Nau Do Gyarah लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Nau Do Gyarah लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 8 सितंबर 2013

आँखों में क्या जी - Aankhon Mein Kya Ji (Kishore Kumar, Asha Bhosle)



Movie/Album: नौ दो ग्यारह (1957)
Music By: एस.डी.बर्मन
Lyrics By: मजरूह सुल्तानपुरी
Performed By: किशोर कुमार, आशा भोंसले

आँखों में क्या जी, रुपहला बादल
बादल में क्या जी, किसी का आँचल
आँचल में क्या जी, अजब सी हलचल

रंगीं है मौसम
तेरे दम की बहार है
फिर भी है कुछ कम
बस तेरा इंतज़ार है
देखने में भोले हो पर हो बड़े चंचल
आँखों में क्या जी...

झुकती है पलकें
झुकने दो और झूम के
उड़ती है ज़ुल्फें
उड़ने दो होंठ चूम के
देखने में भोले हो पर हो बड़े चंचल
आँखों में क्या जी...

झूमें लहराएं
नयना मिल जाये नैन से
साथी बन जाएँ
रस्ता कट जाये चैन से
देखने में भोले हो पर हो बड़े चंचल
आँखों में क्या जी...

Share:

शनिवार, 7 सितंबर 2013

आजा पंछी अकेला है - Aaja Panchhi Akela Hai (Rafi, Asha)



Movie/Album: नौ दो ग्यारह (1957)
Music By: एस.डी.बर्मन
Lyrics By: मजरूह सुल्तानपुरी
Performed By: मो.रफ़ी, आशा भोंसले

ओ आजा पंछी अकेला है
ओ सो जा निंदिया की बेला है
ओ आजा पंछी अकेला है

उड़ गई नींद यहां मेरे नैन से
बस करो यूं ही पड़े रहो चैन से
लागे रे डर मोहे लागे रे
ओ ये क्या डरने की बेला है
आजा पंछी अकेला है...

ओहो कितनी घुटी सी है ये फ़िज़ा
आहा कितनी सुहानी है ये हवा
मर गये हम, निकला दम, मर गये हम
ओ मौसम कितना अलबेला है
आजा पंछी अकेला है...

बिन तेरे कैसी अंधेरी ये रात है
दिल मेरा धड़कन मेरी तेरे साथ है
तन्हां है फिर भी दिल तन्हां है
ओ लागा सपनों का मेला है
आजा पंछी अकेला है...

Share:

सोमवार, 29 नवंबर 2010

हम हैं राही प्यार के - Hum Hain Raahi Pyar Ke (Kishore Kumar)



Movie/Album: नौ दो ग्यारह (1957)
Music By: एस.डी.बर्मन
Lyrics By: मजरूह सुल्तानपुरी
Performed By: किशोर कुमार

हम हैं राही प्यार के, हमसे कुछ ना बोलिए
जो भी प्यार से मिला, हम उसी के हो लिए

दर्द भी हमें कुबूल, चैन भी हमें कुबूल
हमने हर तरह के फूल, हार में पिरो लिए
जो भी प्यार...

धूप थी नसीब में, धूप में(तो) लिया है दम
चांदनी मिली तो हम, चांदनी में सो लिए
जो भी प्यार...

दिल पे आसरा लिए, हम तो बस यूँ ही जिये
इक कदम पे हंस लिए, इक कदम पे रो लिए
जो भी प्यार...

राह में पड़े हैं हम, कब से आप की क़सम
देखिये तो कम से कम, बोलिए न बोलिए
जो भी प्यार...

Share: