Mamta लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Mamta लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 25 जून 2012

रहें न रहें हम - Rahein Na Rahein Hum (Lata Mangeshkar)



Movie/Album : ममता (1966)
Music By : रोशन
Lyrics By : मजरूह सुल्तानपुरी
Performed By : हेमंत कुमार, लता मंगेशकर

रहें न रहें हम
महका करेंगे
बन के कली
बन के सबा
बाग-ए-वफा में

मौसम कोई हो, इस चमन में, रंग बन के रहेंगे हम खिरामा
चाहत की खुशबू, यूँ ही जुल्फों से उड़ेगी, खिजा हो या बहारें
यूँ ही झूमते और खिलते रहेंगे
बन के कली...

खोये हम ऐसे, क्या है मिलना, क्या बिछडना नहीं है याद हमको
कूचे में दिल के, जब से आये, सिर्फ दिल की ज़मीं है याद हमको
इसी सरजमीं पे हम तो रहेंगे
बन के कली...

जब हम ना होंगे, जब हमारी खाक पे तुम रुकोगे, चलते-चलते
अश्कों से भीगी, चांदनी में, इक सदा सी सुनोगे, चलते-चलते
वहीँ पे कहीं हम तुमसे मिलेंगे
बन के कली...

Share:

शुक्रवार, 20 मई 2011

छुपा लो यूं दिल - Chhupa Lo Yun Dil (Hemant Kumar, Lata Mangeshkar)



Movie/Album: ममता (1966)
Music By: रोशन
Lyrics By: मजरूह सुल्तानपुरी
Performed By: हेमंत कुमार, लता मंगेशकर

छुपा लो यूं दिल में प्यार मेरा
के जैसे मंदिर में लौ दिए की
तुम अपने चरणों में रख लो मुझको
तुम्हारे चरणों का फूल हूँ मैं
मैं सर झुकाए खड़ी हूँ प्रीतम
के जैसे मंदिर में लौ दिए की

ये सच है जीना, था पाप तुम बिन
ये पाप मैंने किया है अब तक
मगर थी मन में छबी तुम्हारी
के जैसे मंदिर...

फिर आग बिरहा की मत लगाना
के जल के मैं राख हो चुकी हूँ
ये राख माथे पे मैंने रख ली
के जैसे मंदिर...

Share: