1969 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
1969 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 30 अक्टूबर 2013

देखा है तेरी आँखों में - Dekha Hai Teri Aankhon Mein (Md.Rafi, Pyar Hi Pyar)



Movie/Album: प्यार ही प्यार (1969)
Music By: शंकर-जयकिशन
Lyrics By: हसरत जयपुरी
Performed By: मो.रफ़ी

देखा है तेरी आँखों में प्यार ही प्यार बेशुमार
पाया है तेरी बातों में प्यार ही प्यार बेशुमार
देखा है तेरी आँखों में...

ऐ बहारों की परी, ये है तक़दीर मेरी
जो भी समझा है मुझे, वो इनायत है तेरी
देखा है तेरी आंखों में...

मेरे अच्छे थे करम, जो मुलाक़ात हुई
मेहरबाँ हुस्न हुआ, क्या अजब बात हुई
देखा है तेरी आँखों में...

मैंने सोचा भी न था, मुझको मिल जायेगी तू
जैसे लहराये सबा, वैसे लहरायेगी तू
देखा है तेरी आंखों में...

Share:

मंगलवार, 29 अक्टूबर 2013

मैं कहीं कवि न बन जाऊँ - Main Kahin Kavi Na Ban Jaaun (Md.Rafi, Pyar Hi Pyar)



Movie/Album: प्यार ही प्यार (1969)
Music By: शंकर-जयकिशन
Lyrics By: हसरत जयपुरी
Performed By: मो.रफ़ी

मैं कहीं कवि न बन जाऊँ
तेरे प्यार में ऐ कविता

तुझे दिल के आइने में, मैंने बार-बार देखा
तेरी अँखड़ियों में देखा तो छलकता प्यार देखा
तेरा तीर मैंने देखा तो जिगर के पार देखा
मैं कहीं कवि न बन जाऊँ...

तेरा रंग है सलोना, तेरे अंग में लचक है
तेरी बात में है जादू, तेरे बोल में खनक है
तेरी हर अदा मुहब्बत, तू ज़मीन की धनक है
मैं कहीं कवि न बन जाऊँ...

मेरा दिल लुभा रहा है, तेरा रूप सादा-सादा
ये झुकी झुकी निगाहें, करे प्यार दिल में ज्यादा
मैं तुझी पे जान दूँगा, है यही मेरा इरादा
मैं कहीं कवि न बन जाऊँ...

Share:

सोमवार, 22 अप्रैल 2013

ओ नन्हें से फ़रिश्ते - O Nanhe Se Farishte (Md.Rafi)



Movie/Album: एक फूल दो माली (1969)
Music By: रवि
Lyrics By: प्रेम धवन
Performed By: मो.रफ़ी

ओ नन्हें से फ़रिश्ते, तुझसे ये कैसा नाता
कैसे ये दिल के रिश्ते, ओ नन्हें से फ़रिश्ते
Happy Birthday To You...

तुझे देखने को तरसे, क्यों हर घड़ी निगाहें
बेचैन सी रहती हैं, तेरे लिये ये बाहें
मुझे खुद पता नहीं है, मुझे तुझसे प्यार क्यूं है
ओ नन्हें से फ़रिश्ते...

नाज़ुक सा फूल है तू, किसी और के चमन का
खुशबू से तेरी महके, क्यों बाग मेरे मन का
मेरी ज़िन्दगी में छाई, तुझसे बहार क्यूं है
ओ नन्हें से फ़रिश्ते...

तू कुछ नहीं है मेरा, फिर भी ये तड़प कैसी
तुझे देखते ही खून में, उठती है इक लहर सी
हर वक्त मुझको रहता, तेरा इन्तज़ार क्यूं है
ओ नन्हें से फ़रिश्ते...

Share:

शनिवार, 13 अप्रैल 2013

गुनगुना रहे हैं भँवरे - Gunguna Rahe Hain Bhanwre (Lata, Rafi)



Movie/Album: अराधना (1969)
Music By: एस.डी.बर्मन
Lyrics By: आनंद बक्षी
Performed By: लता मंगेशकर, मो.रफ़ी

गुनगुना रहे हैं भँवरे
खिल रही हैं कली कली
गली गली, कली कली
गुनगुना रहे...

ज़रा देखो सजन
बेईमान भँवरा कैसे मुसकाये
हाय कली यूँ शरमाये
घूँघट में जैसे कोई छुप जाये
ऋतु ऐसी हाए, कैसी
ये पवन चली गली गली
गुनगुना रहे हैं भँवरे...

किसी को क्या कहें
हम दोनो भी हैं देखो कुछ खोये
खोये हुआ क्या ओए
ओए जागे जिया में अरमान सोये
ऋतु ऐसी हाए कैसी
ये पवन चली गली गली
गुनगुना रहे हैं भँवरे...

सुनो पास न आओ
कलियों के बहाने प्यार न जताओ
जाओ चलो बात न बनाओ
भँवरे के बहाने आँख न लड़ाओ
ऋतु ऐसी हाए कैसी
ये पवन चली गली गली
गुनगुना रहे हैं भँवरे...

Share:

शुक्रवार, 12 अप्रैल 2013

बाग़ों में बहार है - Baagon Mein Bahaar Hai (Aradhana, Rafi, Lata)



Movie/Album: अराधना (1969)
Music By: एस.डी.बर्मन
Lyrics By: आनंद बक्षी
Performed By: लता मंगेशकर, मो.रफ़ी

अच्छा तो ये बात है
तुम भी सुन लो
जो जो सवाल मैं पूछूँ उनका सच-सच जवाब देना
डन? डन!

अच्छा, तो बाग़ों में बहार है?
क्या?
मैंने पूछा, बाग़ों में बहार है? हाँ है
कलियों पे निखार है? हाँ है
तो, तो तुमको मुझसे प्यार है
ना ना ना...

छोड़ो हटो, जाओ पकड़ो न बैंय्या
आऊँ न मैं तेरे बातों में सैंय्या
तुमने कहा है देखो, देखो मुझे सैंय्या
बोलो तुमको इक़रार है? है!
फिर भी इनकार है? हाँ है
तुमको मुझसे प्यार है
ना ना ना...
बाग़ों में बहार है...

तुमने कहा था मैं सौ दुःख सहूँगी
चुपके पिया तेरे मन में रहूँगी
वो सब कहूँगी लेकिन वो न कहूँगी
तुमको जिसका इन्तज़ार है? है
फिर भी तक़रार है? है
तुमको मुझसे प्यार है
ना ना ना...
बाग़ों में बहार है
      
अच्छा चलो, छेड़ो आगे कहानी
होती है क्या बोलो प्यार की निशानी
बेचैन रहती है प्रेम दीवानी
बोलो क्या दिल बेक़रार है? है
मुझपे ऐतबार है? है
जीना दुशवार है? है, है
आज सोमवार है?
अरे बाबा, है!
तुमको मुझसे प्यार है
है.. ना ना ना...

Share:

गुरुवार, 11 अप्रैल 2013

चंदा है तू मेरा सूरज है तू - Chanda Hai Tu Mera Suraj Hai Tu (Aradhana, Lata Mangeshkar)



Movie/Album: आराधना (1969)
Music By: एस.डी.बर्मन
Lyrics By: आनंद बक्षी
Performed By: लता मंगेशकर

चंदा है तू, मेरा सूरज है तू
ओ मेरी आँखों का तारा है तू
जीती हूँ मैं बस तुझे देखकर
इस टूटे दिल का सहारा है तू

तू खेले खेल कई, मेरा खिलोना है तू
जिससे बँधी हर आशा मेरी
मेरा वो सपना सलोना है तू
नन्हां सा है, कितना सुंदर है तू
छोटा सा है, कितना प्यारा है तू
चंदा है तू, मेरा सूरज है तू...

मुन्ने तू खुश है बड़ा, तेरे गुड्डे की शादी है आज
मैं वारी रे, मैं बलिहारी रे
घूँघट में गुड़िया को आती है लाज
यूँ ही कभी होगी शादी तेरी
दूल्हा बनेगा कुंवारा है तू
चंदा है तू, मेरा सूरज है तू...

पुरवई वन में उड़े, पंछी चमन में उड़े
राम करे कभी हो के बड़ा
तू बन के बादल गगन में उड़े
जो भी तुझे देखे वो ये कहे
किस माँ का ऐसा दुलारा है तू
चंदा है तू, मेरा सूरज है तू...

Share:

बुधवार, 13 फ़रवरी 2013

चांदी की दीवार ना - Chandi Ki Deewar Na (Mukesh)



Movie/Album: विश्वास (1969)
Music By: कल्याणजी आनंदजी
Lyrics By: गुलशन बावरा
Performed By: मुकेश

चाँदी की दीवार ना तोड़ी
प्यार भरा दिल तोड़ दिया
इक धनवान की बेटी ने
निर्धन का दामन छोड़ दिया
चांदी की दीवार...

कल तक जिसने कस्में खायी
दुख में साथ निभाने की
आज वो अपने सुख की खातिर
हो गयी एक बेगाने की
शहनाईयों की गूँज में दबके
रह गयी आह दीवानें की
धनवानों ने दीवाने का
गम से रिश्ता जोड़ दिया
इक धनवान की...

वो क्या समझे प्यार को जिनका
सब कुछ चाँदी सोना हैं
धन वालों की इस दुनियाँ में
दिल तो एक खिलौना हैं
सदियों से दिल टूटता आया
दिल का बस ये रोना है
जब तक चाहा दिल से खेला
और जब चाहा तोड़ दिया
इक धनवान की...

Share:

गुरुवार, 31 जनवरी 2013

खुश रहो हर खुशी है - Khush Raho Har Khushi Hai (Mukesh)



Movie/Album: सुहाग रात (1969)
Music By: कल्याणजी आनंदजी
Lyrics By: इन्दीवर
Performed By: मुकेश

खुश रहो हर ख़ुशी है तुम्हारे लिए
छोड़ दो आंसुओं को हमारे लिए
खुश रहो हर ख़ुशी...

क्यूँ उदासी की तस्वीर बन कर खड़े
गम उठाने को दुनिया में हम तो पड़े
मुस्कुराने के दिन है, ना आहें भरो
मेरे होते न खुद को परेशां करो
खुश रहो हर ख़ुशी...

बिजली चमके, तुम्हें डर की क्या बात है
रोशनी की यही तो शुरुआत है
टूटनी है जो बिजली मेरा सर तो है
जो अँधेरे है बेघर मेरा घर तो है
खुश रहो हर ख़ुशी..

तुम बहारों से शिकवा न करना कभी
दे दो कांटें हमें, फूल ले लो सभी
फूल कोई कुचल जाए जब भूल में
सोच लेना के हम मिल चुके धूल में
खुश रहो हर ख़ुशी...

Share:

मंगलवार, 13 नवंबर 2012

बिंदिया चमकेगी - Bindiya Chamkegi (Lata Mangeshkar)



Movie/Album: दो रास्ते (1969)
Music By: लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल
Lyrics By: आनंद बक्षी
Performed By: लता मंगेशकर

बिंदिया चमकेगी, चूड़ी खनकेगी
तेरी नींद उड़े ते उड़ जाए
कजरा बहकेगा, गजरा महकेगा
माही रूस जाए ते रूस जाए
बिंदिया चमकेगी...

मैंने माना, हुआ तू दीवाना, जुलम तेरे साथ हुआ
मैं कहाँ ले जाऊं अपनी लौंग का लश्कारा
इस लश्कारे से, आके द्वारे से
चल मुड़ जाए ते मुड़ जाए
बिंदिया चमकेगी..

बोले कंगना, किसी का ओ सजना, जवानी पे ज़ोर नहीं
लाख मना कर ले दुनिया, कहते हैं मेरे घुँघरू
पायल बाजेगी, गोरी नाचेगी
छत टूट-दी ये ते टूट जाए
बिंदिया चमकेगी...

मैंने तुझसे, मुहब्बत की है, गुलामी नहीं की बलमा
दिल किसी का टूटे, चाहे कोई मुझसे रूठे
मैं तो खेलूँगी, मैं तो छेड़ूँगी
यारी टूट-दी ये ते टूट जाए
बिंदिया चमकेगी...

मेरे आँगन, बारात ले के साजन, तू जिस रात आएगा
मैं ना बैठूँगी डोली में, मैं कह दूँगी बाबुल से
मैं ना जाऊंगी, मैं ना जाऊंगी
गड्डी टूर-दी ये ते टूर जाए
बिंदिया चमकेगी...

Share:

सोमवार, 12 नवंबर 2012

ये रेशमी ज़ुल्फें - Ye Reshmi Zulfein (Md.Rafi)



Movie/Album: दो रास्ते (1969)
Music By: लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल
Lyrics By: आनंद बक्षी
Performed By: मो.रफ़ी

ये रेशमी ज़ुल्फें, ये शरबती आँखे
इन्हें देखकर जी रहे हैं सभी

जो ये आँखे शरम से झुक जाएँगी
सारी बातें यहीं बस रुक जाएँगी
चुप रहना ये अफ़साना
कोई इनको ना बतलाना
के इन्हें देखकर पी रहे हैं सभी
ये रेशमी ज़ुल्फें...

जुल्फें मगरूर इतनी हो जाएँगी
दिल को तड़पाएँगी, जी को तरसाएंगी
ये कर देंगी दीवाना
कोई इनको ना बतलाना
के इन्हें देखकर जी रहे हैं सभी
ये रेशमी ज़ुल्फें...

सारे इनकी शिकायत करते हैं
फिर भी इनसे मोहब्बत करते हैं
ये क्या जादू है जाने
फिर चाक गिरे वा दीवाने
इन्हें देख कर सी रहे हैं सभी
ये रेशमी जुल्फें...

Share:

रविवार, 11 नवंबर 2012

छुप गये सारे नज़ारे - Chhup Gaye Saare Nazaare (Md.Rafi, Lata Mangeshkar)



Movie/Album: दो रास्ते (1969)
Music By: लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल
Lyrics By: आनंद बक्षी
Performed By: मो.रफ़ी, लता मंगेशकर

छुप गये सारे नज़ारे, ओये क्या बात हो गयी
तूने काजल लगाया, दिन में रात हो गई
मिल गये नैना से नैना, ओये क्या बात हो गयी
दिल ने दिल को पुकारा, मुलाक़ात हो गयी

कल नहीं आना, मुझे ना बुलाना
कि मारेगा ताना ज़माना
तेरे होठों पे रात ये बहाना था
गोरी तुझको तो आज नहीं आना था
तू चली आई दुहाई, ओये क्या बात हो गयी
मैंने छोड़ा ज़माना, तेरे साथ हो गयी
तूने काजल लगाया...

अम्बवा की डाली पे गाए मतवाली
कोयलिया काली निराली
सावन आने का कुछ मतलब होगा
बादल छाने का कोई सबब होगा
रिमझिम छाए घटाएँ, ओये क्या बात हो गयी
तेरी चुनरी लहराई, बरसात हो गयी
दिल ने दिल को...

छोड़ ना बैयाँ, पडूँ तेरे पईयां
तारों की छैय्याँ में सईयाँ
इक वो दिन था मिलाती ना थी तू अँखियाँ
इक ये दिन तू जागे सारी-सारी रतियाँ
बन गयी गोरी चकोरी, ओये क्या बात हो गयी
जिसका डर था बेदर्दी, वही बात हो गयी
छुप गये सारे नज़ारे...

Share:

शुक्रवार, 17 अगस्त 2012

तुझे सूरज कहूं या चंदा - Tujhe Suraj Kahun Ya Chanda (Manna Dey)



Movie/Album: एक फूल दो माली (1969)
Music By: रवि
Lyrics By: प्रेम धवन
Performed By: मन्ना डे

तुझे सूरज कहूं या चंदा
तुझे दीप कहूं या तारा
मेरा नाम करेगा रौशन
जग में मेरा राज दुलारा

मेरा घर था खाली खाली
छाई थी अजब उदासी
जीवन था सूना सूना
हर आस थी प्यासी प्यासी
तेरे आते ही खुशियों से
भर गया है जीवन सारा
मेरा नाम करेगा रौशन...

मैं कब से तरस रहा था
मेरे आँगन में कोई खेले
नन्ही सी हँसी के बदले
मेरी सारी दुनिया ले ले
तेरे संग झूल रहा है
मेरी बाहों में जग सारा
मेरा नाम करेगा रौशन ...

आज उँगली थाम के तेरी
तुझे मैं चलना सिखलाऊँ
कल हाथ पकड़ना मेरा
जब मैं बूढ़ा हो जाऊँ
तू मिला तो मैंने पाया
जीने का नया सहारा
मेरा नाम करेगा रौशन...

मेरे बाद भी इस दुनिया में
ज़िंदा मेरा नाम रहेगा
जो भी तुझ को देखेगा
तुझे मेरा लाल कहेगा
तेरे रूप में मिल जायेगा
मुझको जीवन दोबारा
मेरा नाम करेगा रौशन...

Share:

गुरुवार, 16 अगस्त 2012

ये पर्दा हटा दो - Ye Parda Hata Do (Md.Rafi, Asha Bhosle)



Movie/Album: एक फूल दो माली (1969)
Music By: रवि
Lyrics By: प्रेम धवन
Performed By: मो.रफ़ी, आशा भोंसले

ये पर्दा हटा दो
ज़रा मुखड़ा दिखा दो
हम प्यार करने वाले हैं कोई ग़ैर नहीं
अरे हम तुम पे मरने वाले हैं कोई ग़ैर नहीं
ओ मजनूं के नाना
मेरे पीछे न आना
जा प्यार करने वाले तेरी ख़ैर नहीं
अरे ओ हमपे मरने वाले तेरी ख़ैर नहीं
ये पर्दा हटा दो...

शुक्र करो के पड़े नहीं है मेरी माँ के डंडे
एक हाथ में हो जाते अरमान तुम्हारे ठंडे
माँ को भी समझा दो
बस इतना बता दो
हम प्यार करने वाले...

जहाँ मिलें दो जवाँ नज़र होती तकरार वहीं है
दिल पर रख कर हाथ ये कह दो हमसे प्यार नहीं है
दिल की बातें दिलवाले नज़रों से ही पहचानते
लेकिन कुछ ऐसे हैं अनाड़ी जो ये भी नहीं जानते
ये पहले बताते
बारात ले के आते
हम प्यार करने वाले...

Share:

गुरुवार, 1 दिसंबर 2011

मेरे नसीब में ऐ दोस्त - Mere Naseeb Mein Ae Dost (Kishore Kumar)



Movie/Album: दो रास्ते (1969)
Music By: लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल
Lyrics By: आनंद बक्षी
Performed By: किशोर कुमार

खिज़ा के फूल पे आती कभी बहार नहीं
मेरे नसीब में ऐ दोस्त, तेरा प्यार नहीं

ना जाने प्यार में कब मैं, ज़ुबां से फिर जाऊं
मैं बनके आंसू खुद अपनी, नज़र से गिर जाऊं
तेरी क़सम है मेरा कोई ऐतबार नहीं
मेरे नसीब में...

मैं रोज़ लब पे नई एक, आह रखता हूँ
मैं रोज़ एक नए गम, की राह ताकता हूँ
किसी ख़ुशी का मेरे दिल को इंतज़ार नहीं
मेरे नसीब में...

गरीब कैसे मोहब्बत, करे अमीरों से
बिछड़ गए हैं कई रांझे, अपनी हीरों से
किसी को अपने मुक़द्दर पे इख्तियार नहीं
मेरे नसीब में...

Share:

रविवार, 9 अक्टूबर 2011

तुम पुकार लो - Tum Pukar Lo (Hemant Kumar)



Movie/Album: ख़ामोशी (1969)
Music By: हेमंत कुमार
Lyrics By: गुलज़ार
Performed By: हेमंत कुमार

तुम पुकार लो, तुम्हारा इन्तज़ार है
ख़्वाब चुन रही है रात, बेक़रार है
तुम्हारा इन्तज़ार है

होंठ पे लिये हुए दिल की बात हम
जागते रहेंगे और कितनी रात हम
मुख़्तसर सी बात है, तुमसे प्यार है
तुम्हारा इन्तज़ार है...

दिल बहल तो जायेगा इस ख़याल से
हाल मिल गया तुम्हारा अपने हाल से
रात ये क़रार की, बेक़रार है
तुम्हारा इन्तज़ार है...


Share:

शुक्रवार, 19 अगस्त 2011

हमने देखी है उन आँखों की - Humne Dekhi Hai Un Aankhon Ki (Lata Mangeshkar)



Movie/Album: खामोशी (1969)
Music By: हेमंत कुमार
Lyrics By: गुलज़ार
Performed By: लता मंगेशकर

हमने देखी है उन आँखों की महकती ख़ुशबू
हाथ से छू के इसे रिश्तों का इल्ज़ाम न दो
सिर्फ़ एहसास है ये रूह से महसूस करो
प्यार को प्यार ही रहने दो कोई नाम न दो

प्यार कोई बोल नहीं, प्यार आवाज़ नहीं
एक ख़ामोशी है, सुनती है, कहा करती है
न ये बुझती है, न रुकती है, न ठहरी है कहीं
नूर की बूँद है सदियों से बहा करती है
सिर्फ एहसास...

मुस्कुराहट सी खिली रहती है आँखों में कहीं
और पलकों पे उजाले से झुके रहते हैं
होंठ कुछ कहते नहीं, काँपते होंठों पे मगर
कितने ख़ामोश से अफ़साने रुके रहते हैं
सिर्फ़ एहसास...

Share:

बुधवार, 4 मई 2011

तेरे नैना तलाश - Tere Naina Talaash (Manna Dey)



Movie/Album: तलाश (1969)
Music By: एस.डी.बर्मन
Lyrics By: मजरूह सुल्तानपुरी
Performed By: मन्ना डे

खोयी-खोयी आँख है, झुकी पलक है
जहाँ-जहाँ देखेगा तू, वहीं झलक है
तेरे नैना तलाश करे जिसे
वो है तुझी में कहीं दीवाने
तेरे नैना तलाश...

यहाँ दो रूप हैं हर एक के
यहाँ नज़रें उठाना ज़रा देख के
जब उसकी मुहब्बत में गुम है तू
वही सूरत नज़र आयेगी चार सू
कौन क्या है
मन के सिवा ये कोई क्या जाने
तेरे नैना तलाश...

ये जवान रात लेके तेरा नाम
कहे हाथ बढ़ा कोई हाथ थाम
काली अलका के बादल में बिजलियाँ
गोरी बाहों में चाहत की अंगड़ाईयाँ
जो अदा है, इशारा है, प्यार का
ओ दीवाने तुझे चाहिये और क्या
पर रुक जा
मन की सदा भी सुन दीवाने
तेरे नैना तलाश...

Share:

मंगलवार, 15 मार्च 2011

गर तुम भुला न - Gar Tum Bhula Na (Md.Rafi)



Movie/Album : यकीन (1969)
Music By : शंकर-जयकिशन
Lyrics By : हसरत जयपुरी
Performed By : मो.रफ़ी

गर तुम भुला न दोगे, सपने ये सच ही होंगे
हम-तुम जुदा न होंगे

मालिक ने अपने हाथों, जिस दम हमें बनाया
डाली दिलों में धड़कन, और दिल से दिल मिलाया
फिर प्यार का फ़रिश्ता, दुनिया में लेके आया
गर तुम...

जीवन के हर सफ़र में, हम साथ ही रहेंगे
दुनिया की हर डगर पर, हम साथ ही चलेंगे
हम साथ ही जीयेंगे, हम साथ ही मरेंगे
गर तुम...

Share:

रविवार, 23 जनवरी 2011

तुम बिन जाऊं कहाँ - Tum Bin Jaoon Kahan (Kishore Kumar, Md.Rafi)



Movie/Album: प्यार का मौसम (1969)
Music By: आर.डी. बर्मन
Lyrics By: मजरूह सुल्तानपुरी
Performed By: किशोर कुमार, मो.रफ़ी

किशोर
तुम बिन जाऊं कहाँ
की दुनिया में के
कुछ फिर चाहा कभी
तुमको चाह के
तुम बिन जाऊं...

रह भी सकोगे तुम कैसे हो के मुझसे जुदा
फट जाएँगी दीवारें सुन के मेरी सदा
आना होगा तुम्हें मेरे लिए साथी मेरी
सूनी राह के..
तुम बिन जाऊं...

इतनी अकेली सी पहले थी यही दुनिया
तुमने नज़र जो मिलायी बस गयी दुनिया
दिल को मिली जो तुम्हारी लगन दिए जल गए
मेरी आह के..
तुम बिन जाऊं...

रफ़ी
देखो मुझे सर से कदम तकसिर्फ प्यार हूँ मैं 
गले से लगा लो के तुम्हाराबेकरार हूँ मैं
तुम क्या जानो के भटकता फिरा किस-किस गली
तुमको चाह के
तुम बिन जाऊं....

अब है सनम हर मौसम प्यार के काबिल
पड़ी जहाँ छाँव हमारी सज गयी महफ़िल
महफ़िल क्या तन्हाई में भी लगता है जी
तुमको चाह के
तुम बिन जाऊं....

Share: