N लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
N लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 24 नवंबर 2013

आजा रे ओ मेरे दिलबर आजा - Aaja Re O Mere Dilbar Aaja (Lata Mangeshkar, Nitin Mukesh, Noorie)



Movie/Album: नूरी (1979)
Music By: खैय्याम
Lyrics By: जां निसार अख्तर
Performed By: लता मंगेशकर, नितिन मुकेश

आजा रे, आजा रे ओ मेरे दिलबर आजा
दिल की प्यास बुझा जा रे
ओ नूरी नूरी

उजला उजला नर्म सवेरा
रूह में मेरी झांके
प्यार से पूछे कौन बसा है
तेरे दिल में आ के
आजा रे, आजा रे ओ मेरे दिलबर आजा
तू ही आके बता जा रे

दर्द जगाये मीठा मीठा
अरमां जागे जागे
प्यार की प्यासी मैं दीवानी
कुछ ना सोचूँ आगे
आजा रे, आजा रे ओ मेरे दिलबर आजा
फिर से आस बंधा जा रे

शाम सुहानी महकी महकी
खुशबू तेरी लाये
पास कहीं जब कलियाँ चटके
मैं जानू तू आये
आजा रे, आजा रे ओ मेरे दिलबर आजा
मुझमें आन समा जा रे

दूर नहीं मैं तुझसे साथी
मैं तो सदा से तेरी
एक नज़र जब तुझको देखूं
जागे किस्मत मेरी
आजा रे, आजा रे ओ मेरे दिलबर आजा
फिर से आस बंधा जा रे

Share:

शनिवार, 2 नवंबर 2013

न जाओ सैय्याँ - Na Jaao Saiyyan (Geeta Dutt)



Movie/Album: साहब बीबी और गुलाम (1962)
Music By: हेमंत कुमार
Lyrics By: शकील बदायुनी
Performed By: गीता दत्त

न जाओ सैय्याँ, छुड़ा के बैय्याँ 
कसम तुम्हारी मैं रो पड़ूँगी
मचल रहा है सुहाग मेरा
जो तुम ना होगे, तो क्या करूँगी

ये बिखरी ज़ुल्फें, ये खिलता गजरा
ये महकी चुनरी, ये मन की मदीरा
ये सब तुम्हारे लिए है प्रीतम
मैं आज तुम को ना जाने दूँगी, जाने ना दूँगी
न जाओ सैय्याँ...

मैं तुम्हारी दासी, जनम की प्यासी
तुम ही हो मेरा सिंगार प्रीतम
तुम्हारे रस्ते की धूल ले कर
मैं मांग अपनी सदा भरूँगी, सदा भरूँगी
न जाओ सैय्याँ...

जो मुझसे अँखियाँ चुरा रहे हो
तो मेरी इतनी अरज भी सुन लो
तुम्हारे चरणों में आ गयी हूँ
यहीं जिऊँगी, यहीं मरूँगी, यहीं मरूँगी
न जाओ सैय्याँ...

Share:

बुधवार, 10 जुलाई 2013

नफरत करने वालों के - Nafrat Karne Waalon Ke (Kishore Kumar, Johny Mera Naam)



Movie/Album: जॉनी मेरा नाम (1970)
Music By: कल्याणजी-आनंदजी
Lyrics By: इन्दीवर
Performed By: किशोर कुमार

नफ़रत करने वालों के सीने में प्यार भर दूं
अरे मैं वो परवाना हूँ, पत्थर को मोम कर दूं
नफ़रत करने वालों...

(फिर आप क्या हैं? हैं?
आख़िर तो आप फूल हैं, फौलाद नहीं हैं
अजी बुलबुल हैं किसी बाग के, सैय्याद नहीं हैं!)

बुलबुल के तड़पने से सैय्याद पिघलता है
आहों में असर हो तो फौलाद पिघलता है
फौलाद के भी दिल में उलफत की आग भर दूँ
अरे मैं वो परवाना हूँ...

(शर्म-ओ-हया का परदा दुश्वार नहीं है
अजी हल्का-सा एक परदा है, दीवार नहीं है!)

आँचल की ये दीवार तो दीवार नहीं हैं
फिर आप के भी दिल में इनकार नहीं हैं
इनकार जिन लबों में इकरार उनमें भर दूँ
अरे मैं वो परवाना हूँ...

(हम वो हैं
जिंदगी में कभी साथ ना छोड़ेंगे,
थामेंगे अगर हाथ तो फिर हाथ ना छोड़ेंगे!!)

हम हाथ ना छोड़ेंगे, तूफां से किनारों तक
हम साथ ना छोड़ेंगे धरती से सितारों तक
चाहत के सितारों से, धरती की मांग भर दूं
नफ़रत करने वालों के...

Share:

बुधवार, 3 जुलाई 2013

न जाने क्या हुआ - Na Jaane Kya Hua (Lata Mangeshkar, Dard)



Movie/Album: दर्द (1947)
Music By: खैय्याम
Lyrics By: नक्श ल्यालपुरी
Performed By: लता मंगेशकर

न जाने क्या हुआ, जो तूने छू लिया
खिला गुलाब की तरह मेरा बदन
निखर निखर गई, सँवर सँवर गई
बना के आईना तुझे ऐ जान-ए-मन
न जाने क्या हुआ...

बिखरा है काजल फ़िज़ाओं में, भीगी भीगी हैं शामें
बूँदों की रिमझिम से जागी, आग ठंडी हवा में
आजा सनम ये हसीं आग हम, लें दिल में बसा
न जाने क्या हुआ...

आँचल कहाँ मैं कहाँ हूँ, ये मुझे होश क्या है
ये बेख़ुदी तूने दी है, प्यार का ये नशा है
सुन ले ज़रा साज़-ए-दिल गा रहा है नग़मा तेरा
न जाने क्या हुआ...

कलियों की ये सेज महके, रात जागे मिलन की
खो जाएँ धड़कन में तेरी, धड़कनें मेरे मन की
आ पास आ, तेरी हर साँस में, मैं जाऊँ समा
न जाने क्या हुआ...

Share:

सोमवार, 17 जून 2013

नैनों वाली ने हाय मेरा दिल लूटा - Nainon Waali Ne Haay Mera Dil Loota (Lata Mangeshkar, Mera Saaya)



Movie/Album: मेरा साया (1966)
Music By: मदन मोहन
Lyrics By: राजा मेहदी अली खान
Performed By: लता मंगेशकर

नैनों वाली ने, हाय मेरा दिल लूटा
नैनों वाली ने, भोली भाली ने, इक मतवाले ने
हाय मेरा दिल लूटा...

मुस्काती, इठलाती, गाती आयी ज़ुल्फ़ें खोले
कोयलिया चुप हो जाये जब उसकी पायल बोले
मुझे दिखा के प्यार भरे दो नैना भोले-भोले
नैनों वाली ने...

नाज़ो अदा से चाँद के आगे घूँघट जब सरकाये
चाँद तड़प कर उसके गोरे कदमों पे गिर जाये
तारे पूछे हुआ है क्या, तो चाँद ये बोले
नैनों वाले ने...

क़ैद में उसकी जो आ जाये वो क़ैदी ना छुटे
लाखों बँधन टूटे लेकिन ये बँधन ना टूटे
नींद चुरा ली मुझसे करके वादे झूठे-झूठे
नैनों वाली ने...

Share:

रविवार, 5 मई 2013

नखरेवाली - Nakhrewali (Kishore Kumar)



Movie/Album: न्यू देल्ही (1956)
Music By: शंकर जयकिशन
Lyrics By: शैलेन्द्र
Performed By: किशोर कुमार

नखरेवाली-३
देखने में देख लो हैं कैसी भोली भाली
अजनबी ये छोरियां, दिल पे डाले डोरियाँ
मन की काली
वो तो कोई और थी जो आँखों से, समा गयी दिल में

बेरहम
बेवफा
अपना कुछ अता पता बता तो दे (बेरहम)
बेकली
बेकसी
कुछ तो कम हो, फ़िर से मुस्कुरा तो दे (बेरहम)
वो तो कोई और...

Share:

सोमवार, 8 अप्रैल 2013

नाव चली - Nav Chali (Aashirwad, Ashok Kumar)



Movie/Album: आशीर्वाद (1968)
Music By: वसंत देसाई
Lyrics By: हरीन्द्रनाथ चट्टोपाध्याय
Performed By: अशोक कुमार

नाव चली
नानी की नाव चली
नीना के नानी की नाव चली
लम्बे सफ़र पे

सामान घर से निकाले गये
नानी के घर से निकाले गये
इधर से उधर से निकाले गये
और नानी की नाव में डाले गये
(क्या क्या डाले गये)
एक छड़ी, एक घड़ी
एक झाड़ू, एक लाडू
एक सन्दुक, एक बन्दुक
एक तलवार, एक सलवार
एक घोड़े की जीन
एक ढोलक, एक बीन
एक घोड़े की नाल
एक जीवर का जाल
एक लह्सुन, एक आलूएक तोता, एक भालू
एक डोरा, एक डोरी
एक बोरा, एक बोरी
एक डंडा, एक झंडा
एक हंडा, एक अंडा
एक केला, एक आम
एक पक्का, एक कच्चा
और...
टोकरी में एक बिल्ली का बच्चा
(म्याऊँ म्याऊँ)

फिर एक मगर ने पीछा किया
नानी की नाव का पीछा किया
नीना के नानी की नाव का पीछा किया
(फिर क्या हुआ)
चुपके से, पीछे से
ऊपर से, नीचे से
एक एक सामान खींच लिया
एक बिल्ली का बच्चा
एक केला, एक आम
एक पक्का, एक कच्चा
एक अंडा, एक हंडा
एक झंडा, एक डंडा
एक बोरी, एक बोरा
एक डोरी एक डोरा
एक तोता, एक भालू
एक लह्सुन, एक आलू
एक जीवर का जाल
एक घोड़े की नाल
एक ढोलक, एक बीन
एक घोड़े की जीन
एक तलवार, एक सलवार
एक बन्दुक, एक सन्दुक
एक लाडू, एक साडू
एक छड़ी, एक घड़ी
(मगर नानी क्या कर रही थी)
नानी थी बिचारी बुड्ढी बहरी
नानी की नींद थी इतनी गहरी
इतनी गहरी (कित्ती गहरी)
नदिया से गहरी, दिन दोपहरी
रात की रानी, ठंडा पानी
गरम मसाला, पेट में ताला
साड़े सोला, पंद्रह एका पंद्रह
दूना तीस, तीया पैंतालिस
चौके साठ, पौना पच्चत्तर
छक्के नब्बे, साती पिचलन
आठी बीसा, नबर पतीसा
गले में रस्सा...

Share:

शनिवार, 30 मार्च 2013

न कोई उमंग है - Na Koi Umang Hai (Kati Patang, Lata Mangeshkar)



Movie/Album: कटी पतंग (1970)
Music By: आर.डी.बर्मन
Lyrics By: आनंद बक्षी
Performed By: लता मंगेशकर

न कोई उमंग है, न कोई तरंग है
मेरी ज़िंदगी है क्या, इक कटी पतंग है

आकाश से गिरी मैं, इक बार कट के ऐसे
दुनिया ने फिर न पूछा, लूटा है मुझको कैसे
न किसी का साथ है, न किसी का संग
मेरी ज़िंदगी है क्या...

लग के गले से अपने, बाबुल के मैं न रोई
डोली उठी यूँ जैसे, अर्थी उठी हो कोई
यही दुख तो आज भी मेरा अंग संग है
मेरी ज़िंदगी है क्या...

सपनों के देवता क्या, तुझको करूँ मैं अर्पण
पतझड़ की मैं हूँ छाया, मैं आँसुओं का दर्पन
यही मेरा रूप है, यही मेरा रँग है
मेरी ज़िंदगी है क्या...

Share:

सोमवार, 18 मार्च 2013

नीला पीला हरा गुलाबी - Neela Peela Hara Gulaabi (Lata, Manna Dey, Mahendra Kapoor)



Movie/Album: आप बीती (1976)
Music By: लक्ष्मीकां-प्यारेलाल
Lyrics By: आनंद बक्षी
Performed By: लता मंगेशकर, महेंद्र कपूर, मन्ना डे

नीला, पीला, हरा, गुलाबी, कच्चा-पक्का रंग
रंग डाला मेरा अंग-अंग
राम दुहाई छोड़ कलाई
ओए मामा
ओ मेरे मामा क्या बाजू मेरा तोड़ेगा

आगे-पीछे, ऊपर-नीचे
कोई कितना दौड़ेगा
बहादुर नहीं छोड़ेगा, बहादुर नहीं छोड़ेगा
नीला पीला हरा गुलाबी...

अरे छेड़छाड़ मत करना, करके होली का बहाना
आज का दिन है प्यार का दिन
कोई मार न मुझसे खाना
कुर्ता ढील, तंग पैजामा, गुस्सा रहने दे रे मामा
हाथ मिला ले प्रेम की रेखा
तुमने दुनिया में क्या देखा
अरे तुमने देखे प्रेम के नाटक
हमने देखी जंग
रंग डाला, मेरा अंग-अंग
नीला पीला हरा गुलाबी...

रंग वाले से रंग करवाओ
तो वो माँगे पैसे
मुफ़्त में हमने रंग डाले हैं
मुखड़े कैसे कैसे
दर्पन देखो तो दीवानी, अरे सूरत न जाये पहचानी
तू कोई बदमाश है पक्का
मारा मुझको ज़ोर से धक्का
मैं गिर पड़ी ज़मीं पे जैसे
कट के गिरे पतंग
रंग डाला, मेरा अंग-अंग
राम दुहाई, छोड़ कलाई...

Share:

गुरुवार, 21 फ़रवरी 2013

नज़र न लग जाए - Nazar Na Lag Jaaye (Md.Rafi)



Movie/Album: नाईट इन लन्दन (1967)
Music By: लक्ष्मीकांत प्यारेलाल
Lyrics By: आनंद बक्षी
Performed By: मो.रफ़ी

नज़र न लग जाए किसी की राहों में
छुपा के रख लूँ आ तुझे निगाहों में
तू खो न जाए
ओ माई लव
नज़र न लग जाए...

देखकर तेरी तरफ़ बहार
आज हो रही है बेक़रार
छू रहे हैं फूल यूँ तुझे
जैसे हो इन्हें भी तुझसे प्यार
ये हो न जाए
ओ माई लव
नज़र न लग जाए...

ऐ मेरी हसीन दिलरुबा
मेरे दिल में छुप के बैठ जा
तुझमें मुझमें फ़र्क ना रहे
आ क़रीब आ क़रीब आ
तू खो न जाए
ओ माई लव
नज़र न लग जाए ...

सामने जो एक तू न हो
दिल में कोई आरज़ू न हो
मंज़िलें हज़ार हों मगर
मंज़िलों की जुस्तजू न हो
ये हो न जाए
ओ माई लव
नज़र न लग जाए ...

Share:

सोमवार, 31 दिसंबर 2012

नफरत की दुनिया को छोड़ के - Nafrat Ki Duniya Ko Chhod Ke (Md.Rafi)



Movie/Album: हाथी मेरे साथी (1971)
Music By: लक्ष्मीकांत प्यारेलाल
Lyrics By: आनंद बक्षी
Performed By: मो.रफ़ी

नफरत की दुनिया को छोड़ के
खुश रहना मेरे यार
इस झूठ की नगरी से तोड़ के
नाता जा प्यारे
अमर रहे तेरा प्यार
खुश रहना मेरे यार...

जब जानवर कोई इंसान को मारे
कहते हैं दुनिया में वहशी उसे सारे
एक जानवर की जान आज इंसानों ने ली है
चुप क्यों है संसार
खुश रहना मेरे यार...

बस आखिरी सुन ले, ये मेल है अपना
बस ख़त्म है साथी, ये खेल है अपना
अब याद में तेरी बीत जायेंगे रो रो के
जीवन के दिन चार
नफरत की दुनिया को...

Share:

गुरुवार, 20 दिसंबर 2012

नैना मिलाय के - Naina Milai Ke (Saathiya)



Movie/Album: साथिया (2002)
Music By: ए.आर.रहमान
Lyrics By: गुलज़ार
Performed By: साधना सरगम, मधुर्श्री

नैना मिलाय के मोसे

झूठ कपट छल कीनी
मोसे नैना मिलाय के
पलकों में बंद कर लीनी

चिकनी माटी बिस आँगन
धड़ से फिसलवाय दीनी
सावन में बुलाय के
झूठ कपट छल कीनी...

सुध बुध खोई होस उड़ाय हाय
छु मंतर कर दीनी
हमका छु के छूवाय के 
झूठ कपट छल कीनी...

दिल की कचहरी मुकदमा चलाय है
हाँ मुजरिम हमें कर दीनी
बिना रपट लिखाय के
झूठ कपट छल कीनी...

Share:

गुरुवार, 25 अक्टूबर 2012

न जा कहीं अब न जा - Na Ja Kahin Ab Na Ja (Md.Rafi)



Movie/Album: मेरे हमदम मेरे दोस्त (1968)
Music By: लक्ष्मीकांत प्यारेलाल
Lyrics By: मजरूह सुल्तानपुरी
Performed By: मो. रफ़ी

न जा, कहीं अब न जा
दिल के सिवा
है यही दिल, कूचा तेरा
ऐ मेरे हमदम, मेरे दोस्त
न जा कहीं...

बेसबब उड़ेगी हरसू
तेरे पैरहन की खुशबू
इधर तो आ, संवार दूं
खुले-खुले ये गेसू
वफ़ा देती है सदा
न जा कहीं...

आके खून-ए-दिल मिला के
भर दूँ इन लबों के खाके
बुझा-बुझा बदन तेरा
कँवल-कँवल बना के
खिला दूँ रंग-ए-हिना
न जा कहीं...

आज शहर-ए-दिल में चलकर
सूरत-ए-चराग़ जलकर
इसी झुकी हुई नज़र
के काजल से दिल पर
लिखे आ नाम-ए-वफ़ा
न जा कहीं...

Share:

गुरुवार, 11 अक्टूबर 2012

नैन से नैनों को मिला - Nain Se Nainon Ko Mila (Adnan Sami)



Movie/Album: तेरा चेहरा (2002)
Music By: अदनान सामी
Lyrics By: समीर
Performed By: अदनान सामी

नैन से नैनों को मिला
काहे को सताए है आ भी आ
नैन से नैनों को...

देख ना यूँ बेरुख़ी से
आज तो नज़र मिला दे
है क़सम तुझे दीवानी
प्यार का कोई सिला दे
जबसे तेरी आँखें झुकी हैं
तबसे मेरी साँसें रुकी हैं
चोरी-चोरी ख़्वाबों में आ भी जा
नैन से नैनों को...

कह रही है मेरी मोहब्बत
थोड़ा सा क़रार दे-दे
सिर्फ़ ये मेरी है चाहत
चैन मुझको यार दे-दे
हर धड़कन गाने लगी है
बन के नशा छाने लगी है
धीरे-धीरे बाँहों में आ भी जा
नैन से नैनों को...

Share:

मंगलवार, 18 सितंबर 2012

नहीं रखता दिल में - Nahin Rakhta Dil Mein (Lucky Ali)



Movie/Album: सिफर (1998)
Music By: लकी अली
Lyrics By: स्येद असलम नूर
Performed By: लकी अली

नहीं रखता दिल में कुछ रखता हूँ जुबां पर
समझे ना अपने भी कभी
कह नहीं सकता मैं क्या सहता हूँ छुपा कर
इक ऐसी आदत है मेरी
सभी तो हैं जिनसे मिलता हूँ
सही जो है इनसे कहता हूँ
जो समझता हूँ

मैंने देखा नहीं रंग दिल आया है सिर्फ अदा पर
इक ऐसी चाहत है मेरी
बहारों के घेरे से लाया मैं दिल सजा कर
इक ऐसी सोहबत है मेरी
साये में छाए रहता हूँ
आँखें बिछाये रहता हूँ
जिनसे मिलता हूँ

कितनो को देखा है हमने यहाँ
कुछ सिखा है हमने उनसे नया

पहले फुरसत थी अब हसरतें समाकर
इक ऐसी उलझन है मेरी
खुद चलकर रुकता हूँ जहाँ जिस जगह पर
इक ऐसी सरहद है मेरी
कहने से भी मैं डरता हूँ
अपनों के धुन में रहता हूँ
कर क्या सकता हूँ

दे सकता हूँ मैं थोडा प्यार यहाँ पर
जितनी हैसियत है मेरी
रह जाऊं सबके दिल में दिल को बसाकर
इक ऐसी नियत है मेरी
हो जाये तो भी राज़ी हूँ
खो जाऊं तो मैं बाकी हूँ
यूँ समझता हूँ

रस्ते न बदले न बदला जहां 
फिर क्यों बदलते कदम हैं यहाँ

Share:

मंगलवार, 11 सितंबर 2012

ना तुम जानो ना हम - Na Tum Jaano Na Hum (Lucky Ali)



Movie/Album: कहो ना प्यार है (2000)
Music By: राजेश रौशन
Lyrics By: सावन कुमार टाक
Performed By: लकी अली

क्यों चलती है पवन
क्यों झूमे है गगन
क्यों मचलता है मन
ना तुम जानो ना हम

क्यों आती है बहार
क्यों लुटता है करार
क्यों होता है प्यार
ना तुम जानो ना हम

ये मदहोशियाँ, ये तन्हाईयाँ
तसव्वुर में है किसकी परछाईयाँ
ये भीगा समां, उमंगें जवां
मुझे इश्क ले जा रहा है कहाँ
क्यों गुम है हर दिशा
क्यों होता है नशा
क्यों आता है मज़ा
ना तुम जानो ना हम

धड़कता भी है, तड़पता भी है
ये दिल क्यों अचानक बहकता भी है
महकता भी है, चहकता भी है
ये दिल क्या वफ़ा को समझता भी है
क्यों मिलती है नज़र
क्यों होता है असर
क्यों होती है सहर
ना तुम जानो ना हम

Share:

शुक्रवार, 7 सितंबर 2012

ना जिया लागे ना - Na Jiya Laage Na (Lata Mangeshkar)



Movie/Album: आनंद (1971)
Music By: सलिल चौधरी
Lyrics By: गुलज़ार
Performed By: लता मंगेशकर

ना जिया लागे ना
तेरे बिना मेरा कहीं जिया लागे ना

जीना भूले थे कहाँ याद नहीं
तुझको पाया है जहाँ
सांस फिर आई वहीँ
ज़िन्दगी तेरे सिवा हाय भाये ना
ना जिया लागे ना...
पिया तेरी बावरी से रहा जाए ना

तुम अगर जाओ कभी जाओ कहीं
वक़्त से कहना ज़रा
वो ठहर जाए वहीँ
वो घडी वहीँ रहे ना, जाए ना
ना जिया लागे ना...

Share:

रविवार, 12 अगस्त 2012

आदत - Aadat (Atif Aslam, Kalyug)



Movie/Album: कलयुग (2005)
Music By: रोहैल हयात, फैज़ल रफ़ी
Lyrics By: सईद कादरी
Performed By: आतिफ़ असलम

जुदा होके भी, तू मुझमें कहीं बाकी है
पलकों में बनके आंसू, तू चली आती है
जुदा होके भी...

वैसे जिंदा हूँ मैं ज़िन्दगी, बिन तेरे मैं
दर्द ही दर्द बाकी रहा है सीने में
सांस लेना भर ही यहाँ जीना नहीं है
अब तो आदत सी है मुझको ऐसे जीने में
जुदा होके भी...

साथ मेरे है तू हर पल शब के अंधेरे में
पास मेरे है तू हरदम उजले सवेरे में
दिल से धड़कन भुला देना आसां नहीं है
अब तो आदत सी है मुझको ऐसे जीने में
जुदा होके भी...

अब तो आदत सी है मुझको ऐसे जीने में
ये जो यादें हैं, सभी बातें हैं
हटा दो इन्हें, मिटा दो इन्हें...

II
न जाने कब से, उम्मीदें कुछ बाकी है
मुझे फिर भी तेरी याद, क्यूँ आती है
न जाने कब से

दूर जितना भी तुम मुझसे, पास तेरे मैं
अब तो आदत सी है मुझको ऐसे जीने में
ज़िन्दगी से कोई शिकवा भी नहीं है
अब तो जिंदा हू मैं इस नीले आसमां में

चाहत ऐसी है ये तेरी, बढ़ती जाए
आहट ऐसी है ये तेरी, मुझको सताए
यादें गहरी हैं इतनी, दिल डूब जाए
और आँखों में यह ग़म नम बन जाए

अब तो आदत सी...

सभी यादें हैं, सभी बातें हैं
भुला दो उन्हें, मिटा दो उन्हें

Share:

शुक्रवार, 10 अगस्त 2012

ना झटको ज़ुल्फ़ से पानी - Na Jhatko Zulf Se Paani (Md.Rafi)



Movie/Album: शहनाई (1947)
Music By: रवि
Lyrics By: राजिंदर कृषण
Performed By: मो.रफ़ी

ना झटको ज़ुल्फ़ से पानी
ये मोती फूट जायेंगे
तुम्हारा कुछ न बिगड़ेगा
मगर दिल टूट जायेंगे
ना झटको ज़ुल्फ़...

ये भीगी रात, ये भीगा बदन, ये हुस्न का आलम
ये सब अन्दाज़ मिल कर, दो जहां को लूट जायेंगे
ना झटको ज़ुल्फ़...

ये नाज़ुक लब हैं या आपस में दो लिपटी हुई कलियाँ
ज़रा इनको अलग कर दो, तरन्नुम फूट जायेंगे
ना झटको ज़ुल्फ़...

हमारी जान ले लेगा, ये नीची आँख का जादू
चलो अच्छा हुआ मर कर, जहां से छूट जायेंगे
ना झटको ज़ुल्फ़...

Share:

मंगलवार, 19 जून 2012

ना मुँह छुपा के जियो - Na Munh Chhupa Ke Jiyo (Mahendra Kapoor)



Movie/Album : हमराज़ (1967)
Music By : रवि
Lyrics By : साहिर लुधियानवी
Performed By : महेंद्र कपूर

ना मुँह छुपा के जियो और ना सर झुका के जियो
गमों का दौर भी आए तो मुस्कुरा के जियो

घटा में छुप के सितारे फना नहीं होते
अंधेरी रात के दिल में दीये जला के जियो
ना मुँह छुपा...

ना जाने कौन सा पल मौत की अमानत हो
हर एक पल की खुशी को गले लगा के जियो
ना मुँह छुपा...

ये जिंदगी किसी मंजिल पे रूक नहीं सकती
हर इक मकाम से आगे कदम बढ़ा के जियो
ना मुँह छुपा...

Share: