L लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
L लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 5 नवंबर 2013

लाखों तारे आसमान में - Laakhon Taare Aasmaan Mein (Mukesh, Lata)



Movie/Album: हरियाली और रास्ता (1962)
Music By:शंकर जयकिशन
Lyrics By: शैलेन्द्र
Performed By: मुकेश, लता मंगेशकर

लाखों तारे, आसमान में
एक मगर ढूंढे ना मिला
देख के दुनिया की दिवाली
दिल मेरा चुपचाप जला...

क़िस्मत का है, नाम मगर है, काम है ये दुनिया वालों का
फूंक दिया है चमन हमारे ख्वाबों और खयालों का
जी करता है खुद ही घोंट दे, अपने अरमानों का गला
देख के दुनिया की दिवाली...

सौ-सौ सदियों से लम्बी ये, घुम की रात नहीं ढलती
इस अंधियारे के आगे अब, ऐ दिल एक नहीं चलती
हँसते ही लूट गयी चांदनी, और उठते ही चाँद ढला
देख के दुनिया की दिवाली...

मौत है बेहतर इस हालत से, नाम है जिसका मजबूरी
कौन मुसाफिर तय कर पाया, दिल से दिल की ये दूरी
काँटों ही काँटों से गुज़रा, जो राही इस राह चला
देख के दुनिया की दिवाली...

Share:

शुक्रवार, 13 सितंबर 2013

असली नकली चेहरा - Asli Naqli Chehra (Lata Mangeshkar, Asli Naqli)



Movie/Album: असली नकली (1962)
Music By: शंकर जयकिशन
Lyrics By: हसरत जयपुरी
Performed By: लता मंगेशकर

लाख छुपाओ, छुप ना सकेगा, राज हो कितना गहरा
दिल की बात बता देता है, असली नकली चेहरा

फूल में खुशबू, दिल में चाहत, कभी न छुपने पायी है
आँख से झलकी बन कर सुर्खी जब जब आग दबायी है
जजबातों पर लग नहीं सकता ख़ामोशी का पहरा 
दिल की बात...

लोग तो दिल को खुश रखने को, क्या क्या ढोंग रचाते हैं
भेस बदल कर इस दुनिया में, बहरूपे बन जाते हैं
मन दर्पन में मुखड़ा देखो, उतरा रंग सुनहरा
दिल की बात...

अब ना हमको और बनाओ, हमने तो पहचान लिया
सागर से भी गहरे निकले, हमने तुमको जान लिया
जिसके मन में चोर छूपा हो, सामने कब वो ठहरा
दिल की बात...

Share:

शनिवार, 22 जून 2013

दरमियाँ - Darmiyaan (Shafqat Amanat Ali Khan, Jodi Breakers)



Movie/Album: जोड़ी ब्रेकर्स (2012)
Music By: सलीम-सुलैमान
Lyrics By: इरशाद क़ामिल
Performed By: शफ्कत अमानत अली खान, क्लिंटन सेरेजो

लफ़्ज़ों से जो था परे
खालीपन को जो भरे
कुछ तो था तेरे मेरे
दरमियाँ
रिश्ते को क्या मोड़ दूं
नाता ये अब तोड़ दूं
या फ़िर यूँ ही छोड़ दूं
दरमियाँ
बेनाम रिश्ता वो
बेचैन करता जो
हो ना सके जो बयां
दरमियाँ
कुछ तो था तेरे मेरे
दरमियाँ

आँखों में तेरे साये
चाहूँ तो हो ना पाए
यादों से तेरी फासला
जा के भी तु ना जाये
ठहरी तू दिल में हाय
हसरत सी बन के क्यूँ भला
क्यूँ याद करता हूँ
मिटता हूँ, बनता हूँ
मुझको तू लायी ये कहाँ
बेनाम रिश्ता...
दरमियाँ...

चलते थे जिनपे हम-तुम
रास्ते वो सारे हैं गुम
अब ढूँढूँ कैसे मंजिलें
रातें हैं जैसे मातम
आते हैं दिन भी गुमसुम
रूठी हैं सारी महफ़िलें
इतना सताओ ना
यूँ याद आओ आना
बन जाये आँसू ही जुबां
बेनाम रिश्ता...
दरमियाँ...

Share:

गुरुवार, 13 जून 2013

लल्ला लल्ला लोरी - Lalla Lalla Lori (Mukesh, Lata, Mukti)



Movie/Album: मुक्ति (1977)
Music By: आर.डी.बर्मन
Lyrics By: आनंद बक्षी
Performed By: मुकेश, लता मंगेशकर

मुकेश
लल्ला लल्ला लोरी, दूध की कटोरी
दूध में बताशा, मुन्नी करे तमाशा

छोटी-छोटी प्यारी-प्यारी सुन्दर परियों जैसी है
किसी की नज़र ना लगे, मेरी मुन्नी ऐसी है
शहद से भी मीठी, दूध से भी गोरी
चुपके-चुपके, चोरी-चोरी, चोरी
लल्ला लल्ला लोरी...

कारी रैना के माथे पे, चमके चाँद सी बिंदिया
मुन्नी के छोटे-छोटे नैनों में खेले निंदिया
सपनों का पलना, आशाओं की डोरी
चुपके-चुपके, चोरी-चोरी, चोरी
लल्ला लल्ला लोरी...

लता
लल्ला लल्ला लोरी, दूध की कटोरी
दूध में बताशा, जीवन खेल तमाशा

आधी मुरझा जाती है, थोड़ी सी कलियाँ खिलती हैं
सारी की सारी खुशियाँ, जीवन में किसको मिलती हैं
या टूटे पलना, या टूटे डोरी
चुपके-चुपके, चोरी-चोरी, चोरी
लल्ला लल्ला लोरी...

लिखने को लिखवाती मैं, आगे क्या है गाना
लेकिन मैं क्या करती, तेरे पापा को था जाना
मुझसे भी छिपकर, तुझसे भी चोरी
चुपके-चुपके, चोरी-चोरी, चोरी
लल्ला लल्ला लोरी...

Share:

सोमवार, 25 फ़रवरी 2013

लूटे कोई मन का नगर - Loote Koi Mann Ka Nagar (Manhar Udhas, Lata, Abhimaan)



Movie/Album: अभिमान (1973)
Music By: एस.डी.बर्मन
Lyrics By: राजिंदर कृषण
Performed By: लता मंगेशकर, मनहर उदास

लूटे कोई मन का नगर बन के मेरा साथी
कौन है वो, अपनों में कभी, ऐसा कहीं होता है
ये तो बड़ा धोखा है
लूटे कोई मन का...

यहीं पे कहीं है, मेरे मन का चोर
नज़र पड़े तो बइयाँ दूँ मरोड़
जाने दो, जैसे तुम प्यारे हो
वो भी मुझे प्यारा है, जीने का सहारा है
देखो जी तुम्हारी यही बतियाँ, मुझको हैं तड़पातीं
लूटे कोई मन का...

रोग मेरे जी का, मेरे दिल का चैन
साँवला सा मुखड़ा, उसपे कारे नैन
ऐसे को, रोके अब कौन भला
दिल से जो प्यारी है, सजनी हमारी है
का करूँ मैं बिन उसके, रह भी नहीं पाती
लूटे कोई मन का...

Share:

गुरुवार, 6 दिसंबर 2012

लो चली मैं - Lo Chali Main (Hum Aapke Hain Kaun)



Movie/Album: हम आपके हैं कौन (1994)
Music By: राम लक्ष्मण
Lyrics By: रविंदर रावल
Performed By: लता मंगेशकर

लो चली मैं, अपने देवर की बारात ले के
लो चली मैं
ना बैण्ड बाजा, ना ही बराती
खुशियों की सौगात ले के
लो चली मैं

देवर दूल्हा बना, सर पे सेहरा सजा
भाभी बढ़कर आज बलैय्याँ लेती है
प्रेम की कालिया खिले, पल पल खुशियाँ मिले
सच्चे मन से आज दुआएं देती है
घोड़े पे चढ़ के, चला है बांका
अपनी दुल्हन से मिलने
लो चली मैं...

वाह वाह रामजी, जोड़ी क्या बनाई
देवर-देवरानी जी, बधाई हो बधाई
सब रस्मों से बड़ी है जग में
दिल से दिल की सगाई

आई है शुभ घड़ी, आज बनी मैं बड़ी
कल तक घर की बहू थी, अब हूँ जेठानी
हुकुम चलाऊंगी मैं, आँख दिखाऊंगी मैं
सहमी खड़ी रहेगी मेरी देवरानी
हजार सपने, पलकों में अपने
दीवानी मैं साथ ले के
लो चली मैं...

Share:

सोमवार, 24 सितंबर 2012

लड़की बड़ी अंजानी है - Ladki Badi Anjaani Hai (Kumar Sanu, Alka Yagnik)



Movie/Album: कुछ कुछ होता है (1998)
Music By: जतिन ललित
Lyrics By: समीर
Performed By: कुमार सानु, अलका याग्निक

लड़की बड़ी अंजानी है
सपना है सच है कहानी है
देखो ये पगली
बिल्कुल ना बदली
ये तो वही दीवानी है

लड़का बड़ा अंजाना है
सपना है सच है फसाना है
हाँ हाँ ये पगला
बिल्कुल ना बदला
ये तो वही दीवाना है

पास रहके भी थी दूरी
जाने कैसे थी मजबूरी
वक़्त वो भी अजीब था
जब तू मेरे करीब था
खो गयी तू ये किस जहां में
मैं वहाँ हूँ देख तो ज़रा
लड़का बड़ा अंजाना है...

भीड़ में भी थी तन्हाई
याद हर पल तेरी आई
रोके कोई मुझे ज़रा
भर ना आए ये दिल मेरा
बहके बहके मेरे कदम हैं
ऐसे में तू संभाल तो ज़रा
लड़की बड़ी अंजानी है...

Share:

सोमवार, 10 सितंबर 2012

लाखों है यहाँ दिल वाले - Laakhon Hain Yahan Dil Waale (Mahendra Kapoor)



Movie/Album: किस्मत (1968)
Music By: ओ.पी.नैय्यर
Lyrics By: एस.एच.बिहारी
Performed By: महेंद्र कपूर

लाखों है यहाँ दिल वाले
और प्यार नहीं मिलता
आँखों में किसी की वफ़ा का
इक़रार नहीं मिलता

महफ़िल महफ़िल जा देखा
हर दिल में समा कर देखा
हर साज़ पे गा कर देखा
दिल को कहीं, चैन ना मिला
मैं तो दुनिया में प्यारे, अकेला ही रहा
लाखों है यहाँ दिल वाले...

इस दिल को कहाँ ले जाएँ
कुछ आप अगर फ़रमाएं
तो आप के हम हो जाएँ
कह दो हमें हंसके ज़रा
अजी जो कुछ भी दिल ने तुम्हारे है कहा
लाखों है यहाँ दिल वाले...

Share:

रविवार, 2 सितंबर 2012

लिखे जो ख़त तुझे - Likhe Jo Khat Tujhe (Md.Rafi)



Movie/Album: कन्यादान (1968)
Music By: शंकर-जयकिशन
Lyrics By: नीरज
Performed By: मो.रफ़ी

लिखे जो ख़त तुझे, वो तेरी याद में
हज़ारों रंग के, नज़ारे बन गए
सवेरा जब हुआ, तो फूल बन गए
जो रात आई तो, सितारे बन गए

कोई नगमा कहीं गूँजा, कहा दिल ने के तू आई
कहीं चटकी कली कोई, मैं ये समझा तू शरमाई
कोई ख़ुशबू कहीं बिख़री, लगा ये ज़ुल्फ़ लहराई
लिखे जो खत तुझे...

फ़िज़ा रंगीं अदा रंगीं, ये इठलाना, ये शरमाना
ये अंगड़ाई, ये तन्हाई, ये तरसा कर चले जाना
बना दे ना कहीं मुझको, जवां जादू ये दीवाना
लिखे जो खत तुझे...

जहाँ तू है वहाँ मैं हूँ, मेरे दिल की तू धड़कन है
मुसाफ़िर मैं, तू मंज़िल है, मैं प्यासा हूँ, तू सावन है
मेरी दुनिया ये नज़रें हैं, मेरी जन्नत ये दामन है
लिखे जो खत तुझे...

Share:

सोमवार, 16 जुलाई 2012

लम्बी जुदाई - Lambi Judaai (Hero, Reshma)



Movie/Album: हीरो (1983)
Music By: लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल
Lyrics By: आनंद बक्षी
Performed By: रेशमा

बिछड़े अभी तो हम, बस कल परसों
जियूंगी मैं कैसे, इस हाल में बरसों
मौत ना आई तेरी याद क्यों आई
हाय, लम्बी जुदाई
चार दिनों दा प्यार, हो रब्बा
बड़ी लम्बी जुदाई, लम्बी जुदाई
होंठों पे आई, मेरी जान, दुहाई
हाय, लम्बी जुदाई

इक तो सजन मेरे पास नहीं रे
दूजे मिलन दी कोई आस नहीं रे
उसपे ये सावन आया आग लगाई
लम्बी जुदाई...

टूटे ज़माने तेरे हाथ निगोड़े
दिल से दिलों के तूने शीशे तोड़े
हिज्र की ऊँची दीवार बनायी
लम्बी जुदाई...

बाग उजड़ गये खिलने से पहले
पंछी बिछड़ गये मिलने से पहले
कोयल की कूक ने हूक उठायी
लम्बी जुदाई...

Share:

मंगलवार, 12 जुलाई 2011

लेके पहला-पहला प्यार - Leke Pehla Pehla Pyar (Shamshad Begum, CID)



Movie/Album: सी.आई.डी. (1956)
Music By: ओ.पी.नैय्यर
Lyrics By: मजरूह सुल्तानपुरी
Performed By: शमशाद बेगम, आशा भोंसले, मो.रफ़ी

लेके पहला-पहला प्यार
भर के आँखों में खुमार
जादू नगरी से आया है कोई जादूगर

उसकी दीवानी हाय कहूँ कैसे हो गई
जादूगर चला गया मैं तो यहाँ खो गई
नैना जैसे हुए चार
गया दिल का क़रार
जादू नगरी से...

तुमने तो देखा होगा उसको सितारों
आओ ज़रा मेरे संग मिल के पुकारो
दोनों हो के बेक़रार
ढूँढे तुझको मेरा प्यार
जादू नगरी से...

जब से लगाया तेरे प्यार का काजल
काली-काली बिरहा की रतियां हैं बेकल
आजा मन के श्रृंगार
करे बिन्दिया पुकार
जादू नगरी से...

मुखड़े पे डाले हुए ज़ुल्फ़ों की बदली
चली बलखाती कहाँ रुक जा ओ पगली
नैनों वाली तेरे द्वार
ले के सपने हज़ार
जादू नगरी से...

चाहे कोई चमके जी चाहे कोई बरसे
बचना है मुश्किल पिया जादूगर से
देगा ऐसा मन्तर मार
आखिर होगी तेरी हार
जादू नगरी से...

सुन-सुन बातें तेरी गोरी मुस्काई रे
आई-आई देखो-देखो आई हँसी आई रे
खेले होठों पे बहार
निकला गुस्से से भी प्यार
जादू नगरी से...

Share:

रविवार, 12 जून 2011

लो आ गयी उनकी याद - Lo Aa Gayi Unki Yaad (Lata Mangeshkar)



Movie/Album : दो बदन (1966)
Music By : रवि
Lyrics By : शकील बदायुनी
Performed By : लता मंगेशकर

लो आ गयी उनकी याद,
वो नहीं आये

दिल उनको ढूंढता है, ग़म का श्रृंगार कर के
आँखें भी थक गयीं हैं, अब इंतज़ार कर के
इक सांस रह गयी है, वो भी न टूट जाये
लो आ...

रोती है आज हम पर, तन्हाईयाँ हमारी
वो भी न पाये शायद, परछाइयाँ हमारी
बढ़ते ही जा रहे हैं, मायूसियों के साये
लो आ...

लौ थरथरा रही है, अब शम्म-ए-ज़िन्दगी की
उजड़ी हुई मुहब्बत, मेहमाँ है दो घड़ी की
मर कर ही अब मिलेंगे, जी कर तो मिल न पाये
लो आ...

Share:

मंगलवार, 19 अप्रैल 2011

लागा चुनरी में दाग - Laga Chunari Mein Daag (Manna Dey)



Movie/Album: दिल ही तो है (1963)
Music By: रोशन
Lyrics By: साहिर लुधियानवी
Performed By: मन्ना डे

लागा चुनरी में दाग, छुपाऊँ कैसे
चुनरी में दाग, छुपाऊँ कैसे, घर जाऊँ कैसे
लागा चुनरी में दाग...

हो गई मैली मोरी चुनरिया
कोरे बदन सी कोरी चुनरिया
जाके बाबुल से नज़रें मिलाऊँ कैसे, घर जाऊँ कैसे
लागा चुनरी में दाग...

भूल गई सब बचन बिदा के
खो गई मैं ससुराल में आके
जाके बाबुल से नज़रे मिलाऊँ कैसे, घर जाऊँ कैसे
लागा चुनरी में दाग...

कोरी चुनरिया आत्मा मोरी
मैल है माया जाल
वो दुनिया मोरे बाबुल का घर
ये दुनिया ससुराल
जाके बाबुल से नज़रे मिलाऊँ कैसे, घर जाऊँ कैसे
लागा चुनरी में दाग...

स्वर लिपि:
आ.. धिम तानाना दिर्ग तानुम
तान्ना देरे ना धिन
तानाना धिक् ता
नुम ता देरे ना धिन
तानाना धिक् ता
नुम ता देरे ना धिन

ना देरे देरे ताना देरे
ताना तुम्र ता धा रे तारे ता नि
धिम तानानानाना धिर धिर
धिर धिर धिर ता नि
ता नि ता न
ता नि ता न
धिम तानाना दिर्ग तानुम
ताना देरे ना धिम
तानाना दिर्ग ता
नुम ता देरे ना

सप्त सुर न तीन ग्राम
बंसी बाजे
रे सा सा नी, सा नी नी ध, नी ध ध प, प म म ग
म ध ग म म ग र स
धा धा किरता, धा धा किरता, धा धा किरता
चरन धरन धरत पग परत नहीं परन
झांझर झनके छननन नननन
ना धिरन धिन तनुम
नननन तनननन
ना धिम तनन दिर्ग तानुम
ता ना देरे ना धिम
तानाना दिर्ग ता
नुम ता देरे ना धिन
तानाना धित ता

ना दिर्ग तुम्र ध ध
धिम तानानानानना, धिम तानानानानना, धिम तानानानानना 
धिरधिर तुम तानानाना, धिरधिर तुम तानानाना, धिरधिर तुम तानानाना
ना धिर धिर धीर, तुम धिर धिर धिर 
ना धिर धिर धीर, तुम धिर धिर धिर 
धित तुम, धित तुम, धित तुम, धित तुम
धि तुम तो, धि तुम तो, धि तुम तो, धि तुम तो

धा गिर्त त तुम त क्रांधा
धा गिर्त त तुम त क्रांधा
धा गिर्त त तुम त क्रांधा

धिम तानाना धित त तानुम
तान्ना देरे ना धिम
तानाना धित त तानुम
तान्ना देरे ना धिम
तानाना धित त तानुम
तान्ना देरे ना धिम
तानाना धित त ता
नुम ता धेरे ना धिम
तानाना धित त ता
नुम ता धेरे ना धिम
तानाना धित त ता
धित त ता
धित त ता

Share:

सोमवार, 3 जनवरी 2011

लग जा गले - Lag Ja Gale (Lata Mangeshkar)



Movie/Album : वो कौन थी (1964)
Music By : मदन मोहन
Lyrics By : राजा मेहंदी अली खान
Performed By : लता मंगेशकर

लग जा गले के फिर ये,
हसीं रात हो ना हो,
शायद फिर इस जनम में,
मुलाक़ात हो ना हो

हम को मिली हैं आज ये घडीयाँ नसीब से
जी भर के देख लीजिये, हमको करीब से
फिर आप के नसीब में, ये बात हो ना हो
शायद फिर इस...

पास आईये के हम नहीं आयेंगे बार-बार
बाहें गले में डाल के, हम रो लें जार-जार
आँखों से फिर ये, प्यार की बरसात हो ना हो
शायद फिर इस...

Share: