W लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
W लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 13 अगस्त 2013

वो कभी मिल जाएँ तो - Wo Kabhi Mil Jaaein To (Ghulam Ali)



Lyrics By: अख्तर शीरानी
Performed By: गुलाम अली

वो कभी मिल जाएँ तो क्या कीजिए
रात दिन सूरत को देखा कीजिए

चाँदनी रातों में इक-इक फूल को
बे-ख़ुदी कहती है सजदा कीजिए
वो कभी मिल जाएँ...

जो तमन्ना बर न आए उम्र भर
उम्र भर उस की तमन्ना कीजिए
वो कभी मिल जाएँ...

इश्क़ की रंगीनियों में डूब कर
चाँदनी रातों में रोया कीजिए
वो कभी मिल जाएँ...

पूछ बैठे हैं हमारा हाल वो
बे-ख़ुदी तू ही बता क्या कीजिए
वो कभी मिल जाएँ...

हम ही उस के इश्क़ के क़ाबिल न थे
क्यूँ किसी ज़ालिम का शिकवा कीजिए
वो कभी मिल जाएँ...

आगे (गाने में नहीं है):
आप ही ने दर्द-ए-दिल बख़्शा हमें
आप ही इस का मुदावा कीजिए
वो कभी मिल जाएँ...

कहते हैं 'अख़्तर' वो सुन कर मेरे शेर
इस तरह हमको न रुसवा कीजिए
वो कभी मिल जाएँ...

Share:

गुरुवार, 23 मई 2013

वो चाँद खिला - Wo Chand Khila (Mukesh, Lata)



Movie/Album: अनाड़ी (1959)
Music By: शंकर जयकिशन
Lyrics By: शैलेन्द्र
Performed By: मुकेश, लता मंगेशकर

वो चाँद खिला, वो तारे हँसे
ये रात अजब मतवारी है
समझने वाले समझ गये हैं
ना समझे वो अनाड़ी हैं

चाँदी की चमकती राहें, वो देखो झूम झूम के बुलाये
किरणों ने पसारी बाहें, के अरमां नाच नाच लहराये
बाजे दिल के तार, गाये ये बहार, उभरे हैं प्यार जीवन में
वो चाँद खिला...

किरणों ने चुनरीया तानी, बहारें किस पे आज हैं दीवानी
चंदा की चाल मस्तानी, हैं पागल जिस पे रात की रानी
तारों का जाल, ले ले दिल निकाल, पूछो ना हाल मेरे दिल का
वो चाँद खिला...

Share:

शुक्रवार, 30 नवंबर 2012

वाह वाह राम जी - Wah Wah Ram Ji (Hum Aapke Hain Kaun)



Movie/Album: हम आपके हैं कौन (1994)
Music By: राम लक्ष्मण
Lyrics By: रविंदर रावल
Performed By: लता मंगेशकर, एस.पी.बालासुब्रमन्यम

वाह वाह राम जी
जोड़ी क्या बनाई
भैया और भाभी को
बधाई हो बधाई
सब रसमों से बड़ी है जग में
दिल से दिल की सगाई

आपकी कृपा से ये
शुभ घड़ी आई
जीजी और जीजा को
बधाई हो बधाई
सब रसमों से बड़ी है जग में
दिल से दिल की सगाई
वाह वाह राम जी...

मेरे भैया जो, चुप बैठे हैं
देखो भाभी ये, कैसे ऐंठे हैं
ऐसे बड़े ही भले हैं
माना थोड़े मनचले हैं
पर आप के सिवा कहीं भी न फिसले हैं
देखो देखो ख़ुद पे, जीजी इतराई
भैया और भाभी को
बधाई हो बधाई
सब रसमों से...

सुनो जीजाजी, अजी आप के लिये
मेरी जीजी ने, बड़े तप हैं किये
मन्दिरों में किये फेरे
पूजा साँझ-सवेरे
तीन लोक तैंतीस देवों को ये रही घेरे
जैसे मैंने माँगी थी, वैसी भाभी पाई
जीजी और जीजा को
बधाई हो बधाई
सब रसमों से...

Share:

शुक्रवार, 15 जून 2012

वो भूली दास्ताँ - Wo Bhooli Daastan (Lata Mangeshkar)



Movie/Album: संजोग (1971)
Music By: मदन मोहन
Lyrics By: राजिंदर कृषण
Performed By: लता मंगेशकर

वो भूली दास्ताँ लो फिर याद आ गई
नज़र के सामने घटा सी छा गयी
वो भूली दास्ताँ...

कहाँ से फिर चले आये, ये कुछ भटके हुए साये
ये कुछ भूले हुए नग़मे, जो मेरे प्यार ने गाये
ये कुछ बिछड़ी हुई यादें, ये कुछ टूटे हुए सपने
पराये हो गये तो क्या, कभी ये भी तो थे अपने
न जाने इनसे क्यों मिलकर, नज़र शर्मा गयी
वो भूली दास्ताँ...

उम्मीदों के हँसी मेले, तमन्नाओं के वो रेले
निगाहों ने निगाहों से, अजब कुछ खेल से खेले
हवा में ज़ुल्फ़ लहराई, नज़र पे बेखुदी छाई
खुले थे दिल के दरवाज़े, मुहब्बत भी चली आई
तमन्नाओं की दुनिया पर, जवानी छा गयी
वो भूली दास्ताँ...

बड़े रंगीं ज़माने थे, तराने ही तराने थे
मगर अब पूछता है दिल, वो दिन थे या फ़साने थे
फ़क़त इक याद है बाकी, बस इक फ़रियाद है बाकी
वो खुशियाँ लुट गयी लेकिन, दिल-ए-बरबाद है बाकी
कहाँ थी ज़िन्दगी मेरी, कहाँ पर आ गयी
वो भूली दास्ताँ...

Share:

गुरुवार, 9 फ़रवरी 2012

वक़्त ने किया क्या हंसीं सितम - Waqt Ne Kiya Kya Haseen Sitam (Geeta Dutt)



Movie/Album: कागज़ के फूल (1959)
Music By: एस.डी.बर्मन
Lyrics By: कैफ़ी आज़मी
Performed By:गीता दत्त

वक़्त ने किया, क्या हंसीं सितम
तुम रहे न तुम, हम रहे न हम

बेक़रार दिल इस तरह मिले
जिस तरह कभी हम जुदा न थे
तुम भी खो गए, हम भी खो गए
एक राह पर, चल के दो क़दम
वक़्त ने किया...

जाएंगे कहाँ सूझता नहीं
चल पड़े मगर रास्ता नहीं
क्या तलाश है, कुछ पता नहीं
बुन रहे हैं दिल, ख़्वाब दम-ब-दम
वक़्त ने किया...

Share:

सोमवार, 31 जनवरी 2011

वहां कौन है तेरा - Wahan Kaun Hai Tera (S.D.Burman)



Movie/Album : गाईड (1965)
Music By : एस.डी.बर्मन
Lyrics By : शैलेन्द्र
Performed By : एस.डी.बर्मन

वहां कौन है तेरा
मुसाफिर जाएगा कहाँ
दम ले ले घड़ी भर
ये छइयां पाएगा कहाँ

बीत गए दिन
प्यार के पल-छीन
सपना बनी ये रातें
भूल गए वो
तू भी भुला दे
प्यार की वो मुलाकातें
सब दूर आंधेरा
मुसाफिर...

कोई भी तेरी
राह ने देखे
नैन बिछाए न कोई
दर्द से तेरे
कोई ना तड़पा
आँख किसी की ना रोई
कहे किसको तू मेरा
मुसाफिर...

कहते हैं ज्ञानी
दुनिया है पानी
पानी पे लिखी लिखाई
है सबकी देखी
है सबकी जानी
हाथ किसी के ना आनी
कुछ तेरा ना मेरा
मुसाफिर...

Share:

शुक्रवार, 24 सितंबर 2010

इकतारा - Iktara(Punjabi Male Version) (Tochi Raina)



Movie/Album : वेक अप सिड (2009)
Music By : शंकर एहसान लॉय
Lyrics By : जावेद अख्तर
Performed By : तोची रैना

रूह का बंजारा रे परिंदा
छड्ड गया दिल का रे घरौंदा
छड्ड गया दिल का रे घरौंदा तोड़ के
रे घरौंदा तोड़के, गया छोड़ के

जे नैणा करूँ बंद-बंद
बह जाये बूँद-बूँद
तङपाये रे, क्यूँ सुनाये गीत मल्हार दे
बेमलंग तेरा इकतारा

इत रातुं बासी-बासी, पड़ी है सिरहाने
बंद दरवाजा देक्खे लौटी है सुबह
ठंडी है अंगीठी सीली, सीली है दीवारें
गूंजे टकरा के इनमें दिल की सदा
गूंजे हाय रे (2) दिल की सदा (2)
जे नैणा...

Share:

रविवार, 19 सितंबर 2010

वो तेरे प्यार का गम - Wo Tere Pyar Ka Ghum (Mukesh)



Movie/ Album : माई लव (1970)
Music By : दान सिंह
Lyrics By : आनंद बक्षी
Performed By : मुकेश

वो तेरे प्यार का गम
इक बहाना था सनम
अपनी किस्मत ही कुछ ऐसी थी
कि दिल टूट गया

ये ना होता तो कोई दूसरा गम होना था
मैं तो वो हूँ जिसे हर हाल में बस रोना था
मुस्कराता भी अगर तो छलक जाती नज़र
अपनी किस्मत...

वरना क्या बात है तू कोई सितमगर तो नहीं
तेरे सीने भी दिल है कोई पत्थर तो नहीं
तुने ढाया है सितम तो यही समझेंगे हम
अपनी किस्मत...

Share: