Hasrat Jaipuri लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Hasrat Jaipuri लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 8 नवंबर 2013

दूरियाँ नज़दीकियाँ बन गईं - Dooriyan Nazdikiyan Ban Gayi (Kishore, Asha)



Movie/Album: दुनिया (1968)
Music By: शंकर जयकिशन
Lyrics By: हसरत जयपुरी
Performed By: किशोर कुमार, आशा भोंसले

दूरियाँ नज़दीकियाँ बन गईं, अजब इत्तिफ़ाक़ है
कह डालीं कितनी बातें अनकही, अजब इत्तिफ़ाक़ है
दूरियाँ नज़दीकियाँ...

ऐसी मिली दो निगाहें, मिलती है जैसे दो राहें
जागी ये उल्फ़त पुरानी, गाने लगी हैं फ़िज़ाएँ
प्यार की शहनाईयाँ बज गईं, अजब इत्तिफ़ाक़ है
दूरियाँ नज़दीकियाँ...

एक डगर पे मिले हैं, हम-तुम दो हम-साये
ऐसा लगा तुमसे मिलकर, दिन बचपन के आए
वादियाँ उम्मीद की सज गईं, अजब इत्तिफ़ाक़ है
दूरियाँ नज़दीकियाँ...

पहले कभी अजनबी थे, अब तो मेरी ज़िन्दगी हो
सपनों में देखा था जिसको, साथी पुराने तुम्ही हो
बस्तियाँ अरमान की बस गईं, अजब इत्तिफ़ाक़ है
दूरियाँ नज़दीकियाँ...

Share:

बुधवार, 30 अक्टूबर 2013

देखा है तेरी आँखों में - Dekha Hai Teri Aankhon Mein (Md.Rafi, Pyar Hi Pyar)



Movie/Album: प्यार ही प्यार (1969)
Music By: शंकर-जयकिशन
Lyrics By: हसरत जयपुरी
Performed By: मो.रफ़ी

देखा है तेरी आँखों में प्यार ही प्यार बेशुमार
पाया है तेरी बातों में प्यार ही प्यार बेशुमार
देखा है तेरी आँखों में...

ऐ बहारों की परी, ये है तक़दीर मेरी
जो भी समझा है मुझे, वो इनायत है तेरी
देखा है तेरी आंखों में...

मेरे अच्छे थे करम, जो मुलाक़ात हुई
मेहरबाँ हुस्न हुआ, क्या अजब बात हुई
देखा है तेरी आँखों में...

मैंने सोचा भी न था, मुझको मिल जायेगी तू
जैसे लहराये सबा, वैसे लहरायेगी तू
देखा है तेरी आंखों में...

Share:

मंगलवार, 29 अक्टूबर 2013

मैं कहीं कवि न बन जाऊँ - Main Kahin Kavi Na Ban Jaaun (Md.Rafi, Pyar Hi Pyar)



Movie/Album: प्यार ही प्यार (1969)
Music By: शंकर-जयकिशन
Lyrics By: हसरत जयपुरी
Performed By: मो.रफ़ी

मैं कहीं कवि न बन जाऊँ
तेरे प्यार में ऐ कविता

तुझे दिल के आइने में, मैंने बार-बार देखा
तेरी अँखड़ियों में देखा तो छलकता प्यार देखा
तेरा तीर मैंने देखा तो जिगर के पार देखा
मैं कहीं कवि न बन जाऊँ...

तेरा रंग है सलोना, तेरे अंग में लचक है
तेरी बात में है जादू, तेरे बोल में खनक है
तेरी हर अदा मुहब्बत, तू ज़मीन की धनक है
मैं कहीं कवि न बन जाऊँ...

मेरा दिल लुभा रहा है, तेरा रूप सादा-सादा
ये झुकी झुकी निगाहें, करे प्यार दिल में ज्यादा
मैं तुझी पे जान दूँगा, है यही मेरा इरादा
मैं कहीं कवि न बन जाऊँ...

Share:

सोमवार, 23 सितंबर 2013

गोरी ज़रा हँस दे तू - Gori Zara Hans De Tu (Md.Rafi, Asli Naqli)



Movie/Album: असली नकली (1962)
Music By: शंकर जयकिशन
Lyrics By: हसरत जयपुरी
Performed By: मो.रफ़ी

गोरी ज़रा हँस दे तू, हँस दे तू
हँस दे ज़रा
ओ छोरी ज़रा हँस दे तू, हँस दे तू
हँस दे ज़रा

ओ जिद्दी छोकरी, फूलों की टोकरी
अरी जादू भरी पुड़िया
ओ छोटी सी पिटीया, गज़ भर की चुटिया
ना कर गुस्सा मेरी गुड़िया
गोरी ज़रा हँस...

जीवन के रास्ते, हँसने के वास्ते
ना रोना तू मेरी नीता
तुझको घुमाऊंगा, दुनिया दिखाऊंगा
ना कर झगड़ा मेरी रीटा
गोरी ज़रा हँस...

मेरी कठपुतली, बिजली से उजली
बड़ी भोली तेरी दुनिया
चलने में तीर है, कितनी शरीर है
बड़ी जिद्दी मेरी मुनिया
गोरी ज़रा हँस...

Share:

रविवार, 15 सितंबर 2013

छेड़ा मेरे दिल ने - Chheda Mere Dil Ne (Md.Rafi, Asli Naqli)



Movie/Album: असली नकली (1962)
Music By: शंकर जयकिशन
Lyrics By: हसरत जयपुरी
Performed By: मो.रफ़ी

प्यार का साज़ भी है
दिल की आवाज़ भी है
मेरे गीतों में तुम्हीं तुम हो
मुझे नाज़ भी है

छेड़ा मेरे दिल ने तराना तेरे प्यार का
जिसने सुना खो गया पूरा नशा हो गया
छेड़ा मेरे दिल ने...

आँखें बनी पैमाने, दिल हुए मस्ताने
राहें बड़ी मतवाली, आने लगे दीवाने
मिला मेरे गीत में फ़साना तेरे प्यार का
जिसने सुना...

गेसू बने ज़ंजीरें, क़ैद हुईं तक़दीरें
नाच रही हैं जवानियाँ, जैसे तेरी तस्वीरें
हाय तेरा नाम भी शगूफ़ा है बहार का
जिसने सुना...

भोले भाले क़ातिल, जीना कर दिया मुश्किल
जब भी तू शरमाई, दिल हुआ मेरा बिस्मिल
खाली नहीं जाता निशाना तेरे वार का
मिलने तुझे जो गया, ज़ख़्मी वही हो गया
छेड़ा मेरे दिल ने...

Share:

शुक्रवार, 13 सितंबर 2013

असली नकली चेहरा - Asli Naqli Chehra (Lata Mangeshkar, Asli Naqli)



Movie/Album: असली नकली (1962)
Music By: शंकर जयकिशन
Lyrics By: हसरत जयपुरी
Performed By: लता मंगेशकर

लाख छुपाओ, छुप ना सकेगा, राज हो कितना गहरा
दिल की बात बता देता है, असली नकली चेहरा

फूल में खुशबू, दिल में चाहत, कभी न छुपने पायी है
आँख से झलकी बन कर सुर्खी जब जब आग दबायी है
जजबातों पर लग नहीं सकता ख़ामोशी का पहरा 
दिल की बात...

लोग तो दिल को खुश रखने को, क्या क्या ढोंग रचाते हैं
भेस बदल कर इस दुनिया में, बहरूपे बन जाते हैं
मन दर्पन में मुखड़ा देखो, उतरा रंग सुनहरा
दिल की बात...

अब ना हमको और बनाओ, हमने तो पहचान लिया
सागर से भी गहरे निकले, हमने तुमको जान लिया
जिसके मन में चोर छूपा हो, सामने कब वो ठहरा
दिल की बात...

Share:

रविवार, 11 अगस्त 2013

ओ आसमान वाले शिकवा है - O Aasmaan Waale Shikawa Hai (Lata Mangeshkar, Anarkali)



Movie/Album: अनारकली (1953)
Music By: सी.रामचंद्र
Lyrics By: हसरत जयपुरी
Performed By: लता मंगेशकर

ज़िन्दगी बेबस हुई है, बेक़सी का साथ है
एक हम हैं इस क़फ़स में या ख़ुदा की ज़ात है

ओ आसमान वाले शिकवा है ज़िन्दगी का
सुन दास्तान ग़म की अफ़साना बेबसी का

तू देखता रहे और दुनिया हमें सज़ा दे
क्या जुर्म है मोहब्बत इतना ज़रा बता दे
मन्ज़िल पे क्यूँ लुटा है हर कारवाँ ख़ुशी का
ओ आसमान वाले...

इतनी सी इल्तिजा है तुझसे मेरी दुआ की
अल्लाह शर्म रखना दुनिया में तू वफ़ा की
होता है मौत ही तो अन्जाम ज़िन्दगी का
ओ आसमान वाले...

Share:

मंगलवार, 6 अगस्त 2013

मोहब्बत ऐसी धड़कन है - Mohabbat Aisi Dhadkan Hai (Lata Mangeshkar, Anarkali)



Movie/Album: अनारकली (1953)
Music By: सी.रामचंद्र
Lyrics By: हसरत जयपुरी
Performed By: लता मंगेशकर

इस इंतेज़ार-ए-शौक को जनमों की आस है
इक शम्मा जल रही है, तो वो भी उदास है

मोहब्बत ऐसी धड़कन है, जो समझाई नहीं जाती
ज़ुबां पर दिल की बेचैनी, कभी लाई नहीं जाती
मोहब्बत ऐसी धड़कन है

चले आओ, चले आओ, तक़ाज़ा है निगाहों का
किसी की आरज़ू ऐसे, तो ठुकराई नहीं जाती
मोहब्बत ऐसी धड़कन है...

मेरे दिल ने बिछाए हैं, सजदे आज राहों में
जो हालत आशिक़ी की है, वो बतलाई नहीं जाती
मोहब्बत ऐसी धड़कन है...

Share:

शुक्रवार, 10 मई 2013

ओ महबूबा - O Mehbooba (Mukesh, Sangam)



Movie/Album: संगम (1964)
Music By: शंकर जयकिशन
Lyrics By: हसरत जयपुरी
Performed By: मुकेश

ओ महबूबा
तेरे दिल के पास ही है मेरी मंज़िल-ए-मक़्सूद
वो कौन सी महफ़िल है जहाँ तू नहीं मौजूद
ओ महबूबा...

किस बात से नाराज़ हो, किस बात का है ग़म
किस सोच में डूबी हो तुम, हो जायेगा संगम
ओ महबूबा...

गुज़रूँ मैं इधर से कभी, गुज़रूँ मैं उधर से
मिलता है हर इक रासता, जा कर तेरे दर से
ओ महबूबा...

बाहों के तुझे हार मैं पहनाऊँगा इक दिन
सब देखते रह जायेंगे, ले जाऊँगा इक दिन
ओ महबूबा...

Share:

शुक्रवार, 19 अप्रैल 2013

है ना बोलो बोलो - Hai Na Bolo Bolo (Andaz, Rafi, Suman, Sushma, Pratibha)



Movie/Album: अंदाज़ (1971)
Music By: शंकर जयकिशन
Lyrics By: हसरत जयपुरी
Performed By: सुमन कल्यानपुर, मो.रफ़ी, सुषमा श्रेष्ठ. प्रतिभा

है ना बोलो बोलो
पापा को मम्मी से
मम्मी को पापा से
प्यार है, प्यार है

पापा मम्मी मिलते हैं
चुपके-चुपके हँसते हैं
जाने क्या-क्या कहते हैं
बातें करते रहते हैं
है ना बोलो बोलो...

मम्मी तेरी अच्छी है
कितनी भोली-भाली है
पापा भी तो अच्छे हैं
कितने प्यारे-प्यारे हैं
है ना बोलो बोलो...
मुन्नी बोलो बोलो
दीपू बोलो बोलो...

है ना बोलो बोलो
पापा को दीपू से
मम्मी को मुन्नी से
प्यार है, प्यार है...

Share:

गुरुवार, 18 अप्रैल 2013

ज़िन्दगी एक सफ़र है सुहाना - Zindagi Ek Safar Hai Suhana (Kishore Kumar, Andaz)



Movie/Album: अंदाज़ (1971)
Music By: शंकर जयकिशन
Lyrics By: हसरत जयपुरी
Performed By: किशोर कुमार

ज़िन्दगी एक सफ़र है सुहाना
यहाँ कल क्या हो किसने जाना

चाँद तारों से चलना है आगे
आसमानों से बढ़ना है आगे
पीछे रह जायेगा ये ज़माना
यहाँ कल क्या हो...
ज़िन्दगी एक सफ़र...

हँसते गाते जहाँ से गुज़र
दुनिया की तू परवाह ना कर
मुस्कुराते हुए दिन बिताना
यहाँ कल क्या हो...
ज़िन्दगी एक सफ़र...

मौत आनी है आयेगी इक दिन
जान जानी है जाएगी इक दिन
ऐसी बातों से क्या घबराना
यहाँ कल क्या हो...
ज़िन्दगी एक सफ़र...

Share:

बुधवार, 17 अप्रैल 2013

दिल उसे दो जो जां दे दे - Dil Use Do Jo Jaan De De (Asha, Rafi, Andaz)



Movie/Album: अंदाज़ (1971)
Music By: शंकर जयकिशन
Lyrics By: हसरत जयपुरी
Performed By: आशा भोंसले, मो.रफ़ी

दिल उसे दो जो जां दे दे
जां उसे दो जो दिल दे दे

ये प्यार के नज़ारे हैं देख लो जिधर
अब नाचती है दुनिया खुशी का है असर
लो खत्म हुआ है ये आज का सफ़र
अब होगी सुहानी वो कल की सहर
दिल उसे दो जो जां...

जो सोचते रहोगे तो कुछ न मिलेगा
जो चुपके रहोगे तो काम न बनेगा
जो दिल में जलोगे तो अरमां रहेगा
जो बढ़ते चलोगे तो रास्ता मिलेगा
दिल उसे दो जो जां...

वो गुंचा नहीं है जो खिलना न जाने
वो बाद-ए-सबा क्या जो चलना न जाने
वो बिजली नहीं जो चमकना न जाने
वो इन्सां नहीं जो तड़पना न जाने
दिल उसे दो जो जां...

Share:

मंगलवार, 16 अप्रैल 2013

रे माम्मा रे माम्मा - Re Mama Re Mama Re (Andaz, Md. Rafi)



Movie/Album: अंदाज़ (1971)
Music By: शंकर जयकिशन
Lyrics By: हसरत जैपुरी
Performed By: मो.रफ़ी

सुन लो सुनाता हूँ तुमको कहानी
रूठो ना हमसे ओ गुड़ियों की रानी
रे माम्मा रे माम्मा रे
रे माम्मा रे माम्मा रे

हम तो गए बाज़ार में लेने को आलू
आलू वालू कुछ न मिला पीछे पड़ा भालू
रे माम्मा रे माम्मा...

हम तो गए बाज़ार में लेने को लट्टू
लट्टू वट्टू कुछ न मिला पीछे पड़ा टट्टू
रे माम्मा रे माम्मा...

हम तो गए बाज़ार में लेने को रोटी
रोटी वोटी कुछ न मिली पीछे पड़ी मोटी
रे माम्मा रे माम्मा...

Share:

गुरुवार, 28 मार्च 2013

उनसे मिली नज़र के मेरे - Unse Mili Nazar Ke Mere (Jhuk Gaya Aasman, Lata Mangeshkar)



Movie/Album: झुक गया आसमान (1968)
Music By: शंकर जयकिशन
Lyrics By: हसरत जयपुरी
Performed By: लता मंगेशकर

उनसे मिली नज़र के मेरे होश उड़ गये
ऐसा हुआ असर के मेरे होश उड़ गये
उनसे मिली नज़र...

जब वो मिले मुझे पहली बार
उनसे हो गईं आँखें चार
पास ना बैठे पल भर वो
फिर भी हो गया उनसे प्यार
इतनी थी बस ख़बर के मेरे होश उड़ गये
उनसे मिली नज़र...

उनकी तरफ़ दिल खिंचने लगा
बढ़ के कदम फिर रुकने लगा
काँप गई मैं जाने क्यूँ
अपने आप दम घुटने लगा
छाये वो इस कदर के मेरे होश उड़ गये
उनसे मिली नज़र...

घर मेरे आया वो मेहमान
दिल में जगाये सौ तूफ़ान
देख के उनकी सूरत को
हाय रह गई मैं हैरान
तड़पूँ इधर उधर के मेरे होश उड़ गये
उनसे मिली नज़र...

Share:

सोमवार, 25 मार्च 2013

कौन है जो सपनों में आया - Kaun Hai Jo Sapnon Mein Aaya (Md.Rafi, Jhuk Gaya Aasman)



Movie/Album: झुक गया आसमान (1968)
Music By: शंकर जयकिशन
Lyrics By: हसरत जयपुरी
Performed By: मो.रफ़ी

कौन है जो सपनों में आया
कौन है जो दिल में समाया
लो झुक गया आसमां भी
इश्क़ मेरा रंग लाया
ओ प्रिया...

ज़िन्दगी के हर इक मोड़ पे मैं
गीत गाता चला जा रहा हूँ
बेखुदी का ये आलम न पूछो
मंजिलों से बढ़ा जा रहा हूँ
कौन है जो सपनों...

सज गई आज सारी दिशाएं
खुल गईं आज जन्नत की राहें
हुस्न जबसे मेरा हो गया है
मुझपे पड़ती हैं सबकी निगाहें
कौन है जो सपनों...

जिस्म को मौत आती है लेकिन
रूह को मौत आती नहीं है
इश्क़ रौशन है, रौशन रहेगा
रौशनी इसकी जाती नहीं है
कौन है जो सपनों...

Share:

रविवार, 13 जनवरी 2013

तेरे घर के सामने - Tere Ghar Ke Samne (Md.Rafi, Lata Mangeshkar)



Movie/Album: तेरे घर के सामने (1963)
Music By: एस.डी.बर्मन
Lyrics By: हसरत जयपुरी
Performed By: मो.रफ़ी, लता मंगेशकर

तेरे घर के सामने
इक घर बनाऊंगा, तेरे घर के सामने
दुनिया बसाऊंगा, तेरे घर के सामने
इक घर बनाऊंगा...

घर का बनाना कोई, आसान काम नहीं
दुनिया बसाना कोई, आसान काम नहीं
दिल में वफ़ायें हों तो, तूफ़ां किनारा है
बिजली हमारे लिये, प्यार का इशारा है
तन मन लुटाऊंगा, तेरे घर के सामने
दुनिया बसाऊंगा, तेरे घर के सामने...

कहते हैं प्यार जिसे, दरिया है आग का
या फिर नशा है कोई, जीवन के राग का
दिल में जो प्यार हो तो, आग भी फूल है
सच्ची लगन जो हो तो, पर्बत भी धूल है
तारे सजाऊंगा, तेरे घर के सामने
दुनिया बसाऊंगा, तेरे घर के सामने...

कांटों भरे हैं लेकिन, चाहत के रास्ते
तुम क्या करोगे देखें, उल्फत के वास्ते
उल्फत में ताज़ छूटे, ये भी तुम्हें याद होग
उल्फत में ताज़ बने, ये भी तुम्हें याद होग
मैं भी कुछ बनाऊंगा (हूँ) तेरे घर के सामने (देखें)
दुनिया बसाऊंगा, तेरे घर के सामने...

Share:

शनिवार, 12 जनवरी 2013

देखो रूठा ना करो - Dekho Rootha Na Karo (Md.Rafi, Lata Mangeshkar)



Movie/Album: तेरे घर के सामने (1963)
Music By: एस.डी.बर्मन
Lyrics By: हसरत जयपुरी
Performed By: मो.रफ़ी, लता मंगेशकर

देखो रूठा ना करो, बात नज़रों की सुनो
हम न बोलेंगे कभी, तुम सताया ना करो
देखो रूठा ना करो...

चेहरा तो लाल हुआ, क्या क्या हाल हुआ
इस अदा पर तेरी, मैं तो पागल हुआ
तुम बिगड़ने जो लगो,  और भी हंसीं लगो
हम न बोलेंगे कभी, तुम सताया ना करो
देखो रूठा ना करो...

जान पर मेरी बनी, आपकी ठहरी हंसी
हाय मैं जान गई, प्यार की चिकनागरी
दिल जलाने के लिये, ठंडी आहें न भरो
देखो रूठा ना करो...

तेरी खुशबू ने मेरे, होश भी छीन लिये
है खुशी आज हमें, तेरे पहलू में गिरे
दिल की धड़कन पे ज़रा, फूल सा हाथ रखो
हम न बोलेंगे कभी...

क्या कहेगा ये समां, इन राहों का धुँआ
लाज आए मुझे, मुझको लाए हो कहाँ
हम तुम्हें मान गए, तुम बड़े वो हो हटो
देखो रूठा ना करो...

Share:

शुक्रवार, 11 जनवरी 2013

दिल का भंवर करे - Dil Ka Bhanwar Kare (Md.Rafi)



Movie/Album: तेरे घर के सामने (1963)
Music By: एस.डी.बर्मन
Lyrics By: हसरत जयपुरी
Performed By: मो.रफ़ी

दिल का भंवर करे पुकार
प्यार का राग सुनो
प्यार का राग सुनो रे

फूल तुम गुलाब का, क्या जवाब आपका
जो अदा है, वो बहार है
आज दिल की बेकली, आ गई ज़बान पर
बात ये है, तुमसे प्यार है
दिल तुम्हीं को दिया रे, प्यार का राग सुनो रे
दिल का भंवर...

चाहे तुम मिटाना, पर न तुम गिराना
आँसू की तरह निगाह से
प्यार की उँचाई, इश्क़ की गहराई
पूछ लो हमारी आह से
आसमाँ छू लिया रे, प्यार का राग सुनो रे
दिल का भंवर...

इस हसीन उतार पे, हम न बैठे हार के
साया बन के साथ हम चले
आज मेरे संग तो, गूँजे दिल की आरज़ू
तुझसे मेरी आँख जब मिले
जाने क्या कर दिया रे, प्यार का राग सुनो
दिल का भंवर...

आप का ये आँचल, प्यार का ये बादल
फिर हमें ज़मीं पे ले चला
अब तो हाथ थाम लो, इक नज़र का जाम दो
इस नये सफ़र का वस्ता
तुम मेरे साक़िया रे, प्यार का राग सुनो रे
दिल का भंवर...

Share:

शुक्रवार, 4 जनवरी 2013

सौ साल पहले - Sau Saal Pehle (Md.Rafi)



Movie/Album: जब प्यार किसी से होता है (1961)
Music By: शंकर जयकिशन
Lyrics By: हसरत जयपुरी
Performed By: मो.रफ़ी

सौ साल पहले, मुझे तुमसे प्यार था
आज भी है और कल भी रहेगा
सदियों से तुझसे मिलने, जिया बेक़रार था
आज भी है और कल भी रहेगा

तुम रूठा ना करो
मेरी जाँ मेरी जान निकल जाती है
तुम हँसती रहती हो
तो इक बिजली सी चमक जाती है
मुझे जीते जी ओ दिलबर, तेरा इंतज़ार था
आज भी है और..

इस दिल के तारों में
मधुर झनकार तुम्हीं से है
और ये हसीन जलवा
ये मस्त बहार तुम्हीं से है
दिल तो मेरा सनम, तेरा तलबगार था
आज भी है और...

इन प्यार की राहों में
कहो तो अब दिल को लुटा दूँ मैं
ओ चाँदी के क़दमों में
धड़कते दिल को बिछा दूँ मैं
तुझे मेरे जीवन पर सदा इख़्तियार था
आज भी है और...

Share:

गुरुवार, 3 जनवरी 2013

जिया ओ जिया - Jiya O Jiya (Md.Rafi)



Movie/Album: जब प्यार किसी से होता है (1961)
Music By: शंकर जयकिशन
Lyrics By: हसरत जयपुरी
Performed By: मो.रफ़ी

जिया ओ, जिया ओ जिया कुछ बोल दो
अरे ओ, दिल का पर्दा खोल दो
जब प्यार किसी से होता है
तो दर्द सा दिल में होता है
तुम एक हसीन हो लाखों में
भला पा के तुम्हें कोई खोता है
जिया ओ जिया...

नज़रों से कितने तीर चले
चलने दो जिगर पर झेलेंगे
इन प्यार की उजली राहों पर
हम जान की बाज़ी खेलेंगे
इन दो नैनों के सागर में
कोई दिल की नैया डुबोता है
जिया ओ जिया...

तुम भी तो इस आग में जलते हो
चेहरे से बयां हो जाता है
हर बात पे आहें भरते हो
हर बात पे दिल थर्राता है
जब दिल पे छुरियां चलती हैं
तो चैन से कोई सोता है
जिया ओ जिया...

Share: