब मीठे लागें
कोई मलम भला अब क्या लागे
दर्द ही सोहे, मोहे जो भी होवे
टूटे ना टूटे ना, टूटे ना टूटे ना

सूझे नहीं, बूझे कैसे, जियरा पहेली
मिलना लिखा न लिखा, पढ़ ले हथेली

पढ़ ली हथेली पिया, दर्द सहेली पिया
गम का है गम अब ना हमें
रंग ये लगा को ऐसो, रंगरेज को भी जैसो
रंग देवे अपने रंग में
झीनी रे झीनी...

सुन रे मना, हूँ तेरे जैसी
काहे सताये आधी रात
नदिया बैरी भयी

ज़हर चखा है, आग है पीली
चंगनी कर गयी पीड़ नुकीली
पर यादों की झालर चमकीली
टूटे ना टूटे ना...

धूप में झुलस गए, दूरियों से हारे
पार क्या मिलेंगे कभी, छाँव के किनारे

छाँव के किनारे कभी, कहीं मझधारे कभी
हम तो मिलेंगे देखना
तेरे सरहाने कभी, नींद के बहाने कभी
आएँगे हम ऐसे देखना
झीनी रे झीनी...

Share:

रविवार, 13 अक्टूबर 2013

आज मैं ऊपर - Aaj Main Upar (Kavita Krishnamurthy, Kumar Sanu)



Movie/Album: खामोशी - द म्यूज़िकल (1996)
Music By: जतिन-ललित
Lyrics By: मजरूह सुल्तानपुरी
Performed By: कविता कृष्णमूर्ती, कुमार सानू

आज मैं ऊपर, आसमाँ नीचे
आज मैं आगे, ज़माना है पीछे
Tell Me ओ ख़ुदा, अब मैं क्या करूँ
चलूँ सीधी की उल्टी चलूँ [F]
सर के बल या कदम से चलूँ [M]
आज मैं ऊपर...

यूँ ही बिन बात के, छलके जाये हँसी
डोले जब हवा, लागे गुद्गुदी
सम्भ्लूं, गिर पड़ूँ, तौबा क्या करूँ
चलूँ सीधी की उल्टी चलूँ
आज मैं ऊपर...

झूमें जा मौज में, रुकना न जान-ए-जाँ
देखूँ ये तरंग रुकती है कहाँ
मैं भी तेरे संग, इन लहरों पे चलूँ
सर के बल या कदम से चलूँ
आज मैं ऊपर...

Share:

गुरुवार, 10 अक्टूबर 2013

ऐ दिल है मुशकिल जीना यहाँ - Aye Dil Hai Mushkil Jeena Yahan (Md.Rafi, Geeta Dutt, CID)



Movie/Album: सी.आई.डी. (1956)
Music By: ओ.पी.नैय्यर
Lyrics By: मजरूह सुल्तानपुरी
Performed By: मो.रफ़ी, गीता दत्त

ऐ दिल है मुशकिल जीना यहाँ
ज़रा हट के, ज़रा बच के
ये है बॉम्बे मेरी जाँ

कहीं बिल्डिंग, कहीं ट्रामे, कहीं मोटर, कहीं मिल
मिलता है यहाँ सब कुछ, इक मिलता नहीं दिल
इन्साँ का नहीं कहीं नाम-ओ-निशाँ
ज़रा हट के...

कहीं सट्टा, कहीं पत्ता, कहीं चोरी, कहीं रेस
कहीं डाका, कहीं फाँका, कहीं ठोकर, कहीं ठेस
बेकारों के हैं कई काम यहाँ
ज़रा हट के...

बेघर को आवारा यहाँ कहते हँस-हँस
खुद काटे गले सबके, कहे इसको बिज़नस
इक चीज़ के है कई नाम यहाँ
ज़रा हट के...

बुरा दुनिया को है कहता, ऐसा भोला तो ना बन
जो है करता, वो है भरता, है यहाँ का ये चलन
दादागिरी नहीं चलने की यहाँ
ये है बॉम्बे...
ऐ दिल है मुश्किल...

ऐ दिल है आसाँ जीना यहाँ
सुनो मिस्टर, सुनो बन्धु
ये है बॉम्बे मेरी जाँ

Share:

मंगलवार, 8 अक्टूबर 2013

आना ज़रा पास तो आ - Aana Zara Paas To Aa (Kumar Sanu, Anuradha Paudwal)



Movie/Album: खूबसूरत (1999)
Music By: जतिन-ललित
Lyrics By: गुलज़ार
Performed By: कुमार सानू, अनुराधा पौडवाल

आना ज़रा, पास तो आ
छूने तो दे साँसें ज़रा
होंठों से तू, होंठों तले
शहद भरा, रस टपका
आना ज़रा...

बारिशें गुनगुनाएं तो
ख्वाहिशें जाग जाएँ तो
इस पाजी दिल को कैसे समझाएं
तू भी तो कभी समझ समझा ज़रा
आना ज़रा पास तो...

रात भर सोयी भी नहीं
आज तो रोई भी नहीं
दिल की शैतानी अच्छी लगती है
तू भी तो नादां मुझको मना
आना ज़रा पास तो...

Share:

गुरुवार, 3 अक्टूबर 2013

आओ बच्चों तुम्हें दिखाएँ - Aao Bachchon Tumhein Dikhaaein (Pradeep, Jagriti)



Movie/Album: जागृति (1954)
Music By: हेमंत कुमार
Lyrics By:  प्रदीप
Performed By: प्रदीप

आओ बच्चों तुम्हें दिखाएं झाँकी हिंदुस्तान की
इस मिट्टी से तिलक करो ये धरती है बलिदान की
वंदे मातरम...

उत्तर में रखवाली करता पर्वतराज विराट है
दक्षिण में चरणों को धोता सागर का सम्राट है
जमुना जी के तट को देखो गंगा का ये घाट है
बाट-बाट में हाट-हाट में यहाँ निराला ठाठ है
देखो ये तस्वीरें अपने गौरव की अभिमान की
इस मिट्टी से...

ये है अपना राजपूताना नाज़ इसे तलवारों पे
इसने सारा जीवन काटा बरछी तीर कटारों पे
ये प्रताप का वतन पला है आज़ादी के नारों पे
कूद पड़ी थी यहाँ हज़ारों पद्मिनियाँ अंगारों पे
बोल रही है कण कण से कुरबानी राजस्थान की
इस मिट्टी से...

देखो मुल्क मराठों का ये यहाँ शिवाजी डोला था
मुग़लों की ताकत को जिसने तलवारों पे तोला था
हर पर्वत पे आग लगी थी हर पत्थर एक शोला था
बोली हर-हर महादेव की बच्चा-बच्चा बोला था
घेर शिवाजी ने रखी थी लाज हमारी शान की
इस मिट्टी से...

जलियाँवाला बाग ये देखो यहीं चली थी गोलियाँ
ये मत पूछो किसने खेली यहाँ खून की होलियाँ
एक तरफ़ बंदूकें दन दन, एक तरफ़ थी टोलियाँ
मरनेवाले बोल रहे थे इनक़लाब की बोलियाँ
यहाँ लगा दी बहनों ने भी बाजी अपनी जान की
इस मिट्टी से...

ये देखो बंगाल, यहाँ का हर चप्पा हरियाला है
यहाँ का बच्चा-बच्चा अपने देश पे मरनेवाला है
ढाला है इसको बिजली ने, भूचालों ने पाला है
मुट्ठी में तूफ़ान बंधा है और प्राण में ज्वाला है
जन्मभूमि है यही हमारे वीर सुभाष महान की
इस मिट्टी से...

Share:

बुधवार, 11 सितंबर 2013

अपनी तो हर आह एक - Apni To Har Aah Ek (Md.Rafi, Kaala Bazaar)



Movie/Album: काला बाज़ार (1960)
Music By: एस.डी.बर्मन
Lyrics By: शैलेन्द्र
Performed By: मो.रफ़ी

अपनी तो हर आह एक तूफान है
क्या करे वो जान कर अनजान है
ऊपरवाला जान कर अनजान है

अब तो हँस के अपनी भी किस्मत को चमका दे
कानों में कुछ कह दे, जो इस दिल को बहला दे
ये भी मुश्किल है, तो क्या आसान है
ऊपरवाला जान कर...

सर पे मेरे तू जो अपना हाथ ही रख दे
फिर तो भटके राही को मिल जायेंगे रस्ते
दिल की बस्ती बिन तेरे वीरान है
ऊपरवाला जान कर...

दिल ही तो है, इसने शायद भूल भी की है
ज़िन्दगी है भूलकर ही राह मिलती है
माफ़ कर बंदा भी एक इंसान है
ऊपरवाला जान कर...

Share:

मंगलवार, 10 सितंबर 2013

आएगी किसी को हमारी याद - Aayegi Kisi Ko Hamari (Lata Mangeshkar)



Movie/Album: जानेमन (1976)
Music By: लक्ष्मीकांत प्यारेलाल
Lyrics By: आनंद बक्षी
Performed By: लता मंगेशकर

आएगी आएगी आएगी
किसी को हमारी याद आएगी
मेरा मन कहता है
प्यासे जीवन में
छाएगी, छाएगी, छाएगी
कभी कोई बदली छाएगी
आएगी आएगी आएगी...

दुनिया में कौन हमारा है, उम्मीद का एक सहारा है
कश्ती भी है टूटी-टूटी और कितनी दूर किनारा है
माँझी न सही कोई मौज कभी साथ हमें भी ले जाएगी
आएगी आएगी आएगी...

इन ग़म की गलियों में कब तक, ये दर्द हमें तड़पाएगा
इन रस्तों पे चलते-चलते, हमदर्द कोई रुक जाएगा
फ़रियाद मेरी दुनिया की दीवारों से टकराएगी
आएगी आएगी...

Share:

रविवार, 8 सितंबर 2013

आँखों में क्या जी - Aankhon Mein Kya Ji (Kishore Kumar, Asha Bhosle)



Movie/Album: नौ दो ग्यारह (1957)
Music By: एस.डी.बर्मन
Lyrics By: मजरूह सुल्तानपुरी
Performed By: किशोर कुमार, आशा भोंसले

आँखों में क्या जी, रुपहला बादल
बादल में क्या जी, किसी का आँचल
आँचल में क्या जी, अजब सी हलचल

रंगीं है मौसम
तेरे दम की बहार है
फिर भी है कुछ कम
बस तेरा इंतज़ार है
देखने में भोले हो पर हो बड़े चंचल
आँखों में क्या जी...

झुकती है पलकें
झुकने दो और झूम के
उड़ती है ज़ुल्फें
उड़ने दो होंठ चूम के
देखने में भोले हो पर हो बड़े चंचल
आँखों में क्या जी...

झूमें लहराएं
नयना मिल जाये नैन से
साथी बन जाएँ
रस्ता कट जाये चैन से
देखने में भोले हो पर हो बड़े चंचल
आँखों में क्या जी...

Share:

सोमवार, 19 अगस्त 2013

ए री पवन - Ae Ri Pawan (Lata Mangeshkar, Bemisal)



Movie/Album: बेमिसाल (1982)
Music By: आर.डी.बर्मन
Lyrics By: आनंद बक्षी
Performed By:लता मंगेशकर

ए री पवन, ढूँढे किसे तेरा मन चलते चलते
बावरी सी तू फिरे, कौन है तेरा सजन

बादल से तेरा क्या है कुछ नाता
काहे झूमे नाचे गाये, आये जब सावन
बावरी सी तू...

मन के द्वारे से, चोरी चुपके से
सपनों की तू पायल बाँधे, गुज़रे छननन छन
बावरी सी तू...

एक अकेली तू, मेरी सहेली तू
जिसका कोई साथी नाही, उसका क्या जीवन
बावरी सी तू...

Share:

रविवार, 18 अगस्त 2013

आप हैं क्यों ख़फ़ा - Aap Hain Kyon Khafa (Ghulam Ali)



Performed By: गुलाम अली

आप हैं क्यों ख़फ़ा, कुछ पता तो चले
है मेरी क्या खता, कुछ पता तो चले

आज चेहरे पे रंग-ए-उदासी क्यूँ
ऐ मेरे दिलरुबा कुछ पता तो चले
आप हैं क्यों खफ़ा...

आपके और मेरे प्यार के दरमियाँ
क्यों है यह फासिला कुछ पता तो चले
आप हैं क्यों ख़फ़ा...

मैं अगर बेवफा हूँ तो यूँ ही सही
कौन है बावफा कुछ पता तो चले
आप हैं क्यों खफ़ा...

Share:

सोमवार, 12 अगस्त 2013

ऐ बाद-ए-सबा आहिस्ता चल - Ae Baad-e-Saba Aashista (Hemant Kumar, Anarkali)



Movie/Album: अनारकली (1953)
Music By: सी.रामचंद्र
Lyrics By: राजिंदर कृष्ण
Performed By: हेमंत कुमार

ऐ बाद-ए-सबा आहिस्ता चल
यहाँ सोयी हुई है अनारकली
आँखों मे जलवे सलीम के लिये
खोयी हुई है अनारकली

है शहीद-ए-इश्क़ का मकबरा
ज़रा चल अदब से यहाँ हवा
तुझे याद हो के न याद हो
मुझे याद है उस का माजरा

अभी याद है मुझे वो घड़ी
जब किसी की उसपे नज़र पड़ी
यहाँ हुस्न था वहाँ ताज था
यहाँ इश्क़ था वहाँ राज था

ये कहा सलीम ने प्यार से
हँस-हँस के अपनी अनार से
तू कहे तो तारों को तोड़ लूँ
तू कहे तो ताज भी छोड़ दूँ

ज़रा देख ये क्या हवा चली
न रहा सलीम न वो कली
ये मज़ार निशानी है प्यार की
किसी दर्द भरी इकरार की

किस भँवरे के इंतेज़ार मे
यहाँ सोयी है कली अनार की
ऐ बाद-ए-सबा...

Share:

शनिवार, 10 अगस्त 2013

आ जा अब तो आ जा - Aa Ja Ab To Aa Ja (Lata Mangeshkar, Anarkali)



Movie/Album: अनारकली (1953)
Music By: सी.रामचंद्र
Lyrics By: शैलेन्द्र
Performed By: लता मंगेशकर

आ जा अब तो आ जा
मेरी क़िस्मत के ख़रीदार
अब तो आ जा..
नीलाम हो रही है
मेरी चाहत सर-ए-बाज़ार
अब तो आ जा..

सब ने लगाई बोली, ललचाई हर नज़र
मैं तेरी हो चुकी हूँ दुनिया है बेख़बर
ज़ालिम बड़े भोले हैं, मेरे ये तलबगार
अब तो आ जा...

हसरत भरी जवानी, ये हुस्न ये शबाब
रँगीन दिल की महफ़िल मेरे हसीन ख़्वाब
गोया कि मेरी दुनिया लुटने को है तैयार
अब तो आ जा...

Share:

रविवार, 4 अगस्त 2013

आ जान-ए-वफ़ा - Aa Jaan-e-Wafa (Anarkali, Geeta Dutt)



Movie/Album: अनारकली (1953)
Music By: वसंत प्रकाश
Lyrics By: जां निसार अख़्तर
Performed By: गीता दत्त

वफ़ा की लाज रह जाएगी आजा तेरे आने से
मोहब्बत की नज़र नीची ना हो जाए ज़माने से

आ जान-ए-वफ़ा
कहते हैं किसे प्यार ज़माने को दिखा दे
दुनिया की नज़र इश्क के क़दमो पे झुका दे
आ जान-ए-वफ़ा...

आजा ये मेरा नाज़ उठाना ही पड़ेगा
जब प्यार किया है तो निभाना ही पड़ेगा
आ दिल के लिए जान की बाज़ी भी लगा दे
दुनिया की नज़र...

आ प्यार के तूफ़ान मे लहरा के चला आ
हर क़ैद को हर रस्म को ठुकरा के चला आ
आशिक है तो हर चीज़ मुहब्बत पे लुटा दे
दुनिया की नज़र...

दीवाना मोहब्बत का कही डर के रुका है
दरबार मे शाहों के कहीं इश्क झुका है
खुद इश्क के दरबार में शाहों को झुका दे
आ जान-ए-वफ़ा...

Share:

सोमवार, 29 जुलाई 2013

आजा तेरी याद आई - Aaja Teri Yaad Aayi (Lata, Rafi, Charas)



Movie/Album: चरस (1976)
Music By: लक्ष्मीकांत प्यारेलाल
Lyrics By: आनंद बक्षी
Performed By: मो.रफ़ी, लता मंगेशकर, आनंद बक्षी

दिल इंसान का एक तराजू जो इंसाफ़ को तौले
अपनी जगह पर प्यार है क़ायम धरती-अम्बर डोले
सबसे बड़ा सच एक जगत में भेद अनेक जो खोले
प्रेम बिना जीवन सूना ये पागल प्रेमी बोले

के आजा तेरी याद आई
ओ बालम हरजाई
के आजा तेरी...

ज़ालिम कितनी देर लगा दी, तुमने आते-आते
अब आए हो, अब न आते तो हम जान से जाते
दिल दीवाना दीवाने को हम कैसे समझाते
कहते राम-दुहाई
के आजा तेरी याद...

फ़ुरसत भी है, मौसम भी है, मन है रंगरलियों में
छुप गई है तू ख़ुश्बू बनके शायद इन कलियों में
मैंने तुझको कितना ढूँढा आवारा गलियों में
ये आवाज़ लगाई
के आजा तेरी याद...

मस्त हवा ने बात कोई ऐसी कह दी कानों में
जैसे कोई मदिरा भर दे खाली पैमानों में
तड़पाया आज मचलते दिल के अरमानों ने
रुत ने ली अंगड़ाई
के आजा तेरी याद...

Share:

सोमवार, 8 जुलाई 2013

आज मची है धूम - Aaj Machi Hai Dhoom (Uma Devi, Dard)



Movie/Album: दर्द (1947)
Music By: खैय्याम
Lyrics By: शकील बदायुनी
Performed By: उमा देवी

आज मची है धूम
झूम ख़ुशी में झूम
शौक़ भरा दिल नाचे गाये
तू क्यूं हो महरूम
झूम ख़ुशी में झूम

दिल ने किया है, दिल को इशारा
चलेंगे दोनों संग
कोई न समझे, कोई न जाने
इस दुनिया का रंग
दिल का फ़साना
या मैं जानूँ, या उनको मालूम
झूम ख़ुशी में झूम...

आँखों ने इक राज़ बताया
दिल ने कही एक बात
जगमग जगमग रहें जहां में
काश यही दिन रात
सोई हुई उम्मीदें जागीं
दिल का दामन चूम
झूम ख़ुशी में झूम...

Share:

शुक्रवार, 5 जुलाई 2013

अहल-ए-दिल यूँ भी - Ahl-e-Dil Yun Bhi (Bhupinder, Lata, Dard)



Movie/Album: दर्द (1947)
Music By: खैय्याम
Lyrics By: नक्श ल्यालपुरी
Performed By: भूपिंदर सिंह, लता मंगेशकर

अहल-ए-दिल यूँ भी निभा लेते हैं
दर्द सीने में छुपा लेते हैं

भूपिंदर सिंह
ज़ख्म जैसे भी मिले, ज़ख्मों से
दिल के दामन को सजा लेते हैं
दर्द सीने में...

अपने क़दमों पे मोहब्बत वाले
आसमानों को झुका लेते हैं
दर्द सीने में...

लता मंगेशकर
दिल की महफ़िल में उजालों के लिये
याद की शम्मा जला लेते हैं
दर्द सीने में...

जलते मौसम में भी ये दीवाने
कुछ हसीं फूल खिला लेते हैं
दर्द सीने में...

अपनी आँखों को बनाकर ये ज़ुबाँ
कितने अफ़साने सुना लेते हैं
दर्द सीने में...

जिनको जीना है मोहब्बत के लिये
अपनी हस्ती को मिटा लेते हैं
दर्द सीने में...

Share:

गुरुवार, 4 जुलाई 2013

अफसाना लिख रही हूँ - Afsana Likh Rahi Hoon (Uma Devi, Dard)



Movie/Album: दर्द (1947)
Music By: खैय्याम
Lyrics By: शकील बदायुनी
Performed By: उमा देवी

अफ़सान लिख रही हूँ दिल-ए-बेक़रार का
आँखोँ में रंग भर के तेरे इंतज़ार का
अफ़साना लिख रही हूँ...

जब तू नहीं तो कुछ भी नहीं है बहार में
जी चाहता है मूँह भी न देखूँ बहार का
आँखोँ में रंग भर के तेरे इंतज़ार का
अफ़साना लिख रही हूँ...

हासिल हैं यूँ तो मुझको ज़माने की दौलतें
लेकिन नसीब लाई हूँ इक सोग़वार का
आँखोँ में रंग भर के तेरे इंतज़ार का
अफ़साना लिख रही हूँ...

आजा कि अब तो आँख में आँसू भी आ गये
साग़र छलक उठा मेरे सब्र-ओ-क़रार का
आँखोँ में रन्ग भर के तेरे इंतज़ार का
अफ़साना लिख रही हूँ...

Share: