Jaidev लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Jaidev लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 22 जुलाई 2013

तू चंदा मैं चांदनी - Tu Chanda Main Chandni (Lata Mangeshkar, Reshma Aur Shera)



Movie/Album: रेशमा और शेरा (1971)
Music By: जयदेव
Lyrics By: बालकवि बैरागी
Performed By: लता मंगेशकर

तू चंदा मैं चांदनी, तू तरुवर मैं शाख रे
तू बादल मैं बिजुरी, तू पंछी मैं पात रे

ना सरोवर, ना बावड़ी, ना कोई ठंडी छांव
ना कोयल, ना पपीहरा, ऐसा मेरा गांव रे
कहाँ बुझे तन की तपन, ओ सैयां सिरमोड़
चंद्र-किरन को छोड़ कर, जाए कहाँ चकोर
जाग उठी है सांवरे, मेरी कुँवारी प्यास रे
(पिया) अंगारे भी लगने लगे, आज मुझे मधुमास रे

तुझे आंचल मैं रखूँगी ओ सांवरे
काली अलकों से बाँधूँगी ये पांव रे
गल बैयाँ वो डालूं की छूटे नहीं
तेरा सपना साजन अब टूटे नहीं
मेंहदी रची हथेलियाँ, मेरे काजर-वारे नैन रे
(पिया) पल पल तुझे पुकारते, हो हो कर बेचैन रे

ओ मेरे सावन साजन, ओ मेरे सिंदूर
साजन संग सजनी बनी, मौसम संग मयूर
चार पहर की चांदनी, मेरे संग बिता
अपने हाथों से पिया मोहे लाल चुनर उढ़ा
केसरिया धरती लगे, अम्बर लालम-लाल रे
अंग लगा कर साहेबा रे, कर दे मुझे निहाल रे
तू चंदा मैं चांदनी...

Share:

गुरुवार, 21 जून 2012

मैं ज़िन्दगी का साथ - Main Zindagi Ka Saath (Md.Rafi)



Movie/Album: हम दोनों (1961)
Music By: जयदेव
Lyrics By: साहिर लुधियानवी
Performed By: मो.रफ़ी

मैं ज़िन्दगी का साथ निभाता चला गया
हर फ़िक्र को धुएँ में उड़ाता चला गया

बरबादियों का सोग मनाना फ़जूल था
बरबादियों का जश्न मनाता चला गया
हर फ़िक्र को...

जो मिल गया उसी को मुकद्दर समझ लिया
जो खो गया मैं उसको भुलाता चला गया
हर फ़िक्र को...

ग़म और ख़ुशी में फ़र्क़ न महसूस हो जहाँ
मैं दिल को उस मुक़ाम पे लाता चला गया
मैं ज़िन्दगी का साथ...

Share:

शुक्रवार, 18 मई 2012

दो दीवाने शहर में - Do Deewane Sheher Mein (Bhupinder Singh, Runa Laila)



Movie/Album: घरौंदा (1977)
Music By: जयदेव
Lyrics By: गुलज़ार
Performed By: भूपिंदर सिंह, रुना लैला

दो दीवाने शहर में
रात में और दोपहर में
आब-ओ-दाना ढूँढते हैं
इक आशियाना ढूँढते हैं

इन भूल-भुलइया गलियों में, अपना भी कोई घर होगा
अम्बर पे खुलेगी खिड़की या, खिड़की पे खुला अम्बर होगा
असमानी रंग की आँखों में
असमानी या आसमानी?
असमानी रंग की आँखों में
बसने का बहाना ढूंढते हैं, ढूंढते हैं
आबोदाना ढूंढते हैं...
दो दीवाने शहर में...

जब तारे ज़मीं पर
तारे, और ज़मीं पर?
Of Course!
जब तारे ज़मीं पर चलते हैं
आकाश ज़मीं हो जाता है
उस रात नहीं फिर घर जाता, वो चांद यहीं सो जाता है
जब तारे ज़मीं पर चलते हैं
आकाश ज़मीं हो जाता है
उस रात नहीं फिर घर जाता, वो चांद यहीं सो जाता है
पल भर के लिये इन आँखों में हम एक ज़माना ढूंढते हैं, ढूंढते हैं
आबोदाना ढूंढते हैं...
दो दीवाने शहर में...

Share:

बुधवार, 4 जनवरी 2012

अभी ना जाओ छोड़कर - Abhi Na Jaao Chhodkar (Md.Rafi, Asha Bhosle)



Movie/Album: हम दोनों (1961)
Music By: जयदेव
Lyrics By: साहिर लुधियानवी
Performed By: मो.रफ़ी, आशा भोसले

अभी ना जाओ छोड़कर, के दिल अभी भरा नहीं

अभी-अभी तो आई हो, अभी-अभी तो
अभी-अभी तो आई हो, बहार बन के छाई हो
हवा ज़रा महक तो ले, नज़र ज़रा बहक तो ले
ये शाम ढल तो ले ज़रा, ये दिल सम्भल तो ले ज़रा
मैं थोड़ी देर जी तो लूँ, नशे के घूँट पी तो लूँ
अभी तो कुछ कहा नहीं, अभी तो कुछ सुना नहीं
अभी ना जाओ छोड़कर...

सितारे झिलमिला उठे, चराग़ जगमगा उठे
बस अब न मुझको टोकना, न बढ़ के राह रोकना
अगर मैं रुक गई अभी, तो जा न पाऊँगी कभी
यही कहोगे तुम सदा, के दिल अभी नहीं भरा
जो खत्म हो किसी जगह, ये ऐसा सिलसिला नहीं
अभी नहीं, अभी नहीं, नहीं नहीं नहीं नहीं
अभी ना जाओ छोड़कर...

अधूरी आस छोड़ के, अधूरी प्यास छोड़ के
जो रोज़ यूँ ही जाओगी, तो किस तरह निभाओगी
कि ज़िंदगी की राह में, जवाँ दिलों की चाह में
कई मक़ाम आएंगे, जो हमको आज़माएंगे
बुरा न मानो बात का, ये प्यार है गिला नहीं
हाँ, यही कहोगे तुम सदा, के दिल अभी भरा नहीं
हाँ, दिल अभी भरा नहीं, नहीं नहीं नहीं नहीं

Share:

सोमवार, 5 दिसंबर 2011

Main Zindagi ka Saath Nibhata Chala Gaya: Lyrics, Translation (Hum Dono)



Movie: Hum Dono
Music: Jaidev
Lyrics: Sahir Ludhiyanvi
Singers: Mohd Rafi

Main zindagi ka saath nibhata chala gaya
Har fikr ko dhuein mein udata chala gaya

I just kept going with the life,
Kept on flowing every worry like smoke..

Barbadiyon ka soz manana fizool tha
Barbadiyon ka jashn manata chala gaya

it was useless to be sad for the runings (of life, the things I lost)
(so) I kept on celebrating the runinings..

Jo mil gaya usi ko muqaddar samajh liya
Jo kho gaya main usko bhulata chala gaya

Whatever I got, I considered that as my fate,
whatever I lost, I kept going, forgetting it..

Gham aur khushi mein fark na mehsoos ho jahaan
Main dil ko us makaam pe lata chala gaya

Where there is no difference felt in sorrow and joy,
I kept myself bringing to that point..

Share:

Abhi na Jao Chhodkar: Lyrics, Translation (Hum Dono)



Movie: Hum Dono
Music: Jaidev
Lyrics: Sahir Ludhiyanvi
Singers: Mohd Rafi, Asha Bhosle

Abhi na jaao chhod kar
ke dil abhi bhara nahi


Please don’t leave yet,
my heart isn’t satiated yet,

abhi abhi to aayi ho
abhi abhi to
abhi abhi to aayi ho
bahaar ban ke chaayi ho
Hawa zara mahek to le
nazar zara bahek to le
Yeh shaam dhal to le zara
yeh shaam dhal to le zara
yeh dil sambhal to le zara
main thodi der jee to loon
nashe ke ghoont pi to loon
nashe ke ghoont pi to loon
abhi to kuch kaha nahi
abhi to kuch suna nahi
abhi na jaao chhod kar
ke dil abhi bhara nahi


You have just arrived,
Just now you have,
You have just only arrived,
You have spread like the spring,
Let the air catch your fragrance,
Let my gaze go crazy,
Let this evening deepen a bit,
Let my heart be steady,
Let me live for a little while,
Let me take some sips of the intoxication,
Haven’t said anything yet,
Haven’t heard anything yet,
Please don’t leave yet,
my heart isn’t satiated yet,

Sitaare jhilmila uthe
chirag jagmaga uthe
bas ab na mujhko tokna
na badhke raah rokna
Agar main ruk gayi abhi
to jaa na paungi kabhi
yahi kahoge tum sada
ke dil abhi nahi bhara
jo khatam ho kisi jagah
yeh aisa silsila nahi

abhi nahi abhi nahi
nahi nahi nahi nahi


Stars are shining now,
lamps are lit, (signify that the evening has come)
Now don’t forbid me anymore,
Don't come and obstruct my path,
If I stay back now,
I shall never be able to go,
you will always say,
that the heart is not yet satiated
This is not a matter,
That will come to an end at any point..

Not yet not yet
No No No No..

Adhoori aas
Adhoori aas chhod ke
adhuri pyaas chhod ke
jo roz yuhi jaaogi
to kis tarah nibhaaogi
ki zindagi ki raah mein
jawaan dilon ki chaah mein
kai makaam aayenge
jo humko aazmayenge
bura na maano baat ka
yeh pyar hai gila nahi

haan yehi kahoge tum sada
ke dil abhi bhara nahi

Haan dil abhi bhara nahi
Nahi nahi nahi nahi


Unquneched yearning..
If you leave Unquenched yearning,
If you leave Unquenched thirst,
And go like this everyday,
How will you, live upto this love?
'cause in the path of life,
In the passion of young hearts,
Lots of challenges will come,
that will try us like that..
Please don’t think otherwise,
This is love not a complaint..

you will always say,
that the heart is not yet satiated

Yes, My heart is not statiated yet
No No No No..

Share:

शुक्रवार, 20 मई 2011

आपकी याद आती रही - Aapki Yaad Aati Rahi (Chhaya Ganguli)



Movie/Album : गमन (1978)
Music By : जयदेव
Lyrics By : मखदूम मोहिउद्दीन
Performed By : छाया गांगुली

आपकी याद आती रही रात भर
चश्म-ए-नम मुस्कुराती रही रात भर
आपकी याद आती रही

रात भर दर्द की शम्मा जलती रही
गम की लौ थरथराती रही रात भर
आपकी याद...

बांसुरी की सुरीली सुहानी सदा
याद बन बनके आती रही रात भर
चश्म-ए-नम...

याद की चाँद दिल में उतरती रही
चाँदनी जगमगाती रही रात भर
आपकी याद...

कोई दीवाना गलियों में फिरता रहा
कोई आवाज़ आती रही रात भर
चश्म-ए-नम...

Share:

बुधवार, 18 मई 2011

सीने में जलन - Seene Mein Jalan (Suresh Wadkar)



Movie/Album : गमन (1978)
Music By : जयदेव
Lyrics By : शहरयार
Performed By : सुरेश वाडकर

सीने में जलन, आँखों में तूफ़ान सा क्यों है
इस शहर में हर शख्स परेशान सा क्यों है

दिल है तो, धड़कने का बहाना कोई ढूंढें
पत्थर की तरह बेहिस-ओ-बेजान सा क्यों है
सीने में...

तनहाई की ये कौन सी, मंजिल है रफीकों
ता-हद-ये-नज़र एक बयाबान सा क्यों है
सीने में...

क्या कोई नयी बात नज़र आती है हममें
आईना हमें देख के हैरान सा क्यों है
सीने में...

Share:

शनिवार, 16 अक्टूबर 2010

एक अकेला इस शहर में - Ek Akela Is Sheher Mein (Bhupinder Singh)



Movie/Album : घरोंदा (1977)
Music By : जयदेव
Lyrics By : गुलज़ार
Performed By : भूपिंदर सिंह

एक अकेला इस शहर में, रात में और दोपहर में
आबोदाना ढूंढ़ता है, आशियाना ढूंढ़ता है

दिन खाली-खाली बर्तन है, और रात है जैसे अँधा कुआं
इन सूनी अँधेरी आँखों में, आंसूं की जगह आता हैं धुंआ
जीने की वजह तो कोई नहीं मरने का बहाना ढूंढ़ता है
एक अकेला इस शहर में...

इन उम्र से लम्बी सड़कों को, मंजिल पे पहुँचते देखा नहीं
बस दौड़ती फिरती रहती हैं, हमने तो ठहरते देखा नहीं
इस अजनबी से शहर में जाना पहचाना ढूंढ़ता है
एक अकेला इस शहर में...

Share: