1966 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
1966 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 17 जून 2013

नैनों वाली ने हाय मेरा दिल लूटा - Nainon Waali Ne Haay Mera Dil Loota (Lata Mangeshkar, Mera Saaya)



Movie/Album: मेरा साया (1966)
Music By: मदन मोहन
Lyrics By: राजा मेहदी अली खान
Performed By: लता मंगेशकर

नैनों वाली ने, हाय मेरा दिल लूटा
नैनों वाली ने, भोली भाली ने, इक मतवाले ने
हाय मेरा दिल लूटा...

मुस्काती, इठलाती, गाती आयी ज़ुल्फ़ें खोले
कोयलिया चुप हो जाये जब उसकी पायल बोले
मुझे दिखा के प्यार भरे दो नैना भोले-भोले
नैनों वाली ने...

नाज़ो अदा से चाँद के आगे घूँघट जब सरकाये
चाँद तड़प कर उसके गोरे कदमों पे गिर जाये
तारे पूछे हुआ है क्या, तो चाँद ये बोले
नैनों वाले ने...

क़ैद में उसकी जो आ जाये वो क़ैदी ना छुटे
लाखों बँधन टूटे लेकिन ये बँधन ना टूटे
नींद चुरा ली मुझसे करके वादे झूठे-झूठे
नैनों वाली ने...

Share:

रविवार, 16 जून 2013

आपके पहलू में आकर - Aapke Pahloo Mein Aa Kar (Md.Rafi, Mera Saaya)



Movie/Album: मेरा साया (1966)
Music By: मदन मोहन
Lyrics By: राजा मेहदी अली खान
Performed By: मो.रफ़ी

आपके पहलू में आकर रो दिये
दास्तान-ए-ग़म सुनाकर रो दिये
आपके पहलू में...

ज़िन्दगी ने कर दिया जब भी उदास
आ गये घबरा के हम मंज़िल के पास
सर झुकाया, सर झुकाकर रो दिये
आपके पहलू में आकर...

शाम जब आँसू बहाती आ गई
हर तरफ़ ग़म की उदासी छा गई
दीप यादों के जलाकर रो दिये
आपके पहलू में आकर...

ग़म जुदाई का सहा जाता नहीं
आपके बिन अब रहा जाता नहीं
प्यार में क्या-क्या गँवाकर रो दिये
दास्तान-ए-ग़म सुनाकर रो दिये
आपके पहलू में आकर...

Share:

शनिवार, 15 जून 2013

झुमका गिरा रे - Jhumka Gira Re (Asha Bhosle, Mera Saaya)



Movie/Album: मेरा साया (1966)
Music By: मदन मोहन
Lyrics By: राजा मेहदी अली खान
Performed By: आशा भोंसले

झुमका गिरा रे, बरेली के बाज़ार में
झुमका गिरा, झुमका गिरा, झुमका गिरा
हाय हाय हाय
झुमका गिरा रे...

सैंयाँ आये नैन झुकाये घर में चोरी चोरी
बोले झुमका मैं पहना दूँ, आजा बाँकी छोरी
मैं बोली ना ना ना बाबा, ना कर जोरा-जोरी
लाख मनाया, सैंयाँ ने कलैय्याँ नाहीं छोड़ी
हाय कलैय्याँ नाहीं छोड़ी
(फिर क्या हुआ?)
फिर?
फिर झुमका गिरा रे
हम दोनों की तकरार में
झुमका गिरा रे...

घर की छत पे मैं खड़ी, गली में दिलबर जानी
हँसके बोले नीचे आ, अब नीचे आ दीवानी
या अँगूठी दे अपनी या छल्ला दे निशानी
घर की छत पे खड़ी-खड़ी मैं हुई शरम से पानी
हाय हुई शरम से पानी
(फिर क्या हुआ?)
दैया!
फिर झुमका गिरा रे
हम दोनों के इस प्यार में
झुमका गिरा रे...

बगिया में बलमा ने मेरी लट उलझी सुलझाई
थाम के आँचल बोले, गोरी तू मेरे मन भाई
आँख झुका के कुछ ना बोली
कुछ ना बोली हाय, हाय, हाय
आँख झुकाके कुछ ना बोली, धीरे से मुसकाई
सैंयाँ ने जब छेड़ा मुझको, हो गई हाथापायी
हाय हो गई हाथापायी
(अरे, फिर क्या हुआ?)
फिर झुमका गिरा रे
मैं क्या बोलूँ बेकार में
झुमका गिरा रे...

Share:

सोमवार, 25 जून 2012

रहें न रहें हम - Rahein Na Rahein Hum (Lata Mangeshkar)



Movie/Album : ममता (1966)
Music By : रोशन
Lyrics By : मजरूह सुल्तानपुरी
Performed By : हेमंत कुमार, लता मंगेशकर

रहें न रहें हम
महका करेंगे
बन के कली
बन के सबा
बाग-ए-वफा में

मौसम कोई हो, इस चमन में, रंग बन के रहेंगे हम खिरामा
चाहत की खुशबू, यूँ ही जुल्फों से उड़ेगी, खिजा हो या बहारें
यूँ ही झूमते और खिलते रहेंगे
बन के कली...

खोये हम ऐसे, क्या है मिलना, क्या बिछडना नहीं है याद हमको
कूचे में दिल के, जब से आये, सिर्फ दिल की ज़मीं है याद हमको
इसी सरजमीं पे हम तो रहेंगे
बन के कली...

जब हम ना होंगे, जब हमारी खाक पे तुम रुकोगे, चलते-चलते
अश्कों से भीगी, चांदनी में, इक सदा सी सुनोगे, चलते-चलते
वहीँ पे कहीं हम तुमसे मिलेंगे
बन के कली...

Share:

बुधवार, 12 अक्टूबर 2011

ये नयन डरे डरे - Ye Nayan Dare Dare (Hemant Kumar)



Movie/Album: कोहरा (1966)
Music By: हेमंत कुमार
Lyrics By: कैफ़ी आज़मी
Performed By: हेमंत कुमार

ये नयन डरे-डरे, ये जाम भरे-भरे
ज़रा पीने दो
कल की किसको खबर, इक रात हो के निडर
मुझे जीने दो

रात हसीं, ये चाँद हसीं
पर सबसे हसीं मेरे दिलबर
और तुझसे हसीं तेरा प्यार
तू जाने ना
ये नयन डरे डरे...

प्यार में है जीवन की खुशी
देती है खुशी कई गम भी
मै मान भी लूँ कभी हार
तू माने ना
ये नयन डरे डरे...

Share:

गुरुवार, 29 सितंबर 2011

या दिल की सुनो - Ya Dil Ki Suno (Hemant Kumar)



Movie/Album: अनुपमा (1966)
Music By: हेमंत कुमार
Lyrics By: कैफ़ी आज़मी
Performed By: हेमंत कुमार

या दिल की सुनो दुनियावालों
या मुझको अभी चुप रहने दो
मैं ग़म को खुशी कैसे कह दूँ
जो कहते हैं उनको कहने दो

ये फूल चमन में कैसा खिला
माली की नज़र में प्यार नहीं
हँसते हुए क्या-क्या देख लिया
अब बहते हैं आँसू बहने दो
या दिल की सुनो...

एक ख़्वाब खुशी का देखा नहीं
देखा जो कभी तो भूल गये
माना हम तुम्हें कुछ दे ना सके
जो तुमने दिया वो सहने दो
या दिल की सुनो...

क्या दर्द किसी का लेगा कोई
इतना तो किसी में दर्द नहीं
बहते हुए आँसू और बहें
अब ऐसी तसल्ली रहने दो
या दिल की सुनो...

Share:

रविवार, 12 जून 2011

लो आ गयी उनकी याद - Lo Aa Gayi Unki Yaad (Lata Mangeshkar)



Movie/Album : दो बदन (1966)
Music By : रवि
Lyrics By : शकील बदायुनी
Performed By : लता मंगेशकर

लो आ गयी उनकी याद,
वो नहीं आये

दिल उनको ढूंढता है, ग़म का श्रृंगार कर के
आँखें भी थक गयीं हैं, अब इंतज़ार कर के
इक सांस रह गयी है, वो भी न टूट जाये
लो आ...

रोती है आज हम पर, तन्हाईयाँ हमारी
वो भी न पाये शायद, परछाइयाँ हमारी
बढ़ते ही जा रहे हैं, मायूसियों के साये
लो आ...

लौ थरथरा रही है, अब शम्म-ए-ज़िन्दगी की
उजड़ी हुई मुहब्बत, मेहमाँ है दो घड़ी की
मर कर ही अब मिलेंगे, जी कर तो मिल न पाये
लो आ...

Share:

शुक्रवार, 10 जून 2011

तुमने मुझे देखा - Tumne Mujhe Dekha (Md.Rafi)



Movie/Album : तीसरी मंजिल (1966)
Music By : आर.डी.बर्मन
Lyrics By : मजरूह सुल्तानपुरी
Performed By : मो.रफ़ी

तुमने मुझे देखा, हो कर मेहरबान
रुक गयी ये ज़मीं, थम गया आसमां
जाने मन, जाने जाँ
तुमने मुझे...

कहीं दर्द के सहरा में, रुकते चलते होते
इन होंठों की हसरत में, तपते जलते होते
मेहरबान हो गयी, ज़ुल्फ़ की बदलियाँ
जानेमन, जाने जाँ...

लेकर ये हसीं जलवे, तुम भी न कहाँ पहुंचे
आखिर को मेरे दिल तक, क़दमों के निशाँ पहुंचे
ख़त्म से हो गए, रास्ते सब यहाँ
जानेमन, जाने जाँ...

Share:

शुक्रवार, 20 मई 2011

छुपा लो यूं दिल - Chhupa Lo Yun Dil (Hemant Kumar, Lata Mangeshkar)



Movie/Album: ममता (1966)
Music By: रोशन
Lyrics By: मजरूह सुल्तानपुरी
Performed By: हेमंत कुमार, लता मंगेशकर

छुपा लो यूं दिल में प्यार मेरा
के जैसे मंदिर में लौ दिए की
तुम अपने चरणों में रख लो मुझको
तुम्हारे चरणों का फूल हूँ मैं
मैं सर झुकाए खड़ी हूँ प्रीतम
के जैसे मंदिर में लौ दिए की

ये सच है जीना, था पाप तुम बिन
ये पाप मैंने किया है अब तक
मगर थी मन में छबी तुम्हारी
के जैसे मंदिर...

फिर आग बिरहा की मत लगाना
के जल के मैं राख हो चुकी हूँ
ये राख माथे पे मैंने रख ली
के जैसे मंदिर...

Share:

रविवार, 6 फ़रवरी 2011

तू जहाँ जहाँ चलेगा - Tu Jahan Jahan Chalega (Lata Mangeshkar)



Movie/Album : मेरा साया (1966)
Music By : मदन मोहन
Lyrics By : राजा मेहदी अली खान
Performed By : लता मंगेशकर

तू जहाँ जहाँ चलेगा,
मेरा साया साथ होगा
मेरा साया...

कभी मुझको याद करके, जो बहेंगे तेरे आँसू
तो वहीं पे रोक लेंगे, उन्हें आ के मेरे आँसू
तू जिधर का रुख करेगा
मेरा साया...

तू अगर उदास होगा, तो उदास हूँगी मैं भी
नज़र आऊँ या ना आऊँ, तेरे पास हूँगी मैं भी
तू कहीं भी जा रहेगा
मेरा साया...

मैं अगर बिछड़ भी जाऊँ, कभी मेरा ग़म न करना
मेरा प्यार याद करके, कभी आँख नम न करना
तू जो मुड़के देख लेगा
मेरा साया...

मेरा ग़म रहा है शामिल, तेरे दुख में, तेरे ग़म में
मेरे प्यार ने दिया है, तेरा साथ हर जनम में
तू कोई जनम भी लेगा
मेरा साया...

Share:

शनिवार, 4 दिसंबर 2010

सजन रे झूठ मत बोलो - Sajan Re Jhooth Mat Bolo (Mukesh)



Movie/Album : तीसरी कसम (1966)
Music By : शंकर-जयकिशन
Lyrics By : शैलेन्द्र
Performed By : मुकेश

सजन रे झूठ मत बोलो
खुदा के पास जाना है
न हाथी है न घोडा है
वहां पैदल ही जाना है

तुम्हारे महल चौबारे
यहीं रह जायेंगे सारे
अकड़ किस बात की प्यारे
ये सर फिर भी झुकाना है
सजन रे झूठ...

भला कीजे भला होगा
बुरा कीजे बुरा होगा
बही लिख-लिख के क्या होगा
यहीं सब कुछ चुकाना है
सजन रे झूठ...

लड़कपन खेल में खोया
जवानी नींद भर सोया
बुढ़ापा देखकर रोया
वही किस्सा पुराना है
सजन रे झूठ...

Share: