Alka Yagnik लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Alka Yagnik लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2015

Agar Tum Saath Ho Lyrics Translation | Tamasha



Movie: Tamasha
Music: A R Rahman
Lyrics: Irshad Kamil
Singer: Alka Yagnik, Arijit Singh
Music Label: T-Series

In this song, the title line is a scenario, and what both the hero and the heroine of the story think about the scenario is what their words are. The girl tells how happy she'd be if they are together, while the guy says it wouldn't matter because the life is merciless always and would remain so even if they are together.

pal bhar Theher jaao
dil ye sambhal jaaye
kaise tumhe roka karoon
meri taraf aata
har gham phisal jaaye
aankhon mein tumko bharoon,
bin bole baatein tumse karoon,
gar tum saath ho,
agar tum saath ho..

stop for a moment,
let this heart get stable
how should I stop you..
every sorrow coming towards me
would slip away..
I’ll fill you in my eyes
I’ll talk to you without speaking,
if you are with me
if you are with me..

behti rehti neher nadiyaan si teri duniya mein
meri duniya hai teri chaahaton mein
main Dhal jaati hoon teri aadaton mein
gar tum saath ho..

in your world, canals and rivers seem to be flowing
my world is in your love
I mould according to your habits
if you are with me..

teri nazron mein hai tere sapne,
tere sapnon mein hai naraazi,
mujhe lagta hai ki baatein dil ki
hoti lafzon ki dhokhebaazi
tum saath ho ya na ho
kya fark hai
bedard thi zindagi bedard hai

your dreams are there in your eyes,
and because of your dreams there is anger (in you)..
I feel the talks of heart
are all deception..
whether you are there with me or not,
what is the difference,
the life was merciless, and is merciless.

agar tum saath ho
agar tum saath ho..

if you are with me
if you are with me..

palken jhapakte hi
din ye nikal jaaye
baiThi baiThi bhaagi phiroon
meri taraf aata
har gham phisal jaaye
aankhon mein tumko bharoon,
bin bole baatein tumse karoon,
gar tum saath ho,
agar tum saath ho..

as soon as the I blink,
the day comes out.
I keep running around while sitting only..
every sorrow coming towards me
would slip away..
I’ll fill you in my eyes
I’ll talk to you without speaking,
if you are with me
if you are with me..

teri nazron mein hai tere sapne,
tere sapnon mein hai naaraazi,
mujhe lagta hai ki baatein dil ki
hoti lafzon ki dhokhebaazi
tum saath ho ya na ho
kya fark hai
bedard thi zindagi bedard hai

agar tum saath ho
dil ye sambhal jaaye
agar tum saath ho..
har gham phisal jaaye
agar tum saath ho..
din ye nikal jaaye.
agar tum saath ho..
har gham phisal jaaye

Share:

शुक्रवार, 4 अक्टूबर 2013

बाहों के दरमियाँ - Baahon Ke Darmiyaan (Alka Yagnik, Hariharan)



Movie/Album: खामोशी - द म्यूज़िकल (1996)
Music By: जतिन-ललित
Lyrics By: मजरूह सुल्तानपुरी
Performed By: अलका याग्निक, हरिहरन

बाहों के दरमियाँ, दो प्यार मिल रहे है
जाने क्या बोले मन, डोले सुनके बदन
धड़कन बनी ज़ुबां

खुलते बंद होते, लबों की ये अनकही
मुझसे कह रही हैं के बढ़ने दे बेखुदी
मिल यूँ के दौड़ जाएँ, नस नस में बिजलियाँ
बाहों के दरमियाँ...

आसमां को भी ये, हसीं राज है पसंद
उलझी उलझी साँसों की, आवाज है पसंद
मोती लूटा रही है, सावन की बदलियाँ
बाहों के दरमियाँ...

Share:

सोमवार, 16 सितंबर 2013

Mera Dil bhi Kitna Pagal Hai Lyrics Translation [Saajan, Lunchbox]



Movie: Saajan, also featured in Lunchbox/ Dabba
Music: Nadeem Shravan
Lyrics: Sameer
Singers: Kumar Sanu, Alka Yagnik

Mera dil bhi kitna paagal hai
ye pyaar to tum se karta hai
par saamne jab tum aate ho
kuchh bhi kehne se darta hai
mere saajan, mere saajan
saajan saajan, mere saajan

How mad my heart is,
it loved you, still
when you come before me,
it's afraid of saying anything..
O my beloved, O my beloved..

Kitna is ko samjhaata hoon,
kitna is ko behlaata hoon,
naadaan hai kuchh na samajhta hai
din raat ye aahein bharta hai

How so much I explain to it,
How so much I pacify it, [or try to divert it]
It's naive, doesn't understand a thing,
All days and nights it sighs..

Har pal mujh ko tadpaata hai
mujhe saari raat jagaata hai
is baat ki tum ko khabar nahi
ye sirf tum hi pe marta hai

It agonizes me every moment,
It keeps me awake all nights,
You don't have an idea of this,
that it loves you and you alone..

Mera dil bhi kitna paagal hai
ye pyaar to tum se karta hai
par saamne jab tum aate ho
kuchh bhi kehne se darta hai
mere saajan, mere saajan
saajan saajan, mere saajan

Share:

शुक्रवार, 22 मार्च 2013

कोई भीगा है रंग से - Koi Bheega Hai Rang Se (Mumbai Se Aaya Mera Dost, Sonu, Alka)



Movie/Album: मुंबई से आया मेरा दोस्त (2003)
Music By: अनु मालिक
Lyrics By: समीर
Performed By: सोनू निगम, अलका याग्निक

कोई भीगा है रंग से कोई भीगा उमंग से
कोई भीगा है तरंग से कोई भीगा है भंग से
ढोलना प्रीत की बोलियाँ बोलना
तेरी झाँझरी झुन-झुन करे दिल का भ्रमर गुन-गुन करे
ऐसे ना दे गाली मुझे आई यहाँ रंगने तुझे
मस्तों की टोली रे

आया परदेसी आया ऐसी सौग़ात लाया
धूम जिसकी मची गाँव में

गाये जोगीरा गाये, नाचे सबको नचाये
बिना घुँघरू बाँधे पाँव में
झूमे ज़मीं, झूमें गगन
आई ख़ुशी सब हैं मगन
बेचैन मन पागल है तन
देखे मुझे मारे गुलबदन
नैनों से गोली रे

म्हारे सपणों की डोली चोरी-चोरी सजा दे
गोरी छोरी बजा दे कँगना
म्हारा बईयाँ मरोड़े, म्हारी चूड़ी को तोड़े
म्हारा पल्लू ना छोड़े साजणा
थोड़ा तुझे तरसाऊँगा, थोड़ा तुझे तड़पाऊँगा
सेहरा सजा के आऊँगा, फागुन में ले जाऊँगा
मैं थारी डोली

Share:

शुक्रवार, 8 मार्च 2013

अंग से अंग लगाना सजन - Ang Se Ang Lagana Sajan (Darr, Vinod Rathod, Alka Yagnik)



Movie/Album: डर (1993)
Music By: शिव-हरी (शिव कुमार शर्मा, हरिप्रसाद चौरसिया)
Lyrics By: आनंद बक्षी
Performed By: अलका याग्निक, विनोद राठोड़, सुदेश भोंसले

अरे जो जी में आए, तुम आज कर लो
चाहो जिसे इन बाँहो में भर लो

अंग से अंग लगाना सजन हमें ऐसे रंग लगाना
गालों से ये गाल लगा के, नैनों से ये नैन मिला के
होली आज मनाना सजन हमें ऐसे रंग लगाना
अंग से अंग लगाना...

ऊपर ऊपर रंग लगय्यो, ना करिओ कुछ नीचे
मोसे कुछ ना बोल, खड़ी रे चुप से अँखियाँ मीचे
बच के पड़ोसन जाने ना पाए
जाये तो वापस आने ना पाए
जुलमी ने ऐसे बाजू मरोड़ा
कजरा ना गजरा, कुछ भी ना छोड़ा
रपट लिखा दो थाने में
हम भर देंगे जुर्माना
अंग से अंग लगाना...
रंग बरसे...

कैसी खींचा तानी, भीगी चुनरी, भीगी चोली
होली का है नाम, अरे ये तो है आँख मिचोली
आज बना हर लड़का कान्हां, आज बनी हर लड़की राधा
तू राधा मैं कान्हां, ना ना ना ना (क्या)
बिजली और बादल, तुम दोनों हो पागल
है खूब ये जोड़ी, बस देर है थोड़ी
तुम जीवन साथी, हम सब बाराती
रंगों की डोली, ले आई होली
भर लो पिचकारी, कर लो तैयारी
एक निशाना बांध के तुम, नैनों के तीर चलाना
अंग से अंग लगाना...

भीगे भीगे तेरे तन से, जैसे शोले लपक रहे हैं
अपना रस्ता देखे मुसाफिर, तेरे नैनों भटक रहे हैं
मैं भूला रास्ता, रस्ते पे आजा
मैं थाम लूं बैय्याँ, मत छेड़ो सैय्याँ
तुम दिल मत तोड़ो, तुम आँचल छोड़ो
तुम काहे रूठी, मेरी चूड़ी टूटी
दिल मेरा टूटा, चल हट जा झूठा
तू नाच मैं गाऊं, तू बैठ मैं जाऊं
मुश्किल है जाना, तू है दीवाना
मुझे अंग लगा ले, बस रंग लगा ले
नीला के पीला, नीला न पीला
क्या लाल गुलाबी, तु बोल ओ भाभी
चुटकी भर सिन्दूर मंगाकर, इसकी मांग सजाना
अंग से अंग लगाना...

Share:

रविवार, 20 जनवरी 2013

एक दिन आप यूँ - Ek Din Aap Yun (Abhijeet, Alka Yagnik, Yes Boss)



Movie/Album: यस बॉस (1997)
Music By: जतिन ललित
Lyrics By: जावेद अख्तर
Performed By: अभिजीत, अलका याग्निक

एक दिन आप यूं हमको मिल जाएंगे
फूल ही फूल राहों में खिल जाएंगे
मैंने सोचा न था
एक दिन ज़िंदगी इतनी होगी हसीं
झूमेगा आसमां, गाएगी ये ज़मीं
मैंने सोचा न था

दिल की डाली में कलियां खिलने लगीं
जब निगाहें निगाहों से मिलनें लगीं
एक दिन इस तरह होश खो जाएंगे
पास आएंगे मदहोश हो जाएंगे
मैंने सोचा न था
एक दिन आप यूं...

जगमगाती सुबह जगमगाती रात है
रात है या सितारों की बारात है
एक दिन दिल की राहों में अपने लिए
जल उठेंगे मोहब्बत के इतने दीये
मैंने सोचा न था
एक दिन आप यूं...

Share:

शनिवार, 19 जनवरी 2013

मैं कोई ऐसा गीत गाऊं - Main Koi Aisa Geet Gaoon (Abhijeet, Alka Yagnik)



Movie/Album: यस बॉस (1997)
Music By: जतिन ललित
Lyrics By: जावेद अख्तर
Performed By: अभिजीत, अलका याग्निक

मैं कोई ऐसा गीत गाऊँ
कि आरजू जगाऊँ
अगर तुम कहो
तुमको बुलाऊँ
कि पलके बिछाऊँ
कदम तुम जहाँ जहाँ रखो
ज़मीं को आसमां बनाऊँ
सितारोँ से सजाऊँ
अगर तुम कहो

मैं तितलियों के पीछे भागूं
मैं जुगनूओं के पीछे जाऊँ
ये रंग हैं वो रोशनी हैं
तुम्हारे पास दोनों लाऊँ
जितनी खूश्बूयें बाग में मिले
मैं लाऊँ, वहां पे, के तुम हो जहाँ
जहाँ पे एक पल भी ठहरूं
मैं गुलसितां बनाऊँ
अगर तुम कहो...

अगर कहो तो मैं सुनाऊँ
तुम्हें हंसी कहानियाँ
सुनोगे क्या मेरी जुबानी
तुम एक परी की दास्ताँ
या मैं करूँ, तुम से बयाँ
कि राजा, से रानी, मिली थी कहाँ
कहानियों के नगर में
तुम्हें ले के जाऊँ
अगर तुम कहो...

Share:

गुरुवार, 13 दिसंबर 2012

जीयें तो जीयें कैसे - Jiye To Jiye Kaise (Saajan)



Movie/Album: साजन (1992)
Music By: नदीम श्रवण
Lyrics By: समीर
Performed By: एस.पी.बालासुब्रमनियम, कुमार सानू, अलका याग्निक, अनुराधा पौडवाल, पंकज उदास

जीयें तो जीयें कैसे बिन आपके
लगता नहीं दिल कहीं बिन आपके
जीयें तो जीयें...

कैसे कहूँ, बिना तेरे, ज़िंदगी ये क्या होगी
जैसे कोई सज़ा, कोई बद्दुआ होगी
मैंने किया है ये फ़ैसला
जीना है अब तेरे बिना
जीयें तो जीयें कैसे...

मुझे कोई दे दे ज़हर, हँस के मैं पी लूंगी
हर दर्द सह लूंगी, हर हाल में जी लूंगी
दर-ए-जुदाई सह ना सकूंगी
तेरे बिना मैं रह न सकुंगी
जीयें तो जीयें कैसे...

देख के वो मुझे, तेरा पलकें झुका देना
याद बहुत आए तेरा मुस्कुरा देना
कैसे भुलायूं वो सारी बातें
वो मीठी रातें, वो मुलाकातें
जीयें तो जीयें कैसे...

Share:

शनिवार, 3 नवंबर 2012

आयी है दिवाली लगे सजना - Aayi Hai Diwali Lage Sajna (Alka, Shaan, Udit, Kumar)



Movie/Album: आमदनी अट्ठनी खर्चा रुपैया (2001)
Music By: हिमेश रेशमिया
Lyrics By: सुधाकर शर्मा
Performed By: अलका याग्निक, कुमार सानु, शान, स्नेहा पन्त, उदित नारायण

मेरे सजना फटाका फूटने वाला है (दे ताली)
आई है दिवाली, सुनो जी घरवाली
तेरे कंगने ने दिल धड़काया है
लगे सजना मेरा आज पगलाया है

तेरा श्रृंगार लाया बहार
आया रे आया तुझपे हमको प्यार
मर्दों का क्या, बेदर्दों का क्या
जानो तुम क्या होता है प्यार
क्यूं भला हम करे तुमपे ऐतबार
बोले होठों की लाली
डोले कानों की बाली
तेरी चुनरी ने जलवा दिखाया रे
लगे सजना मेरा...

चारों तरफ दीये जल रहे
देखो जी देखो ये क्या कह रहे
कहीं पे निगाहें कहीं पे निशाना
हम जानते हैं ये किस्सा पुराना
ना करो ये दिल्लगी छोड़ो सताना
तू ये माने ना माने, हम हैं तेरे दीवाने
देखो मौसम मोहब्बत का आया है
लगे सजना मेरा...

यारों मेरी मानो
मियाँ बीवी के रिश्तो को जानो
हो प्यारों ओ मेरे प्यारों
क्या है जीवन तुम ये पहचानो
छोड़ो छोड़ो छोड़ो तकरार
कर लो, कर लो, कर लो प्यार
हो चाहे नखरेवाली, घरवाली है घरवाली
सारा संसार इसमें समाया है
लगे सजना मेरा...

Share:

मंगलवार, 25 सितंबर 2012

ये लड़का है दीवाना - Ye Ladka Hai Deewana (Kuch Kuch Hota Hai)



Movie/Album: कुछ कुछ होता है (1998)
Music By: जतिन-ललित
Lyrics By: समीर
Performed By: उदित नारायण, अलका याग्निक

ये कैसा लड़का है
ये कैसी लड़की है
इसका मैं क्या करूं
इससे में क्या कहूँ?
ये लड़ता है
अकड़ती है
झगड़ता है
बिगड़ती है
दीवाना है
दीवानी है
But He Is Your Best Friend. Yeah
But She Is Your Best Friend. Yeah

हाय हाय रे हाय ये लड़का
हाय हाय रे हाय
करता नादानियाँ क्यूँ पूछो तो हाय
कभी ये हमसे लड़ता है, कभी झगड़ता है
कोई पास इसके ना आना
ये लड़का है दीवाना

हाय हाय रे हाय ये लड़की
हाय हाय रे हाय
करती नादानियाँ क्यूँ पूछो तो हाय
कभी ये हमसे लड़ती है, कभी अकड़ती है
करो दूर से छेड़खानी
ये लड़की है दीवानी

इसकी बातें, यही जाने
कोई भी तो जाने ना
ऐसी वैसी, कैसी है ये
कोई पहचाने ना
तो भागो, ओ यारों
कर ना दे शैतानी
ये लड़की है दीवानी...

आते जाते, छेड़े हमको
के माने ना ये कहना
देखो देखो, पागल है ये
हाँ बचके ज़रा रहना
ये ऐसा है फिर भी
अपना इसको माना
ये लड़का है दीवाना...

Share:

सोमवार, 24 सितंबर 2012

लड़की बड़ी अंजानी है - Ladki Badi Anjaani Hai (Kumar Sanu, Alka Yagnik)



Movie/Album: कुछ कुछ होता है (1998)
Music By: जतिन ललित
Lyrics By: समीर
Performed By: कुमार सानु, अलका याग्निक

लड़की बड़ी अंजानी है
सपना है सच है कहानी है
देखो ये पगली
बिल्कुल ना बदली
ये तो वही दीवानी है

लड़का बड़ा अंजाना है
सपना है सच है फसाना है
हाँ हाँ ये पगला
बिल्कुल ना बदला
ये तो वही दीवाना है

पास रहके भी थी दूरी
जाने कैसे थी मजबूरी
वक़्त वो भी अजीब था
जब तू मेरे करीब था
खो गयी तू ये किस जहां में
मैं वहाँ हूँ देख तो ज़रा
लड़का बड़ा अंजाना है...

भीड़ में भी थी तन्हाई
याद हर पल तेरी आई
रोके कोई मुझे ज़रा
भर ना आए ये दिल मेरा
बहके बहके मेरे कदम हैं
ऐसे में तू संभाल तो ज़रा
लड़की बड़ी अंजानी है...

Share:

रविवार, 23 सितंबर 2012

तुझे याद न मेरी आई - Tujhe Yaad Na Meri Aayi (Kuch Kuch Hota Hai)



Movie/Album: कुछ कुछ होता है (1998)
Music By: जतिन ललित
Lyrics By: समीर
Performed By: उदित नारायण, अलका याग्निक, मनप्रीत अख्तर

रब्बा मेरे इश्क़ किसी को
ऐसे ना तडपाये... होय
दिल की बात रहे इस दिल में
होठों तक ना आए

तुझे याद ना मेरी आई
किसी से अब क्या कहना
दिल रोया की अँख भर आई
किसी से अब क्या कहना

तुझे हर खुशी दे दी
लबों की हँसी दे दी
जुल्फों की घटा लहराई
पैगाम वफ़ा के लाई
तूने अच्छी प्रीत निभाई
किसी से अब क्या कहना...

वो चाँद मेरे घर-आँगन
अब तो आएगा
तेरे सूने इस आँचल को
वो भर जाएगा
तेरी कर दी गोद भराई
किसी से अब क्या कहना...

ख़ता हो गयी मुझसे
कहा कुछ नहीं तुमसे
इकरार जो तुम कर पाते
तो दूर कभी ना जाते
कोई समझे ना प्रीत पराई
किसी से अब क्या कहना...

Share:

शनिवार, 22 सितंबर 2012

तुम पास आये (कुछ कुछ होता है)- Tum Paas Aaye (Kuch Kuch Hota Hai) (Udit Narayan, Alka Yagnik)



Movie/Album: कुछ कुछ होता है (1998)
Music By: जतिन-ललित
Lyrics By: समीर
Performed By: उदित नारायण, अलका याग्निक

तुम पास आए, यूँ मुस्काराए
तुमने ना जाने क्या सपने दिखाए
अब तो मेरा दिल, जागे ना सोता है
क्या करूँ हाय
कुछ कुछ होता है

ना जाने कैसा एहसास है
बुझती नहीं है क्या प्यास है
क्या नशा इस प्यार का
मुझपे सनम, छाने लगा
कोई ना जाने क्यों चैन खोता है
क्या करूँ हाय
कुछ कुछ होता है

क्या रंग लाई मेरी दुआ
ये इश्क़ जाने कैसे हुआ
बैचेनियों में मन
ना जाने क्यों आने लगा
तन्हाई में दिल यादें संजोता है
क्या करूँ हाय
कुछ कुछ होता है

Share:

शुक्रवार, 21 सितंबर 2012

कोई मिल गया - Koi Mil Gaya (Kuch Kuch Hota Hai)



Movie/Album: कुछ कुछ होता है (1998)
Music By: जतिन-ललित
Lyrics By: समीर
Performed By: उदित नारायण, अलका याग्निक, कविता कृष्णमूर्ति

मुझको क्या हुआ है
क्यों मैं खो गया हूँ
पागल था मैं पहले, या अब हो गया हूँ
बहकी है निगाहें, और बिखरे हैं बाल
तुमने बनाया है क्या अपना ये हाल
कोई मिल गया
मेरा दिल गया
क्या बताऊं यारों
मैं तो हिल गया
कोई मिल गया...

जाने क्या हो गया है मुझे
दीवाना लोग कहने लगे
ये दीवानगी है क्या
हमें भी तो हो पता
तुमको क्या हो गया
अरे कल तक मुझको सब होश था
दिल में खुशियों का जोश था
फिर ये बेचैनी है क्यों
फिर ये बेताबी है क्यों
क्या कोई खो गया
कोई मिल गया...

बादल बनके कौन आ गया
कौन है जो दिल पे यूँ छा गया
चाहूं की बताऊं मैं
फिर भी कह ना पाऊँ मैं
नाम उसका है क्या
ओ नाम ना लो पर कुछ तो कहो
हल्का सा कोई इशारा तो दो
मेरी आँखों में है वो
मेरी साँसों में है वो
और कहूँ तुमसे क्या
कोई मिल गया...

Share:

गुरुवार, 9 अगस्त 2012

मैय्या यशोदा ये तेरा - Maiyya Yashoda Ye Tera (Hum Saath Saath Hain)



Movie/Album: हम साथ साथ हैं (1999)
Music By: राम-लक्ष्मण
Lyrics By: रविन्द्र रावल
Performed By:अलका याग्निक, अनुराधा पौड़वाल, कविता कृष्णमूर्ति

मैय्या यशोदा ये तेरा कन्हैया
पनघट पे मेरी पकड़े है बैंया
तंग मुझे करता है, संग मेरे लड़ता हाय
रामजी की कृपा से मैं बची

गोकुल की गलियों में, जमुना किनारे
वो मोहे कनकनिया छुप-छुपके मारे
नटखट अदाएं, सूरत है भोली
होली में मेरी, भिगोये वो चोली
बैययाँ ना छोड़े, कलैय्याँ मरोड़े
पैय्याँ पडूं, फिर भी पीछा ना छोड़े
मीठी-मीठी बातों में मुझको फंसाये हाय
रामजी की कृपा से...

जब-जब बजाए मोहन मुरलिया
छन-छन छनकती है मेरी पायलिया
नैनों से जब वो करे छेड़खानी
दिल थामे रह जाए प्रेम दीवानी
सुधबुध गंवाई, नींदें उड़ाई
जो करने बैठी थी वो कर ना पाई
बड़ी मुश्किल से दिल को संभाला हाय
रामजी की कृपा से...

गोकुल का कान्हा रे दिल में समाया
मैं भाग्यशाली इन्हें मैंने पाया
माना की सबके हैं ये कन्हैय्या
कहलाएँगे पर तुम्हारे ही मैय्या
प्यारा पिया है, तुमने दिया है
ममता के आँचल में हमको लिया है
चरणों में तेरे ओ माँ हमको रहना है
रामजी की कृपा से...

Share:

शुक्रवार, 8 जून 2012

ऐ हैरते - Ay Hairathe (Guru, Hariharan, Alka Yagnik)



Movie/Album: गुरु (2007)
Music By: ए.आर.रहमान
Lyrics By: गुलज़ार
Performed By: अलका याग्निक, हरिहरन

ऐ हैरते आशिकी जगा मत
पैरों से ज़मीं, ज़मीं लगा मत
दमदारा दमदारा चश्म-चश्म नम
दमदारा दमदारा चश्म-चश्म नम
सुन मेरे हमदम
हमेशा इश्क में ही जीना

क्यों उर्दू, फारसी बोलते
दस कहते हो, दो तौलते हो
झूठों के शहनशाह बोलो ना
कभी झाँकों, मेरी ऑंखें
सुनाये इक दास्ताँ
जो होठों से खोलो ना
ऐ हैरते आशिकी...

दो चार महीन से लम्हों में
उम्रों के हिसाब भी होते हैं
जिन्हें देखा नहीं कल तक
कहीं भी अब कोख में वो चेहरे बोते है
ऐ हैरते आशिकी...

Share:

सोमवार, 14 मई 2012

ताल पे जब ये - Taal Pe Jab Ye (Alka Yagnik, Sonu Nigam, Refugee)



Movie/Album: रिफ्यूजी (2000)
Music By: अनु मलिक
Lyrics By: जावेद अख्तर
Performed By: अलका याग्निक, सोनू निगम

ताल पे जब ये जिंदगानी चली
हम हैं दीवाने, ये कहानी चली

तेरी नज़र की धूप है जिसने मुझको रूप दिया
निखर गयी हूँ संवर गयी हूँ जबसे प्यार किया
सच तो ये है सनम
है ये तेरे करम
होश सारा गंवाके दीवानी चली
ताल पे जब ये...

सच कहता हूँ मैं जबसे थामा है ये आँचल
मेरी दुनिया में हर पल है जैसे कोई हलचल
सपने सजने लगे
साज़ बजने लगे
बदला मौसम हवा जो सुहानी चली
ताल पे जब ये...

Share:

रविवार, 13 मई 2012

पंछी, नदियाँ, पवन के झोंके - Panchhi Nadiyaan Pawan Ke Jhonke (Alka Yagnik, Sonu Nigam, Refugee)



Movie/Album: रिफ्यूजी (2000)
Music By: अनु मलिक
Lyrics By: जावेद अख्तर
Performed By: अलका याग्निक, सोनू निगम

पंछी, नदियाँ, पवन के झोंके
कोई सरहद ना इन्हें रोके
सरहद इंसानों के लिए है
सोचो, तुमने और मैंने क्या पाया
इन्सां होके

जो हम दोनों पंछी होते, तैरते हम इस नीले गगन में, पंख पसारे
सारी धरती अपनी होती, अपने होते, सारे नज़ारे
खुली फिजाओं में उड़ते
अपने दिलों में हम सारा प्यार समो के
पंछी, नदियाँ, पवन...

जो मैं होती नदिया और तुम पवन के झोंके, तो क्या होता
पवन के झोंके नदी के तन को जब छूते हैं
लहरें ही लहरें बनती हैं
हम दोनों जब मिलते तो कुछ ऐसा होता
सब कहते ये लहर-लहर जहाँ भी जाएं, इनको ना, कोई टोके
पंछी, नदियाँ, पवन...

Share:

शनिवार, 12 मई 2012

ऐसा लगता है - Aisa Lagta Hai (Alka Yagnik, Sonu Nigam, Refugee)



Movie/Album: रिफ्यूजी (2000)
Music By: अनु मलिक
Lyrics By: जावेद अख्तर
Performed By: अलका याग्निक, सोनू निगम

ऐसा लगता है, जो ना हुआ, होने को है
ऐसा लगता है, अब दिल मेरा खोने को है
वर्ना, दिल क्यों धड़कता
सांसें क्यों रूकती
नींदें मेरी क्यों उड़ जाती
ऐसा लगता है...

कोई चेहरा निगाहों पे छाने लगा
कोई अब रोज़ ख़्वाबों में आने लगा
आई रुत जो नयी, जागे अरमां कई
मौसम कोई ग़ज़ल जैसे गाने लगा
ऐसा लगता है, जैसे नशा होने को है..
ऐसा लगता है, होश मेरा खोने को है..

महकी, महकी फिजा ने ली अंगड़ाइयां
नीली, नीली है बादल की परछाइयां
ठंडी, ठंडी हवा लायी राग नया
गूंजी, गूंजी सी है जैसे शहनाइयां
ऐसा लगता है, कोई मेरा होने को है..
ऐसा लगता है, हर फासला खोने को है..

Share:

शुक्रवार, 11 मई 2012

मेरे हमसफ़र - Mere Humsafar (Alka Yagnik, Sonu Nigam, Refugee)



Movie/Album: रिफ्यूजी (2000)
Music By: अनु मलिक
Lyrics By: जावेद अख्तर
Performed By: अलका याग्निक, सोनू निगम

मेरे हमसफ़र, मेरे हमसफ़र
मेरे पास आ, मेरे पास आ
हमें साथ चलना है उम्र भर
मेरे पास आ, मेरे पास आ

है सफ़र ये हमारा नया-नया
किसी पल अँधेरा जो हो गया
कहीं खो न जाएँ ये रहगुज़र
मेरे पास आ...

ज़रा ठहर जा मेरे हमनवा
यहाँ अगले मोड़ पे होगा क्या
किसे है पता, किसे है खबर
मेरे पास आ...

जो घरों को छोड़ के हैं चले
उन्हें क्या डरायेंगे फासले
हमें जाना है दिल के नगर
मेरे पास आ...

Share: