1977 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
1977 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 20 जून 2013

ऐसे न मुझे तुम देखो - Aise Na Mujhe Tum Dekho (Kishore Kumar, Darling Darling)



Movie/Album: डार्लिंग डार्लिंग (1977)
Music By: आर.डी.बर्मन
Lyrics By: मजरूह सुल्तानपुरी
Performed By: किशोर कुमार

ऐसे न मुझे तुम देखो
सीने से लगा लूँगा
तुमको मैं चुरा लूँगा तुमसे
दिल में छुपा लूँगा

तेरे दिल से ऐ दिलबर, दिल मेरा कहता है
प्यार के दुश्मन लोग, मुझे डर लगता रहता है
थाम लो तुम मेरी बाहें मैं तुम्हें सम्भालूँगा
तुमको मैं चुरा लूँगा तुमसे...

धीमी-धीमी आग से इक शोला भड़काया है
दूर से तुमने इस दिल को कितना तड़पाया (तरसाया) है
मैं अब इस दिल के सारे अरमा निकालूँगा
तुमको मैं चुरा लूँगा तुमसे...

प्यार के दामन में चुन कर, हम फूल भर लेंगे
रास्ते के काँटे सारे दूर कर लेंगे
जान-ए-मन तुमको अपनी मैं जान बना लूँगा
तुमको मैं चुरा लूँगा तुमसे...

Share:

गुरुवार, 13 जून 2013

लल्ला लल्ला लोरी - Lalla Lalla Lori (Mukesh, Lata, Mukti)



Movie/Album: मुक्ति (1977)
Music By: आर.डी.बर्मन
Lyrics By: आनंद बक्षी
Performed By: मुकेश, लता मंगेशकर

मुकेश
लल्ला लल्ला लोरी, दूध की कटोरी
दूध में बताशा, मुन्नी करे तमाशा

छोटी-छोटी प्यारी-प्यारी सुन्दर परियों जैसी है
किसी की नज़र ना लगे, मेरी मुन्नी ऐसी है
शहद से भी मीठी, दूध से भी गोरी
चुपके-चुपके, चोरी-चोरी, चोरी
लल्ला लल्ला लोरी...

कारी रैना के माथे पे, चमके चाँद सी बिंदिया
मुन्नी के छोटे-छोटे नैनों में खेले निंदिया
सपनों का पलना, आशाओं की डोरी
चुपके-चुपके, चोरी-चोरी, चोरी
लल्ला लल्ला लोरी...

लता
लल्ला लल्ला लोरी, दूध की कटोरी
दूध में बताशा, जीवन खेल तमाशा

आधी मुरझा जाती है, थोड़ी सी कलियाँ खिलती हैं
सारी की सारी खुशियाँ, जीवन में किसको मिलती हैं
या टूटे पलना, या टूटे डोरी
चुपके-चुपके, चोरी-चोरी, चोरी
लल्ला लल्ला लोरी...

लिखने को लिखवाती मैं, आगे क्या है गाना
लेकिन मैं क्या करती, तेरे पापा को था जाना
मुझसे भी छिपकर, तुझसे भी चोरी
चुपके-चुपके, चोरी-चोरी, चोरी
लल्ला लल्ला लोरी...

Share:

मंगलवार, 28 मई 2013

हमको तुमसे हो गया है प्यार - Humko Tumse Ho Gaya Hai Pyar (Lata, Rafi, Kishore, Mukesh)



Movie/Album: अमर अकबर ऐंथनी (1977)
Music By: लक्ष्मीकांत प्यारेलाल
Lyrics By: आनंद बक्षी
Performed By: लता मंगेशकर, मो.रफ़ी, मुकेश, किशोर कुमार

देख के तुमको दिल डोला है
God Promise हम सच बोला है
ओ हमको तुमसे हो गया है प्यार क्या करें
बोलो तो जिएँ बोलो तो मर जाएँ
हमको तुमसे हो गया है प्यार...

कभी बोलूँ मैं कभी बोले तू I Love You (Love You)
मैंने तुमपे, तुमने मुझपे, कर दिया जादू I Love You (Love You)
अब तक छुपाए रखा
शोला दबाए रखा
राज़ ये हमने अब खोला है
God Promise...
हमको तुमसे हो गया है प्यार...

तेरे संग जीवन की डोर बँधी है
चुप चुप संग डोलूं, कैसे मैं ये बोलूं
मैं सपनों का सागर, तू प्रेम नदी है
अब तक छुपाए...
शोला दबाये...
चाँद-चकोरी ज्यूँ दुनिया में
राम क़सम तू रहे जिया में
हमको तुमसे हो गया है प्यार...

दिल में दिलबर तू रहता है
ख़ुदा ग़वाह हम सच कहता है
हमको तुमसे हो गया है प्यार...

एक तो अकबर का कलाम
उसमें शामिल तेरा नाम
दो लफ़्ज़ों में करता हूँ
मुख़्तसर किस्सा तमाम
मैं शायर हूँ, मेरा है वास्ता हसीनों से
तेरी फ़ुर्क़त में सोया नहीं महीनों से
नहीं करते ये बातें परदानशीनों से
सर-ए-बाज़ार छोड़ो छेड़ महज़बीनों से
अब तक छुपाए...
शोला दबाये...
हुस्न हमेशा रूठा रहता है
ख़ुदा ग़वाह हम सच कहता है
हमको तुमसे हो गया है प्यार...

Share:

शुक्रवार, 18 मई 2012

दो दीवाने शहर में - Do Deewane Sheher Mein (Bhupinder Singh, Runa Laila)



Movie/Album: घरौंदा (1977)
Music By: जयदेव
Lyrics By: गुलज़ार
Performed By: भूपिंदर सिंह, रुना लैला

दो दीवाने शहर में
रात में और दोपहर में
आब-ओ-दाना ढूँढते हैं
इक आशियाना ढूँढते हैं

इन भूल-भुलइया गलियों में, अपना भी कोई घर होगा
अम्बर पे खुलेगी खिड़की या, खिड़की पे खुला अम्बर होगा
असमानी रंग की आँखों में
असमानी या आसमानी?
असमानी रंग की आँखों में
बसने का बहाना ढूंढते हैं, ढूंढते हैं
आबोदाना ढूंढते हैं...
दो दीवाने शहर में...

जब तारे ज़मीं पर
तारे, और ज़मीं पर?
Of Course!
जब तारे ज़मीं पर चलते हैं
आकाश ज़मीं हो जाता है
उस रात नहीं फिर घर जाता, वो चांद यहीं सो जाता है
जब तारे ज़मीं पर चलते हैं
आकाश ज़मीं हो जाता है
उस रात नहीं फिर घर जाता, वो चांद यहीं सो जाता है
पल भर के लिये इन आँखों में हम एक ज़माना ढूंढते हैं, ढूंढते हैं
आबोदाना ढूंढते हैं...
दो दीवाने शहर में...

Share:

बुधवार, 15 फ़रवरी 2012

ये लड़का हाय अल्लाह - Ye Ladka Haay Allah (Md.Rafi, Asha Bhosle)



Movie/Album: हम किसी से कम नहीं (1977)
Music By: आर.डी.बर्मन
Lyrics By: मजरूह सुल्तानपुरी
Performed By: आशा भोंसले, मो.रफ़ी

ये लड़का हाय अल्लाह कैसा है दीवाना
कितना मुश्क़िल है तौबा इसको समझाना
के धीरे-धीरे दिल बेक़रार होता है
होते, होते, होते, प्यार होता है

हमने तो इतना देखा, हमने तो इतना सीखा
दिल का सौदा होता है सौदा ज़िन्दगी का
मिलते ही कैसे कोई होता है दीवाना
कितना मुश्क़िल है...

हो सकता है देखो न, समझो मिट्टी को सोना
पल भर का हँसना हो जाए जीवन भर का रोना
देखो जल्दी में कभी दिल को न लगाना
कितना मुश्क़िल है...

भोली हो तुम क्या जानो, अब भी मुझको पहचानो
सपना तुम्हारा मैं हूँ, मानो या न मानो
देखो नादानी से मुझे न ठुकराना
नहीं तो गाती ही रहोगी ये तराना
के धीरे-धीरे दिल...

Share:

शनिवार, 19 नवंबर 2011

ड्रीम गर्ल - Dream Girl (Kishore Kumar)



Movie/Album: ड्रीम गर्ल (1977)
Music By: लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल
Lyrics By: आनंद बक्षी
Performed By: किशोर कुमार

ड्रीम गर्ल, ड्रीम गर्ल
किसी शायर की गज़ल, ड्रीम गर्ल
किसी झील का कँवल, ड्रीम गर्ल
कहीं तो मिलेगी, कभी तो मिलेगी
आज नहीं तो कल, ड्रीम गर्ल

लिपटी गुलाबों में, सिमटी हिजाबों में
ख़्वाबों में आती है, भीगी शराबों में
पास रहती हैं वो पल दो पल, कौन?
ड्रीम गर्ल...

जब देखती हैं वो, मैं ढूंढ लूँगा तो
शबनम घटा, चांदनी बन जाती हैं दोस्तो
रंग रूप लेती हैं वो बदल, कौन?
ड्रीम गर्ल...

गम से बिखर जाऊँ, जी से गुजर जाऊँ
क्या तेरी मर्ज़ी है, बिन देखे मर जाऊँ
कभी परदे से बाहर निकल, ए
ड्रीम गर्ल...

Share:

बुधवार, 2 फ़रवरी 2011

सुहानी चांदनी रातें - Suhani Chandni Raatein (Mukesh)



Movie/Album : मुक्ति (1977)
Music By : आर.डी.बर्मन
Lyrics By : आनंद बक्षी
Performed By : मुकेश

सुहानी चांदनी रातें हमें सोने नहीं देती
तुम्हारे प्यार की बातें हमें सोने नहीं देती

तुम्हारी रेशमी ज़ुल्फ़ों में दिल के फूल खिलते थे
कहीं फूलों के मौसम में कभी हम तुम भी मिलते थे
पुरानी वो मुलाकातें हमें सोने नहीं देती
तुम्हारे प्यार...

कहीं ऐसा ना हो लग जाए दिल में आग पानी से
बदल लें रास्ता अपना घटाएं मेहरबानी से
के यादों की ये बरसातें हमें सोने नहीं देती
तुम्हारे प्यार...

Share:

रविवार, 5 दिसंबर 2010

क्या हुआ तेरा वादा - Kya Hua Tera Wada (Md.Rafi)



Movie/Album : हम किसी से कम नहीं (1977)
Music By : आर.डी.बर्मन
Lyrics By : मजरूह सुल्तानपुरी
Performed By : मो.रफ़ी

क्या हुआ तेरा वादा
वो कसम वो इरादा
भूलेगा दिल जिस दिन तुम्हें
वो दिन ज़िन्दगी का आखिरी दिन होगा
क्या हुआ..

याद है मुझको, तूने कहा था
तुमसे नहीं रूठेंगे कभी
दिल की तरह से हाथ मिले हैं
कैसे भला छूटेंगे कभी
तेरी बाहों में बीती हर शाम
बेवफा ये भी क्या याद नहीं
क्या हुआ..

ओ कहने वाले मुझको फरेबी
कौन फरेबी है ये बता
ओ जिसने गम लिया प्यार की खातिर
या जिस ने प्यार को बेच दिया
नशा दौलत का ऐसा भी क्या
के तुझे कुछ भी याद नहीं
क्या हुआ...

Share: