1982 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
1982 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 19 अगस्त 2013

ए री पवन - Ae Ri Pawan (Lata Mangeshkar, Bemisal)



Movie/Album: बेमिसाल (1982)
Music By: आर.डी.बर्मन
Lyrics By: आनंद बक्षी
Performed By:लता मंगेशकर

ए री पवन, ढूँढे किसे तेरा मन चलते चलते
बावरी सी तू फिरे, कौन है तेरा सजन

बादल से तेरा क्या है कुछ नाता
काहे झूमे नाचे गाये, आये जब सावन
बावरी सी तू...

मन के द्वारे से, चोरी चुपके से
सपनों की तू पायल बाँधे, गुज़रे छननन छन
बावरी सी तू...

एक अकेली तू, मेरी सहेली तू
जिसका कोई साथी नाही, उसका क्या जीवन
बावरी सी तू...

Share:

शनिवार, 27 जुलाई 2013

फिर छिड़ी रात - Phir Chhidi Raat (Lata Mangeshkar, Talat Aziz, Bazaar)



Movie/Album: बाज़ार (1982)
Music By: खैय्याम
Lyrics By: मखदूम मोहिउद्दीन
Performed By: लता मंगेशकर, तलत अज़ीज़

फिर छिड़ी रात, बात फूलों की
रात है या बारात फूलों की

फूल के हार, फूल के गजरे
शाम फूलों की, रात फूलों की
फिर छिड़ी रात...

आपका साथ, साथ फूलों का
आपकी बात, बात फूलों की
फिर छिड़ी रात...

फूल खिलते रहेंगे दुनिया में
रोज़ निकलेगी बात फूलों की
फिर छिड़ी रात...

नज़रें मिलती हैं जाम मिलते हैं
मिल रही है हयात फूलों की
फिर छिड़ी रात...

ये महकती हुई ग़ज़ल मखदूम
जैसे सहरा में रात फूलों की
फिर छिड़ी रात...

Share:

शुक्रवार, 26 जुलाई 2013

देख लो आज हमको - Dekh Lo Aaj Humko (Jagjit Kaur, Bazaar)



Movie/Album: बाज़ार (1982)
Music By: खैय्याम
Lyrics By: मिर्ज़ा शौक़
Performed By: जगजीत कौर

देख लो आज हमको जी भर के
कोई आता नहीं है फिर मर के

हो गए तुम, अग़र चे सौदाई
दूर पहुँचेगी मेरी रुस्वाई
देख लो आज...

आओ अच्छी तरह से कर लो प्यार
के निकल जाएँ कुछ दिल का बुखार
देख लो आज...

फ़िर हम उठने लगे, बिठा लो तुम
फ़िर बिगड जाएँ हम, मना लो तुम
देखो लो आज...

याद इतनी तुम्हें दिलाते जाएँ
पान कल के लिए लगाते जाएँ
देख लो आज...

Share:

गुरुवार, 25 जुलाई 2013

दिखाई दिए यूँ - Dikhayee Diye Yun (Lata Mangeshkar, Bazaar)



Movie/Album: बाज़ार (1982)
Music By: खैय्याम
Lyrics By: मिर तकी मिर
Performed By: लता मंगेशकर

दिखाई दिए यूँ कि बेखुद किया
हमें आप से भी जुदा कर चले
दिखाई दिए यूँ...

जबीं सजदा करते ही करते गई
हक़-ए-बंदगी हम अदा कर चले
दिखाई दिए यूँ...

परस्तिश किया तक कि ऐ बुत तुझे
नज़र में सभों की ख़ुदा कर चले
दिखाई दिए यूँ...

बहुत आरज़ू थी गली की तेरी
सो यास-ए-लहू में नहा कर चले
दिखाई दिए यूँ...

Share:

बुधवार, 24 जुलाई 2013

करोगे याद तो - Karoge Yaad To (Bhupinder, Bazaar)



Movie/Album: बाज़ार (1982)
Music By: खैय्याम
Lyrics By: बशर नवाज़
Performed By: भूपिंदर

करोगे याद तो, हर बात याद आयेगी
गुज़रते वक़्त की, हर मौज ठहर जायेगी
करोगे याद तो...

ये चाँद बीते ज़मानों का आईना होगा
भटकते अब्र में, चेहरा कोई बना होगा
उदास राह कोई दास्तां सुनाएगी
करोगे याद तो...

बरसता भीगता मौसम धुआँ-धुआँ होगा
पिघलती शम्मों पे दिल का मेरे ग़ुमां होगा
हथेलियों की हिना, याद कुछ दिलायेगी
करोगे याद तो...

गली के मोड़ पे, सूना सा कोई दरवाज़ा
तरसती आँखों से रस्ता किसी का देखेगा
निगाह दूर तलक जा के लौट आएगी
करोगे याद तो...

Share:

बुधवार, 13 मार्च 2013

मल दे गुलाल मोहे - Mal De Gulaal Mohe (Kaamchor, Lata, Kishore)



Movie/Album: कामचोर (1982)
Music By: राजेश रोशन
Lyrics By: इन्दीवर
Performed By: लता मंगेशकर, किशोर कुमार

मल दे गुलाल मोहे
आई होली आई रे
चुनरी पे रंग सोहे
आई होली आई रे

सात रंग, सात सुर, आज मिले साथ रे
बजने लगी बाँसुरी, जमने लगी बात रे
भीगी-भीगी पवन सारी
के आई होली आई रे
मल दे गुलाल मोहे...

आज कोई उनको भी भेज दे संदेश रे
राह तके दुल्हनिया जाने को परदेस रे
आई-आई रे याद आई
के आई होली आई रे
चुनरी पे रंग सोहे...

प्यार से गले मिलो भेद-भाव छोड़ दो
लोक-लाज की दीवार आज सनम तोड़ दो
रहे दामन न कोई खाली
के आई होली आई रे
मल दे गुलाल मोहे...

Share:

शनिवार, 17 नवंबर 2012

उस मोड़ से शुरू करें - Us Mod Se Shuru Karein (Jagjit Singh, Chitra Singh)



Movie/Album: द लेटेस्ट (1982)
Music By: जगजीत सिंह
Lyrics By: सुदर्शन फ़ाकिर
Performed By: जगजीत सिंह, चित्रा सिंह

उस मोड़ से शुरू करें फिर ये ज़िन्दगी
हर शय जहाँ हसीन थी, हम तुम थे अजनबी

लेकर चले थे हम जिन्हें जन्नत के ख़्वाब थे
फूलों के ख़्वाब थे वो मुहब्बत के ख़्वाब थे
लेकिन कहाँ है इनमें वो, पहली सी दिलकशी
उस मोड़ से शुरू...

रहते थे हम हसीन ख़यालों की भीड़ में
उलझे हुए हैं आज सवालों की भीड़ में
आने लगी है याद वो फ़ुर्सत की हर घड़ी
उस मोड़ से शुरू...

शायद ये वक़्त हमसे कोई चाल चल गया
रिश्ता वफ़ा का और ही रंगो में ढल गया
अश्कों की चाँदनी से थी बेहतर वो धूप ही
उस मोड़ से शुरू...

Share:

रविवार, 9 सितंबर 2012

तू तू है वही दिल - Tu, Tu Hai Wahi (Kishore Kumar, Asha Bhosle)



Movie/Album: ये वादा रहा (1982)
Music By: आर.डी.बर्मन
Lyrics By: गुलशन बावरा
Performed By: आशा भोंसले

तू, तू है वही दिल ने जिसे अपना कहा
तू है जहाँ, मैं हूँ वहाँ
अब तो ये जीना, तेरे बिन है सज़ा
मिल जाएँ इस तरह, दो लहरें जिस तरह
फिर हो न जुदा, हाँ ये वादा रहा

मैं आवाज़ हूँ तो, तू है गीत मेरा
जहां से निराला मनमीत मेरा
मिल जाएँ इस तरह...

किसी मोड़ पे भी ना, ये साथ टूटे
मेरे हाथ से तेरा, दामन न छूटे
कभी ख्वाब में भी तू मुझसे न रूठे
मेरे प्यार की कोई खुशियाँ न लूटे
मिल जाएँ इस तरह...

तुझे मैं जहां की नज़र से चुरा लूँ
कहीं दिल के कोने में तुझको छुपा लूँ
कभी ज़िंदगी में पड़े मुश्किलें तो
मुझे तू संभाले, तुझे मैं संभालूँ
मिल जाएँ इस तरह...

Share:

शुक्रवार, 2 मार्च 2012

ज़िन्दगी मिलके बिताएंगे - Zindagi Milke Bitaenge (Satte Pe Satta)



Movie/Album: सत्ते पे सत्ता (1982)
Music By: आर.डी.बर्मन
Lyrics By: गुलशन बावरा
Performed By: किशोर कुमार, भूपेंद्र, सपन चक्रबर्ती, आर.डी.बर्मन

ज़िन्दगी मिल के बिताएंगे
हाल-ए-दिल गा के सुनायेंगे
हम तो सात रंग हैं
ये जहां रंगीं बनायेंगे

सरगम हम से बने
नगमें हम से जवां
झूमे आसमां
हम ही तो दुनिया के सात अजूबे है
हमसे है जहां
ज़िन्दगी मिल के बिताएंगे...

खुशियाँ बाटेंगे हम
हर ग़म मिल के सहें
फिर क्यों आंसू बहें
अरे बन के सहारा इक दूजे का
यूँ ही चलते रहे
ज़िन्दगी मिल के बिताएंगे...

Share:

शनिवार, 3 सितंबर 2011

पग घुंघरू बाँध मीरा - Pag Ghungroo Baandh Meera (Kishore Kumar)



Movie/Album: नमक हलाल (1982)
Music By: बप्पी लाहिरी
Lyrics By: अनजान
Performed By: किशोर कुमार

बुजुर्गों ने फ़रमाया की पैरों पे अपने खड़े होके दिखलाओ
फिर ये ज़माना तुम्हारा है
ज़माने के सुर ताल के साथ चलते चले जाओ
फिर हर तराना तुम्हारा, फ़साना तुम्हारा है
अरे तो लो भैया हम
अपने पैरों के ऊपर खड़े हो गए
और मिला ली है ताल
दबा लेगा दाँतों तले उँगलियाँ-लियां
ये जहाँ देखकर, देखकर अपनी चाल

के पग घुंघरू बाँध मीरा नाची थी
और हम नाचे बिन घुंघरू के
वो तीर भला किस काम का है
जो तीर निशाने से चूके-चूके-चूके रे

आप अन्दर से कुछ और बाहर से कुछ और नज़र आते हैं
बाखुदा शक्ल से तो चोर नज़र आते हैं
उम्र गुज़री है सारी चोरी में
सारे सुख-चैन बंद जुर्म की तिजोरी में
आपका तो लगता है बस यही सपना
राम-राम जपना, पराया माल अपना
वतन का खाया नमक तो नमक हलाल बनो
फ़र्ज़ ईमान की जिंदा यहाँ मिसाल बनो
पराया धन, परायी नार पे नज़र मत डालो
बुरी आदत है ये, आदत अभी बदल डालो
क्योंकि ये आदत तो वो आग है जो
इक दिन अपना घर फूंके-फूंके-फूंके रे
के पग घुंघरू...

मौसम-ए-इश्क में मचले हुए अरमान है हम
दिल को लगता है के दो जिस्म एक जान है हम
ऐसा लगता है तो लगने में कुछ बुराई नहीं
दिल ये कहता है आप अपनी हैं पराई नहीं
संगमरमर की हाय, कोई मूरत हो तुम
बड़ी दिलकश बड़ी ख़ूबसूरत हो तुम
दिल-दिल से मिलने क कोई महूरत हो
प्यासे दिलों की ज़रुरत हो तुम
दिल चीर के दिखला दूं मैं, दिल में यहीं सूरत हसीं
क्या आपको लगता नहीं हम हैं मिले पहले कहीं
क्या देश है क्या जात है
क्या उम्र है क्या नाम है
अजी छोड़िये इन बातों से
हमको भला क्या काम है
अजी सुनिए तो
हम आप मिलें तो फिर हो शुरू अफ़साने लैला मजनू, लैला मजनू के
के पग घुंघरू...

Share:

मंगलवार, 30 अगस्त 2011

रात बाकी बात बाकी - Raat Baaki Baat Baaki (Asha Bhosle, Bappi Lahiri)



Movie/Album: नमक हलाल (1982)
Music By: बप्पी लाहिरी
Lyrics By: अनजान
Performed By: आशा भोंसले, बप्पी लाहिरी

रात बाकी, बात बाकी
होना है जो हो जाने दो
सोचो ना देखो तो
देखो हाँ जाने-जां
मुझे प्यार से

कश्ती जवां दिल की तूफां से टकरा गयी
मंज़िल मोहब्बत की अब तो करीब आ गयी
आ देखले, है क्या मज़ा
दिल हार के
रात बाकी...

आगाज़ ये है तो अंजाम होगा हसीं
दीवाने परवाने मरने से डरते नहीं
आ दिलरुबा, खुल के ज़रा
मिल यार से
रात बाकी...

Share:

शनिवार, 19 फ़रवरी 2011

दिलबर मेरे - Dilbar Mere (Kishore Kumar)



Movie/Album : सत्ते पे सत्ता (1982)
Music By : आर.डी.बर्मन
Lyrics By : गुलशन बावरा
Performed By : किशोर कुमार

दिलबर मेरे कब तक मुझे, ऐसे ही तड़पाओगे
मैं आग दिल में लगा दूँगा वो, के पल में पिघल जाओगे
एक दिन आएगा, प्यार हो जाएगा
मैं आग...

सोचोगे जब मेरे बारे में तन्हाईयों में
घिर जाओगे और भी मेरी परछाईयों में
दिल मचल जाएगा, प्यार हो जाएगा
दिलबर मेरे...

दिल से मिलेगा जो दिल तो महकने लगोगे
तुम मेरी बाहों में आ के बहकने लगोगे
होश खो जाएगा, प्यार हो जाएगा
दिलबर मेरे...

Share:

शनिवार, 5 दिसंबर 2009

YEH WADA RAHA




One of the most beautiful Composition, a great song from a Classic Bollywood movie YEH WADA RAHA 1982

Singers: Asha B and Kishore Kumar

Music Director: R D Burman

Lyrics: Gulshan Bawra

Lyrics of the song:


Tu Tu Hai Vohi Dil Ne Jise Apna Kaha ...

tu Hai Jahaan Main Hoon Vahaan


ab To Jeena Tere Bin Hain Saza

ho Mil Jaaye Is Tarah ...

do Leharen Jis Tarah ...

kabhi Ho Na Juda

haan Ye Vaada Raha


main Aawaaz Hoon To Tu Hai Geet Mera

jahaan Se Niraala Manmeet Mera ...

ho Mil Jaaye ...


kisi Mod Pe Bhi Na Ye Saath Chute

mere Haath Se Tera Daaman Na Chhute ...

kabhi Khwaab Main Bhi Tu Mujhse Na Ruthe

mere Pyaar Ki Koi Khushiyaan Na Lute

ho Mil Jaaye ...


kabhi Zindagi Mein Pade Mushkilein To

mujhe Tu Sambhaale Tujhe Main Sambhaalu

ho Mil Jaaye Is Tarah ...


tujhe Main Jahaan Ki Najar Se Chura Loon

kahi Dil Ke Kone Main Tujhako Bitha Doon

ho Mil Jaaye Is Tarah ...


Share: