Hum Saath Saath Hain लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Hum Saath Saath Hain लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 9 अगस्त 2012

मैय्या यशोदा ये तेरा - Maiyya Yashoda Ye Tera (Hum Saath Saath Hain)



Movie/Album: हम साथ साथ हैं (1999)
Music By: राम-लक्ष्मण
Lyrics By: रविन्द्र रावल
Performed By:अलका याग्निक, अनुराधा पौड़वाल, कविता कृष्णमूर्ति

मैय्या यशोदा ये तेरा कन्हैया
पनघट पे मेरी पकड़े है बैंया
तंग मुझे करता है, संग मेरे लड़ता हाय
रामजी की कृपा से मैं बची

गोकुल की गलियों में, जमुना किनारे
वो मोहे कनकनिया छुप-छुपके मारे
नटखट अदाएं, सूरत है भोली
होली में मेरी, भिगोये वो चोली
बैययाँ ना छोड़े, कलैय्याँ मरोड़े
पैय्याँ पडूं, फिर भी पीछा ना छोड़े
मीठी-मीठी बातों में मुझको फंसाये हाय
रामजी की कृपा से...

जब-जब बजाए मोहन मुरलिया
छन-छन छनकती है मेरी पायलिया
नैनों से जब वो करे छेड़खानी
दिल थामे रह जाए प्रेम दीवानी
सुधबुध गंवाई, नींदें उड़ाई
जो करने बैठी थी वो कर ना पाई
बड़ी मुश्किल से दिल को संभाला हाय
रामजी की कृपा से...

गोकुल का कान्हा रे दिल में समाया
मैं भाग्यशाली इन्हें मैंने पाया
माना की सबके हैं ये कन्हैय्या
कहलाएँगे पर तुम्हारे ही मैय्या
प्यारा पिया है, तुमने दिया है
ममता के आँचल में हमको लिया है
चरणों में तेरे ओ माँ हमको रहना है
रामजी की कृपा से...

Share:

सोमवार, 25 जून 2012

ये तो सच है की भगवान है - Ye To Sach Hai Ki Bhagwan Hai (Hum Saath Saath Hain)



Movie/Album: हम साथ साथ हैं (1999)
Music By: राम-लक्ष्मण
Lyrics By: रविन्द्र रावल
Performed By: हरिहरन, घनश्याम वसवानी, प्रतिमा राव, संतोष तिवारी

ये तो सच है की भगवान है
है मगर फिर भी अन्जान है
धरती पे रूप माँ-बाप का
उस विधाता की पहचान है

जन्मदाता हैं जो, नाम जिनसे मिला
थामकर जिनकी उंगली है बचपन चला
कांधे पर बैठ के, जिनके देखा जहां
ज्ञान जिनसे मिला, क्या बुरा, क्या भला
इतने उपकार हैं क्या कहें
ये बताना न आसान है
धरती पे रूप...

जन्म देती है जो, माँ जिसे जग कहे
अपनी संतान में, प्राण जिसके रहे
लोरियां होंठों पर, सपने बुनती नज़र
नींद जो वार दे, हँस के हर दुःख सहे
ममता के रूप में है प्रभू
आपसे पाया वरदान है
धरती पे रूप...

आपके ख्वाब हम, आज होकर जवां
उस परम शक्ति से, करते हैं प्रार्थना
इनकी छाया रहे, रहती दुनिया तलक
एक पल रह सकें हम न जिनके बिना
आप दोनों सलामत रहें
सबके दिल में ये अरमान है
धरती पे रूप...

Share: