Ravi लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Ravi लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 22 अप्रैल 2013

ओ नन्हें से फ़रिश्ते - O Nanhe Se Farishte (Md.Rafi)



Movie/Album: एक फूल दो माली (1969)
Music By: रवि
Lyrics By: प्रेम धवन
Performed By: मो.रफ़ी

ओ नन्हें से फ़रिश्ते, तुझसे ये कैसा नाता
कैसे ये दिल के रिश्ते, ओ नन्हें से फ़रिश्ते
Happy Birthday To You...

तुझे देखने को तरसे, क्यों हर घड़ी निगाहें
बेचैन सी रहती हैं, तेरे लिये ये बाहें
मुझे खुद पता नहीं है, मुझे तुझसे प्यार क्यूं है
ओ नन्हें से फ़रिश्ते...

नाज़ुक सा फूल है तू, किसी और के चमन का
खुशबू से तेरी महके, क्यों बाग मेरे मन का
मेरी ज़िन्दगी में छाई, तुझसे बहार क्यूं है
ओ नन्हें से फ़रिश्ते...

तू कुछ नहीं है मेरा, फिर भी ये तड़प कैसी
तुझे देखते ही खून में, उठती है इक लहर सी
हर वक्त मुझको रहता, तेरा इन्तज़ार क्यूं है
ओ नन्हें से फ़रिश्ते...

Share:

रविवार, 7 अप्रैल 2013

मुझे इश्क है तुझी से - Mujhe Ishq Hai Tujhi Se (Md. Rafi)



Movie/Album: उम्मीद (1971)
Music By: रवि
Lyrics By: शकील बदायुनी
Performed By: मो.रफ़ी

मुझे इश्क है तुझी से
मेरी जान-ए-जिंदगानी
तेरे पास मेरा दिल है
मेरे प्यार की निशानी

मेरी ज़िन्दगी में तू है
मेरे पास क्या कमी है
जिसे ग़म नहीं खिज़ा का
वो बहार तूने दी है
 मेरे हाल पर हुई है
तेरी ख़ास महरबानी
तेरे पास मेरा दिल...

तेरे हुस्न ने दिखाई
मुझे बेखुदी की राहें
ये हसीन लब नशीले
ये झुकी झुकी निगाहें
तेरी ज़ुल्फ़ से उठी है
ये घटाओं की जवानी
तेरे पास मेरा दिल...

Share:

मंगलवार, 5 मार्च 2013

संसार की हर शय का - Sansar Ki Har Shay Ka (Mahendra Kapoor)



Movie/Album: धुंध (1973)
Music By: रवि
Lyrics By: साहिर लुधियानवी
Performed By: महेंद्र कपूर

संसार की हर शय का इतना ही फ़साना है
एक धुँध से आना है, एक धुँध में जाना है

ये राह कहाँ से है, ये राह कहाँ तक है
ये राज़ कोई राही समझा है न जाना है
संसार की हर शय का...

एक पल की पलक पर है, ठहरी हुई ये दुनिया
एक पल के झपकने तक हर खेल सुहाना है
संसार की हर शय का...

क्या जाने कोई किस पल, किस मोड़ pe क्या बीते
इस राह में ऐ राही, हर मोड़ बहाना है
संसार की हर शय का...

हम लोग खिलौने हैं, एक ऐसे खिलाड़ी के
जिसको अभी सदियों तक, ये खेल रचाना है
संसार की हर शय का...

Share:

बुधवार, 31 अक्टूबर 2012

मेरे भैया मेरे चंदा - Mere Bhaiya Mere Chanda (Asha Bhosle)



Movie/Album: काजल (1965)
Music By: रवि
Lyrics By: साहिर लुधियानवी
Performed By: आशा भोंसले

मेरे भैया, मेरे चंदा, मेरे अनमोल रतन
तेरे बदले मैं जमाने की कोई चीज़ ना लूं

तेरी साँसोँ की कसम खाके, हवा चलती है
तेरे चेहरे की झलक पा के बहार आती है
एक पल भी मेरी नज़रों से जो तू ओझल हो
हर तरफ मेरी नज़र तुझको पुकार आती है
मेरे भैया मेरे चंदा...

तेरे सेहरे की महकती हुई लड़ियों के लिए
अनगिनत फूल ऊम्मीदोँ के चुने हैं मैंने
वो भी दिन आये कि उन ख्वाबोँ के ताबीर मिले
तेरी खातिर जो हंसीं ख्वाब बुने हैं मैंने
मेरे भैया मेरे चंदा...

Share:

शुक्रवार, 17 अगस्त 2012

तुझे सूरज कहूं या चंदा - Tujhe Suraj Kahun Ya Chanda (Manna Dey)



Movie/Album: एक फूल दो माली (1969)
Music By: रवि
Lyrics By: प्रेम धवन
Performed By: मन्ना डे

तुझे सूरज कहूं या चंदा
तुझे दीप कहूं या तारा
मेरा नाम करेगा रौशन
जग में मेरा राज दुलारा

मेरा घर था खाली खाली
छाई थी अजब उदासी
जीवन था सूना सूना
हर आस थी प्यासी प्यासी
तेरे आते ही खुशियों से
भर गया है जीवन सारा
मेरा नाम करेगा रौशन...

मैं कब से तरस रहा था
मेरे आँगन में कोई खेले
नन्ही सी हँसी के बदले
मेरी सारी दुनिया ले ले
तेरे संग झूल रहा है
मेरी बाहों में जग सारा
मेरा नाम करेगा रौशन ...

आज उँगली थाम के तेरी
तुझे मैं चलना सिखलाऊँ
कल हाथ पकड़ना मेरा
जब मैं बूढ़ा हो जाऊँ
तू मिला तो मैंने पाया
जीने का नया सहारा
मेरा नाम करेगा रौशन...

मेरे बाद भी इस दुनिया में
ज़िंदा मेरा नाम रहेगा
जो भी तुझ को देखेगा
तुझे मेरा लाल कहेगा
तेरे रूप में मिल जायेगा
मुझको जीवन दोबारा
मेरा नाम करेगा रौशन...

Share:

गुरुवार, 16 अगस्त 2012

ये पर्दा हटा दो - Ye Parda Hata Do (Md.Rafi, Asha Bhosle)



Movie/Album: एक फूल दो माली (1969)
Music By: रवि
Lyrics By: प्रेम धवन
Performed By: मो.रफ़ी, आशा भोंसले

ये पर्दा हटा दो
ज़रा मुखड़ा दिखा दो
हम प्यार करने वाले हैं कोई ग़ैर नहीं
अरे हम तुम पे मरने वाले हैं कोई ग़ैर नहीं
ओ मजनूं के नाना
मेरे पीछे न आना
जा प्यार करने वाले तेरी ख़ैर नहीं
अरे ओ हमपे मरने वाले तेरी ख़ैर नहीं
ये पर्दा हटा दो...

शुक्र करो के पड़े नहीं है मेरी माँ के डंडे
एक हाथ में हो जाते अरमान तुम्हारे ठंडे
माँ को भी समझा दो
बस इतना बता दो
हम प्यार करने वाले...

जहाँ मिलें दो जवाँ नज़र होती तकरार वहीं है
दिल पर रख कर हाथ ये कह दो हमसे प्यार नहीं है
दिल की बातें दिलवाले नज़रों से ही पहचानते
लेकिन कुछ ऐसे हैं अनाड़ी जो ये भी नहीं जानते
ये पहले बताते
बारात ले के आते
हम प्यार करने वाले...

Share:

शुक्रवार, 10 अगस्त 2012

ना झटको ज़ुल्फ़ से पानी - Na Jhatko Zulf Se Paani (Md.Rafi)



Movie/Album: शहनाई (1947)
Music By: रवि
Lyrics By: राजिंदर कृषण
Performed By: मो.रफ़ी

ना झटको ज़ुल्फ़ से पानी
ये मोती फूट जायेंगे
तुम्हारा कुछ न बिगड़ेगा
मगर दिल टूट जायेंगे
ना झटको ज़ुल्फ़...

ये भीगी रात, ये भीगा बदन, ये हुस्न का आलम
ये सब अन्दाज़ मिल कर, दो जहां को लूट जायेंगे
ना झटको ज़ुल्फ़...

ये नाज़ुक लब हैं या आपस में दो लिपटी हुई कलियाँ
ज़रा इनको अलग कर दो, तरन्नुम फूट जायेंगे
ना झटको ज़ुल्फ़...

हमारी जान ले लेगा, ये नीची आँख का जादू
चलो अच्छा हुआ मर कर, जहां से छूट जायेंगे
ना झटको ज़ुल्फ़...

Share:

रविवार, 29 जुलाई 2012

बड़ी देर भई नंदलाला - Badi Der Bhai Nandlala (Md.Rafi)



Movie/Album: खानदान (1965)
Music By: रवि
Lyrics By: राजिंदर किशन
Performed By: मो.रफी

बड़ी देर भई नंदलाला
तेरी रह तके बृजबाला
ग्वाल-बाल इक-इक से पूछे
कहाँ है मुरली वाला रे
बड़ी देर भई नंदलाला

कोई ना जाए कुञ्ज गलिन में, तुझ बिन कलियाँ चुनने को
तरस रहे हैं जमुना के तट, धुन मुरली की सुनने को
अब तो दरस दिखा दे नटखट, क्यों दुविधा मे डाला रे
बड़ी देर भई नंदलाला...

संकट में है आज वो धरती, जिस पर तूने जनम लिया
पूरा कर दे आज वचन वो, जो गीता में जो तूने दिया
तुम बिन कोई नहीं है मोहन, भारत का रखवाला रे
बड़ी देर भई नंदलाला...

Share:

मंगलवार, 19 जून 2012

ना मुँह छुपा के जियो - Na Munh Chhupa Ke Jiyo (Mahendra Kapoor)



Movie/Album : हमराज़ (1967)
Music By : रवि
Lyrics By : साहिर लुधियानवी
Performed By : महेंद्र कपूर

ना मुँह छुपा के जियो और ना सर झुका के जियो
गमों का दौर भी आए तो मुस्कुरा के जियो

घटा में छुप के सितारे फना नहीं होते
अंधेरी रात के दिल में दीये जला के जियो
ना मुँह छुपा...

ना जाने कौन सा पल मौत की अमानत हो
हर एक पल की खुशी को गले लगा के जियो
ना मुँह छुपा...

ये जिंदगी किसी मंजिल पे रूक नहीं सकती
हर इक मकाम से आगे कदम बढ़ा के जियो
ना मुँह छुपा...

Share:

सोमवार, 2 जनवरी 2012

चलो इक बार फिर से - Chalo Ik Baar Phir Se (Mahendra Kapoor)



Movie/Album: गुमराह (1963)
Music By: रवि
Lyrics By: साहिर लुधियानवी
Performed By: महेंद्र कपूर

चलो इक बार फिर से अजनबी बन जाएं हम दोनों

न मैं तुमसे कोई उम्मीद रखूँ दिलनवाज़ी की
न तुम मेरी तरफ़ देखो गलत अंदाज़ नज़रों से
न मेरे दिल की धड़कन लड़खड़ाये मेरी बातों में
न ज़ाहिर हो तुम्हारी कश्मकश का राज़ नज़रों से
चलो इक बार...

तुम्हें भी कोई उलझन रोकती है पेशकदमी से
मुझे भी लोग कहते हैं कि ये जलवे पराए हैं
मेरे हमराह भी रुसवाइयां हैं मेरे माज़ी की
तुम्हारे साथ भी गुज़री हुई रातों के साये हैं
चलो इक बार...

तार्रुफ़ रोग हो जाये तो उसको भूलना बेहतर
ताल्लुक बोझ बन जाये तो उसको तोड़ना अच्छा
वो अफ़साना जिसे अंजाम तक लाना ना हो मुमकिन
उसे इक खूबसूरत मोड़ देकर छोड़ना अच्छा
चलो इक बार...

Share:

रविवार, 12 जून 2011

लो आ गयी उनकी याद - Lo Aa Gayi Unki Yaad (Lata Mangeshkar)



Movie/Album : दो बदन (1966)
Music By : रवि
Lyrics By : शकील बदायुनी
Performed By : लता मंगेशकर

लो आ गयी उनकी याद,
वो नहीं आये

दिल उनको ढूंढता है, ग़म का श्रृंगार कर के
आँखें भी थक गयीं हैं, अब इंतज़ार कर के
इक सांस रह गयी है, वो भी न टूट जाये
लो आ...

रोती है आज हम पर, तन्हाईयाँ हमारी
वो भी न पाये शायद, परछाइयाँ हमारी
बढ़ते ही जा रहे हैं, मायूसियों के साये
लो आ...

लौ थरथरा रही है, अब शम्म-ए-ज़िन्दगी की
उजड़ी हुई मुहब्बत, मेहमाँ है दो घड़ी की
मर कर ही अब मिलेंगे, जी कर तो मिल न पाये
लो आ...

Share:

गुरुवार, 17 फ़रवरी 2011

आजा तुझको पुकारे मेरा प्यार - Aaja Tujhko Pukare Mera Pyar (Md.Rafi)



Movie/Album: नील कमल (1968)
Music By: रवि
Lyrics By: साहिर लुधियानवी
Performed By: मो.रफ़ी

आजा तुझको पुकारे मेरा प्यार
आजा, मैं तो मिटा हूँ तेरी चाह में
तुझको पुकार...

आखिरी पल है, आखिरी आंहें तुझे ढूँढ रही हैं
डूबती सांसें, बुझती निगाहें तुझे ढूँढ रही हैं
सामने आजा एक बार
आजा, मैं तो मिटा हूँ...

दोनो जहां की, भेंट चढ़ा दी मैंने चाह में तेरी
अपने बदन की, खाक़ मिला दी मैंने राह में तेरी
अब तो चली आ इस पार
आजा, मैं तो मिटा हूँ...

इतने युगों तक, इतने दुखों को कोई सह ना सकेगा
तेरी क़सम मुझे, तू है किसी की कोई कह ना सकेगा
मुझसे है तेरा इक़रार
आजा, मैं तो मिटा हूँ...

तेरी नज़र की, ओस पड़े तो बुझे प्यास मिलन की
तेरे बदन की, ओट मिटे तो रहे लाज लगन की
मिल जाए चैन-करार
आजा, मैं तो मिटा हूँ...

Share:

शुक्रवार, 4 फ़रवरी 2011

गैरों पे करम - Gairon Pe Karam (Lata Mangeshkar)



Movie/Album : आँखें (1968)
Music By : रवि
Lyrics By : साहिर लुधियानवी
Performed By : लता मंगेशकर

गैरों पे करम, अपनों पे सितम
ऐ जान-ए-वफ़ा, ये ज़ुल्म न कर
रहने दे अभी थोड़ा सा भरम
ऐ जान-ए-वफ़ा, ये ज़ुल्म न कर

हम चाहने वाले हैं तेरे, यूं हमको जलाना ठीक नहीं
महफ़िल में तमाशा बन जाएँ, इस दर्जा सताना ठीक नहीं
मर जायेंगे हम, मिट जायेंगे हम
ऐ जान-ए-वफ़ा...

गैरों के थिरकते शानें पर, ये हाथ गंवारा कैसे करें
हर बात गंवारा है लेकिन, ये बात गंवारा कैसे करें
तुझको तेरी बेदर्दी की कसम
ऐ जान-ए-वफ़ा...

हम भी थे तेरे मंज़ूर-ए-नज़र, जी चाहे तो अब इकरार ना कर
सौ तीर चला सीने पे मगर, बेगानों से मिलकर वार न कर
बेमौत कहीं मर जाएं न हम
ऐ जान-ए-वफ़ा...

Share:

गुरुवार, 3 जून 2010

हे नीले गगन के तले - He Neele Gagan Ke Tale (Mahendra Kapoor)



Movie/Album : हमराज़ (1967)
Music By : रवि
Lyrics By : साहिर लुधियानवी
Performed By : महेंद्र कपूर

हे नीले गगन के तले
धरती का प्यार पले
ऐसे ही जग में आती हैं सुबहें
ऐसे ही शाम ढले

शबनम के मोती, फूलों पे बिखरे
दोनों की आस फले
हे नीले...

बलखाती बेलें, मस्ती में खेलें
पेड़ों से मिलके गले
हे नीले...

नदियाँ का पानी, दरिया से मिलके
सागर की ओर चले
हे नीले...

Share:

तुम अगर साथ देने - Tum Agar Saath Dene Ka (Mahendra Kapoor)



Movie/Album : हमराज़ (1967)
Music By : रवि
Lyrics By : साहिर लुधियानवी
Performed By : महेंद्र कपूर

तुम अगर साथ देने का वादा करो
मैं यूँ ही मस्त नगमे लुटाता रहूँ
तुम मुझे देख कर मुस्कुराती रहो
मैं तुम्हें देख कर गीत गाता रहूँ

कितने जलवे फिज़ाओं में बिखरे मगर
मैंने अब तक किसी को उतारा नहीं
तुमको देखा तो नज़रें ये कहने लगी
हमको चेहरे से हटना गंवारा नहीं
तुम अगर मेरी नज़रों के आगे रहो
मैं हर एक शय से नज़रें चुराता रहूँ
तुम अगर...

मैंने ख़्वाबों में बरसों तराशा जिसे
तुम वही संगमरमर की तस्वीर हो
तुम न समझो तुम्हारा मुकद्दर हूँ मैं
मैं समझता हूँ तुम मेरी तकदीर हो
तुम अगर मुझको अपना समझने लगो
मैं बहारों की महफ़िल सजाता रहूँ
तुम अगर...

मैं अकेला बहुत देर चलता रहा
अब सफ़र ज़िन्दगानी का कटता नहीं
जब तलक कोई रंगीं सहारा न हो
वक़्त काफिर जवानी का कटता नहींरंगी
तुम अगर हमकदम बनके चलती रहो
मैं ज़मीन पर सितारे बिछाता रहूँ
तुम अगर...

Share:

किसी पत्थर की मूरत से - Kisi Patthar Ki Moorat Se (Mahendra Kapoor)



Movie/Album : हमराज़ (1967)
Music By : रवि
Lyrics By : साहिर लुधियानवी
Performed By : महेंद्र कपूर

किसी पत्थर की मूरत से मुहब्बत का इरादा है
परस्तिश की तमन्ना है, इबादत का इरादा है

जो दिल की धड़कनें समझे, ना आँखों की जुबां समझे
नज़र की गुफ्तगू समझे, ना जज़बों का बयां समझे
उसी के सामने उसकी शिकायत का इरादा है
किसी...

सुना है हर जवां पत्थर के दिल में आग होती है
मगर जब तक ना छेड़ो, शर्म के परदे में सोती है
ये सोचा है कि दिल की बात उसके रूबरू कह दे
नतीजा कुछ भी निकले आज अपनी आरजू कह दे
हर इक बेजां तक़ल्लुफ़ से बगावत का इरादा है
किसी...

मुहब्बत बेरुखी से और भड़केगी वो क्या जाने
तबीयत इस अदा पे और फड़केगी वो क्या जाने
वो क्या जाने की अपना किस क़यामत का इरादा है
किसी...

Share: