Mukti लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Mukti लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 13 जून 2013

लल्ला लल्ला लोरी - Lalla Lalla Lori (Mukesh, Lata, Mukti)



Movie/Album: मुक्ति (1977)
Music By: आर.डी.बर्मन
Lyrics By: आनंद बक्षी
Performed By: मुकेश, लता मंगेशकर

मुकेश
लल्ला लल्ला लोरी, दूध की कटोरी
दूध में बताशा, मुन्नी करे तमाशा

छोटी-छोटी प्यारी-प्यारी सुन्दर परियों जैसी है
किसी की नज़र ना लगे, मेरी मुन्नी ऐसी है
शहद से भी मीठी, दूध से भी गोरी
चुपके-चुपके, चोरी-चोरी, चोरी
लल्ला लल्ला लोरी...

कारी रैना के माथे पे, चमके चाँद सी बिंदिया
मुन्नी के छोटे-छोटे नैनों में खेले निंदिया
सपनों का पलना, आशाओं की डोरी
चुपके-चुपके, चोरी-चोरी, चोरी
लल्ला लल्ला लोरी...

लता
लल्ला लल्ला लोरी, दूध की कटोरी
दूध में बताशा, जीवन खेल तमाशा

आधी मुरझा जाती है, थोड़ी सी कलियाँ खिलती हैं
सारी की सारी खुशियाँ, जीवन में किसको मिलती हैं
या टूटे पलना, या टूटे डोरी
चुपके-चुपके, चोरी-चोरी, चोरी
लल्ला लल्ला लोरी...

लिखने को लिखवाती मैं, आगे क्या है गाना
लेकिन मैं क्या करती, तेरे पापा को था जाना
मुझसे भी छिपकर, तुझसे भी चोरी
चुपके-चुपके, चोरी-चोरी, चोरी
लल्ला लल्ला लोरी...

Share:

बुधवार, 2 फ़रवरी 2011

सुहानी चांदनी रातें - Suhani Chandni Raatein (Mukesh)



Movie/Album : मुक्ति (1977)
Music By : आर.डी.बर्मन
Lyrics By : आनंद बक्षी
Performed By : मुकेश

सुहानी चांदनी रातें हमें सोने नहीं देती
तुम्हारे प्यार की बातें हमें सोने नहीं देती

तुम्हारी रेशमी ज़ुल्फ़ों में दिल के फूल खिलते थे
कहीं फूलों के मौसम में कभी हम तुम भी मिलते थे
पुरानी वो मुलाकातें हमें सोने नहीं देती
तुम्हारे प्यार...

कहीं ऐसा ना हो लग जाए दिल में आग पानी से
बदल लें रास्ता अपना घटाएं मेहरबानी से
के यादों की ये बरसातें हमें सोने नहीं देती
तुम्हारे प्यार...

Share: