Anu Malik लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Anu Malik लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 4 सितंबर 2013

सौ दर्द हैं - Sau Dard Hain (Sonu Nigam, Jaan-e-Mann)



Movie/Album: जान-ए-मन (2006)
Music By: अनु मालिक
Lyrics By: गुलज़ार
Performed By: सोनू निगम

सौ दर्द हैं, सौ राहातें
सब मिला दिलनशीं
एक तू ही नहीं

रूखी रूखी सी ये हवा
और सूखे पत्ते की तरहा
शहर की सड़कों पे मैं
लावारिस उड़ता हुआ
सौ रास्ते पर तेरी राह नहीं
सौ दर्द हैं...

बहता है पानी बहने दे
वक़्त को यूँही रहने दे
दरिया ने करवट ली है तो
साहिलों को सहने दे
सौ हसरतें पर तेरा ग़म नहीं
सौ दर्द हैं...

Share:

शनिवार, 17 अगस्त 2013

चमकते चाँद को टूटा - Chamakte Chand Ko Toota (Ghulam Ali, Awaargi)



Movie/Album: आवारगी (1990)
Music By: अनु मालिक
Lyrics By: आनंद बक्षी
Performed By: गुलाम अली

चमकते चाँद को टूटा हुआ तारा बना डाला
मेरी आवारगी ने मुझको आवारा बना डाला

बड़ा दिलकश, बड़ा रँगीन, है ये शहर कहते हैं
यहाँ पर हैं हज़ारों घर, घरों में लोग रहते हैं
मुझे इस शहर की गलियों का बंजारा बना डाला
चमकते चाँद को टूटा...

मैं इस दुनिया को अक्सर देखकर हैरान होता हूँ
न मुझसे बन सका छोटा सा घर, दिन रात रोता हूँ
खुदाया तूने कैसे ये जहां सारा बना डाला
चमकते चाँद को टूटा...

मेरे मालिक, मेरा दिल क्यूँ तड़पता है, सुलगता है
तेरी मर्ज़ी, तेरी मर्ज़ी पे किसका ज़ोर चलता है
किसी को गुल, किसी को तूने अंगारा बना डाला
चमकते चाँद को टूटा...

यही आग़ाज़ था मेरा, यही अंजाम होना था
मुझे बरबाद होना था, मुझे नाकाम होना था
मेरी तक़दीर ने मुझको, तक़दीर का मारा बना डाला
चमकते चाँद को टूटा...

Share:

शुक्रवार, 22 मार्च 2013

कोई भीगा है रंग से - Koi Bheega Hai Rang Se (Mumbai Se Aaya Mera Dost, Sonu, Alka)



Movie/Album: मुंबई से आया मेरा दोस्त (2003)
Music By: अनु मालिक
Lyrics By: समीर
Performed By: सोनू निगम, अलका याग्निक

कोई भीगा है रंग से कोई भीगा उमंग से
कोई भीगा है तरंग से कोई भीगा है भंग से
ढोलना प्रीत की बोलियाँ बोलना
तेरी झाँझरी झुन-झुन करे दिल का भ्रमर गुन-गुन करे
ऐसे ना दे गाली मुझे आई यहाँ रंगने तुझे
मस्तों की टोली रे

आया परदेसी आया ऐसी सौग़ात लाया
धूम जिसकी मची गाँव में

गाये जोगीरा गाये, नाचे सबको नचाये
बिना घुँघरू बाँधे पाँव में
झूमे ज़मीं, झूमें गगन
आई ख़ुशी सब हैं मगन
बेचैन मन पागल है तन
देखे मुझे मारे गुलबदन
नैनों से गोली रे

म्हारे सपणों की डोली चोरी-चोरी सजा दे
गोरी छोरी बजा दे कँगना
म्हारा बईयाँ मरोड़े, म्हारी चूड़ी को तोड़े
म्हारा पल्लू ना छोड़े साजणा
थोड़ा तुझे तरसाऊँगा, थोड़ा तुझे तड़पाऊँगा
सेहरा सजा के आऊँगा, फागुन में ले जाऊँगा
मैं थारी डोली

Share:

मंगलवार, 15 मई 2012

रात की हथेली पर - Raat Ki Hatheli Par (Udit Narayan, Refugee)



Movie/Album: रिफ्यूजी (2000)
Music By: अनु मलिक
Lyrics By: जावेद अख्तर
Performed By: उदित नारायण

रात की हथेली पर, चाँद जगमगाता है
उसकी नर्म किरणों में
तुमको देखता हूँ तो
दिल धड़क सा जाता है
दिल धड़क सा जाता है

तुम कहाँ से आई हो
किस नगर को जाओगी
सोचता हूँ मैं  हैरां
चाँद जैसा ये चेहरा
रात जैसी ये जुल्फें
है जगाएं सौ अरमां
एक नशा सा आँखों में, धीरे-धीरे छाता है
रात की हथेली पर...

मेरी इस तन्हाई में
मेरे इस वीराने में
रंग लेके तुम आई
फिर भी सोचता हूँ मैं
क्या यहाँ तुम सचमुच हो
या हो सिर्फ परछाई
ख्व़ाब जैसा बनता है और टूट जाता है
रात की हथेली पर...

Share:

सोमवार, 14 मई 2012

ताल पे जब ये - Taal Pe Jab Ye (Alka Yagnik, Sonu Nigam, Refugee)



Movie/Album: रिफ्यूजी (2000)
Music By: अनु मलिक
Lyrics By: जावेद अख्तर
Performed By: अलका याग्निक, सोनू निगम

ताल पे जब ये जिंदगानी चली
हम हैं दीवाने, ये कहानी चली

तेरी नज़र की धूप है जिसने मुझको रूप दिया
निखर गयी हूँ संवर गयी हूँ जबसे प्यार किया
सच तो ये है सनम
है ये तेरे करम
होश सारा गंवाके दीवानी चली
ताल पे जब ये...

सच कहता हूँ मैं जबसे थामा है ये आँचल
मेरी दुनिया में हर पल है जैसे कोई हलचल
सपने सजने लगे
साज़ बजने लगे
बदला मौसम हवा जो सुहानी चली
ताल पे जब ये...

Share:

रविवार, 13 मई 2012

पंछी, नदियाँ, पवन के झोंके - Panchhi Nadiyaan Pawan Ke Jhonke (Alka Yagnik, Sonu Nigam, Refugee)



Movie/Album: रिफ्यूजी (2000)
Music By: अनु मलिक
Lyrics By: जावेद अख्तर
Performed By: अलका याग्निक, सोनू निगम

पंछी, नदियाँ, पवन के झोंके
कोई सरहद ना इन्हें रोके
सरहद इंसानों के लिए है
सोचो, तुमने और मैंने क्या पाया
इन्सां होके

जो हम दोनों पंछी होते, तैरते हम इस नीले गगन में, पंख पसारे
सारी धरती अपनी होती, अपने होते, सारे नज़ारे
खुली फिजाओं में उड़ते
अपने दिलों में हम सारा प्यार समो के
पंछी, नदियाँ, पवन...

जो मैं होती नदिया और तुम पवन के झोंके, तो क्या होता
पवन के झोंके नदी के तन को जब छूते हैं
लहरें ही लहरें बनती हैं
हम दोनों जब मिलते तो कुछ ऐसा होता
सब कहते ये लहर-लहर जहाँ भी जाएं, इनको ना, कोई टोके
पंछी, नदियाँ, पवन...

Share:

शनिवार, 12 मई 2012

ऐसा लगता है - Aisa Lagta Hai (Alka Yagnik, Sonu Nigam, Refugee)



Movie/Album: रिफ्यूजी (2000)
Music By: अनु मलिक
Lyrics By: जावेद अख्तर
Performed By: अलका याग्निक, सोनू निगम

ऐसा लगता है, जो ना हुआ, होने को है
ऐसा लगता है, अब दिल मेरा खोने को है
वर्ना, दिल क्यों धड़कता
सांसें क्यों रूकती
नींदें मेरी क्यों उड़ जाती
ऐसा लगता है...

कोई चेहरा निगाहों पे छाने लगा
कोई अब रोज़ ख़्वाबों में आने लगा
आई रुत जो नयी, जागे अरमां कई
मौसम कोई ग़ज़ल जैसे गाने लगा
ऐसा लगता है, जैसे नशा होने को है..
ऐसा लगता है, होश मेरा खोने को है..

महकी, महकी फिजा ने ली अंगड़ाइयां
नीली, नीली है बादल की परछाइयां
ठंडी, ठंडी हवा लायी राग नया
गूंजी, गूंजी सी है जैसे शहनाइयां
ऐसा लगता है, कोई मेरा होने को है..
ऐसा लगता है, हर फासला खोने को है..

Share:

शुक्रवार, 11 मई 2012

मेरे हमसफ़र - Mere Humsafar (Alka Yagnik, Sonu Nigam, Refugee)



Movie/Album: रिफ्यूजी (2000)
Music By: अनु मलिक
Lyrics By: जावेद अख्तर
Performed By: अलका याग्निक, सोनू निगम

मेरे हमसफ़र, मेरे हमसफ़र
मेरे पास आ, मेरे पास आ
हमें साथ चलना है उम्र भर
मेरे पास आ, मेरे पास आ

है सफ़र ये हमारा नया-नया
किसी पल अँधेरा जो हो गया
कहीं खो न जाएँ ये रहगुज़र
मेरे पास आ...

ज़रा ठहर जा मेरे हमनवा
यहाँ अगले मोड़ पे होगा क्या
किसे है पता, किसे है खबर
मेरे पास आ...

जो घरों को छोड़ के हैं चले
उन्हें क्या डरायेंगे फासले
हमें जाना है दिल के नगर
मेरे पास आ...

Share:

रविवार, 19 फ़रवरी 2012

चुरा के दिल मेरा - Chura Ke Dil Mera (Alka Yagnik, Kumar Sanu)



Movie/Album: मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी (1994)
Music By: अनु मलिक
Lyrics By: हसरत जयपुरी
Performed By: अलका याग्निक, कुमार सानू

चुरा के दिल मेरा, गोरिया चली
उड़ा के निंदिया कहाँ तू चली
पागल हुआ, दीवाना हुआ
कैसी ये दिल की लगी

चुरा के दिल तेरा, चली मैं चली
मुझे क्या पता कहाँ मैं चली
मंज़िल मेरी, बस तू ही तू
तेरी गली मैं चली


नही बेवफ़ा तुम ये मुझको खबर है
बदलती रुतों से मगर मुझको डर है
नई हसरतों की नई सेज पर तुम
नया फूल कोई सजा तो ना लोगे
वफ़ाएं तो मुझसे बहुत तुमने की है
मगर इस जहां में हसीं और भी हैं
कसम मेरी खा कर इतना बता दो
किसी और से दिल लगा तो ना लोगे
धीरे-धीरे चोरी-चोरी चुपके-चुपके आके मिल
टूट ना जाये प्यार भरा ये दिल
मंज़िल मेरी बस...

अभी तो लगे हैं चाहतों के मेले
अभी दिल मेरा धड़कनों से खेले
किसी मोड़ पर मैं तुमको पुकारूं
बहाना कोई बना तो ना लोगे
अगर मैं बता दूं मेरे दिल में क्या है
तुम मुझसे निगाहें चुरा तो ना लोगे
अगर बढ़ गई है बेताबियां
कहीं मुझसे दामन छुड़ा तो ना लोगे
कहता है दिल, धड़कते हुए
तुम सनम हमारे हम तो तुम्हारे हुए
मंज़िल मेरी बस...

Share:

शनिवार, 5 नवंबर 2011

मेरे महबूब मेरे सनम - Mere Mehboob Mere Sanam (Udit Narayan, Alka Yagnik)



Movie/Album: डुप्लीकेट (1998)
Music By: अनु मलिक
Lyrics By: जावेद अख्तर
Performed By: उदित नारायण, अलका याग्निक

कब मैंने ये सोचा था
कब मैंने ये जाना था
तुम इतने बदल जाओगे
तुम इतना मुझे चाहोगे
तुम इतना प्यार करोगे
तुम यूं इकरार करोगे
मेरे महबूब मेरे सनम
शुक्रिया मेहरबानी करम

आँखों में जो नर्मी है पहले तो नहीं थी
साँसों में जो गर्मी है पहले तो नहीं थी
पहले तो न यूँ छाईं थीं, ज़ुल्फ़ों की घटाएं
पहले तो न यूँ महकी थीं, आंचल की हवाएं
पहले तो नहीं आती थीं, तुमको ये अदाएं
आज कितने हसीं हैं सितम
शुक्रिया मेहरबानी...

तुम पर मेरे प्यार का जादू पहले तो नहीं था
दिल जैसा है बेकाबू पहले तो नहीं था
पहले तो नहीं होती थीं, यूं प्यार की बातें
हैरान हूँ मैं सुनके, सरकार की बातें
इकरार की बातें हों या इनकार की बातें
बात छेड़ी तो है कम से कम
शुक्रिया मेहरबानी...

Share:

बुधवार, 17 मार्च 2010

छुपाना भी नहीं आता - Chhupana Bhi Nahin Aata (Vinod Rathod/Pankaj Udhas)



Movie/Album: बाज़ीगर (1993)
Music By: अनु मलिक
Lyrics By: रानी मलिक
Performed By: पंकज उदास/विनोद राठोड़

छुपाना भी नहीं आता
जताना भी नहीं आता
हमें तुमसे मोहब्बत है
बताना भी नहीं आता

हथेली पे तुम्हारा नाम
लिखते हैं, मिटाते हैं
तुम्हीं से प्यार करते हैं
तुम्हीं से ही क्यों छुपाते हैं
जुबान पे बात हैं लेकिन
सुनाना ही नहीं आता
हमें तुमसे...

मोहब्बत कैसे करते हैं
कोई तो हमको समझाएं
कहीं ऐसा न हो के
प्यार बिन उम्र कट जाए
तुमसे मिलने का कोई
बहना भी नहीं आता
हमें तुमसे...

चोरी-चोरी चुपके चुपके
तुमको देखा करते हैं
हाल-ए-दिल सुनाने से
ना जाने क्यों डरते हैं
कितना पागल दिल है मेरा
मनाना भी नहीं आता
हमें तुमसे...

Share: