S.P.Balasubrahmanyam लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
S.P.Balasubrahmanyam लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 13 दिसंबर 2012

जीयें तो जीयें कैसे - Jiye To Jiye Kaise (Saajan)



Movie/Album: साजन (1992)
Music By: नदीम श्रवण
Lyrics By: समीर
Performed By: एस.पी.बालासुब्रमनियम, कुमार सानू, अलका याग्निक, अनुराधा पौडवाल, पंकज उदास

जीयें तो जीयें कैसे बिन आपके
लगता नहीं दिल कहीं बिन आपके
जीयें तो जीयें...

कैसे कहूँ, बिना तेरे, ज़िंदगी ये क्या होगी
जैसे कोई सज़ा, कोई बद्दुआ होगी
मैंने किया है ये फ़ैसला
जीना है अब तेरे बिना
जीयें तो जीयें कैसे...

मुझे कोई दे दे ज़हर, हँस के मैं पी लूंगी
हर दर्द सह लूंगी, हर हाल में जी लूंगी
दर-ए-जुदाई सह ना सकूंगी
तेरे बिना मैं रह न सकुंगी
जीयें तो जीयें कैसे...

देख के वो मुझे, तेरा पलकें झुका देना
याद बहुत आए तेरा मुस्कुरा देना
कैसे भुलायूं वो सारी बातें
वो मीठी रातें, वो मुलाकातें
जीयें तो जीयें कैसे...

Share:

बुधवार, 12 दिसंबर 2012

तुमसे मिलने की तमन्ना - Tumse Milne Ki Tamanna (S.P.Balasubramanium, Saajan)



Movie/Album: साजन (1992)
Music By: नदीम श्रवण
Lyrics By: समीर
Performed By: एस.पी.बालासुब्रमनियम

तुमसे मिलने की तमन्ना है
प्यार का इरादा है
और एक वादा हैं जानम
जो कभी हम मिले
तो ज़माना देखेगा अपना प्यार
ओ मेरे यार

मैं शायर नहीं, दीवाना नहीं
मैं आशिक़ नहीं परवाना नहीं
मिली जबसे नज़र, तब से जान-ए-जिगर
मैं हो गया दीवाना
अब जाने क्या होगा जान-ए-जाना
तुमसे मिलने की तमन्ना...

क्या पता फिर कहाँ कब मुलाकात हो
वो हसीना से फिर दिल की बात हो
उसके जैसी हंसीं मैंने देखी नहीं
रोकेगा क्या ज़माना मैंने दिल में है ठाना
मुझको उसे है अभी अपना बनाना
तुमसे मिलने की तमन्ना...

Share:

सोमवार, 10 दिसंबर 2012

जूते दे दो, पैसे ले लो - Joote De Do, Paise Le Lo (Hum Aapke Hain Kaun)



Movie/Album: हम आपके हैं कौन (1994)
Music By: राम लक्ष्मण
Lyrics By: रविंदर रावल
Performed By: लता मंगेशकर, एस.पी.बालासुब्रमन्यम

दुल्हे की सालियों
ओ हरे दुपट्टे वालियों
जूते दे दो, पैसे ले लो
दुल्हन के देवर
तुम दिखलाओ ना यूं तेवर
पैसे दे दो, जूते ले लो

अजी नोट गिनो जी (जूते लाओ)
जिद छोड़ो जी (जूते लाओ)
फ्रौड हैं क्या हम (तुम ही जानो)
अकडू हो तुम (जो भी मानो)
अजी बात बढ़ेगी (बढ़ जाने दो)
मांग चढ़ेगी (चढ़ जाने दो)
अड़ो ना ऐसे (पहले जूते)
जूते लिए हैं नहीं चुराया कोई जेवर
दुल्हन के देवर तुम दिखलाओ ना यूं तेवर
पैसे दे दो जूते ले लो...

कुछ ठंडा पी लो (मूड नहीं है)
दही बड़े लो (मूड नहीं है)
कुल्फी खा लो (बहुत खा चुके)
पान खा लो (बहुत खा चुके)
अजी रसमलाई (आपके लिए)
इतनी मिठाई (आपके लिए)
पहले जूते (खायेंगे क्या)
आपकी मर्जी (ना जी तौबा)
किसी बेतुके शायर की बेसुरी कवालियों
दुल्हे की सालियों ओ हरे दुपट्टे वालियों
जूते दे दो, पैसे ले लो...

Share:

रविवार, 9 दिसंबर 2012

ये मौसम का जादू है - Ye Mausam Ka Jadoo (Hum Aapke Hain Kaun)



Movie/Album: हम आपके हैं कौन (1994)
Music By: राम लक्ष्मण
Lyrics By: रविंदर रावल
Performed By: लता मंगेशकर, एस.पी.बालासुब्रमन्यम

ठंडी ठंडी पुरवैया में उड़ती है चुनरिया
धड़के मोरा जिया रामा बाली है उमरिया

दिल पे, नहीं काबू
कैसा, ये जादू

ये मौसम का जादू है मितवा
ना अब दिल पे काबू है मितवा
नैना जिसमें खो गए, दीवाने से हो गए
नजारा वो हरसू है मितवा
ये मौसम का जादू...

सहरी बाबु के संग, मेम गोरी गोरी हे
ऐसे लागे जैसे, चंदा की चकोरी

फूलों कलियों की बहारें, चंचल ये हवाओं की पुकारें
हमको ये इशारों में कहे हम, थम के यहाँ घड़ियाँ गुजारें
पहले कभी तो ना हमसे, बतियाते थे ऐसे फुलवा
ये मौसम का जादू...

सच्ची सच्ची बोलना भेद ना छुपाना
कौन डगर से आये, कौन दिसा है जाना

इनको हम ले के चले हैं, अपने संग अपनी नगरिया
हाय रे संग अनजाने का, उस पर अनजान डगरिया
फिर कैसे तुम दूर इतने, संग आ गयी मेरी गोरिया
ये मौसम का जादू...

Share:

बुधवार, 5 दिसंबर 2012

धिकताना धिकताना - Dhiktana Dhiktana (Hum Aapke Hain Kaun)



Movie/Album: हम आपके हैं कौन (1994)
Music By: राम लक्ष्मण
Lyrics By: रविंदर राव
Performed By: एस.पी.बालासुब्रमन्यम

धिकताना, धिकताना, धिकताना
धिक, धिकताना, धिकताना, धिकताना
भाभी तुम खुशियों का खज़ाना
धिकताना, धिकताना...

पहली किरण जब से उगे
भाभी मेरी तब से जगे
सबका पूरा ध्यान धरे वो
शाम ढले तक काम करे
कल तक रहा, इस छाँव से
मेरा बचपन अनजाना
धिकताना, धिकताना...

होगी मेरी शादी कभी
कहते हैं यह मुझसे सभी
खुद अपनी देवरानी चुनना
बात किसी की मत सुनना
तुम ढूंढ के, रंग रूप में
अपनी परछाई लाना
धिकताना, धिकताना...

कब तक रहूँ सबसे छोटा
आये कोई मुझसे छोटा
हँसता बोलता कोई खिलौना
अब इन बाँहों को दो ना
मांगे तुमसे, घर का आँगन
प्यारा प्यारा नजराना
धिकताना, धिकताना...

Share:

मंगलवार, 4 दिसंबर 2012

हम आपके हैं कौन - Hum Aapke Hain Kaun (Lata Mangeshkar, S.P.Balasubramanium)



Movie/Album: हम आपके हैं कौन (1994)
Music By: राम लक्ष्मण
Lyrics By: देव कोहली
Performed By: लता मंगेशकर, एस.पी.बालासुब्रमन्यम

हम आपके हैं कौन
बेचैन है मेरी नजर, है प्यार का कैसा असर
ना चुप रहो इतना कहो, हम आपके आपके हैं कौन

खुद को सनम रोका बड़ा
आखिर मुझे कहना पड़ा
ख्वाबो में तुम आते हो क्यों
हम आपके आपके हैं कौन...

बेचैन है मेरी नजर
है प्यार का कैसा असर
हैं होश गुम पूछो ना तुम
हम आपके आपके हैं कौन...

कैसे कहूँ दिल की लगी
चेहरा मेरा पढ़ लो कभी
ये शर्म की सुर्खी कहे
हम आपके आपके हैं कौन...

Share:

सोमवार, 3 दिसंबर 2012

मुझसे जुदा होकर - Mujhse Juda Ho Kar (Hum Aapke Hain Kaun)



Movie/Album: हम आपके हैं कौन (1994)
Music By: राम लक्ष्मण
Lyrics By: देव कोहली
Performed By: लता मंगेशकर, एस.पी.बालासुब्रमन्यम

मुझसे जुदा हो कर तुम्हें दूर जाना है
पल भर की जुदाई फिर लौट आना है
साथिया, संग रहेगा तेरा प्यार
साथिया, रंग लायेगा इंतज़ार
तुमसे जुदा होकर मुझे दूर जाना है
पल भर की जुदाई...

मैं हूँ तेरी सजनी, साजन है तू मेरा
तू बाँध के आया मेरे प्यार का सेहरा
चेहरे से अब तेरे हटती नहीं अँखियाँ
तेरा नाम ले लेकर, छेड़े मुझे सखियाँ
सखियों से अब मुझको पीछा छुड़ाना है
पल भर की जुदाई...

मेरे तसव्वुर में तुम रोज़ आती हो
चुपके से तुम आकर, मेरा घर सजाती हो
सजनी बड़ा प्यारा ये रूप है तेरा
गजरे की खुशबू से महका है घर मेरा
आँखों से अब तेरी काजल चुराना है
पल भर की जुदाई...

Share:

रविवार, 2 दिसंबर 2012

दीदी तेरा देवर दीवाना - Didi Tera Dewar Deewana (Hum Aapke Hain Kaun)



Movie/Album: हम आपके हैं कौन (1994)
Music By: राम लक्ष्मण
Lyrics By: देव कोहली
Performed By: लता मंगेशकर, एस.पी.बालासुब्रमन्यम

दीदी तेरा देवर दिवाना
हाय राम कुड़ियों को डाले दाना
धंधा है ये उसका पुराना
हाय राम कुड़ियों को डाले दाना

मैं बोली के लाना, तू इमली का दाना
मगर वो छुहारे ले आया दिवाना
मैं बोली की मचले, है दिल मेरा हाय
वो खरबुजा लाया जो नीम्बू मँगाये
पगला है कोई उसको बताना
हाय राम कुड़ियों को...

मैं बोली की लाना, तू मिट्टी पहाड़ी
मगर वो बताशे ले आया अनाड़ी
मैं बोली के ला दे, मुझे तू खटाई
वो बाज़ार से ले के आया मिठाई
मुश्किल है यूं मुझको फँसाना
हाय राम कुड़ियों को...

भाभी तेरी बहना को माना
हाय राम कुड़ियों का है ज़माना
रब्बा मेरे मुझको बचाना
हाय राम कुड़ियों का है ज़माना

हुकूम आपका था, जो मैंने न माना
खतावार हूँ मैं, न आया निभाना
सज़ा जो भी दोगी, वो मँज़ूर होगी
अजी मेरी मुश्किल अभी दूर होगी
बन्दा है ये खुद से बेगाना
हाय राम कुड़ियों का है ज़माना...

Share:

शनिवार, 1 दिसंबर 2012

पहला पहला प्यार है - Pehla Pehla Pyar Hai (Hum Aapke Hain Kaun)



Movie/Album: हम आपके हैं कौन (1994)
Music By: राम लक्ष्मण
Lyrics By: देव कोहली
Performed By: एस.पी.बालासुब्रमन्यम

पहला पहला प्यार है
पहली पहली बार है
जान के भी अन्जाना
कैसा मेरा यार है

उसकी नज़र, पलकों की चिलमन से मुझे देखती
उसकी हया, अपनी ही चाहत का राज़ खोलती
छुप के करे जो वफ़ा, ऐसा मेरा यार है
पहला पहला प्यार है...

वो है निशा, वो ही मेरी ज़िंदगी की भोर है
उसे है पता, उसके ही हाथों में मेरी डोर है
सारे जहां से जुदा, ऐसा मेरा प्यार है
पहला पहला प्यार है...

Share:

शुक्रवार, 30 नवंबर 2012

वाह वाह राम जी - Wah Wah Ram Ji (Hum Aapke Hain Kaun)



Movie/Album: हम आपके हैं कौन (1994)
Music By: राम लक्ष्मण
Lyrics By: रविंदर रावल
Performed By: लता मंगेशकर, एस.पी.बालासुब्रमन्यम

वाह वाह राम जी
जोड़ी क्या बनाई
भैया और भाभी को
बधाई हो बधाई
सब रसमों से बड़ी है जग में
दिल से दिल की सगाई

आपकी कृपा से ये
शुभ घड़ी आई
जीजी और जीजा को
बधाई हो बधाई
सब रसमों से बड़ी है जग में
दिल से दिल की सगाई
वाह वाह राम जी...

मेरे भैया जो, चुप बैठे हैं
देखो भाभी ये, कैसे ऐंठे हैं
ऐसे बड़े ही भले हैं
माना थोड़े मनचले हैं
पर आप के सिवा कहीं भी न फिसले हैं
देखो देखो ख़ुद पे, जीजी इतराई
भैया और भाभी को
बधाई हो बधाई
सब रसमों से...

सुनो जीजाजी, अजी आप के लिये
मेरी जीजी ने, बड़े तप हैं किये
मन्दिरों में किये फेरे
पूजा साँझ-सवेरे
तीन लोक तैंतीस देवों को ये रही घेरे
जैसे मैंने माँगी थी, वैसी भाभी पाई
जीजी और जीजा को
बधाई हो बधाई
सब रसमों से...

Share:

रविवार, 13 फ़रवरी 2011

देखा है पहली बार - Dekha Hai Pehli Baar (Alka Yagnik, SPB)



Movie/Album: साजन (1992)
Music By: नदीम श्रवण
Lyrics By: समीर
Performed By: अलका याग्निक, एस.पी.बालासुब्रमनियम

देखा है पहली बार, साजन की आँखों में प्यार
अब जा के आया मेरे, बेचैन दिल को करार
दिलबर तुझे मिलने को, कब से था मैं बेकरार
अब जा के...

पलकें झुकाऊं, तुझे दिल में बसाऊं
अब बिन तेरे मैं तो, कहीं चैन ना पाऊं
तू मेरा जिगर है, तू मेरी नज़र है
तू मेरी आरजू, तू मेरा हमसफ़र है
देखा है...

मेरी अदाएं, ये मेरी जवानी
बस तेरे लिए है, ये मेरी जिंदगानी
तू मेरी ग़ज़ल है, तू मेरा तराना
आ तेरी धड़कनों पे, लिख दूँ दिल का फ़साना
देखा है पहली बार जानम की...

Share:

शनिवार, 12 फ़रवरी 2011

बहुत प्यार करते हैं - Bahut Pyar Karte Hain (Anuradha Paudwal, S.P.Balasubrahmanyam)



Movie/Album: साजन (1992)
Music By: नदीम श्रवण
Lyrics By: समीर
Performed By: अनुराधा पौडवाल, एस.पी.बालासुब्रमनियम

बहुत प्यार करते हैं तुमको सनम
कसम चाहे ले लो, खुदा की कसम
बहुत प्यार...

हमें हर घड़ी आरज़ू है तुम्हारी
होती है कैसी सनम बेकरारी
मिलेंगे जो तुमको तो, बताएँगे हम
बहुत प्यार...

हमारी ग़ज़ल है तसव्वुर तुम्हारा
तुम्हारे बिना अब न जीना गंवारा
तुम्हें यूँ ही चाहेंगे, जब तक है दम
बहुत प्यार...

सागर की बाहों में मौजें है जितनी
हमको भी तुमसे मोहब्बत है उतनी
के ये बेक़रारी ना अब होगी कम
बहुत प्यार...

Share: